logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें................... ➡ लखनऊ- मोहनलालगंज क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी, सिसेंडी कस्बे में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, दोनों लोगों के शव घर के अंदर मिले, महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या, दिव्यांग बेटे को भी उतारा मौत के घाट, आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस, हत्या के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस, मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी का मामला ➡ दिल्ली- LPG सप्लाई संकट पर सरकार का कदम, सरकार ने 3 सदस्यीय समिति गठित की, LPG सप्लाई में आई कमी के बीच फैसला, केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी, रेस्टोरेंट, होटल, अन्य गैर-घरेलू क्षेत्रों में समीक्षा होगी, LPG सप्लाई से जुड़े मुद्दों की समीक्षा होगी, OMCs के 3 कार्यकारी निदेशकों की समिति गठित, सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को दी प्राथमिकता, LPG सप्लाई को दी सर्वोच्च प्राथमिकता, जिससे की आम घरों में गैस की कमी न हो, हॉस्पिटल, शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही ➡ प्रयागराज- 26 सितंबर 2025 को बरेली में हिंसा मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, HC ने 6 आरोपियों की याचिका खारिज की, FIR रद्द करने की मांग को कोर्ट ने नहीं माना, एफआईआर बारादरी थाना में दर्ज हुई थी, SHO धनंजय पांडे ने दर्ज कराई थी एफआईआर, हिंसा मामले में 28 लोगों को नामजद किया गया, 200-250 अज्ञात उपद्रवी भी बनाए गए आरोपी, 250 लोगों की भीड़ धरना स्थल की ओर जा रही थी, बिना अनुमति धरना करने की तैयारी का आरोप ➡ हापुड़- नशे के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, मेडिकल स्टोरों पर की बड़ी छापेमारी, 6 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, सभी के लाइसेंस किए गए निरस्त, कई मेडिकल स्टोरों को सील किया गया, किराना स्टोर से बेचे जा रहे थे नशे के इंजेक्शन, मेडिकल स्टोर बंद कर भागे संचालक, बिना डॉक्टर के पर्चे पर दे रहा था नशे की दवाई, ड्रग्स के आदि व्यक्ति ने DM से की थी शिकायत, गढ़ क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर हुई कार्रवाई ➡ हापुड़- पूर्व राज्यमंत्री मदन चौहान पर हमले का मामला, मुख्य आरोपी शिवम लोधी को मिली जमानत, हापुड़ कोर्ट से आरोपी को मिली जमानत, कार सवार युवकों ने किया था हमला, एक आरोपी को पहले ही मिल चुकी जमानत, तीसरे फरार आरोपी पर है इनाम घोषित, पुलिस ने 20 हजार का इनाम किया घोषित, गढ़ क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री पर हुआ था हमला ➡ बुलंदशहर- श्मशान घाट पर बिन्नामी साधु बाबा की हत्या, श्मशान घाट के कमरे में मिला खून, शव गायब, घाट से नदी तक शव घसीटने के निशान मिले, घटना स्थल पर जानवर के दांत भी बरामद, श्मशान घाट पर बाबा का कुत्ता बेहोशी मिला, घटना स्थल पर SSP दिनेश मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई, पहासू क्षेत्र के पहासू स्थित श्मसान घाट की घटना ➡ औरैया- महिला के खाते से 6 लाख ट्रांसफर का आरोप, पति की मौत के बाद रुपये ट्रांसफर का आरोप, बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी करने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, SP के आदेश पर अछल्दा थाने में केस दर्ज, दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, पति ने प्लाट बेचकर खाते में जमा किए थे रुपये, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ➡ सहारनपुर- पुलिस, गौकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी गौकश नासिर घायल, एक अन्य बदमाश मौके से हुआ फरार, फरार बदमाश की तलाश में लिए कॉम्बिंग जारी, बदमाश के कब्जे से तमंचा, खोखा बरामद, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद, बीबीपुर रोड चांद कॉलोनी मोड़ के पास मुठभेड़ ➡ अमरोहा- पुलिस, ऑटो में सवार गोकश से मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुआ आरोपी जाकिर, जाकिर ने गांव ढ़यौटी में की थी गोकशी, गोकशी पर अवशेषों को तालाब किनारे फेंका था, कब्जे से तमंचा, कटान के उपकरण बरामद, बछरायूं