Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में औचक छापा, 8 डॉक्टर और 12 कर्मचारी मिले नदारद
राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में औचक छापा, 8 डॉक्टर और 12 कर्मचारी मिले नदारद
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नंदबाग से उज्जैन रवाना हुई भव्य शिव शक्ति कावड़ यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत इंदौर के नंदबाग क्षेत्र से शिव शक्ति कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। नंदबाग से शुरू हुई यह कावड़ यात्रा भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा में गोरिल्ला और नंदी भगवान की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं बड़ी संख्या में महिलाएं भी भगवान शिव के भजनों पर नृत्य करती हुई नजर आईं। पूरे यात्रा मार्ग पर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कावड़ यात्री भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के लिए उज्जैन की ओर रवाना हुए। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, एमआईसी सदस्य अश्वनी शुक्ला, भाजपा नेता अजय कुशवाहा, मंडल महामंत्री जुन्नू दुबे, भाजपा नेता बंटी ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शिव शक्ति कावड़ यात्रा में उमड़ा यह जनसैलाब भक्ति, आस्था और उत्साह का संदेश देता नजर आया। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हो गई वही लोगों ने जगह-जगह मंच लगाकर कावड़ यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षाओं से किया,,,,,,,,, इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट हेडिंग नंदबाग से उज्जैन रवाना हुई भव्य शिव शक्ति कावड़ यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत एंकर इंदौर के नंदबाग क्षेत्र से शिव शक्ति कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ उज्जैन के लिए रवाना हुए। यात्रा मार्ग पर विभिन्न मंचों से पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। वीओ नंदबाग से निकली शिव शक्ति कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा में गोरिल्ला और नंदी भगवान की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं ने भगवान शिव के भजनों पर नृत्य कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरे यात्रा मार्ग पर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। जगह-जगह सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने मंच लगाकर कावड़ यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ला, भाजपा नेता अजय कुशवाहा, मंडल महामंत्री जुन्नू दुबे और भाजपा नेता बंटी ठाकुर सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भक्ति, आस्था और उत्साह का संदेश देती शिव शक्ति कावड़ यात्रा भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के लिए उज्जैन रवाना हुई। इंदौर से संवाददाता कमलेश मौर्य की रिपोर्ट।1
- *रेलवे की तरफ से भी नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*हार्दिक बधाई1
- इंदौर रेस्टोरेंट कर्मचारियों की हत्या का पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर खुलासा इंदौर..... रेस्टोरेंट कर्मचारियों की हत्या का पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर खुलासा.... हत्या के आरोप में रेस्टोरेंट संचालक को पुलिस में किया गिरफ्तार.... ईदौर में रेस्टोरेंट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। 55 वर्षीय श्रीराम राजपूत की हत्या के आरोप में रेस्टोरेंट संचालक राहुल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने श्रीराम पर हमला किया था। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया था। बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच आगे बढ़ा दी इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय रेस्टोरेंट कर्मचारी श्रीराम राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक रेस्टोरेंट के हिसाब-किताब को लेकर श्रीराम का संचालक राहुल से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के बाद राहुल ने श्रीराम पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए गए, जिससे उसकी मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा।घटना के बाद आरोपी राहुल फरार हो गया था। पुलिस ने जांच और तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल हथियार और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। रेस्टोरेंट कर्मचारी श्रीराम राजपूत की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हिसाब-किताब को लेकर विवाद की बात सामने आई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।4
