बहराइच रिमझिम बारिश के बीच गमगीन माहौल में मनाया गया चहेल्लुम का पर्व, चरसंडा माफी के कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिया बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चहेल्लुम का पर्व श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने पूरे सम्मान के साथ चहेल्लुम की रस्में अदा कीं। क्षेत्र के एकघरवा, मटेरा चौराहा, लालपुर, शिवपुर, चरसंडा माफी सहित कई गांवों में मजलिसों का आयोजन किया गया, जहां अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस दौरान मातम कर कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया तथा अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। चहेल्लुम के अवसर पर क्षेत्र के सभी ताजियेदारों ने अपने-अपने ताजियों को चरसंडा माफी स्थित कर्बला में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी सूर्यकांत चौबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वी.के. उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अमित मादेशिया कास्टेबल अरबिंद कुमार वर्मा हेड कॉस्टेबल जनार्दन varmaसहित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चहेल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।चहेल्लुम का यह पर्व क्षेत्र में आपसी भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता रहा।
बहराइच रिमझिम बारिश के बीच गमगीन माहौल में मनाया गया चहेल्लुम का पर्व, चरसंडा माफी के कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिया बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चहेल्लुम का पर्व श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने पूरे सम्मान के साथ चहेल्लुम की रस्में अदा कीं। क्षेत्र
के एकघरवा, मटेरा चौराहा, लालपुर, शिवपुर, चरसंडा माफी सहित कई गांवों में मजलिसों का आयोजन किया गया, जहां अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस दौरान मातम कर कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया तथा अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। चहेल्लुम के अवसर पर क्षेत्र के सभी ताजियेदारों ने अपने-अपने
ताजियों को चरसंडा माफी स्थित कर्बला में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी सूर्यकांत चौबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वी.के. उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव कुमार
गुप्ता, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अमित मादेशिया कास्टेबल अरबिंद कुमार वर्मा हेड कॉस्टेबल जनार्दन varmaसहित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चहेल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।चहेल्लुम का यह पर्व क्षेत्र में आपसी भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता रहा।
- पुरानी रवायतों के साथ देर रात हुआ चेहल्लुम पर ताजियों का मिलान नानपारा, बहराइच। हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की याद में मनाया जाने वाला चेहल्लुम, जो यौमे आशूरा के 40वें दिन मनाया जाता है, नगर में पुरानी रवायतों और परंपराओं के साथ बड़े अदब, अकीदत एवं एहतराम के साथ संपन्न हुआ। चेहल्लुम के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित ताजियों का पारंपरिक मिलान सोमवार देर रात लगभग 1:00 बजे कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और नगरवासियों की मौजूदगी रही। नगर में कुरैशी बिरादरी, कसाई बिरादरी, घोसी बिरादरी, पहलवान बिरादरी, मंसूरी बिरादरी, वाल्मीकि समाज सहित अन्य बिरादरियों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर ताजिए स्थापित किए गए थे। निर्धारित समय पर सभी ताजिए अपने-अपने चौकों से पारंपरिक तरीके से मिलान स्थल पर पहुंचे, जहां वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार उनका मिलान कराया गया। चेहल्लुम के मौके पर लोगों ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनकी कुर्बानी और इंसानियत के संदेश को याद किया। चेहल्लुम को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मिलान के दौरान कोतवाल राजनाथ सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का लगातार जायजा लेते रहे। प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुहर्रम कमेटी के सदर नदीम चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी की। देर रात तक चले इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न बिरादरियों के लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और अनुशासन का परिचय देते हुए चेहल्लुम की पुरानी परंपराओं को कायम रखा।3
- वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिला ओ.टी.डी. सेल की समीक्षा बैठक सम्पन्न बहराइच उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की प्राप्ति के उद्देश्य से जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला ओ.टी.डी. (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जून 2026 तक विभिन्न विभागों द्वारा किए गए कार्यों, उपलब्धियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में प्रत्येक जनपद की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। विशेष रूप से एक जनपद-एक उत्पाद (ओ.डी.ओ.पी.) योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं तथा जिले की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है। समीक्षा के दौरान लाभार्थियों को ऋण वितरण, उद्यमिता विकास, कौशल प्रशिक्षण, विपणन सहायता, उत्पादों की ब्रांडिंग एवं पैकेजिंग, गुणवत्ता सुधार, वित्तीय सहायता तथा अन्य विभागीय योजनाओं के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को उपलब्ध कराए जा रहे सहयोग की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लंबित आवेदनों एवं प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध ढंग से योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक युवाओं, महिला उद्यमियों तथा स्वयं सहायता समूहों को ओ.डी.ओ.पी. योजना एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक पैकेजिंग, ब्रांडिंग तथा नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि यदि सभी विभाग समन्वित प्रयासों के साथ कार्य करें तो बहराइच जनपद न केवल स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को साकार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होनें सम्बन्धित विभाग से निर्देशित किया कि अपनी विभाग की प्रगति रिपोर्ट जिला अर्थ एवं सख्याधिकारी को उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीडीओ ने सभी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपनी-अपनी विभाग की कार्ययोजना बनाए तथा 2027 तक क्या करना है इसका निर्णय अधिकारियों द्वारा लिया जाय। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी घासीराम ने किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीसी मनरेगा रवि शंकर पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी नगेन्द्र तिवारी, डीडी एग्री विनय कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग केशव राम, एलडीएम जितेन्द्र मंसद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रह5