क्षेत्र में ढयोटी मार्ग पर हुई मुठभेड़ ➡ झांसी- दहेज हत्या के मामले में वांछित 3 आरोपी अरेस्ट, मऊरानीपुर पुलिस ने रौनी तिगैला के पास पकड़ा, 4 लाख की मांग पूरी न होने पर की थी हत्या, रुपए नहीं मिलने पर महिला की हत्या की थी, पति देवेंद्र, ससुर भरोसे राम, जेठ दिनेश अरेस्ट ➡ दिल्ली- गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर हादसा, बेसमेंट की खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत, 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल, मलवे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी, अस्पताल में घायलों का इलाज जारी, प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए

2 hrs ago
user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सुबह 8 बजे की बड़ी खबरें................... ➡ लखनऊ- मोहनलालगंज क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी, सिसेंडी कस्बे में मां-बेटे की बेरहमी से हत्या, दोनों लोगों के शव घर के अंदर मिले, महिला की पानी से भरे टब में डुबोकर हत्या, दिव्यांग बेटे को भी उतारा मौत के घाट, आसपास के लोगों से पूछताछ में जुटी पुलिस, हत्या के पीछे की वजह तलाश रही पुलिस, मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी का मामला ➡ दिल्ली- LPG सप्लाई संकट पर सरकार का कदम, सरकार ने 3 सदस्यीय समिति गठित की, LPG सप्लाई में आई कमी के बीच फैसला, केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जानकारी दी, रेस्टोरेंट, होटल, अन्य गैर-घरेलू क्षेत्रों में समीक्षा होगी, LPG सप्लाई से जुड़े मुद्दों की समीक्षा होगी, OMCs के 3 कार्यकारी निदेशकों की समिति गठित, सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को दी प्राथमिकता, LPG सप्लाई को दी सर्वोच्च प्राथमिकता, जिससे की आम घरों में गैस की कमी न हो, हॉस्पिटल, शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही ➡ प्रयागराज- 26 सितंबर 2025 को बरेली में हिंसा मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट से आरोपियों को बड़ा झटका, HC ने 6 आरोपियों की याचिका खारिज की, FIR रद्द करने की मांग को कोर्ट ने नहीं माना, एफआईआर बारादरी थाना में दर्ज हुई थी, SHO धनंजय पांडे ने दर्ज कराई थी एफआईआर, हिंसा मामले में 28 लोगों को नामजद किया गया, 200-250 अज्ञात उपद्रवी भी बनाए गए आरोपी, 250 लोगों की भीड़ धरना स्थल की ओर जा रही थी, बिना अनुमति धरना करने की तैयारी का आरोप ➡ हापुड़- नशे के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, मेडिकल स्टोरों पर की बड़ी छापेमारी, 6 से अधिक मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई, सभी के लाइसेंस किए गए निरस्त, कई मेडिकल स्टोरों को सील किया गया, किराना स्टोर से बेचे जा रहे थे नशे के इंजेक्शन, मेडिकल स्टोर बंद कर भागे संचालक, बिना डॉक्टर के पर्चे पर दे रहा था नशे की दवाई, ड्रग्स के आदि व्यक्ति ने DM से की थी शिकायत, गढ़ क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर हुई कार्रवाई ➡ हापुड़- पूर्व राज्यमंत्री मदन चौहान पर हमले का मामला, मुख्य आरोपी शिवम लोधी को मिली जमानत, हापुड़ कोर्ट से आरोपी को मिली जमानत, कार सवार युवकों ने किया था हमला, एक आरोपी को पहले ही मिल चुकी जमानत, तीसरे फरार आरोपी पर है इनाम घोषित, पुलिस ने 20 हजार का इनाम किया घोषित, गढ़ क्षेत्र में पूर्व राज्यमंत्री पर हुआ था हमला ➡ बुलंदशहर- श्मशान घाट पर बिन्नामी साधु बाबा की हत्या, श्मशान घाट के कमरे में मिला खून, शव गायब, घाट से नदी तक शव घसीटने के निशान मिले, घटना स्थल पर जानवर के दांत भी बरामद, श्मशान घाट पर बाबा का कुत्ता बेहोशी मिला, घटना स्थल पर SSP दिनेश मौके पर पहुंचे, स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई, पहासू क्षेत्र के पहासू स्थित श्मसान घाट की घटना ➡ औरैया- महिला के खाते से 6 लाख ट्रांसफर का आरोप, पति की मौत के बाद रुपये ट्रांसफर का आरोप, बैंक प्रबंधक पर धोखाधड़ी करने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार, SP के आदेश पर अछल्दा थाने में केस दर्ज, दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, पति ने प्लाट बेचकर खाते में जमा किए थे रुपये, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ➡ सहारनपुर- पुलिस, गौकश बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी गौकश नासिर घायल, एक अन्य बदमाश मौके से हुआ फरार, फरार बदमाश की तलाश में लिए कॉम्बिंग जारी, बदमाश के कब्जे से तमंचा, खोखा बरामद, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद, बीबीपुर रोड चांद कॉलोनी मोड़ के पास मुठभेड़ ➡ अमरोहा- पुलिस, ऑटो में सवार गोकश से मुठभेड़, गोली लगने से घायल हुआ आरोपी जाकिर, जाकिर ने गांव ढ़यौटी में की थी गोकशी, गोकशी पर अवशेषों को तालाब किनारे फेंका था, कब्जे से तमंचा, कटान के उपकरण बरामद, बछरायूं क्षेत्र में ढयोटी मार्ग पर हुई मुठभेड़ ➡ झांसी- दहेज हत्या के मामले में वांछित 3 आरोपी अरेस्ट, मऊरानीपुर पुलिस ने रौनी तिगैला के पास पकड़ा, 4 लाख की मांग पूरी न होने पर की थी हत्या, रुपए नहीं मिलने पर महिला की हत्या की थी, पति देवेंद्र, ससुर भरोसे राम, जेठ दिनेश अरेस्ट ➡ दिल्ली- गुरुग्राम में निर्माणाधीन साइट पर हादसा, बेसमेंट की खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, मिट्टी धंसने से 7 मजदूरों की मौत, 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल, मलवे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका, राहत और बचाव कार्य जारी, अस्पताल में घायलों का इलाज जारी, प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया: जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया-फफूँद मार्ग पर रात्रि करीब 1 बजे फफूँद कस्बे के पास उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 8 डंपरों की जांच की गई, जिनमें से 2 डंपर अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए। प्रशासन ने दोनों डंपरों को सीज कर थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया तथा उन पर 1,10,870 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई में फफूँद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही।
    3
    औरैया: जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया-फफूँद मार्ग पर रात्रि करीब 1 बजे फफूँद कस्बे के पास उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 8 डंपरों की जांच की गई, जिनमें से 2 डंपर अवैध खनिज परिवहन करते पाए गए। प्रशासन ने दोनों डंपरों को सीज कर थाना फफूँद पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया तथा उन पर 1,10,870 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस कार्रवाई में फफूँद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया के दिबियापुर थाना पुलिस के द्वारा पत्रकारों के बिरुद्ध पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में सोमवार को समस्त पत्रकारों नें मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि दिनांक 04 मार्च 2026 दिन बुधवार को दिबियापुर स्थित NEWS NATION 81 कार्यालय के बाहर चैनल के कर्मचारी होली का पर्व मना रहे थे। उसी दौरान आसपास के लगभग 08–09 वर्ष के बच्चे भी होली खेल रहे थे। इसी बीच मोहम्मद तैय्यब अली पुत्र आबिद अली निवासी लोहियानगर (थाना के पीछे) दिबियापुर के सीढ़ियों पर में रंग चला गया, जिसको लेकर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया और बच्चों के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद चैनल कर्मचारियों ने बच्चों को बचाने और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। कर्मचारियों का आरोप है कि समझाने के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। बताया गया है कि घटना की सूचना मिलने पर दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा मौके पर ही एक आवेदन तैयार कराया गया और उसके आधार पर NEWS NATION 81 के CEO शैलेन्द्र कुमार राजपूत तथा उनके भाई राघवेंद्र सिंह (नेशनल हेड) के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि जांच में किसी स्तर पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाही पाई जाए तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त कराया है कि इसमें निष्पक्ष जाँच कराई जाएगी एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी
    1
