logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटपूतली-बहरोड़ के बहरोड़ में शनिवार को एक निजी महाविद्यालय में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला इकाई द्वारा डॉ. विजय नागपाल ‘नाविक’ (पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश संरक्षक) रचित पुस्तक 'नाविक दोहा सहस्रावली' का विमोचन और परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीवाला धाम के स्वामी श्री गणेशानंद महाराज, अध्यक्ष धूड़ा राम पदम और विशिष्ट अतिथि के रूप में संभाग सह संयोजक कपिल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद् डॉ. नीलम यादव और धर्मपाल धर्म द्वारा पुस्तक पर गहन परिचर्चा की गई। मुख्य अतिथि स्वामी श्री गणेशानंद महाराज ने इस अवसर पर सनातन संस्कृति, भारतीय मूल्यों, नारी शक्ति की महिमा और छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस पुस्तक में कुल 1164 दोहे संकलित हैं और 63 समसामयिक विषयों को समेटा गया है। पुस्तक के माध्यम से हिंदी भाषा संरक्षण, देश के शहीदों की गाथा, साहिबजादों का बलिदान और त्योहारों का बखूबी चित्रण किया गया है, वहीं भ्रूण हत्या, लव जिहाद, मतदान और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों पर भी प्रहार किया गया है। समीक्षा करते हुए डॉ. नीलम यादव ने कहा कि यह दोहा संकलन भारतीय संस्कृति व मूल्यों की रक्षा का संदेश देता है और युवाओं में देशप्रेम विकसित करने में मददगार साबित होगा। धर्मपाल धर्म ने कहा कि ये दोहे अंतर्मन पर गहरा असर डालते हैं और समस्याओं के साथ-साथ उनके हल भी बताते हैं। लेखक डॉ. नाविक ने इस दौरान अपनी साहित्यिक यात्रा के गुरुजनों और सहयोगियों का आभार जताते हुए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में संभाग सह संयोजक कपिल शर्मा ने परिषद के नए आयाम 'युवा पाठक संवाद' पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इससे जुड़ने का आह्वान किया। इसी कड़ी में युवा पाठक प्रमुख शिवम् शर्मा विशेष द्वारा महाविद्यालय में बनाई गई पहली 'साहित्य युवा संवाद टोली' की घोषणा की गई। मंच का प्रभावी संचालन जिला महामंत्री डॉ. सविता गोस्वामी ने किया और अंत में जिला अध्यक्ष धूड़ाराम पदम् ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्वामी रामानंद महाराज, दिनेश रावत, कल्याण बक्श कल्याण, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अशोक मिश्र सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, महाविद्यालय स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

4 hrs ago
user_Naveen Singh
Naveen Singh
Local News Reporter नीमराना, अलवर, राजस्थान•
4 hrs ago
4bba25ff-8c9c-4a0f-bf5e-52e1817c39e3

कोटपूतली-बहरोड़ के बहरोड़ में शनिवार को एक निजी महाविद्यालय में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की जिला इकाई द्वारा डॉ. विजय नागपाल ‘नाविक’ (पूर्व राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश संरक्षक) रचित पुस्तक 'नाविक दोहा सहस्रावली' का विमोचन और परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रीवाला धाम के स्वामी श्री गणेशानंद महाराज, अध्यक्ष धूड़ा राम पदम और विशिष्ट अतिथि के रूप में संभाग सह संयोजक कपिल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षाविद् डॉ. नीलम यादव और धर्मपाल धर्म द्वारा पुस्तक पर गहन

c711bfbd-a523-48e5-a2ea-0dbaf9045a0a

परिचर्चा की गई। मुख्य अतिथि स्वामी श्री गणेशानंद महाराज ने इस अवसर पर सनातन संस्कृति, भारतीय मूल्यों, नारी शक्ति की महिमा और छात्राओं के व्यक्तित्व निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस पुस्तक में कुल 1164 दोहे संकलित हैं और 63 समसामयिक विषयों को समेटा गया है। पुस्तक के माध्यम से हिंदी भाषा संरक्षण, देश के शहीदों की गाथा, साहिबजादों का बलिदान और त्योहारों का बखूबी चित्रण किया गया है, वहीं भ्रूण हत्या, लव जिहाद, मतदान और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर मुद्दों पर भी प्रहार किया गया

