101 वर्ष पुरानी शिवलिंग का गोण्डा में हुवा रुद्राभिषेक, वरिष्ठ अधिवक्ता अवनी रंजन द्वारा मन्दिर का हुवा जीर्णोद्धार, एक वर्ष पूर्ण होने पर रुद्राभिषेक व भण्डारे प्रसाद का हुवा आयोजन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था गोंडा। जनपद गोंडा के मैकार्थी गंज, सोनार गली, बड़गांव स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। मंदिर की व्यवस्था एवं आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ अधिवक्ता अवनी रंजन, मणि श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, डॉ. राजीव रंजन, अमित श्रीवास्तव, श्रेष्ठा, भावना श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, डॉ. वीरांगना कान्त, आनंद,रोली श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव ,मुन्ना सहित पूरे मोहल्ले के लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के सामूहिक प्रयास और सनातन धर्म के प्रति उनकी निष्ठा की उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ सनातन धर्म के प्रति आस्था और समर्पण का प्रेरणादायी संदेश देते हैं।
101 वर्ष पुरानी शिवलिंग का गोण्डा में हुवा रुद्राभिषेक, वरिष्ठ अधिवक्ता अवनी रंजन द्वारा मन्दिर का हुवा जीर्णोद्धार, एक वर्ष पूर्ण होने पर रुद्राभिषेक व भण्डारे प्रसाद का हुवा आयोजन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था गोंडा। जनपद गोंडा के मैकार्थी गंज, सोनार गली, बड़गांव स्थित सिद्धेश्वर महादेव
मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर आयोजित रुद्राभिषेक एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। मंदिर
की व्यवस्था एवं आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ अधिवक्ता अवनी रंजन, मणि श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, डॉ. राजीव रंजन, अमित श्रीवास्तव, श्रेष्ठा, भावना श्रीवास्तव, कामिनी श्रीवास्तव, डॉ. वीरांगना कान्त, आनंद,रोली श्रीवास्तव, अरविन्द श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव ,मुन्ना सहित पूरे मोहल्ले के लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। आयोजकों के सामूहिक प्रयास
और सनातन धर्म के प्रति उनकी निष्ठा की उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने के साथ-साथ सनातन धर्म के प्रति आस्था और समर्पण का प्रेरणादायी संदेश देते हैं।
- नानपारा कृषि विज्ञान केंद्र में नर्सरी उत्पादन की आधुनिक तकनीकों पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा, बहराइच-II में "नर्सरी उत्पादन तकनीक" विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 4 से 7 अगस्त 2026 तक आयोजित इस प्रशिक्षण में क्षेत्र के किसान एवं इच्छुक प्रतिभागी नर्सरी उत्पादन की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री उपलब्ध कराने में वैज्ञानिक नर्सरी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि आधुनिक नर्सरी तकनीकों को अपनाकर किसान गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने के साथ-साथ स्वरोजगार और आय बढ़ाने के बेहतर अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के वैज्ञानिक श्री सुनील कुमार ने नर्सरी के महत्व एवं आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन के लिए वैज्ञानिक विधियों को अपनाने पर बल दिया। केंद्र के मृदा वैज्ञानिक श्री संदीप कुमार गौतम ने नर्सरी में खाद एवं पोषक तत्व प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने संतुलित उर्वरक प्रयोग, जैविक खादों के उपयोग तथा मृदा स्वास्थ्य के संरक्षण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इसके उपरांत डॉ. पी. के. सिंह ने नर्सरी सुरक्षा एवं पौध संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए रोग एवं कीट प्रबंधन, स्वच्छता तथा सुरक्षित नर्सरी संचालन के महत्वपूर्ण पहलुओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया। प्रशिक्षण प्रभारी एवं विषय विशेषज्ञ (कृषि वानिकी) श्री उमेश कुमार ने नर्सरी बेड की तैयारी, ग्रोइंग मीडिया का चयन, बीज बुवाई, सिंचाई प्रबंधन, पौधों की देखभाल तथा वैज्ञानिक नर्सरी प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विशेषज्ञों से विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। केंद्र की ओर से आगामी सत्रों में नर्सरी उत्पादन की उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया जाएगा।3
- जिला बहराइच थाना मोतीपुर ब्लॉक बल्हा तहसील मिहींपुरवा ग्राम सभा वेलहन महेशपुर बाबा वूढेश्वर नाथ मार्ग पर मगरमच्छ निकलने से1
- गौवंश के नाम पर करते हैं ठगी टीम 6060 ये चल रहा है आज कल1