    औरैया के दिबियापुर थाना पुलिस के द्वारा पत्रकारों के बिरुद्ध पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को लेकर पत्रकारों  में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में सोमवार को समस्त पत्रकारों नें मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि दिनांक 04 मार्च 2026 दिन बुधवार को दिबियापुर स्थित NEWS NATION 81 कार्यालय के बाहर चैनल के कर्मचारी होली का पर्व मना रहे थे। उसी दौरान आसपास के लगभग 08–09 वर्ष के बच्चे भी होली खेल रहे थे। इसी बीच मोहम्मद तैय्यब अली पुत्र आबिद अली निवासी लोहियानगर (थाना के पीछे) दिबियापुर के सीढ़ियों पर में रंग चला गया, जिसको लेकर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया और बच्चों के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद चैनल कर्मचारियों ने बच्चों को बचाने और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। कर्मचारियों का आरोप है कि समझाने के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। बताया गया है कि घटना की सूचना मिलने पर दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा मौके पर ही एक आवेदन तैयार कराया गया और उसके आधार पर NEWS NATION 81 के CEO शैलेन्द्र कुमार राजपूत तथा उनके भाई राघवेंद्र सिंह (नेशनल हेड) के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करते हुए  जेल भेज दिया गया। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि जांच में किसी स्तर पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाही पाई जाए तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी द्वारा आश्वस्त कराया है कि इसमें निष्पक्ष जाँच कराई जाएगी एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी
    user_MRU INDIA TV
    MRU INDIA TV
    Social Media Manager औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर में आतिशबाजी की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालक झुलस गया। घटना उस समय हुई जब बालक घर के बाहर बने मैदान में खेल रहा था। अचानक पास में चल रही आतिशबाजी की एक चिंगारी उसके शरीर पर आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। मोहल्ला तिलक नगर निवासी वंश (12) पुत्र अशोक घर के बाहर मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पास में कुछ लोग आतिशबाजी चला रहे थे। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी का एक जलता हुआ टुकड़ा अचानक उछलकर वंश की पीठ पर जा लगा। आग की गर्मी से उसकी पीठ बुरी तरह झुलस गई और वह दर्द से चिल्लाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तुरंत उसे निजी वाहन से औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्चे की पीठ पर जलने के घाव हैं, हालांकि उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
    1
    सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर में आतिशबाजी की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालक झुलस गया। घटना उस समय हुई जब बालक घर के बाहर बने मैदान में खेल रहा था। अचानक पास में चल रही आतिशबाजी की एक चिंगारी उसके शरीर पर आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।
मोहल्ला तिलक नगर निवासी वंश (12) पुत्र अशोक घर के बाहर मैदान में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पास में कुछ लोग आतिशबाजी चला रहे थे। बताया जा रहा है कि आतिशबाजी का एक जलता हुआ टुकड़ा अचानक उछलकर वंश की पीठ पर जा लगा। आग की गर्मी से उसकी पीठ बुरी तरह झुलस गई और वह दर्द से चिल्लाने लगा।
बच्चे की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने तुरंत उसे निजी वाहन से औरैया के 50 सैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार बच्चे की पीठ पर जलने के घाव हैं, हालांकि उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • औरैया बिधानसभा क्षेत्र की बिधायिका गुड़िया कठेरिया के आवास पर लगा नेताओं समाजसेवियों का ताता जमकर उड़ा अबीर और ग़ुलाल
    4
    औरैया बिधानसभा क्षेत्र की बिधायिका गुड़िया कठेरिया के आवास पर लगा नेताओं समाजसेवियों का ताता जमकर उड़ा अबीर और ग़ुलाल
