logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद आदर्श स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद आदर्श स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन नूरपुर खुर्द (अमरोहा): आज स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय के प्रिंसिपल सुभाष चंद्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों में भी अपनी शिक्षा पूर्ण की और देश को एक महान संविधान दिया। स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर एम. एच. रिज़वी ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ महापुरुषों के संघर्षों से अवगत कराना है ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। वाइस-प्रिंसिपल राजेश्वरी शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

7 hrs ago
user_मुजम्मिल हुसैन
मुजम्मिल हुसैन
Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद आदर्श स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद आदर्श स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन नूरपुर खुर्द (अमरोहा): आज स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय के प्रिंसिपल सुभाष चंद्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों में भी अपनी शिक्षा पूर्ण की और देश को एक महान संविधान दिया। स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर एम. एच. रिज़वी ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ महापुरुषों के संघर्षों से अवगत कराना है ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। वाइस-प्रिंसिपल राजेश्वरी शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सैद नंगली नगर पंचायत सैद नंगली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान नीले झंडों के साथ बाबा साहब के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा। जुलूस पूरे बाजार और बस स्टैंड मार्ग से होता हुआ अंबेडकर मूर्ति पर जाकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भीम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग हाथों में नीले झंडे लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए।इस गौरवशाली अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, विजयपाल सैनी, दीपक प्रधान और वीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मंत्री शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, संगठन मंत्री राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री विकास सागर, रॉकी सागर, रोहित सागर, अरविंद घोष,भाजपा जिला चंद्रपाल सैनी, पूर्व प्रधान दीपू अवधेश, सचिन दीवान, कौशल कुमार, परविंदर, समर पाल सिंह, दिनेश सिंह और शिवम कुमार , बदन सिंह गौतम, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, सभासद अमित गुर्जर, सभासद अमित भाटी आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
    2
    सैद नंगली नगर पंचायत सैद नंगली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय अंबेडकर युवक संघ द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ. अनुकृति चौधरी ने फीता काटकर किया। इस दौरान नीले झंडों के साथ बाबा साहब के जयघोष से पूरा कस्बा गुंजायमान हो उठा।
जुलूस पूरे बाजार और बस स्टैंड मार्ग से होता हुआ अंबेडकर मूर्ति पर जाकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जुलूस का जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भीम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों लोग हाथों में नीले झंडे लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए।इस गौरवशाली अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, विजयपाल सैनी, दीपक प्रधान और वीर सिंह सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। जुलूस के सफल आयोजन में संघ के अध्यक्ष रवि कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, मंत्री शिवम कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, संगठन मंत्री राकेश कुमार, संयुक्त मंत्री विकास सागर, रॉकी सागर, रोहित सागर, अरविंद घोष,भाजपा जिला चंद्रपाल सैनी, पूर्व प्रधान दीपू अवधेश, सचिन दीवान, कौशल कुमार, परविंदर, समर पाल सिंह, दिनेश सिंह और शिवम कुमार ,
बदन सिंह गौतम, नीटू भाटी, जगपाल कटारिया, सभासद अमित गुर्जर, सभासद अमित भाटी
आदि का विशेष सहयोग रहा। सभी ने बाबा साहब के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Barahbastitv
    1
    Post by Barahbastitv
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Gulfam Saifi prees repotar
    3
    Post by Gulfam Saifi prees repotar
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अमरोहा जनपद के जोया–संभल मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार जोया–संभल मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े। राहगीरों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ भी लगी रही।
    2
    अमरोहा जनपद के जोया–संभल मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी।जानकारी के अनुसार जोया–संभल मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक चला रहा युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीर और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े।
राहगीरों ने घायल युवक को सड़क से उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसके बाद घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया।
फिलहाल युवक की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं घटना के बाद कुछ देर तक सड़क पर लोगों की भीड़ भी लगी रही।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ढाबे का उद्घाटन कार्यक्रम अचानक विवाद का अखाड़ा बन गया। दरअसल, जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के पलवाड़ा रोड पर बने UP-37 नाम के ढाबे का आज उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग और राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु और भाजपा नेता मदन चौहान भी उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई और माहौल पूरी तरह से गरमा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उद्घाटन का मंच विवाद में बदल गया और कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की संभावना जताई जा रही है। क्या सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह के विवाद राजनीतिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े नहीं करते?
    1
    हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ढाबे का उद्घाटन कार्यक्रम अचानक विवाद का अखाड़ा बन गया।
दरअसल, जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के पलवाड़ा रोड पर बने UP-37 नाम के ढाबे का आज उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग और राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं।
बताया जा रहा है कि किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु और भाजपा नेता मदन चौहान भी उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
देखते ही देखते यह बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई और माहौल पूरी तरह से गरमा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उद्घाटन का मंच विवाद में बदल गया और कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया।
फिलहाल, इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की संभावना जताई जा रही है।
क्या सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह के विवाद राजनीतिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े नहीं करते?
    user_Dayanand Kumar journalist
    Dayanand Kumar journalist
    Local News Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अन्धविश्वास ने ली 13 साल के मासूम की जान अस्पताल नहीं बाबा के पास ले गए
    1
    अन्धविश्वास ने ली 13 साल के मासूम की जान अस्पताल नहीं बाबा के पास ले गए
    user_Kaushal thakur
    Kaushal thakur
    Amroha, Uttar Pradesh•
    22 hrs ago
  • मेरा नाम मोहम्मद शाहरुख खान है मेरा फोन नंबर 7248058813
    1
    मेरा नाम मोहम्मद शाहरुख खान है 
मेरा फोन नंबर 7248058813
    user_Mohd Shahrukh
    Mohd Shahrukh
    Farmer संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद आदर्श स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन नूरपुर खुर्द (अमरोहा): आज स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय के प्रिंसिपल सुभाष चंद्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों में भी अपनी शिक्षा पूर्ण की और देश को एक महान संविधान दिया। स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर एम. एच. रिज़वी ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ महापुरुषों के संघर्षों से अवगत कराना है ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें। वाइस-प्रिंसिपल राजेश्वरी शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    1
    अंबेडकर जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद आदर्श स्कूल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
नूरपुर खुर्द (अमरोहा): आज स्वामी विवेकानंद आदर्श पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक महेश तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 
विद्यालय के प्रिंसिपल सुभाष चंद्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने विषम परिस्थितियों में भी अपनी शिक्षा पूर्ण की और देश को एक महान संविधान दिया।
स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर एम. एच. रिज़वी ने बताया कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ महापुरुषों के संघर्षों से अवगत कराना है ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
वाइस-प्रिंसिपल राजेश्वरी शर्मा ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.