logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नागपंचमी पर नागलवाड़ी शिखर धाम में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान बड़वानी। नागपंचमी पर्व पर प्रसिद्ध सिद्ध स्थल नागलवाड़ी शिखर धाम (भिलट देव मंदिर) में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर कमर कस ली है। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह (IAS) और पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल (IPS) ने मंदिर परिसर एवं मेला स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर में पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरों और ड्रोन से लगातार निगरानी की जा रही है। दर्शन व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं तथा मजबूत बैरिकेडिंग एवं लेन सिस्टम के जरिए श्रद्धालुओं को कतारबद्ध दर्शन की सुविधा दी गई है। पांच स्थानों पर पार्किंग, तीन जगह ड्रॉप गेट यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। वाहनों के लिए पांच स्थानों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जबकि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तीन स्थानों पर ड्रॉप गेट लगाए गए हैं। पर्व के दौरान मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा। किसी वाहन के खराब होने या दुर्घटना की स्थिति से निपटने के लिए क्रेन मय चालक की व्यवस्था भी रहेगी। स्वास्थ्य से लेकर पेयजल तक इंतजाम मेला क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, चलित शौचालय, कंट्रोल रूम, लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना प्रसारण और लगातार साफ-सफाई के लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और मेडिकल टीम 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरज बब्बर, एसडीएम राजपुर श्री कुमार सानू देवडिया, डिप्टी कलेक्टर श्री आकाश यादव, एसडीओपी सेंधवा श्री अजय वाघमारे, एसडीओपी बड़वानी श्री महेश सुनैया, एसडीओपी राजपुर श्री बी.एल. आटोदे, डीएसपी अजाक श्रीमती निलेश्वरी डावर, डीएसपी श्री चेतन बघेल, तहसीलदार राजपुर श्री गणपत सिंह डावर, यातायात प्रभारी रजनी भार्गव, थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक रामकुमार पाटिल, मंदिर समिति अध्यक्ष श्री दिनेश यादव सहित लोक निर्माण, स्वास्थ्य, बिजली विभाग (MPEB) एवं आरईएस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से शांति एवं संयम बनाए रखने, सुरक्षा नियमों का पालन करने और निर्धारित मार्गों से ही आवागमन कर सुगमता से दर्शन करने की अपील की है।

2 hrs ago
user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सी पशुपतिनाथ मंदसौर से बहुत ही शब्दार्थ के हिसाब से श्री पशुपतिनाथ मंदसौर
    1
    सी पशुपतिनाथ मंदसौर से बहुत ही शब्दार्थ के हिसाब से श्री पशुपतिनाथ मंदसौर
    user_Lucky Kumawat
    Lucky Kumawat
    Grain Trader इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • टीकमगढ़ जिला अस्पताल में औचक छापा, 8 डॉक्टर और 12 कर्मचारी मिले नदारद
    1
    टीकमगढ़ जिला अस्पताल में औचक छापा, 8 डॉक्टर और 12 कर्मचारी मिले नदारद
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय पिछले सात दिनों के बाद भी पता चल सका दक्षिण भारत के कर्नाटक में बेंगलुरु के नेलामंगला इलाके की शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय पिछले सात दिनों के बाद भी पता चल सका है अद्वैत बेंगलुरु की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है जो पिछले सात दिन पहले ट्रैकिंग के लिए इंदौर से निकला था वही क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने इंदौर पुलिस से मामले को लेकर संपर्क किया गया था,अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु शिवगंगे ट्रेकिंग के लिए गया था इसके बाद से अद्वैत का पता नहीं चल सका है, बेंगलुरु कट्टूगिरी पुलिस स्टेशन ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया गया जिसमें इंदौर पुलिस द्वारा अद्वैत उपाध्याय संबंधित किसी भी तरह की मदद की यदि आवश्यकता होगी तो वह पूरी तरह से तैयार। फिलहाल बेंगलुरु की कट्टूगिरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है वही ट्रेकिंग के आसपास पुलिस, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वाड की टीम लगातार अद्वैत की पिछले सात दिनों से सर्चिंग की जा रही थी जिसमें पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है अब पुलिस दूसरे एंगल से जांच शुरू करने जा रही है ।
    4
    इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय पिछले सात दिनों के बाद भी पता चल सका
दक्षिण भारत के कर्नाटक में बेंगलुरु के नेलामंगला इलाके की शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय पिछले सात दिनों के बाद भी पता चल सका है  अद्वैत बेंगलुरु की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है जो पिछले सात दिन पहले ट्रैकिंग के लिए इंदौर से निकला था
वही क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने इंदौर पुलिस से मामले को लेकर संपर्क किया गया था,अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु शिवगंगे ट्रेकिंग के लिए गया था इसके बाद से अद्वैत का पता नहीं चल सका है, बेंगलुरु कट्टूगिरी पुलिस स्टेशन ने इंदौर  पुलिस से संपर्क किया गया जिसमें इंदौर पुलिस द्वारा अद्वैत उपाध्याय संबंधित किसी भी तरह की मदद की यदि आवश्यकता होगी तो वह पूरी तरह से तैयार। फिलहाल बेंगलुरु की कट्टूगिरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है वही ट्रेकिंग के आसपास पुलिस, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वाड की टीम लगातार अद्वैत की पिछले सात दिनों से सर्चिंग की जा रही थी जिसमें पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है अब पुलिस दूसरे एंगल से जांच शुरू करने जा रही है ।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • इंदौर मध्य प्रदेश में गोलू शुक्ला के समर्थन गुस्सा फूटा BJP निकम्मी महापौर के गधे पार्षद
    1
    इंदौर मध्य प्रदेश में गोलू शुक्ला के समर्थन गुस्सा फूटा BJP  निकम्मी महापौर के गधे पार्षद
    user_AARTI Jadhav
    AARTI Jadhav
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मानसून की बेरुखी: बारिश की जगह छाए मायूसी के बादल,,,,, मानसून की बेरुखी: बारिश की जगह छाए मायूसी के बादल
    1
    मानसून की बेरुखी: बारिश की जगह छाए मायूसी के बादल,,,,,
मानसून की बेरुखी: बारिश की जगह छाए मायूसी के बादल
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    Media company मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नागलवाड़ी शिखरधाम में नागपंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
    1
    नागलवाड़ी शिखरधाम में नागपंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • महिला को चाकू घोप दिया लोगों ने चाकू छीना बाकी का नाटक देखिए
    1
    महिला को चाकू घोप दिया लोगों ने चाकू छीना 
बाकी का नाटक देखिए
    user_Radheshyam jogi
    Radheshyam jogi
    Citizen Reporter इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर कुंवे में लाश फेंक दी- मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के मेहरी गांव में 15 जून को कुएं में मिली छह वर्षीय सृष्टि दौहरे की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में बच्ची की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसकी मां ज्योति दौहरे और उसके प्रेमी रमाशंकर शर्मा के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच में पुलिस ने प्रेम संबंध को हत्या की वजह बताया है, पुलिस का दावा है कि दोनों शादी करना चाहते थे और बच्ची उनके रिश्ते में बाधा बन रही थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
    1
    मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर कुंवे में लाश फेंक दी-

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के मेहरी गांव में 15 जून को कुएं में मिली छह वर्षीय सृष्टि दौहरे की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में बच्ची की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसकी मां ज्योति दौहरे और उसके प्रेमी रमाशंकर शर्मा के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच में पुलिस ने प्रेम संबंध को हत्या की वजह बताया है, पुलिस का दावा है कि दोनों शादी करना चाहते थे और बच्ची उनके रिश्ते में बाधा बन रही थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.