Shuru
Apke Nagar Ki App…
नाले में गिरने के बाद भी नहीं सुधर रहे, तो कब सुधरेंगे? जब तक जान की कीमत नहीं समझी जाएगी और नियमों पर सख़्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ये बैटरी वाले ई-रिक्शा यूँ ही बेलगाम चलते रहेंगे। 👉 सवारी ई-रिक्शा = सिर्फ यात्रियों के लिए 👉 लोडिंग करना = सीधा कानून का उल्लंघन 👉 ओवरलोडिंग = हादसे को खुला न्योता लोडिंग कब बंद करेंगे? जब: ट्रैफिक पुलिस चालान करना बंद नहीं, डर पैदा करना शुरू करे नियम तोड़ने पर रिक्शा ज़ब्त हों और ज़िम्मेदार विभाग आँखें खोलें, आँखें फेरें नहीं वरना आज नाले में गिरा है, कल किसी की ज़िंदगी भी नाले में जा सकती है। अब भी समय है। कानून लागू करो, नहीं तो हादसे गिनते रहो।
Just Jaipur Live
नाले में गिरने के बाद भी नहीं सुधर रहे, तो कब सुधरेंगे? जब तक जान की कीमत नहीं समझी जाएगी और नियमों पर सख़्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ये बैटरी वाले ई-रिक्शा यूँ ही बेलगाम चलते रहेंगे। 👉 सवारी ई-रिक्शा = सिर्फ यात्रियों के लिए 👉 लोडिंग करना = सीधा कानून का उल्लंघन 👉 ओवरलोडिंग = हादसे को खुला न्योता लोडिंग कब बंद करेंगे? जब: ट्रैफिक पुलिस चालान करना बंद नहीं, डर पैदा करना शुरू करे नियम तोड़ने पर रिक्शा ज़ब्त हों और ज़िम्मेदार विभाग आँखें खोलें, आँखें फेरें नहीं वरना आज नाले में गिरा है, कल किसी की ज़िंदगी भी नाले में जा सकती है। अब भी समय है। कानून लागू करो, नहीं तो हादसे गिनते रहो।
More news from Rajasthan and nearby areas
- जयपुर: नर्सिंग भर्ती 2023 में नर्सिंग ऑफिसर पद पर अंतरिम चयन सूची में चयनित अभ्यर्थियों की ओर से नियुक्ति की मांग को लेकर राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (शिफू) के बाहर 30 दिन से धरना दिया जा रहा है। धरना स्थल पर अनशन भी किया गया। लेकिन 30 दिन से अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग को जल्द सुना जाए वरना विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा का घेराव किया जाएगा।1
- अगर महिला पुरुष को पीटे तो बचाव में पुरुषों के पास क्या है कानूनी अधिकार जानें। जानिए क्या कहना है राजस्थान के डीएसपी प्रदीप शर्मा का...1
- जयपुर बिजली व्यापार संघ रजिस्टर्ड के 2026_/ 29 के लिए चुनाव 8 फरवरी को होना तय किया गया था जिसमें श्रीमान एमएल शर्मा जी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। इसमें 31 जनवरी तक नमांकन आना था, जिसमे 34 उम्मीदवार ने नमांकन भरे,1 फरवरी को योग्य उम्मीदवारों की लिस्ट आ गई, जिसमे 27 उम्मीदवार योग्य घोषित किए गए और सात उम्मीदवार के फार्म निरस्त कर दिए थे 2 तारीख तक नाम वापसी का था ,नाम वापसी किसी ने नही करा,3 तारीख फॉर्म बच्चे थे आवेदन करता बच्चे थे 2 तारीख को नाम वापसी की वापसी करना था किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया , चुनाव अधिकरी ने 1 गुट जो पहले से ही पधाधिकारी पदो पर आसीन थे उनके प्रेशर मे उन्हें योग्य घोषित कर दिया गया , जिसके विरोध जयपुर बिजली व्यापार संघ के व्यापारियों ने रजिस्टार और चुनाव पदाधिकारी को अनियमित तरीका से अयोग्य उम्मीद्वार को योग्य घोषित किए जाने का विरोध दर्ज कर निष्पक्ष चुनाव की मांग की है,2
- विधानसभा में पीपल्दा विधायक चेतन पटेल ने सरकार पर लोगो की आस्था से खिलवाड़ करने के आरोप लगाए । पटेल द्वारा विधानसभा में तारांकित प्रश्न लगाया था कि सरकार ने अभी तक गत कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत पीपल्दा समेल में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 248 लाख रुपये व दीपरि चम्बल में ठाकुर जी मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु 383 लाख के विकास कार्य वित्त स्वीकृति निकलने के बाद भी अभी तक क्यों शुरू नही किये ।जिस पर सरकार ने जवाब देते हुए बताया कि वित्त विभाग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता होने के कारण इन कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश जारी कर रखे हैं जिसकी पालना में कार्यों पर रोक लगा रखी है ,जिस पर सदन में हंगामा हो गया और विपक्ष ने आरोप लगाया कि जब राजस्थान विधानसभा चुनाव को हुए 2 साल से ज्यादा हो गया तो अभी तक इस आदेश की पालन करना कहां तक उचित है , सरकार तुरंत प्रभाव से इस आदेश को निरस्त करें । पटेल के प्रश्न पर देवस्थान विभाग ने यह भी बताया की RTICF (Rajasthan tourism infrastructure capacity building fund ) में ऋण लिया जाना प्रक्रिया है और राशि उपलब्ध होने पर ही कार्य प्रारंभ होगा , जिस पर पटेल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि ऋण की जरूरत पढ़नी ही नहीं चाहिए जब कार्य की वित्त स्वीकृति जारी हो चुकी है इस दौरान पटेल ने आरोप लगाया कि