logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UP-37 ढाबा उद्घाटन में बवाल: किसान नेता और भाजपा नेता आमने-सामने, वीडियो वायरल हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ढाबे का उद्घाटन कार्यक्रम अचानक विवाद का अखाड़ा बन गया। दरअसल, जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के पलवाड़ा रोड पर बने UP-37 नाम के ढाबे का आज उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग और राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु और भाजपा नेता मदन चौहान भी उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई और माहौल पूरी तरह से गरमा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उद्घाटन का मंच विवाद में बदल गया और कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की संभावना जताई जा रही है। क्या सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह के विवाद राजनीतिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े नहीं करते?

3 days ago
user_Dayanand Kumar journalist
Dayanand Kumar journalist
Local News Reporter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
3 days ago

UP-37 ढाबा उद्घाटन में बवाल: किसान नेता और भाजपा नेता आमने-सामने, वीडियो वायरल हापुड़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ढाबे का उद्घाटन कार्यक्रम अचानक विवाद का अखाड़ा बन गया। दरअसल, जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के पलवाड़ा रोड पर बने UP-37 नाम के ढाबे का आज उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कई स्थानीय लोग और राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु और भाजपा नेता मदन चौहान भी उद्घाटन में शामिल होने पहुंचे थे। लेकिन कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह बहस गाली-गलौज तक पहुंच गई और माहौल पूरी तरह से गरमा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह उद्घाटन का मंच विवाद में बदल गया और कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल, इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की संभावना जताई जा रही है। क्या सार्वजनिक कार्यक्रमों में इस तरह के विवाद राजनीतिक मर्यादाओं पर सवाल खड़े नहीं करते?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद हापुड़ *लोकेशन* छिजरसी टोल प्लाजा हापुड़ दबंगो ने दबंगई दिखाते हुए एक ऑटो चालक के साथ की मार पिटाई ऑटो में सवार छात्राएं मौके पर पहुंची पुलिस अब देखते हैं क्या होती है दबंग पर कार्रवाई सोशल मीडिया पर जमकर हुई वीडियो वायरल
    2
    जनपद हापुड़ 
*लोकेशन* छिजरसी टोल प्लाजा हापुड़ 
दबंगो ने दबंगई दिखाते हुए एक ऑटो  चालक के साथ की मार पिटाई 
ऑटो में सवार छात्राएं 
मौके पर पहुंची पुलिस अब देखते हैं क्या होती है दबंग पर कार्रवाई
सोशल मीडिया पर जमकर हुई वीडियो वायरल
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों ने कानून को खुली चुनौती दे दी कुछ लोगों ने न सिर्फ दरोगा के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट की कोशिश भी की। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी जाँच हो रही है #barahbastitv #पहासू #trending #बुलंदशहर #पुलिस
    1
    बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों ने कानून को खुली चुनौती दे दी 
कुछ लोगों ने न सिर्फ दरोगा के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट की कोशिश भी की। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी जाँच हो रही है #barahbastitv #पहासू #trending #बुलंदशहर #पुलिस
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर छापेमारी अभियान चलाया। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में हुई । इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। टीम में शामिल रहरा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी और डॉ. विक्रमजीत ने रहरा स्थित भावना हॉस्पिटल और आदमपुर के अनश नर्सिंग होम की गहन जांच की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। आदमपुर के अनस नर्सिंग होम में आयुर्वेदिक पंजीकरण तो पाया गया, लेकिन उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वहां मरीजों का इलाज जारी था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एलोपैथिक इलाज के लिए वहां कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जो मरीजों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है। वहीं रहरा के भावना हॉस्पिटल में भी जांच के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। टीम ने मौके पर मौजूद मरीजों को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑपरेशन वीडियो का मामला भी संज्ञान में आया है, जिसे लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई प्रक्रियाओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यदि कोई लापरवाही या अवैध कार्य सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से जहां एक ओर आम लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों में डर का माहौल भी देखा जा रहा है।
    2
    गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम्स पर छापेमारी अभियान चलाया। नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी के नेतृत्व में हुई । इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
टीम में शामिल रहरा सीएचसी प्रभारी डॉ. शशांक चौधरी और डॉ. विक्रमजीत ने रहरा स्थित भावना हॉस्पिटल और आदमपुर के अनश नर्सिंग होम की गहन जांच की। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
आदमपुर के अनस नर्सिंग होम में आयुर्वेदिक पंजीकरण तो पाया गया, लेकिन उसका लाइसेंस 31 मार्च को ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वहां मरीजों का इलाज जारी था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि एलोपैथिक इलाज के लिए वहां कोई योग्य डॉक्टर मौजूद नहीं मिला, जो मरीजों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ माना जा रहा है।
वहीं रहरा के भावना हॉस्पिटल में भी जांच के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्थाओं पर सवाल उठे। टीम ने मौके पर मौजूद मरीजों को तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जाकर इलाज कराने की सलाह दी।