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • औरैया के अजीतमल विकासखंड की ग्राम पंचायत अमावता की प्रसिद्ध फाग टोली ने इस बार होली पर्व पर अपने सुर और रंगों से क्षेत्र का दिल जीत लिया। अष्ट विनायक गणेश मंदिर एनएच-19 गढ़िया में आयोजित कार्यक्रम में ढोलक, हारमोनियम और झांझ की मधुर धुनों के साथ पारंपरिक फाग गीत गूंजते रहे। फाग गायन से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह होलीमय और भक्तिमय बन गया। इसी क्रम में अजीतमल गणेश मंदिर में आयोजित फाग कार्यक्रम में तेवरलाल पुर से आई फाग टोली ने भी शानदार प्रस्तुति दी। ढोलक की थाप और पारंपरिक फाग गीतों पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे और होली की उमंग पूरे माहौल में दिखाई दी। गणेश मंदिर एनएच-19 गढ़िया, अजीतमल में आयोजित कार्यक्रम के आयोजक कैलाश त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम में फाग टोली के कलाकारों ने देहाती अंदाज में एक से बढ़कर एक मनमोहक फाग प्रस्तुत किए, जिससे बुजुर्गों से लेकर युवा तक सभी झूम उठे। तेवरलाल पुर से आए फाग कलाकारों में प्रेम चंद्र मिश्रा, राजवीर गुर्जर, मुखिया गुर्जर और देवकांत दुबे ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, पुतुआ सिंह, मेवा लाल बाथम, रतीभान सिंह, बड़े लल्ला, पंची बाथम, उमाशंकर, सुरेश सिंह सेंगर, सुरेंद्र सेंगर, बॉबी सेंगर, अजय पाल, अमित, जंटर गुरु जी, रिंकू फौजी, सुमित, गोविंद, बदले गुप्ता, अतुल, अनुज, पप्पू पंडित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    औरैया के अजीतमल विकासखंड की ग्राम पंचायत अमावता की प्रसिद्ध फाग टोली ने इस बार होली पर्व पर अपने सुर और रंगों से क्षेत्र का दिल जीत लिया। अष्ट विनायक गणेश मंदिर एनएच-19 गढ़िया में आयोजित कार्यक्रम में ढोलक, हारमोनियम और झांझ की मधुर धुनों के साथ पारंपरिक फाग गीत गूंजते रहे। फाग गायन से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह होलीमय और भक्तिमय बन गया।
इसी क्रम में अजीतमल गणेश मंदिर में आयोजित फाग कार्यक्रम में तेवरलाल पुर से आई फाग टोली ने भी शानदार प्रस्तुति दी। ढोलक की थाप और पारंपरिक फाग गीतों पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे और होली की उमंग पूरे माहौल में दिखाई दी। गणेश मंदिर एनएच-19 गढ़िया, अजीतमल में आयोजित कार्यक्रम के आयोजक कैलाश त्रिपाठी रहे।
कार्यक्रम में फाग टोली के कलाकारों ने देहाती अंदाज में एक से बढ़कर एक मनमोहक फाग प्रस्तुत किए, जिससे बुजुर्गों से लेकर युवा तक सभी झूम उठे। तेवरलाल पुर से आए फाग कलाकारों में प्रेम चंद्र मिश्रा, राजवीर गुर्जर, मुखिया गुर्जर और देवकांत दुबे ने भी अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया।
इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, पुतुआ सिंह, मेवा लाल बाथम, रतीभान सिंह, बड़े लल्ला, पंची बाथम, उमाशंकर, सुरेश सिंह सेंगर, सुरेंद्र सेंगर, बॉबी सेंगर, अजय पाल, अमित, जंटर गुरु जी, रिंकू फौजी, सुमित, गोविंद, बदले गुप्ता, अतुल, अनुज, पप्पू पंडित सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • औरैया। जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र में पत्रकारों के साथ हुई कथित पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में सोमवार को समस्त पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि दिनांक 04 मार्च 2026 दिन बुधवार को दिबियापुर स्थित NEWS NATION 81 कार्यालय के बाहर चैनल के कर्मचारी होली का पर्व मना रहे थे। उसी दौरान आसपास के लगभग 08–09 वर्ष के बच्चे भी होली खेल रहे थे। इसी बीच मोहम्मद तैय्यब अली पुत्र आबिद अली निवासी लोहियानगर (थाना के पीछे) दिबियापुर के सीढ़ियों पर में रंग चला गया, जिसको लेकर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया और बच्चों के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद चैनल कर्मचारियों ने बच्चों को बचाने और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। कर्मचारियों का आरोप है कि समझाने के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई। बताया गया है कि घटना की सूचना मिलने पर दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा मौके पर ही एक आवेदन तैयार कराया गया और उसके आधार पर NEWS NATION 81 के CEO शैलेन्द्र कुमार राजपूत तथा उनके भाई राघवेंद्र सिंह (नेशनल