Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों ने कानून को खुली चुनौती दे दी कुछ लोगों ने न सिर्फ दरोगा के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट की कोशिश भी की। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी जाँच हो रही है #barahbastitv #पहासू #trending #बुलंदशहर #पुलिस बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों ने कानून को खुली चुनौती दे दी कुछ लोगों ने न सिर्फ दरोगा के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट की कोशिश भी की। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी जाँच हो रही है #barahbastitv #पहासू #trending #बुलंदशहर #पुलिस
Barahbastitv
बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों ने कानून को खुली चुनौती दे दी कुछ लोगों ने न सिर्फ दरोगा के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट की कोशिश भी की। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी जाँच हो रही है #barahbastitv #पहासू #trending #बुलंदशहर #पुलिस बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों ने कानून को खुली चुनौती दे दी कुछ लोगों ने न सिर्फ दरोगा के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट की कोशिश भी की। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी जाँच हो रही है #barahbastitv #पहासू #trending #बुलंदशहर #पुलिस
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दबंगों ने कानून को खुली चुनौती दे दी कुछ लोगों ने न सिर्फ दरोगा के साथ गाली-गलौच की, बल्कि मारपीट की कोशिश भी की। इन आरोपों में कितनी सच्चाई है इसकी जाँच हो रही है #barahbastitv #पहासू #trending #बुलंदशहर #पुलिस1
- Post by Gulfam Saifi prees repotar3
- हापुड़ जनपद गढ़मुक्तेश्वर के गांव आठसैनी में आज भारतीय किसान यूनियन (भगत सिंह) द्वारा संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला और किसानों ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और किसानों पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ एक सशक्त आवाज उठाना बताया गया। इस दौरान संस्थापक नितिन भाटी ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संगठन हर हाल में किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन भाटी ने कहा कि अब समय आ गया है जब किसान और मजदूर केवल भाषणों तक सीमित न रहें, बल्कि अपने अधिकारों के लिए जमीन पर उतरकर मजबूती से संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि संगठन परिवर्तन की दिशा में लगातार काम कर रहा है और आने वाले समय में इसका प्रभाव और व्यापक होगा। राष्ट्रीय सलाहकार शिवम उपाध्याय ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और संगठन से जुड़कर किसानों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही इस लड़ाई को नई दिशा दे सकती है। इस दौरान जिला अध्यक्ष हापुड़ अहमद की, आबिद अली समेत सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में किसान यूनियन अपनी ताकत को और मजबूती से मैदान में उतारने की तैयारी में है।1
- अनियंत्रित होकर खंदक में पलटा ट्रैक्टर, चालक गंभीर रूप से घायल। सैद नगली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ट्रैक्टर खंदक में पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार, आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव कोकापुर की मढैया निवासी मनीराम पुत्र रमेश शनिवार को सैद नगली स्थित ट्रैक्टर बाजार गया था। देर शाम जब वह ट्रैक्टर लेकर वापिस अपने घर लौट रहा था, तभी सकतपुर के निकट यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि सकतपुर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे गहरी खंदक में जाकर पलट गया। हादसे में मनीराम ट्रैक्टर के नीचे दबने से बुरी तरह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों और ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल को नगर के सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।1
- शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है बीए एलएलबी कर रही एक छात्रा ने कॉलेज जाते समय शिकारपुर के एक युवक पर अपहरण कर कार में बलात्कार करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का गम्भीर आरोप लगाया है पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच कर नामजद तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बीए एलएलबी की छात्रा है पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है पीड़िता अनूपशहर शिकारपुर बस स्टैंड से पैदल कॉलेज जा रही थी आरोप है कि रास्ते में पीछे से एक सफेद रंग की कार आई जिसे शिकारपुर क्षेत्र के गांव डडुआ का निवासी सुवेक पुत्र नाममालूम चला रहा था आरोपी ने छात्रा को जबरन कार में बैठने को कहा जब उसके द्वारा गाड़ी में बैठने को मना कर दिया तो आरोपी ने उसे धक्का देकर कार के अन्दर खीच लिया तहरीर के अनुसार आरोपी ने छात्रा और उसके भाई को गोली मारने की धमकी देकर चुप कराया और उसे जबरन नारियल पानी जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था नशीला पदार्थ पीने के बाद जब छात्रा अर्धमूर्छित अवस्था में पहुंचने लगी तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कुकृत्य के दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए होश आने पर जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी से शिकायत की तो वह इन वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा और उसके परिवार को खत्म कर देगा वारदात के बाद आरोपी छात्रा को एक सुनसान जगह फेंक कर फरार हो गया पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसे पहले भी अलग-अलग नम्बरों से फोन कर परेशान करता रहा है घटना के बाद डरी-सहमी छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई पीड़िता छात्रा ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की है जब इस सम्बन्ध में एसपी देहात से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि थाना शिकारपुर पर एक युवती एवं उसके परिवार जनो द्वारा एक तहरीर दी गयी कि जिसमे एक युवक द्वारा युवती को नशीला पदार्थ खिला कर दुष्कर्म करना अंकित किया गया है इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिकारपुर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि अभियुक्त व युवती एक दूसरे से पूर्व से ही परिचित है जांच कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है वहीं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, ने बताया कि पीड़िता छात्रा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल की जा रही है आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।1
- महराजगंज। जनपद पुलिस ने साइबर अपराध के विरुद्ध एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक ऐसे शातिर अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो गांवों में फेरी लगाकर पुराने मोबाइल इकट्ठा करता था और फिर उनका इस्तेमाल साइबर ठगी के लिए किया जाता था। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम यह गिरोह गांवों में फेरी लगाकर बर्तन और कंबल बेचने के बहाने जाता था। वहां ये लोग भोले-भाले ग्रामीणों को लुभावने ऑफर देकर उनके पुराने और चालू मोबाइल फोन ले लेते थे। इन मोबाइलों और उनके मदरबोर्ड का उपयोग भविष्य में ओटीपी फ्रॉड, फिशिंग और अन्य साइबर अपराधों के लिए किया जाना था। भारी मात्रा में बरामदगी पुलिस ने आरोपियों के पास से जो सामान बरामद किया है, उसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपये बताई जा रही है: 318 एंड्रॉयड मोबाइल फोन 110 मोबाइल मदरबोर्ड 05 मोटरसाइकिलें फर्जी दस्तावेज और नकदी बिहार से जुड़े हैं तार गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपी मूल रूप से बिहार (पूर्वी चंपारण और मोतिहारी) के रहने वाले हैं। पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग इन मोबाइलों को इकट्ठा कर पश्चिम बंगाल (कोलकाता) में बैठे अपने एक साथी को भेजने वाले थे, जहाँ से इन्हें साइबर अपराध के 'हॉटस्पॉट्स' पर सप्लाई किया जाना था। पुलिस की सक्रियता से टला बड़ा खतरा पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल का आईएमईआई (IMEI) अक्सर ब्लॉक कर दिया जाता है, इसलिए अपराधियों को नए आईएमईआई वाले मोबाइलों की तलाश रहती है। इस गिरोह की गिरफ्तारी से भविष्य में होने वाली कई बड़ी साइबर ठगी की घटनाओं को रोकने में मदद मिली है। पुलिस अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड और बंगाल कनेक्शन की तलाश में जुटी है।1
- हापुड़ के गोहर गांव में विवाद का VIDEO वायरल, दो पक्षों में झड़प का मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गोहर गांव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच विवाद और झड़प का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल प्रशासन द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।1
- उत्तरप्रदेश के मथुरा में खूनी संघर्ष मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष पत्थरबाजी और फायरिंग हो गई पुलिस ने लोगों को हिरासत में ले लिया #barahbastitv #मथुरा #उत्तरप्रदेश #viralreelschallenge #trendingchallenge #वायरल #trending1