इसी बीच हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑपरेशन वीडियो का मामला भी संज्ञान में आया है, जिसे लेकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई गई प्रक्रियाओं की गहराई से पड़ताल की जाएगी। यदि कोई लापरवाही या अवैध कार्य सामने आता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नोडल अधिकारी विशाल त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस कार्रवाई से जहां एक ओर आम लोगों में जागरूकता बढ़ी है, वहीं अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक संचालकों में डर का माहौल भी देखा जा रहा है।
    user_दिपांशु गौतम
    दिपांशु गौतम
    Hasanpur, Amroha•
    4 hrs ago
  • गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम वैट में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए चौपाल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर और राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। नेताओं ने 2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में है। चौपाल के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और हर वर्ग तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्र में सपा की बढ़ती सक्रियता और जनसमर्थन का संकेत देता नजर आया।
    1
    गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ग्राम वैट में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए चौपाल में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की भीड़ देखने को मिली। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर और राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
नेताओं ने 2027 चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और समाजवादी पार्टी मजबूत स्थिति में है। चौपाल के दौरान कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और हर वर्ग तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का आह्वान किया गया।
यह कार्यक्रम क्षेत्र में सपा की बढ़ती सक्रियता और जनसमर्थन का संकेत देता नजर आया।
    user_Sharafat saifi
    Sharafat saifi
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • battery inverter ke liye love battery babugarh chhavni Urvashi medical Urvashi store ke barabar wali Gali mein hai Nai battery V inverter ke liye sampark Karen
    1
    battery inverter ke liye love battery babugarh chhavni Urvashi medical  Urvashi store ke barabar wali Gali mein hai Nai battery V inverter ke liye sampark Karen
    user_Israr
    Israr
    हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम लगी भीषण आग ने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 250 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। लोगों की पूरी गृहस्थी, जरूरी सामान और जीवनभर की जमा पूंजी पल भर में खाक हो गई।(Fire | Lucknow | Vikas Nagar | Uttarpradesh)
    1
    राजधानी लखनऊ के विकासनगर इलाके में बुधवार शाम लगी भीषण आग ने सैकड़ों परिवारों की जिंदगी तबाह कर दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 250 से अधिक झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। लोगों की पूरी गृहस्थी, जरूरी सामान और जीवनभर की जमा पूंजी पल भर में खाक हो गई।(Fire | Lucknow | Vikas Nagar | Uttarpradesh)
    user_Aaban Rizvi
    Aaban Rizvi
    मवाना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अमरोहा/गजरौला में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, द्वारा गजरौला विधानसभा क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा में भव्य विधानसभा स्तरीय “अंबेडकर सम्मान विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, जिससे संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम सिंह सैनी, राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह जाटव, पूर्व विधायक तोताराम सिंह, जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, जगत सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, रोहित आर्य, कपिल भड़ाना, सोम प्रकाश, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम रतन सिंह, हरचरण प्रधान, सुशील मौर्य, पूर्व प्रधान पवन, चरण सिंह प्रधान, विक्रम वासीपुर प्रधान, मंडल महामंत्री अशोक जाटव, महक पाल प्रधान, प्रेमपाल प्रधान, भजन सिंह प्रधान, आकाश बहादुर, विनोद प्रधान, नरेंद्र धनौरा, प्रिंस जाटव, नरेंद्र कटारिया, अंकित सैनी, धर्मवीर प्रधान, सोनू सलेमपुर सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।
    2
    अमरोहा/गजरौला में भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, द्वारा गजरौला विधानसभा क्षेत्र के ग्रैंड प्लाजा में भव्य विधानसभा स्तरीय “अंबेडकर सम्मान विचार संगोष्ठी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव तरारा मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के विचारों और उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही सभी उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई, जिससे संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से देश को समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव दी। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रेम सिंह सैनी, राजीव चौहान, जिला उपाध्यक्ष सतवीर सिंह जाटव, पूर्व विधायक तोताराम सिंह, जिला मंत्री राजीव अग्रवाल, जगत सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, रोहित आर्य, कपिल भड़ाना, सोम प्रकाश, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राम रतन सिंह, हरचरण प्रधान, सुशील मौर्य, पूर्व प्रधान पवन, चरण सिंह प्रधान, विक्रम वासीपुर प्रधान, मंडल महामंत्री अशोक जाटव, महक पाल प्रधान, प्रेमपाल प्रधान, भजन सिंह प्रधान, आकाश बहादुर, विनोद प्रधान, नरेंद्र धनौरा, प्रिंस जाटव, नरेंद्र कटारिया, अंकित सैनी, धर्मवीर प्रधान, सोनू सलेमपुर सहित जिला व मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कल 17तारीख को किसान यूनियन भानु प्रताप की सेना ने जो चुनौती दी कि वो कल गढ़ मुक्तेश्वर में पहुंचेंगे उसको लेकर पहले ही मदन चौहान मीडिया प्रेस कॉम्प्रेश में बोले सुनिएगा जरा
    1
    कल 17तारीख को किसान यूनियन भानु प्रताप की सेना ने जो चुनौती दी कि वो कल गढ़ मुक्तेश्वर में पहुंचेंगे उसको लेकर पहले ही मदन चौहान मीडिया प्रेस कॉम्प्रेश में बोले सुनिएगा जरा
    user_Gulfam Saifi prees repotar
    Gulfam Saifi prees repotar
    गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.