हेड) के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करते हुए धारा 170, 126, 135 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पत्रकारों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि जांच में किसी स्तर पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाही पाई जाए तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सेंगर ए जिला अधिकार मीडिया मंच के प्रदेश संगठन मंत्री अजय राजपूत प्रदीप सिंह सोनू सैनी सुभाष राणा विकास अवस्थी हीरोइन गुप्ता रेनू गुप्ता डॉ सुनील सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे
    2
    औरैया।
जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र में पत्रकारों के साथ हुई कथित पक्षपातपूर्ण कार्यवाही को लेकर पत्रकारों  में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले में सोमवार को समस्त पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजकर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया है कि दिनांक 04 मार्च 2026 दिन बुधवार को दिबियापुर स्थित NEWS NATION 81 कार्यालय के बाहर चैनल के कर्मचारी होली का पर्व मना रहे थे। उसी दौरान आसपास के लगभग 08–09 वर्ष के बच्चे भी होली खेल रहे थे। इसी बीच मोहम्मद तैय्यब अली पुत्र आबिद अली निवासी लोहियानगर (थाना के पीछे) दिबियापुर के सीढ़ियों पर में रंग चला गया, जिसको लेकर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया और बच्चों के साथ मारपीट की। मौके पर मौजूद चैनल कर्मचारियों ने बच्चों को बचाने और विवाद को शांत कराने का प्रयास किया। कर्मचारियों का आरोप है कि समझाने के दौरान उक्त व्यक्ति द्वारा उन्हें गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी भी दी गई।
बताया गया है कि घटना की सूचना मिलने पर दिबियापुर थाना प्रभारी रुद्र नारायण त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा मौके पर ही एक आवेदन तैयार कराया गया और उसके आधार पर NEWS NATION 81 के CEO शैलेन्द्र कुमार राजपूत तथा उनके भाई राघवेंद्र सिंह (नेशनल हेड) के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई करते हुए धारा 170, 126, 135 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पत्रकारों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि जांच में किसी स्तर पर पक्षपातपूर्ण कार्यवाही पाई जाए तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सेंगर ए जिला अधिकार मीडिया मंच के प्रदेश संगठन मंत्री अजय राजपूत प्रदीप सिंह सोनू सैनी सुभाष राणा विकास अवस्थी हीरोइन गुप्ता रेनू गुप्ता डॉ सुनील सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहे
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    औरैया 9690724794 Auraiya, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • औरैया जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू तिलक नगर प्रेमानन्द आश्रम के पास एक कार चालक ने खड़ी बाइक पर बैठे बात कर रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को सौ शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनको गम्भीरावस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कार चालक टक्कर मारकर वहां से फरार हो गया है। फरार, घटना देख पास खड़े लोग सकते में आ गए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड जो गयी।। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गयी है।
    2
    औरैया जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के न्यू तिलक नगर प्रेमानन्द आश्रम के पास एक कार चालक ने खड़ी बाइक पर बैठे बात कर रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों को सौ शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनको गम्भीरावस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कार चालक टक्कर मारकर वहां से फरार हो गया है। फरार, घटना देख पास खड़े लोग सकते में आ गए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड जो गयी।। घटना  का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गयी है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया। भर्रापुर स्थित सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक ने सभी का स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रिपोर्ट – दीपांशु सावरन
