Shuru
Apke Nagar Ki App…
कांठ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिलाओं को किया जागरूक कांठ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिलाओं को किया जागरूक
BEBAAK NEWS ONLINE
कांठ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिलाओं को किया जागरूक कांठ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिलाओं को किया जागरूक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमरोहा में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर एक युवा कलाकार ने अपनी कला के जरिए उन्हें खास अंदाज में नमन किया। नगर निवासी चित्रकार ज़ुहैब खान ने दीवार पर कोयले से बाबा साहेब का चित्र बनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जीवंत करने का प्रयास किया। कोयले की साधारण लकीरों से तैयार यह चित्र राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। चित्र में बाबा साहेब के व्यक्तित्व और गंभीरता को बखूबी उकेरा गया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटती रही। स्थानीय लोगों ने ज़ुहैब खान की इस अनोखी पहल की सराहना करते हुए इसे अंबेडकर जयंती पर एक प्रेरणादायक संदेश बताया। चित्रकार ज़ुहैब खान का कहना है कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दिशा देते हैं और उनकी जयंती पर इस तरह की कला के माध्यम से उन्हें याद करना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि कोयले से चित्र बनाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, लेकिन इसी माध्यम से उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करने की कोशिश की है।2
- दिल्ली के महेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में आजादपुर मंडी के गन्ना शेड नंबर-4 के पास मात्र 5 रुपये के गुटखे की कीमत को लेकर हुए छोटे से विवाद ने एक युवक की जान ले ली। इस घटना में 35 वर्षीय ड्राइवर नाजिम की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 3 अप्रैल 2026 की तड़के आजादपुर मंडी में नाजिम (उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी, पेशे से ट्रक/सब्जी ड्राइवर) चाय की दुकान पर कुछ खाने गए थे। इसी दौरान 19 वर्षीय चाय विक्रेता राहुल (दिल्ली के लिबासपुर का रहने वाला) से गुटखे की कीमत को लेकर उनके बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ते ही राहुल ने गुस्से में चाकू निकालकर नाजिम पर हमला कर दिया, जिससे नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए। नाजिम को तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ### पुलिस की कार्रवाई महेंद्र पार्क थाना पुलिस को PCR कॉल मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू (सब्जी काटने वाला चाकू) भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। राहुल ने अपराध कबूल भी कर लिया है। कुछ रिपोर्ट्स में मृतक के साथियों ने लूट की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस की प्राथमिक जांच में मुख्य वजह गुटखे की कीमत वाला विवाद ही बताया जा रहा है।1
- नोएडा, उत्तर प्रदेश: नोएडा में मज़दूरों के विरोध पर CP गौतम बुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह ने बताया, "इस समय जनपद के सभी प्रभावित थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सेक्टर बनाकर सेक्टर स्कीम लागू की गई है। RAF और PAC की कंपनी हमें मिल गई है। PAC के साथ सिविल फोर्स को मिलाकर लगातार सुबह 5 बजे से रूट मार्च किया जा रहा है... आज सुबह 3 जगहों पर लेबर जमा हुए थे जिनसे बातचीत करके तुरंत वहां से हटा दिया गया... सरकार श्रमिकों की समस्याओं के समझती है और उन समस्याओं के निराकरण के लिए तत्पर है। पहले ही 4 शर्तों को लागू किया जा चुका है। वेतन वृद्धि की शर्त पर आज निर्णय आ सकता है। मेरी अपील है कि लोग अपने-अपने काम पर लौटें।"1
- सबसे बड़ी पंचायत राजा का ताजपुर मैं आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को संविधान के जन्म दाता बाबा भीम राव अम्बेडकर जी की 135 वा जन्मदिन बहुत धूम धाम से मनाया गया. कार्यकर्म मैं भाजपा नेता सुमित विश्वकर्मा ने कहा की डॉ भीम राव अम्बेडकर वो हीरा हैं जिन्होंने संसार के अँधेरे को दूर किया. आज हम जो आजादी से जी रहे हैं सब बाबा साहब की देन है. प्रोग्राम मैं रविदास कमेटी के सभी पदा धिकारीयों को पटका पहनाकर और बाबा भीम राव अम्बेडकर जी का छाया चित्र देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम मैं उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया. उस्मान सिद्दीकी की रिपोर्ट भीम वार्ता संवाददाता जिला सेह प्रभारी बिजनौर.3
- चांदपुर: प्रतिष्ठित व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, 18 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली1
- Dhampur लालच में दोस्त की हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार1
- कांठ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण महिलाओं को किया जागरूक1
- हसनपुर। कोतवाली इलाके के गांव गंगा चोली से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद में मासूम बच्चे गर्म दूध से बुरी तरह से झुलस गये। कलयुगी चाचा की एक खौफनाक करतूत सामने आई है। गांव निवासी सुनील से उसके भाई तीरथ की पत्नी सर्वेश देवी जबरदस्ती दूध लेती थी। मंगलवार की सुबह सर्वेश देवी ने सुनील से दूध मांगा तो उसने मना कर दिया। इसको लेकर वह आग बबूला हो गई। आरोप है कि तीरथ ने सुनील के चूल्हे पर पतीली में उबल रहे दूध में लात मार दी। जिससे सुनील के 3 मासूम बच्चे वैष्णवी 10 वर्ष, मनीष 8 वर्ष व अनुष्का गर्म दूध की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये। पीड़ित सुनील का कहना है कि उसके भाई ने जानबूझकर गर्म दूध की पतीली में लात मारी है ताकि वहां बैठे उसके बच्चे जल जाये। रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के बाद तीरथ फरार हो गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गये। आनन-फानन में बच्चों अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी का अपने भाई के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन इसका खामियाजा निर्दोष बच्चों को भुगतना पड़ा है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर दी। क्राइम इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने बताया दूध की पतीली में लात मारे जाने की सूचना मिली है। यह पारिवारिक मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।3
- कनिका शर्मा के बाद रिद्धिमा शर्मा को वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने खरी खोटी सुनाई, वड़ा पाव गर्ल चन्द्रिका दीक्षित ने रिद्धिमा शर्मा को चेलेंज देते हुए कहा , " अगर ब्राह्मण की औलाद है तो आजा फेस टू फेस बात कर , क्या पीठ पीछे भोंक रही है , सामने आकर बात कर अगर दम है तो और तेरे ऊपर एक वीडियो बना दी जिसमे तुझे मिर्ची लग गयी " ,1