Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच: लंगूर के हमले में युवक गंभीर, लाइव घटना कैमरे में कैद बहराइच के रिसिया बाजार क्षेत्र में एक लंगूर ने रज्जब अली नाम के युवक पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि लंगूर ने युवक को बुरी तरह नोंच डाला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थाना रिसिया क्षेत्र की बताई जा रही है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।
Pradeep
बहराइच: लंगूर के हमले में युवक गंभीर, लाइव घटना कैमरे में कैद बहराइच के रिसिया बाजार क्षेत्र में एक लंगूर ने रज्जब अली नाम के युवक पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि लंगूर ने युवक को बुरी तरह नोंच डाला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थाना रिसिया क्षेत्र की बताई जा रही है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बहराइच: लंगूर के हमले में युवक गंभीर, लाइव घटना कैमरे में कैद बहराइच के रिसिया बाजार क्षेत्र में एक लंगूर ने रज्जब अली नाम के युवक पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि लंगूर ने युवक को बुरी तरह नोंच डाला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना पास में लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थाना रिसिया क्षेत्र की बताई जा रही है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- पुरानी रवायतों के साथ परंपरागत ढंग से संपन्न हुआ नानपारा मे चेहल्लुम नानपारा, बहराइच। नगर में पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा एवं मुहर्रम कमेटी नानपारा की निगरानी में हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों की याद में यौमे आशूरा के 40वें दिन मनाया जाने वाला चेहल्लुम बड़े अदब, अकीदत एवं एहतराम के साथ परंपरागत रूप से संपन्न हुआ। चेहल्लुम को लेकर नगर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस प्रशासन लगातार पूरे आयोजन पर नजर बनाए रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में ताजियादारों ने अपने-अपने चौकों पर ताजिए स्थापित किए। इस दौरान इसाले सवाब के लिए कुरआनख्वानी, फातिहाख्वानी एवं लंगरख्वानी का आयोजन किया गया। सोमवार की देर रात विभिन्न स्थानों से आए ताजियादारों ने अपने ताजियों का पारंपरिक मिलान किया। मंगलवार को हकीमपुरवा, घोसी मोहल्ला, अकील घोसी, कुरैशी बिरादरी, जुम्मन चौधरी (बंजारन टाड़ा), वाल्मीकि समाज, चिकवा बिरादरी तथा मंसूरी बिरादरी सहित अन्य ताजियादार अपने-अपने ताजियों के साथ इमामगंज चौराहे पर एकत्रित हुए, जहां परंपरागत रूप से ताजियों का मिलान कराया गया। इसके उपरांत सभी ताजियों को कर्बला ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। चेहल्लुम के दौरान कोतवाल राजनाथ सिंह अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ लगातार मौके पर मौजूद रहे तथा सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी समय-समय पर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नदीम चौधरी एवं उनकी टीम आयोजन के दौरान सक्रिय रही। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वहीद, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुहैल अहमद, पत्रकार एवं समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता, लड्डे मिर्ज़ा, मुहर्रम कमेटी के शफीक कुरैशी, भोला कुरैशी, सैय्यद अब्दुल वली सहित अनेक ताजियादार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। चेहल्लुम के मौके पर इमामगंज चौराहे पर हजारों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे। कोतवाल राजनाथ सिंह एवं उनकी पूरी टीम ने चेहल्लुम पर्व को सकुशल संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर एलआईओ इंस्पेक्टर रवि शर्मा, पत्रकार एवं समाजसेवी वसीम हसन राजा, डॉ. एखलाक, मुबारक अली पिंटू, मोहम्मद असलम, पूर्व चेयरमैन नशीबुन्निशा, खैरुलनिशा, सभासद हनीफ अहमद, शादाब खाँ तथा डीसीपीसी के अजमत अली उर्फ चुन्ना सहित तमाम संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।4
- नानपारा में चेहल्लुम बड़े अदब और एहतराम के साथ सम्पन्न नानपारा में चेहल्लुम का आयोजन बड़े अदब, एहतराम और अकीदत के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अज़ादारों ने शांति और अनुशासन के साथ रस्म-ए-चेहल्लुम अदा की। पूरे कार्यक्रम के दौरान अमन-ओ-अमान और भाईचारे का माहौल बना रहा।1
- बहराइच रिमझिम बारिश के बीच गमगीन माहौल में मनाया गया चहेल्लुम का पर्व, चरसंडा माफी के कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक हुए ताजिया बहराइच। मटेरा थाना क्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चहेल्लुम का पर्व श्रद्धा, अकीदत और गमगीन माहौल में मनाया गया। रिमझिम बारिश के बावजूद अकीदतमंदों का उत्साह कम नहीं हुआ और लोगों ने पूरे सम्मान के साथ चहेल्लुम की रस्में अदा कीं। क्षेत्र के एकघरवा, मटेरा चौराहा, लालपुर, शिवपुर, चरसंडा माफी सहित कई गांवों में मजलिसों का आयोजन किया गया, जहां अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया। इस दौरान मातम कर कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया तथा अमन, भाईचारे और देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं। चहेल्लुम के अवसर पर क्षेत्र के सभी ताजियेदारों ने अपने-अपने ताजियों को चरसंडा माफी स्थित कर्बला में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे और पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए मटेरा थाना प्रभारी हरिकेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। चौकी प्रभारी सूर्यकांत चौबे, वरिष्ठ उपनिरीक्षक वी.के. उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दयाशंकर यादव कुमार गुप्ता, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, कांस्टेबल अमित मादेशिया कास्टेबल अरबिंद कुमार वर्मा हेड कॉस्टेबल जनार्दन varmaसहित पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चहेल्लुम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।चहेल्लुम का यह पर्व क्षेत्र में आपसी भाईचारे, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देता रहा।4
- लखनऊ मानसून सत्र के दूसरे दिन यूपी विधानसभा में जोरदार हंगामा, अयोध्या में कथित चंदा चोरी समेत कई मुद्दों को लेकर सपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में करीब एक घंटे तक धरना-प्रदर्शन और नारेबाजी की, सदन के भीतर भी प्लेकार्ड लहराते हुए वेल में पहुंचे सपा विधायक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने जताई नाराजगी, हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित1
- नगर पालिका बहराइच द्वारा रास्ते को खोज कर गड्ढा बना दिया जाने आने में काफी लोगों को होती है परेशानी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश से अनुरोध है रास्ते में बड़ा गड्ढा कर दियानगर पालिका बहराइच द्वाराअब उसे बनवाया नहीं जा रहा है जिसके कारण आने जाने वालों को काफी तकलीफ होती हैया रास्ता बलवापुर रोड पुराना बाईपास नानपारा रोडचौराहे काइससे आने जाने वाले को काफी तकलीफ होती है और चौराहे के रास्ते पर काफी गड्ढे हो गए हैं जो पानी भरकरबड़े एक्सीडेंट को दावत दे रहे हैंउसे तत्काल सही करवाया जाना हैअधिकारीगण गूंगे बहरे हो गए हैं जिसके कारण रास्ते को खोज कर गड्ढे में तब्दील कर देते हैं और फिर उसे नव निर्माण नहीं करतेजिसके कारण आम जनमानस में काफी आक्रोश है4
- बस और पिकउप से हुआ भीषड़ टक्कर पिकअप के उड़े प्रखच्चे गनीमत ये रही की कुछ लोगों को आई हलकी चोटें #RoadAccident #Fariyadali #fariyadalireport #jantalivetv #Breaking #AccidentNews1