मौदहा के बड़े चौराहा पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक बन रहे हादसों की वजह मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बड़े चौराहा स्थित नेशनल हाईवे-34 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक और भारी वाहन लगातार हादसों को दावत दे रहे हैं। हाईवे किनारे अवैध रूप से बने ट्रक स्टैंड के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लंबे समय से ट्रक खड़े किए जा रहे हैं, जिससे हाईवे संकरा हो जाता है और तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। कई बार छोटे-बड़े हादसे होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद अब तक सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। नगरवासियों ने मांग की है कि हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को तत्काल हटाया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
मौदहा के बड़े चौराहा पर हाईवे किनारे खड़े ट्रक बन रहे हादसों की वजह मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बड़े चौराहा स्थित नेशनल हाईवे-34 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक और भारी वाहन लगातार हादसों को दावत दे रहे हैं। हाईवे किनारे अवैध रूप से बने ट्रक स्टैंड के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लंबे समय से ट्रक खड़े किए जा रहे हैं, जिससे हाईवे संकरा हो जाता है और तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। कई बार छोटे-बड़े हादसे होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद अब तक सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। नगरवासियों ने मांग की है कि हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को तत्काल हटाया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
- हमीरपुर। पांच दिन पहले फांसी के फंदे में लटके हुए मृत मिले युवक की पत्नी ने हत्या कर देने की तहरीर देकर सास ससुर देवरानी के खिलाफ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने उसके ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बिवांर थाना के निवादा गांव की महिला आरती पत्नी पुष्पम चंदेल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मायका जनपद बांदा थाना जसपुरा के अमारा गांव में है। साढे चार साल पहले शादी होने पर दो बच्चे होने के साथ एक बच्चा पेट में पल रहा है। 24 अप्रैल को 30 वर्षीय पति पुष्पम ने रात में फांसी के फंदे में लटककर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ससुर ब्रजेश पुत्र पूरन सिंह, सास राधा, देवरानी डोली पत्नी अनुपम ने एक राय होकर पति की हत्या कर फांसी के फंदा में लटका दिया था। अपनी मां के साथ आई मृतक की पत्नी ने ससुराली जनों के खिलाफ पति की हत्या कर देने की धारा 103(1), 238, 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने महिला के ससुर बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पत्नी का कहना है कि शादी में बाइक दी गई थी। बाइक को देवर अनुपम लिए हुए है। देवर से बाइक को दिलाए जाने के लिए मृतक की पत्नी मांग कर रही है। एसआई रवि शंकर ने उसकी बाइक के दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़.........* हमीरपुर के मौदहा तहसील परिसर में हाई बोल्टेज ड्रामा, घरेलू विवाद के चलते पति ने उठाया आत्मघाती कदम, पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने काटी हाथ की नश, ब्लेड से वार कर पति ने किया सुसाइड करने का प्रयास, सब इंस्पेक्टर अभिषेक त्रिवेदी ने सतर्कता दिखाते हुए युवक को पकड़ा, पुलिस ने घायल अवस्था मे युवक को अपस्ताल में कराया एडमिट, कोतवाली मौदहा इलाके के सिजवाही गांव के रहने वाले है पति पत्नी, मौदहा तहसील परिसर में पति पत्नी के बीच जमकर चली ड्रामेबाजी *रिपोर्ट शाहिद मसरूर पप्पू बुंदेला*1
- आज प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जनपद-बांदा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने प्रशासन का ध्यान पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और उत्पीड़न की घटनाओं की ओर आकर्षित किया। प्रमुख मांगें: ✅ पत्रकारों के खिलाफ बिना गहन जांच के मुकदमा दर्ज न किया जाए। ✅ सूचना विभाग में व्याप्त भेदभाव और 'तानाशाही' रवैये को खत्म किया जाए। ✅ पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए मासिक बैठकें आयोजित हों। ✅ सरकारी योजनाओं का लाभ पत्रकारों और उनके परिवारों को भी मिले। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाए रखने के लिए यह लड़ाई जारी रहेगी। ✊ #JournalistRights #BandaNews #MediaUnity #JournalistProtection #PressFreedom DM Banda4
