Shuru
Apke Nagar Ki App…
एक कहानी ........ फ़ैसले की तारीख .........A story of a poor farmer and indian court.
Shyam kumar Pokra
एक कहानी ........ फ़ैसले की तारीख .........A story of a poor farmer and indian court.
More news from Rajasthan and nearby areas
- एक कहानी ........ फ़ैसले की तारीख .........A story of a poor farmer and indian court.1
- महिलाओं की आवाज और सोशल मीडिया की ताकत -भाविका प्रीत रमानी से खास संवाद रविवार को कोटा शहर में गुमानपुरा स्थित शांति प्रकाश आश्रम में महिला भवन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया1
- इटावा से खबर नौनेरा डेम से छोड़ा जा रहा हे पानी इटावा से रिर्पोट।।1
- KOTA : टेंट व्यवसायियों का जुटेगा महाकुंभ, 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियां तेज, 6 सितम्बर से शुरू होगा आयोजन कोटा। राजस्थान टेंट डीलर्स व्यवसायी समिति, हाड़ौती टेंट डीलर्स समिति एवं कोटा टेंट डीलर्स समिति के संयुक्त तत्वावधान में टेंट व्यवसायियों के 16वें प्रांतीय महाधिवेशन की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आगामी 10 अगस्त 2026 को दशहरा ग्राउंड, सीएडी चौराहा, कोटा में आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर से टेंट व्यवसायियों के शामिल होने की संभावना है। महाधिवेशन की तैयारियों एवं भूमि पूजन समारोह का शुभारंभ दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह 9 बजे नाश्ता, दोपहर 12:30 बजे बैठक तथा दोपहर 1:30 बजे भोजन का कार्यक्रम रखा गया है। आयोजन को लेकर टेंट व्यवसायियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल, प्रदेश अध्यक्ष रास बिहारी शर्मा एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहेंगे और टेंट व्यवसायियों को संबोधित करेंगे। आयोजन में व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती, व्यवसाय के विकास तथा आगामी कार्ययोजना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है। अधिवेशन के हाड़ौती अध्यक्ष एवं संयोजक दीपक सिंघल ने बताया कि यह आयोजन टेंट व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने के साथ-साथ संगठनात्मक एकता और व्यवसाय के हितों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने अधिक से अधिक टेंट व्यवसायियों से कार्यक्रम में भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया। अध्यक्ष सौरभ पोरवाल, महामंत्री गुरमीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष मोहर मन सिंह सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों के अनुसार अधिवेशन में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से टेंट व्यवसायियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश बिरला जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक माहेश्वरी जी उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने बताया कि अधिवेशन टेंट व्यवसायियों के लिए आपसी संवाद, अनुभव साझा करने और भविष्य की रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।1
- सांसद जन सेवा अभियान के तहत विशाल शिविर आयोजित, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान बूंदी, 10 अगस्त। शहर के छत्रपुरा स्थित मालियों के नोहरे में सोमवार को सांसद जन सेवा अभियान के तहत विशाल शिविर का आयोजन किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्रेरणा से आयोजित इस शिविर में नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24, 25 और 26 के निवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में सुबह से ही विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आमजन ने बिजली, चिकित्सा, सामाजिक पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, खाद्य सुरक्षा, विवाह पंजीयन, श्रम कार्ड, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, निर्वाचन एवं मतदाता पहचान पत्र सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं दर्ज कराईं। अभियान दल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि अन्य मांगों के संबंध में त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। शिविर के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया। नगर परिषद सभापति राजकुमार श्रंगी एवं शहर प्रवक्ता अभिषेक जैन ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की सोच हर नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की है। इसी उद्देश्य से अभियान को लगातार विभिन्न वार्डों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, पार्षद रमेश हाड़ा, त्रिलोक कुमार, रामवीर गुर्जर, अशोक जैन, चेतन पंचोली, बंटी शर्मा, अशोक शर्मा, संजय भूतानी, अनिल जांगिड़, प्रदीप श्रीमाल, मुकेश सोमानी, महावीर सालीवाल, दिलीप सिंह, हेमंत मीणा, मनीष सिसोदिया, मनोज गौतम, मुरली नागर, मनोज जांगिड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं अधिकारी मौजूद रहे।1
- बारिश के बाद खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर तक सड़क पर फैला गंदा पानी, क्षेत्रवासी परेशान बूंदी। शहर में बारिश के बाद जल निकासी व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर तक सड़क पर नल का गंदा पानी फैलने से क्षेत्रवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर पानी जमा होने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। कहीं घरों में और दुकानों में घुसा पानी। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जिला कलेक्टर के सख्त आदेशों के बावजूद नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नालों और जल निकासी व्यवस्था की सही तरीके से सफाई नहीं की गई। इसके चलते बारिश होते ही हर वर्ष सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में हालात फिर जस के तस हो जाते हैं। गंदे पानी के सड़क पर फैलने से दुर्गंध और मच्छरों की समस्या के साथ बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद से खोजा गेट से छत्रपुरा तेजाजी मंदिर मार्ग की नालियों की तत्काल सफाई करवाने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को हर साल होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि बारिश के दौरान आमजन को परेशानी नहीं उठानी पड़े।1