- बहराइच विशेश्वरगज 4अगस्त,विगत दिनों हुए दतिया मध्य प्रदेश तथा बिहार में हुए उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय तथा सत्तासीन भाजपा सरकार की करारी हार पर आज कांग्रेसजनो ने पुरैना विशेश्वरगंज मे पूर्व जिला सचिव सतीश कुमार सिंह व पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बजरंग मौर्य के संयोजकत्व में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम कर खुशी का इजहार किया गया।इस अवसरपर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि भाजपा जैसे सत्ताधारी राष्ट्रीय दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने न सिर्फ अपनी परम्परगत सीट गंवाई बल्कि वे अपना बूथ तक नही बचा सके।यहीनही दतिया विधान सभा मे कद्दावर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर डमी कंडीडेट लडाकर कांग्रेस पार्टी को विजय श्री दिलाकर नितिन नवीन ने विभीषण की भूमिका निभाई है।उन्होने कहा कि इस उप चुनाव से भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरु हो गई है। संचालन लंकेश मिश्रा ने किया।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर हार्दिक शुभकामनाएं दी।साथ ही दतिया और बांकीपुर के सम्मानित मतदाताओं का आभार तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम मे 8अगस्त को जननायक राहुल गांधी जी का प्रयागराज मे आयोजित छात्रों की गूंज मेंअधिकाधिक संख्या मे पहुंचने की अपील की गई।उक्त अवसर पर एम शफीक शुभम सिंह विसेन ऋषभ सिंह गोलू अंश सिंह नसीम इदरीसी गौतम मिश्रा दयानंद यादव सहित सभी लोगों ने कहा कि इस उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से हम सभी कांग्रेसजनों में नई उर्जा का संचार तथा आशा की किरण जगी है।3
- गौवंश के नाम पर करते हैं ठगी टीम 6060 ये चल रहा है आज कल1
- जनपद श्रावस्ती के शिक्षा क्षेत्र सिरसिया अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय मसहाकला सेमरा बैरिया कुंडी में साफ-सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल #BSA shravasti #DM shravasti #CDO shravasti #SDM shravasti #CM office up #shiksha mantri1
- 101 वर्ष पुरानी शिवलिंग का गोण्डा में हुवा रुद्राभिषेक, वरिष्ठ अधिवक्ता अवनी रंजन द्वारा मन्दिर का हुवा जीर्णोद्धार, एक वर्ष पूर्ण होने पर रुद्राभिषेक व भण्डारे प्रसाद का हुवा आयोजन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था गोंडा। जनपद गोंडा के मैकार्थी गंज, सोनार गली, बड़गांव स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। मंदिर की व्यवस्था एवं आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ अधिवक्ता अवनी रंजन, मणि श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, डॉ. राजीव रंजन, अमित श्रीवास्तव, श्रेष्ठा, भावना श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, डॉ. वीरांगना कान्त, आनंद,रोली श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव ,मुन्ना सहित पूरे मोहल्ले के लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के सामूहिक प्रयास और सनातन धर्म के प्रति उनकी निष्ठा की उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ सनातन धर्म के प्रति आस्था और समर्पण का प्रेरणादायी संदेश देते हैं।4
- केवीके नानपारा में नर्सरी उत्पादन की वैज्ञानिक तकनीकों पर चार दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ नानपारा, बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा द्वितीय में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक नर्सरी उत्पादन तकनीकों से जोड़कर गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 4 से 7 अगस्त तक आयोजित इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के कृषक एवं इच्छुक प्रतिभागी नर्सरी उत्पादन से जुड़ी उन्नत एवं वैज्ञानिक विधियों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री उपलब्ध कराने में वैज्ञानिक नर्सरी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि यदि किसान आधुनिक तकनीकों को अपनाएं तो वे बेहतर गुणवत्ता की पौध तैयार करने के साथ-साथ स्वरोजगार एवं आय बढ़ाने के नए अवसर भी सृजित कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक सुनील कुमार ने नर्सरी के महत्व, आवश्यकता एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन की वैज्ञानिक विधियों पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक संदीप कुमार गौतम ने नर्सरी में खाद एवं पोषक तत्व प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों पर प्रकाश डालते हुए संतुलित उर्वरक प्रयोग, जैविक खादों के उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य बनाए रखने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरांत डॉ. पी. के. सिंह ने नर्सरी सुरक्षा एवं पौध संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण देते हुए रोग एवं कीट प्रबंधन, स्वच्छता तथा सुरक्षित नर्सरी संचालन के प्रभावी उपायों से प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रशिक्षण प्रभारी एवं विषय विशेषज्ञ (कृषि वानिकी) उमेश कुमार ने नर्सरी बेड की तैयारी, ग्रोइंग मीडिया के चयन, बीज बुवाई, सिंचाई प्रबंधन, पौधों की देखभाल तथा वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक एवं विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विशेषज्ञों से विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आगामी सत्रों में नर्सरी उत्पादन की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा, जिससे प्रतिभागियों को वैज्ञानिक पद्धतियों को व्यवहारिक रूप से समझने का अवसर मिलेगा।4
- लौकही गांव ग्रामीणों ने बताया कोटेदार ठेके पर वितरण करवा रहा खाद्यान्न, बदले ठेकेदार के कारण नहीं मिला गरीब को राशन, #खाद्यान्न1
- आज एक बेजुबान को गोली मार दी गई आज मानवता तार तार हो गई आज इस आदमी ने मानवता को शर्मसार कर दिया एक बेजुबान को मारकर इसकी सजा कौन तय करेगा क्या इसे सजा मिलनी चाहिए1