- Post by Shailendra kumar1
- जबलपुर में नर्मदा नदी में क्रूज डूब गया. क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे. अभी तक 4 लोगों की लाश मिली है, कई लापता हैं. इस वीडियो में क्रूज पलटते हुए दिख रहा है 👇1
- रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। भारत के द्वारा चलाए जा रहे मतगणना कार्यक्रम में शामिल होकर भारत निवासी जनता को जागरूक कर मतगणना करवाने के पहल के चलते और सरकार के निर्देशानुसार जगह जगह अधिकारियों ने भी जागरूकता अभियान चलाना शुरू कर दी है। इसी क्रम में घाटमपुर तहसील से एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसकी अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी अविचल सिंह ने जनता को जागरूक करने का उद्देश्य बताया। तहसील रैली में तहसील कर्मचारियों सहित तहसीलदार अंकिता पाठक, उप जिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह अन्य तहसील के जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे।1
- मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बड़े चौराहा स्थित नेशनल हाईवे-34 पर सड़क किनारे खड़े ट्रक और भारी वाहन लगातार हादसों को दावत दे रहे हैं। हाईवे किनारे अवैध रूप से बने ट्रक स्टैंड के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राहगीरों के साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लंबे समय से ट्रक खड़े किए जा रहे हैं, जिससे हाईवे संकरा हो जाता है और तेज रफ्तार वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। कई बार छोटे-बड़े हादसे होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद अब तक सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। नगरवासियों ने मांग की है कि हाईवे किनारे खड़े ट्रकों को तत्काल हटाया जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।1
- हमीरपुर। बारिश से खुले आसमान के नीचे गेहूं के भीगने से आक्रोशित किसानों ने खरीद केंद्र प्रभारी के साथ अभद्रता की। जिस पर उसने मारपीट का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित किसानों ने भी तहरीर देने की बात कही है। किसानों का कहना है कि लगभग एक माह से खुले आसमान के नीचे सुमेरपुर क्षेत्र के टेढ़ा गल्ला मंडी के अंदर गेहूं पड़ा हुआ है। लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा चहेतों का ही गेहूं तौला जा रहा है। बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश से किसानों का गेहूं भीग गया। जिसे देखकर किसानों में आक्रोश उत्पन्न हो गया। किसानों ने क्रमवार तौल न कराने का आरोप लगाकर सचिव अनिल गुप्ता के साथ अभद्रता कर मारपीट कर दी। इस पर सचिव ने थाने पहुंचकर किसानों के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है। वहीं किसानों का कहना है कि सचिव के आरोप निराधार हैं। सचिव ही किसानों के साथ तौल कराने में भेदभाव कर रहा है। इससे किसानों में आक्रोश पर पनप रहा है।2
- बे मौसम बरसात होने से किसानों का गेहूं हुआ जलमग्न किसानों ने गेहूं खरीद करने की उच्च अधिकारियों से की मांग हमीरपुर विकासखंड भरुआ सुमेरपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेढ़ा गल्ला मंडी में हो रही सरकारी खरीद जो की पचखुरा क्षेत्रीय सहकारी समिति के द्वारा की जा रही है जिसमें समिति के सचिव अनिल गुप्ता के द्वारा किसानों का गेहूं जो लेना है वह लगभग एक माह से गल्ला मंडी में खुले आसमान के नीचे पड़ा है खरीदा नहीं जा सका आज हुई बेमौसम बरसात के कारण किसानों का लगभग 30 परसेंट गेहूं पानी में जलमग्न हो गया जिससे किसान परेशान है गांव के किसान राजेंद्र यादव राजा बाबू तिवारी मुन्नू तिवारी अंबिका तिवारी महेंद्र सिंह सुनील गांधी विजय यादव बच्ची यादव अन्नू रैदास मंजू देवी त्रिपाठी राजू पांडे आशा राम यादव इत्यादि कई दर्जन किसानों ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि दोनों गांव के लिए अलग-अलग चावल के कांटे लगवाई जाए ताकि किसानों का गेहूं समय से खरीदा जा सके4