- पिरो मुर्शिद हज़रत ओसाफ मोहम्मद चिश्ती को आज किया गया महूना का कब्रिस्तान में खाकके सुपुर्द महू का कब्रिस्तान इंदौर इंदौर के महू नाका कब्रिस्तान के बाबा के नाम से मशहूर हजरत ओसाफ मोहम्मद चिश्ती का इंतकाल 16 अगस्त 2026 को शाम के वक्त हो गया था आज दिनांक 17 अगस्त को ठीक 11:00 बजे उनके रेसीडेंस मोती चाबेला से जनाजे को मोती तबैला हरसिद्धि मच्छी बाजार कड़ाव घाट दरगाह चौराहा होते हुए महू नाका कब्रस्तान लेजाया गया यहां उनके जनाजे की नमाज अदा करने के बाद उन्हें सुपुर्दे खाक किया गया इनके जनाजे में उनको मानने वाले और दीगर कोमके काफी लोग शामिल हुए बाबा की एक खूसूसियत थी की कभी भी उन्होंने दीगर कोम के लोगों को इस्लाम कबूल करने की दावत नहीं दी उनका कहना था आप अपना मजहब जैसे मानते आए हो इस तरह मानते रहो हमारे पास आते हो और हमें मानते हो इसका मतलब यह नहीं कि आप अपना धर्म बदल लो यही इनकी खासियत और देशभक्ति का प्रमाण है बाबा चले गए लेकिन अपना संदेश सभी के लिए छोड़ गए सिटी न्यूज़ सिटी न्यूज़ इंदौर के लिए मुश्ताक शेख की रिपोर्ट1
- बाल अभ्यांश कुशवाहा पीहू कुशवाहा ने अपने कंधे पर छोटी सी कावड़ राखी और बोल बम के नारे से शिव शक्ति गणेश मंदिर कुशवाहा नगर लॉर्ड शिवा स्कूल के पास निकाल कर भगवान भोलेनाथ को नर्मदा जल चढ़ाया।1
- Indore: शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, 166.68 लीटर अवैध शराब जब्त | Indore News1
- नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान बड़वानी। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध सिद्ध स्थल नागलवाड़ी शिखर धाम (भिलट देव मंदिर) में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर कमर कस ली है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह (IAS) और पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल (IPS) ने मंदिर परिसर एवं मेला स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरों और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं तथा मजबूत बैरिकेडिंग एवं लेन सिस्टम के जरिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन की सुविधा दी गई है। पांच स्थानों पर पार्किंग, तीन जगह ड्रॉप गेट यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। वाहनों के लिए पांच स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। पर्व के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। किसी वाहन के खराब होने या दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए क्रेन मय चालक की व्यवस्था भी रहेगी। स्वास्थ्य से लेकर पेयजल तक इंतजाम मेला क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, चलित शौचालय, कंट्रोल रूम, लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना प्रसारण और लगातार साफ-सफाई के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और मेडिकल टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवडिया, डिप्टी कलेक्टर श्री आकाश यादव, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, एसडीओपी राजपुर श्री बी.एल. आटोदे, डीएसपी अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर, डीएसपी श्री चेतन बघेल, तहसीलदार राजपुर श्री गणपत सिंह डावर, यातायात प्रभारी रजनी भार्गव, थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, मंदिर समिति अध्यक्ष श्री दिनेश यादव सहित लोक निर्माण, स्वास्थ्य, बिजली विभाग (MPEB) एवं आरईएस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति एवं संयम बनाए रखने, सुरक्षा नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्गों से ही आवागमन कर सुगमता से दर्शन करने की अपील की है।1
- Aimim नेता रफीक अंसारी ने की पुलिस कमिश्नर से असत्य और भ्रामक जानकारी प्रकाशित करने वाले अखबार के खिलाफ कार्यवाही की मांग इंदौर। 192/1 नयापुरा घड़ी वाली मस्जिद के सामने रहने वाले मोहम्मद रफीक अंसारी जो aimim पार्टी इंदौर के नगर पदाधिकारी हैं। मेरे खिलाफ झूठी असत और भ्रामक जानकारी लक्षिता एक्सप्रेस साप्ताहिक अखबार में दिनांक 16 अगस्त 2026 को शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण किया गया और उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। यह झूठी जानकारी इस अखबार में छापी गई है यह जानकारी सालासर गलत और झुकी है। इनके खिलाफ मैंने और मेरी पत्नी ने थाना प्रभारी एमजी रोड इंदौर पुलिस कमिश्नर सब से की गई है। जिसमें मांग की गई है कि मेरे खिलाफ गलत जानकारी प्रकाशित करने वाले अखबार और उसे महिला पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। साहब द्वारा निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है उल्लेखनीय है कि यह खबर बड़वानी में छपती है और महिला उज्जैन में रहती है जैसे मैं जानता तक नहीं हूं और ना ही पहचानता हूं यह सब मेरी छवि खराब करने की एक बहुत बड़ी साजिश है जिसकी जांच होना बहुत जरूरी है।1
- सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी धोखाधड़ी मामले में जमानत के बाद कारोबारी संजीव चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, मानहानि का नोटिस भेजने की चेतावनी1