    2
    औरैया। भर्रापुर स्थित सदर विधायक गुड़िया कठेरिया के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे। लोगों ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक ने सभी का स्वागत करते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
रिपोर्ट – दीपांशु सावरन
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया जिले के कस्बा बिधूना के रामलीला मैदान में भाजपा राज्यसभा सांसद गीता शाक्य द्वारा विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने सहभागिता की। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और आम लोग उत्साह के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा तथा एलआईयू इंस्पेक्टर दीप सिंह को उनकी बेहतर कार्यशैली के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद सांसद गीता शाक्य ने मंचासीन पार्टी पदाधिकारियों के मस्तक पर अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में मौजूद महिला-पुरुषों ने होली गीतों की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जमकर होली खेली। पूरा पांडाल रंगों से सराबोर नजर आया। इस दौरान सांसद गीता शाक्य मंच से उतरकर सीधे पांडाल में पहुंचीं और लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया। होली मिलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, मुकुट सिंह शाक्य, अरुण सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, खुशबू मैथिल, रावेन्द्री शाक्य, सहार ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह गौर, अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, अछल्दा ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह राना, बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आकाश ठाकुर, जिला मंत्री ऋषि पांडेय, नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष राघव मिश्रा, बिधूना चेयरमैन आदर्श मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, शैलेन्द्र भदौरिया और टप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में आए हुए लोगों को भोजन पैकेट वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
    1
    औरैया जिले के कस्बा बिधूना के रामलीला मैदान में भाजपा राज्यसभा सांसद गीता शाक्य द्वारा विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने सहभागिता की। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और आम लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा तथा एलआईयू इंस्पेक्टर दीप सिंह को उनकी बेहतर कार्यशैली के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के बाद सांसद गीता शाक्य ने मंचासीन पार्टी पदाधिकारियों के मस्तक पर अबीर-गुलाल का तिलक लगाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
समारोह में मौजूद महिला-पुरुषों ने होली गीतों की धुन पर अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जमकर होली खेली। पूरा पांडाल रंगों से सराबोर नजर आया। इस दौरान सांसद गीता शाक्य मंच से उतरकर सीधे पांडाल में पहुंचीं और लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं, जिससे कार्यक्रम का माहौल और भी उल्लासपूर्ण हो गया।
होली मिलन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, मुकुट सिंह शाक्य, अरुण सक्सेना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान, खुशबू मैथिल, रावेन्द्री शाक्य, सहार ब्लाक प्रमुख आकाश सिंह गौर, अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय, अछल्दा ब्लाक प्रमुख शरद कुमार सिंह राना, बिधूना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आकाश ठाकुर, जिला मंत्री ऋषि पांडेय, नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष राघव मिश्रा, बिधूना चेयरमैन आदर्श मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अनुराग त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, शैलेन्द्र भदौरिया और टप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में आए हुए लोगों को भोजन पैकेट वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.