मंत्री सदन को गुमराह कर रहे है ,सरकार इन विकास कार्य को नहीं करवा कर मंदिरों पर भी राजनीति कर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है । देवस्थान मंत्री जब तक पटेल के प्रश्न का पूर्ण जवाब देते प्रश्न कल का समय पूरा हो गया और मंत्री जवाब नहीं दे सके। इस दौरान पटेल मंत्री के जवाब से अंसन्तुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि हमारी गत कांग्रेस सरकार ने इन प्राचीन मंदिरों को आस्था का प्रतीक मानते हुए इनके जीर्णोद्धार हेतु करोड़ों रुपए स्वीकृत किये मगर सत्ता के अहंकार में वर्तमान सरकार अब मंदिरों पर भी राजनीति का लोगों के आस्था से खिलवाड़ कर रही है, प्राचीन मंदिरों की वर्तमान स्थिति अतिचिंतित है जिसको लेकर सरकार के इस कृत्य पर लोगों में आक्रोश है। विधायक ने इन प्राचीन मंदिरों के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास करने का क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलवाया।1
- राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दबाव के अंदर समझौता किया है। टीकाराम जूली ने कहा कि अमेरिका सीज फायर करता है। लेकिन प्रधानमंत्री उसे पर जवाब नहीं देते। बीजेपी घबराई हुई है, किन शर्तों पर डील हुई है वह सामने लेकर आए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कल जिस प्रकार से लोकसभा के अंदर राहुल गांधी को बोलने से रोका गया,देश की सीमाओं के बारे में लोकसभा में चर्चा नहीं होगी तो कहां पर होगी। सरकार विपक्ष के अधिकारों पर कैंची चला रही है।1
- जयपुर में जनसुनवाई के लिए आए एक परिवादी की शिकायत पर सीएम ने तुरंत अधिकारी को डांट लगाते हुए आज की आज काम होने के लिए निर्देशित किया सीएम का वीडियो जमकर वायरल1
- तापसी पन्नू एक बार फिर कोर्टरूम जॉनर में वापसी के लिए तैयार हैं। इस बार वह निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ आने वाली इन्वेस्टिगेटिव कोर्टरूम ड्रामा फिल्म अस्सी में नजर आएंगी। दमदार मोशन पोस्टर से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद, निर्माताओं ने फिल्म को सीधे दर्शकों तक ले जाने की शुरुआत कर दी है—और इसकी शुरुआत आज जयपुर में एक खास ऑन-ग्राउंड शोकेस से हुई। फिल्म की अनोखी प्रमोशनल स्ट्रेटेजी के तहत, तापसी पन्नू ने जयपुर मीडिया के साथ एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस की, वहीं टीम ने साथ ही बड़े पर्दे पर अस्सी का ट्रेलर भी दिखाया। अभिनेत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों के साथ ट्रेलर देखा, पत्रकारों, फैंस और डिजिटल क्रिएटर्स से सीधे संवाद किया और फिल्म तथा उसके सशक्त विषय पर अपने विचार साझा किए। अस्सी के मोशन पोस्टर ने अपने सख्त टोन और तात्कालिक संदेश के कारण पहले ही काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी, जिसने एक हार्ड-हिटिंग सिनेमैटिक अनुभव की मजबूत नींव रखी। जयपुर दौरे ने इस उत्साह को और बढ़ाया, जहां दर्शकों ने फिल्म के तीव्र कोर्टरूम माहौल और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कहानी को सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। तेज रफ्तार इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर के रूप में पेश की जा रही अस्सी, एक बिल्कुल नए तरह के कोर्टरूम ड्रामा के जरिए आगे बढ़ती है, जो देश में रोज़ाना दर्ज होने वाले लगभग अस्सी यौन उत्पीड़न मामलों की भयावह सच्चाई से प्रेरित है। फिल्म को एक अर्जेंट वॉच के तौर पर पोज़िशन किया जा रहा है, जो मजबूत महिला नायिकाओं के नेतृत्व में सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों के लिए बढ़ती दर्शक रुचि को दर्शाता है। तापसी पन्नू के साथ फिल्म में कनी कुसरुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं नसीरुद्दीन शाह, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा की विशेष प्रस्तुतियाँ फिल्म की रोमांचक गहराई को और बढ़ाती हैं। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत अस्सी , बेनारस मीडिया वर्क्स के बैनर तले बनी है। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है और निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अनुभव सिन्हा ने किया है।1
- विधानसभा के अंदर लंबे अरसे बाद पीसीसी चीफ का सियासी वार ! विधानसभा में जमकर गरजे गोविन्द सिंह डोटासरा1
- जयपुर के मानसरोवर इलाके में स्थित एक कैफे पर ऑनर को धमकाने को लेकर बदमाशों के द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने है। की। कार से आए चार बदमाशों ने कैफे ऑनर को धमकाने के लिए गोलियां चलाई थी। कैफे के ओनर ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलने पर शिप्रापथ थाना पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं।1