मंडला पुलिस की बड़ी सफलता — 253 गुम मोबाइल रिकवर कर वैध धारकों को लौटाए, कीमत ₹38 लाख मंडला पुलिस की पहल — थाना स्तर पर डिसेंट्रलाइज्ड मोबाइल वितरण, माइक्रोबीट अधिकारी घर पहुंच कर, कर रहे सुपुर्दगी मंडला पुलिस का अभियान — दो वर्षों में ₹4 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल लौटाए पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24/02/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में रिकवर किए गए मोबाइल फोन उनके वैध मोबाइल धारकों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर आज मुख्यालय स्तर पर पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए कुल 171 मोबाइल फोन तथा अनुविभागीय स्तर पर जिले के समस्त थानों द्वारा बरामद कुल 253 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹38 लाख रुपये है, मोबाइल धारकों को सुपुर्द किए गए। अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर हितग्राहियों द्वारा मंडला पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। आमजन की सहूलियत को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय के अतिरिक्त मोबाइल फोन का डिसेंट्रलाइज्ड डिस्ट्रीब्यूशन(विकेंद्रीकृत वितरण) थाना स्तर पर भी किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को शीघ्र एवं आसानी से अपने मोबाइल प्राप्त हो सकें। साथ ही कान्हा नेशनल पार्क से लगे दूरस्थ क्षेत्रों में माइक्रोबीट अधिकारियों द्वारा फरियादियों के घर पहुंचकर भी मोबाइल सुपुर्द किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंडला पुलिस द्वारा CEIR एवं NCRP पोर्टल के प्रभावी उपयोग, साइबर डेस्क की सक्रियता तथा थाना स्तर पर गठित प्रशिक्षित टीमों के माध्यम से मोबाइल रिकवरी अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप पिछले दो वर्षों में मंडला पुलिस द्वारा कुल 2767 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4 करोड़ 25 लाख रुपये है, रिकवर कर उनके वैध मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। मंडला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है तथा आमजन को CEIR पोर्टल के उपयोग एवं साइबर जागरूकता के संबंध में भी निरंतर जागरूक किया जा रहा है। आज कंट्रोल रूम मंडला में कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान, थाना प्रभारी महाराजपुर जय सिंह यादव, मोबाइल धारक उनके परिजन एवं पत्रकार बंधु सहित साइबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

- मानवता हुई शर्मसार, महाराजपुर थाना क्षेत्र से सामने आई घटना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने दी जानकारी1
- मचलेश्वर मेले में उमड़ा जनसैलाब, ग्रामीण संस्कृति की झलक ने मोहा मन। झूले, दुकानें और भक्ति का रंग, हिरदेनगर बना उत्सव का केंद्र।1
- हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें — मंडला पुलिस की अपील सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंडला पुलिस द्वारा लगातार हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समझाइश, हेलमेट वितरण एवं नियमित चेकिंग के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके बावजूद कई लोग हेलमेट साथ तो रखते हैं, लेकिन पहनने से बचते नजर आते हैं। कहीं हाथ में हेलमेट पकड़े तो कहीं केवल चालान से बचने के लिए उपयोग* किया जा रहा है। याद रखें, दुर्घटना के समय हेलमेट ही जीवन रक्षक साबित होता है। *हेलमेट संभालना नहीं, पहनना जरूरी है।*1
- Post by Prashant Patel1
- कभी-कभी ज़िंदगी हमें ऐसे सरप्राइज देती है जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होती। एक लड़की ने Swiggy से खाना ऑर्डर किया, लेकिन जब डिलीवरी बॉय ने हेलमेट उतारा, तो सामने उसके बॉयफ्रेंड को देख उसकी आँखों में आँसू आ गए। ये सिर्फ एक डिलीवरी नहीं, बल्कि एक दूसरे के लिए फिक्र और मेहनत की सच्ची तस्वीर है। पिज्जा तो बहाना था, असली तोहफा तो अपनों का साथ था। #indorelook #trending #viral #indorenews #ujjainlook1
- mandla news1
- हेलमेट पहनें- सुरक्षित रहें- मंडला पुलिस की अपील घुघरी - आपको बता दें की- सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मंडला पुलिस द्वारा लगातार हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है- समझाइश- हेलमेट वितरण एवं नियमित चेकिंग के माध्यम से वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के लिए प्रेरित किया जा रहा है- इसके बावजूद कई लोग हेलमेट साथ तो रखते हैं- लेकिन पहनने से बचते नजर आते हैं- कहीं हाथ में हेलमेट पकड़े तो कहीं केवल चालान से बचने के लिए उपयोग किया जा रहा है- याद रखें- दुर्घटना के समय हेलमेट ही जीवन रक्षक साबित होता है- हेलमेट संभालना नहीं- पहनना जरूरी है1
- मंडला पुलिस की पहल — थाना स्तर पर डिसेंट्रलाइज्ड मोबाइल वितरण, माइक्रोबीट अधिकारी घर पहुंच कर, कर रहे सुपुर्दगी मंडला पुलिस का अभियान — दो वर्षों में ₹4 करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल लौटाए पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में आमजन के गुम हुए मोबाइल फोन की शीघ्र बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 24/02/2026 को पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में रिकवर किए गए मोबाइल फोन उनके वैध मोबाइल धारकों को प्रदान किए गए। इस अवसर पर आज मुख्यालय स्तर पर पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा द्वारा थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर क्षेत्र अंतर्गत गुम हुए कुल 171 मोबाइल फोन तथा अनुविभागीय स्तर पर जिले के समस्त थानों द्वारा बरामद कुल 253 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹38 लाख रुपये है, मोबाइल धारकों को सुपुर्द किए गए। अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर हितग्राहियों द्वारा मंडला पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। आमजन की सहूलियत को दृष्टिगत रखते हुए जिला मुख्यालय के अतिरिक्त मोबाइल फोन का डिसेंट्रलाइज्ड डिस्ट्रीब्यूशन(विकेंद्रीकृत वितरण) थाना स्तर पर भी किया जा रहा है, जिससे नागरिकों को शीघ्र एवं आसानी से अपने मोबाइल प्राप्त हो सकें। साथ ही कान्हा नेशनल पार्क से लगे दूरस्थ क्षेत्रों में माइक्रोबीट अधिकारियों द्वारा फरियादियों के घर पहुंचकर भी मोबाइल सुपुर्द किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मंडला पुलिस द्वारा CEIR एवं NCRP पोर्टल के प्रभावी उपयोग, साइबर डेस्क की सक्रियता तथा थाना स्तर पर गठित प्रशिक्षित टीमों के माध्यम से मोबाइल रिकवरी अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप पिछले दो वर्षों में मंडला पुलिस द्वारा कुल 2767 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4 करोड़ 25 लाख रुपये है, रिकवर कर उनके वैध मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। मंडला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है तथा आमजन को CEIR पोर्टल के उपयोग एवं साइबर जागरूकता के संबंध में भी निरंतर जागरूक किया जा रहा है। आज कंट्रोल रूम मंडला में कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शफीक खान, थाना प्रभारी महाराजपुर जय सिंह यादव, मोबाइल धारक उनके परिजन एवं पत्रकार बंधु सहित साइबर सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1