Shuru
Apke Nagar Ki App…
सदर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार ने शांतिपूर्ण ढंग से बैठे मासूम बच्चों को 'हट-हट-हट' कहकर कलेक्ट्रेट से भगाते दिखे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पक्की सड़क बनवाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों पर पुलिस का सख्त रूप दिखा.
गजेन्द्र कुमार सिंह
सदर कोतवाली में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार ने शांतिपूर्ण ढंग से बैठे मासूम बच्चों को 'हट-हट-हट' कहकर कलेक्ट्रेट से भगाते दिखे उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पक्की सड़क बनवाने की मांग लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों पर पुलिस का सख्त रूप दिखा.
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देश में हर घर तिरंगा'अभियान शुरू PM मोदी ने की खास अपील-15 अगस्त आन बान शान से मनाएं देश में हर घर तिरंगा'अभियान शुरू PM मोदी ने की खास अपील-15 अगस्त आन बान शान से मनाएं1
- मारकंडेय महादेव धाम में सफाई कर्मियों ने संभाली कमान, श्रद्धालुओं को मिल रही बेहतर सुविधाएं1
- भावुक माहौल में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को दी गई विदाई जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली चहनिया (चंदौली)। बलुआ थाना परिसर में मंगलवार को थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह के स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। करीब छह माह के कार्यकाल में अपनी कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर अलग पहचान बनाने वाले थानाध्यक्ष के स्थानांतरण की खबर से पुलिसकर्मियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों में भी मायूसी देखने को मिली। विदाई समारोह के दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में बलुआ थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास किए गए। उनकी कार्यशैली से जहां आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई, वहीं अपराधियों में पुलिस का भय बना रहा। क्षेत्रीय लोगों ने उनके कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। विदाई समारोह में खंडवारी ग्राम पंचायत प्रशासक सतीश गुप्ता, समाजसेवी डा. अजय सिंह और गुड्डू गिरी ने थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। वहीं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी, क्षेत्रीय ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। बलुआ थाना की पूरी पुलिस टीम की ओर से भी थानाध्यक्ष को माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान पुलिसकर्मी भी भावुक नजर आए। लंबे समय तक उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों ने उनके कार्यकाल और नेतृत्व को याद करते हुए कहा कि उनके साथ बिताया गया समय हमेशा याद रहेगा। इस अवसर पर सतीश गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, डा. अजय सिंह, अनिल यादव, निखिल त्रिपाठी, मुनीर अहमद, विनीत गुप्ता, गुड्डू गिरी, चंदन दुबे, चंद्रभान मौर्य, अरुण यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन का कांवड़ यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में एसएसपी कंधे पर कांवड़ लेकर जाते और पत्नी के साथ खेरेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं, कांवड़ यात्रा के दौरान का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है1
- कपसेठी पुलिस ने जौनपुर में दी दबिश देके इनामी वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार कपसेठी पुलिस ने जौनपुर में दी दबिश देके इनामी वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार वाराणसी की कपसेठी पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहे वारंटियों और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत सोमवार को एक इनामी वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जौनपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित सुंदर कॉलोनी, वाजिदपुर, उमरपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरविंद तिवारी पुत्र उपेंद्र नाथ तिवारी, निवासी सुभाषपुर पाली, थाना मड़ियाहूं, जिला जौनपुर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी संबंधित मुकदमे में वांछित था और काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित था। पुलिस टीम ने सोमवार को करीब साढ़े तीन बजे आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।1
- स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, चिरईगांव में निकली हर घर तिरंगा यात्रा1
- सोनबरसा टांडा कला प्राथमिक विद्यालय में एक ही कमरे में पढ़ते दो कक्षाओं के बच्चे। जनता न्यूज़ टीवी ब्यूरो चीफ़ राजमणी पाण्डेय चंदौली टांडाकला। चहनिया विकास खंड के सोनबरसा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कमरों की भारी कमी के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में जगह का अभाव होने के कारण एक ही क्लासरूम में दो-दो कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। इससे शिक्षकों को पढ़ाने में परेशानी हो रही है, वहीं बच्चों का ध्यान भी पढ़ाई पर ठीक से नहीं लग पा रहा है। ग्राम प्रधान राधिका देवी के प्रतिनिधि आनंद सोनकर ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व कायाकल्प योजना के तहत लगभग 10 लाख रुपये की लागत से विद्यालय का जीर्णोद्धार कराया गया था। लेकिन कायाकल्प कार्य पूरा होने के महज एक-दो महीने बाद ही विद्यालय के कुछ कमरों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद से विद्यालय में कमरों की कमी बनी हुई है। कमरों को ध्वस्त किए करीब दो वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक नए क्लासरूम का निर्माण शुरू नहीं कराया जा सका है। विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि की ओर से संबंधित अधिकारियों को कई बार पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। कमरों की कमी के कारण विद्यालय में एक ही कमरे में दो कक्षाओं का संचालन करना पड़ रहा है। इससे शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही बच्चों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए विद्यालय में जल्द से जल्द नए क्लासरूम का निर्माण कराने की मांग की है।1
- सिगरा थाना अंतर्गत हो रहे जुए की सट्टे की विरोध में है हाईटेक जुए की सट्टे पर सिगरा थाना क्यों है मौन एक तरफ पूरा कमिश्नर रेट थाना अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा के कार्यों की सराहना करती है और दूसरी तरफ लॉटरी की बड़े पैमाने पर जुए का हो सट्टा1