धूमधाम से निकली बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन। सैद नंगली नगर पंचायत सैद नंगली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान नीले झंडों के साथ बाबा साहब के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। जुलूस पूरे बाजार और बस स्टैंड मार्ग से होता हुआ अंबेडकर मूर्ति पर जाकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भीम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग हाथों में नीले झंडे लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए।इस गौरवशाली अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, विजयपाल सैनी, दीपक प्रधान और वीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मंत्री शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, संगठन मंत्री राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री विकास सागर, रॉकी सागर, रोहित सागर, अरविंद घोष,भाजपा जिला चंद्रपाल सैनी, पूर्व प्रधान दीपू अवधेश, सचिन दीवान, कौशल कुमार, परविंदर, समर पाल सिंह, दिनेश सिंह और शिवम कुमार , बदन सिंह गौतम, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, सभासद अमित गुर्जर, सभासद अमित भाटी आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
धूमधाम से निकली बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा, झांकियों ने मोहा मन। सैद नंगली नगर पंचायत सैद नंगली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान नीले झंडों के साथ बाबा साहब के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। जुलूस पूरे बाजार और बस स्टैंड मार्ग से होता हुआ अंबेडकर मूर्ति पर जाकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भीम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों
लोग हाथों में नीले झंडे लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए।इस गौरवशाली अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, विजयपाल सैनी, दीपक प्रधान और वीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मंत्री शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, संगठन मंत्री राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री विकास सागर, रॉकी सागर, रोहित सागर, अरविंद घोष,भाजपा जिला चंद्रपाल सैनी, पूर्व प्रधान दीपू अवधेश, सचिन दीवान, कौशल कुमार, परविंदर, समर पाल सिंह, दिनेश सिंह और शिवम कुमार , बदन सिंह गौतम, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, सभासद अमित गुर्जर, सभासद अमित भाटी आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
- ग्राम पंचायत चंदियाना डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर मौजूद रहे पूर्व ग्राम प्रधान शाद ख़ान दानिश ख़ान नावेद ख़ान अबरार ख़ान डॉ कृष्ण और भी बहुत लोग मौजूद रहे #barahbastitv #अम्बेडकर #जयंती1
- अमरोहा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर एक युवा कलाकार ने अपनी कला के जरिए उन्हें खास अंदाज में नमन किया। नगर निवासी चित्रकार ज़ुहैब खान ने दीवार पर कोयले से बाबा साहेब का चित्र बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जीवंत करने का प्रयास किया। कोयले की साधारण लकीरों से तैयार यह चित्र राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। चित्र में बाबा साहेब के व्यक्तित्व और गंभीरता को बखूबी उकेरा गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही। स्थानीय लोगों ने ज़ुहैब खान की इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए इसे अंबेडकर जयंती पर एक प्रेरणादायक संदेश बताया। चित्रकार ज़ुहैब खान का कहना है कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं और उनकी जयंती पर इस तरह की कला के माध्यम से उन्हें याद करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कोयले से चित्र बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन इसी माध्यम से उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश की है।2
- Post by Gulfam Saifi prees repotar2
- हरदोई के पाली क्षेत्र स्थित रुपापुर चीनी मिल में एक जनरल स्टोर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने देर रात दुकान में घुसकर करीब 48 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं मिल के सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। 👉 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करें।1
- अनूपशहर: बाबासाहेब की 135 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों के4
- कांठ में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा,जय भीम' के नारों से गूँजा क्षेत्र1
- हसनपुर। कोतवाली इलाके के गांव गंगा चोली से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में मासूम बच्चे गर्म दूध से बुरी तरह से झुलस गये। कलयुगी चाचा की एक खौफनाक करतूत सामने आई है। गांव निवासी सुनील से उसके भाई तीरथ की पत्नी सर्वेश देवी जबरदस्ती दूध लेती थी। मंगलवार की सुबह सर्वेश देवी ने सुनील से दूध मांगा तो उसने मना कर दिया। इसको लेकर वह आग बबूला हो गई। आरोप है कि तीरथ ने सुनील के चूल्हे पर पतीली में उबल रहे दूध में लात मार दी। जिससे सुनील के 3 मासूम बच्चे वैष्णवी 10 वर्ष, मनीष 8 वर्ष व अनुष्का गर्म दूध की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये। पीड़ित सुनील का कहना है कि उसके भाई ने जानबूझकर गर्म दूध की पतीली में लात मारी है ताकि वहां बैठे उसके बच्चे जल जाये। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद तीरथ फरार हो गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये। आनन-फानन में बच्चों अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन इसका खामियाजा निर्दोष बच्चों को भुगतना पड़ा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने बताया दूध की पतीली में लात मारे जाने की सूचना मिली है। यह पारिवारिक मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।3
- Post by Barahbastitv1
- हापुड़ में दबंगों का आतंक 😡 घर में घुसकर दंपति से मारपीट | CCTV में कैद पूरी वारदात 📝 डिस्क्रिप्शन (Description): हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दबंगों ने घर में घुसकर एक दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की। यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग बेखौफ होकर घर में घुसते हैं और हमला कर देते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 👉 ऐसे ही ताजा और सच्ची खबरों के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।1