- बहराइच: लंगूर के हमले में युवक गंभीर, लाइव घटना कैमरे में कैद बहराइच के रिसिया बाजार क्षेत्र में एक लंगूर ने रज्जब अली नाम के युवक पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि लंगूर ने युवक को बुरी तरह नोंच डाला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थाना रिसिया क्षेत्र की बताई जा रही है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- पुरानी रवायतों के साथ परंपरागत ढंग से संपन्न हुआ नानपारा मे चेहल्लुम नानपारा, बहराइच। नगर में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा एवं मुहर्रम कमेटी नानपारा की निगरानी में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की याद में यौमे आशूरा के 40वें दिन मनाया जाने वाला चेहल्लुम बड़े अदब, अकीदत एवं एहतराम के साथ परंपरागत रूप से संपन्न हुआ। चेहल्लुम को लेकर नगर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस प्रशासन लगातार पूरे आयोजन पर नजर बनाए रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में ताजियादारों ने अपने-अपने चौकों पर ताजिए स्थापित किए। इस दौरान इसाले सवाब के लिए कुरआनख्वानी, फातिहाख्वानी एवं लंगरख्वानी का आयोजन किया गया। सोमवार की देर रात विभिन्न स्थानों से आए ताजियादारों ने अपने ताजियों का पारंपरिक मिलान किया। मंगलवार को हकीमपुरवा, घोसी मोहल्ला, अकील घोसी, कुरैशी बिरादरी, जुम्मन चौधरी (बंजारन टाड़ा), वाल्मीकि समाज, चिकवा बिरादरी तथा मंसूरी बिरादरी सहित अन्य ताजियादार अपने-अपने ताजियों के साथ इमामगंज चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां परंपरागत रूप से ताजियों का मिलान कराया गया। इसके उपरांत सभी ताजियों को कर्बला ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। चेहल्लुम के दौरान कोतवाल राजनाथ सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ लगातार मौके पर मौजूद रहे तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी समय-समय पर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नदीम चौधरी एवं उनकी टीम आयोजन के दौरान सक्रिय रही। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुहैल अहमद, पत्रकार एवं समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता, लड्डे मिर्ज़ा, मुहर्रम कमेटी के शफीक कुरैशी, भोला कुरैशी, सैय्यद अब्दुल वली सहित अनेक ताजियादार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। चेहल्लुम के मौके पर इमामगंज चौराहे पर हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे। कोतवाल राजनाथ सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने चेहल्लुम पर्व को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एलआईओ इंस्पेक्टर रवि शर्मा, पत्रकार एवं समाजसेवी वसीम हसन राजा, डॉ. एखलाक, मुबारक अली पिंटू, मोहम्मद असलम, पूर्व चेयरमैन नशीबुन्निशा, खैरुलनिशा, सभासद हनीफ अहमद, शादाब खाँ तथा डीसीपीसी के अजमत अली उर्फ चुन्ना सहित तमाम संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।4
- नानपारा में चेहल्लुम बड़े अदब और एहतराम के साथ सम्पन्न नानपारा में चेहल्लुम का आयोजन बड़े अदब, एहतराम और अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अज़ादारों ने शांति और अनुशासन के साथ रस्म-ए-चेहल्लुम अदा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अमन-ओ-अमान और भाईचारे का माहौल बना रहा।1
- बहराइच रिमझिम बारिश के बीच गमगीन माहौल में मनाया गया चहेल्लुम का पर्व, चरसंडा माफी के कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिया बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चहेल्लुम का पर्व श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने पूरे सम्मान के साथ चहेल्लुम की रस्में अदा कीं। क्षेत्र के एकघरवा, मटेरा चौराहा, लालपुर, शिवपुर, चरसंडा माफी सहित कई गांवों में मजलिसों का आयोजन किया गया, जहां अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस दौरान मातम कर कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया तथा अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। चहेल्लुम के अवसर पर क्षेत्र के सभी ताजियेदारों ने अपने-अपने ताजियों को चरसंडा माफी स्थित कर्बला में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी सूर्यकांत चौबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वी.के. उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अमित मादेशिया कास्टेबल अरबिंद कुमार वर्मा हेड कॉस्टेबल जनार्दन varmaसहित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चहेल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।चहेल्लुम का यह पर्व क्षेत्र में आपसी भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता रहा।4
- लखनऊ मानसून सत्र के दूसरे दिन यूपी विधानसभा में जोरदार हंगामा, अयोध्या में कथित चंदा चोरी समेत कई मुद्दों को लेकर सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में करीब एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की, सदन के भीतर भी प्लेकार्ड लहराते हुए वेल में पहुंचे सपा विधायक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताई नाराजगी, हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित1
- बस और पिकउप से हुआ भीषड़ टक्कर पिकअप के उड़े प्रखच्चे गनीमत ये रही की कुछ लोगों को आई हलकी चोटें #RoadAccident #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #Breaking #AccidentNews1