Shuru
Apke Nagar Ki App…
छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग की बाइट पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भिनगा में भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय स्टाफ के कार्यशैली को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्रों का आरोप है कि रविवार रात परोसे गए चावल में कीड़े मिले, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने सोमवार रात से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह तक छात्रों का
गिरधारी गुप्ता पत्रकार
छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जिलाधिकारी श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग की बाइट पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भिनगा में भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय स्टाफ के कार्यशैली को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। छात्रों का आरोप है कि रविवार रात परोसे गए चावल में कीड़े मिले, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने सोमवार रात से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह तक छात्रों का
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भोजन की गुणवत्ता पर नवोदय विद्यालय में प्रदर्शन, छात्रों की शिकायत पर डीएम सख्त श्रावस्ती। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, भिनगा में भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें परोसे गए चावल में कीड़े मिले हैं। इससे नाराज छात्रों ने भोजन का बहिष्कार करते हुए भूख हड़ताल शुरू कर दी और विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।विरोध के दौरान छात्रों ने हॉस्टल के नीचे के प्रवेश द्वारों पर ताला लगा दिया तथा बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टल की छत पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर छात्र सुविधाएं और समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग उठाई।छात्रों का कहना है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर वे लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।मामले की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने और भोजन कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। वहीं, मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- नानपारा में चेहल्लुम बड़े अदब और एहतराम के साथ सम्पन्न नानपारा में चेहल्लुम का आयोजन बड़े अदब, एहतराम और अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अज़ादारों ने शांति और अनुशासन के साथ रस्म-ए-चेहल्लुम अदा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अमन-ओ-अमान और भाईचारे का माहौल बना रहा।1
- बहराइच रिमझिम बारिश के बीच गमगीन माहौल में मनाया गया चहेल्लुम का पर्व, चरसंडा माफी के कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिया बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चहेल्लुम का पर्व श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने पूरे सम्मान के साथ चहेल्लुम की रस्में अदा कीं। क्षेत्र के एकघरवा, मटेरा चौराहा, लालपुर, शिवपुर, चरसंडा माफी सहित कई गांवों में मजलिसों का आयोजन किया गया, जहां अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस दौरान मातम कर कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया तथा अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। चहेल्लुम के अवसर पर क्षेत्र के सभी ताजियेदारों ने अपने-अपने ताजियों को चरसंडा माफी स्थित कर्बला में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी सूर्यकांत चौबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वी.के. उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अमित मादेशिया कास्टेबल अरबिंद कुमार वर्मा हेड कॉस्टेबल जनार्दन varmaसहित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चहेल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।चहेल्लुम का यह पर्व क्षेत्र में आपसी भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता रहा।4
- संगठन के जिला अध्यक्ष प्रभात शुक्ल ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सांसद पप्पू यादव द्वारा प्रभु श्रीराम के चित्र के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया है, जिससे करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने इसे आस्था का अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की। संगठन के जिला अध्यक्ष प्रभात शुक्ल ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सांसद पप्पू यादव द्वारा प्रभु श्रीराम के चित्र के साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया है, जिससे करोड़ों सनातनियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने इसे आस्था का अपमान बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की।1
- लखनऊ मानसून सत्र के दूसरे दिन यूपी विधानसभा में जोरदार हंगामा, अयोध्या में कथित चंदा चोरी समेत कई मुद्दों को लेकर सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में करीब एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की, सदन के भीतर भी प्लेकार्ड लहराते हुए वेल में पहुंचे सपा विधायक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताई नाराजगी, हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित1
- Writing शुद्ध भोजन की मांग को लेकर जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन, डीएम अन्नपूर्णा गर्ग पहुंचीं मौके पर श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, समहारपुरवा में मंगलवार को छात्रों ने शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर छात्र विद्यालय परिसर में बैठ गए और भोजन व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि उन्हें परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है। छात्रों ने विद्यालय प्रशासन से शुद्ध भोजन उपलब्ध कराने तथा भोजन व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जाने की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी श्रावस्ती अन्नपूर्णा गर्ग, उपजिलाधिकारी भिनगा और अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और भोजन व्यवस्था में यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। समाचार लिखे जाने तक छात्रों और विद्यालय प्रशासन के बीच वार्ता जारी थी। विद्यालय प्रशासन की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।1
- बलरामपुर में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अटल चौराहा शेखूईकला के पास प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। बलरामपुर में हिन्दू सुरक्षा सेवा संघ ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने अटल चौराहा शेखूईकला के पास प्रदर्शन करने के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।1
- बस और पिकउप से हुआ भीषड़ टक्कर पिकअप के उड़े प्रखच्चे गनीमत ये रही की कुछ लोगों को आई हलकी चोटें #RoadAccident #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #Breaking #AccidentNews1