3be1aba2-b021-42fb-922e-9dfa37bab46a

है। समीक्षा करते हुए डॉ. नीलम यादव ने कहा कि यह दोहा संकलन भारतीय संस्कृति व मूल्यों की रक्षा का संदेश देता है और युवाओं में देशप्रेम विकसित करने में मददगार साबित होगा। धर्मपाल धर्म ने कहा कि ये दोहे अंतर्मन पर गहरा असर डालते हैं और समस्याओं के साथ-साथ उनके हल भी बताते हैं। लेखक डॉ. नाविक ने इस दौरान अपनी साहित्यिक यात्रा के गुरुजनों और सहयोगियों का आभार जताते हुए अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में संभाग सह संयोजक कपिल शर्मा ने परिषद के

b5e1d9ed-7247-4d98-9018-25343f6322d6

नए आयाम 'युवा पाठक संवाद' पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इससे जुड़ने का आह्वान किया। इसी कड़ी में युवा पाठक प्रमुख शिवम् शर्मा विशेष द्वारा महाविद्यालय में बनाई गई पहली 'साहित्य युवा संवाद टोली' की घोषणा की गई। मंच का प्रभावी संचालन जिला महामंत्री डॉ. सविता गोस्वामी ने किया और अंत में जिला अध्यक्ष धूड़ाराम पदम् ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्वामी रामानंद महाराज, दिनेश रावत, कल्याण बक्श कल्याण, जिला उपाध्यक्ष डॉ. अशोक मिश्र सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, महाविद्यालय स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • महेंद्रगढ़ के नारनौल में स्लम एरिया टैलेंट की होनहार बेटी कशिश ने वहां के माननीय विधायक श्री ओम प्रकाश यादव जी को अपने हाथों से बनाया हुआ स्केच भेंट किया है।
    1
    महेंद्रगढ़ के नारनौल में स्लम एरिया टैलेंट की होनहार बेटी कशिश ने वहां के माननीय विधायक श्री ओम प्रकाश यादव जी को अपने हाथों से बनाया हुआ स्केच भेंट किया है।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी का विरोध देखने को मिला है। वहां कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ 'मोदी गो' के नारे लगाए गए, जिसके चलते उनका स्वागत होने के बजाय विरोध का सामना करना पड़ा।
    1
    ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी का विरोध देखने को मिला है। वहां कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ 'मोदी गो' के नारे लगाए गए, जिसके चलते उनका स्वागत होने के बजाय विरोध का सामना करना पड़ा।
    user_NARESH Kumar Khanna
    NARESH Kumar Khanna
    Local News Reporter बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मुंडावर उपखंड की बीजवाड़ चौहान ग्राम पंचायत में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, साबी नदी में अवैध खनन और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर ग्रामीणों ने खैरथल-तिजारा के जिला कलेक्टर को विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले सात वर्षों से लगातार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे अतिक्रमण लगातार बढ़ रहे हैं और पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। शिकायत में खसरा नंबर 1, 2, 429, 457, 517, 594, 595, 596, 613 और 814 सहित अन्य सरकारी भूमि पर कब्जों का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, राजस्व विभाग द्वारा राजस्थान भूमि राजस्व अधिनियम की धारा 91 के तहत कार्रवाई शुरू होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे पशुपालकों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है। नदी के अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि साबी नदी में 500 मीटर क्षेत्र में 15 से 20 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। यहां से निकाली जा रही बालू और मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व ट्रकों के जरिए दिन-रात हरियाणा ले जाया जा रहा है। साथ ही, खसरा नंबर 1114, 1211, 1248 और 1249 पर लघु उद्योग के नाम पर सड़क निर्माण सामग्री तैयार की जा रही है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है और वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि इन अतिक्रमणों के कारण 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पौधारोपण की योजना प्रभावित हो रही है और पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से तत्काल अतिक्रमण हटाने, अवैध खनन रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    4
    मुंडावर उपखंड की बीजवाड़ चौहान ग्राम पंचायत में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, साबी नदी में अवैध खनन और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर ग्रामीणों ने खैरथल-तिजारा के जिला कलेक्टर को विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले सात वर्षों से लगातार शिकायतें करने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे अतिक्रमण लगातार बढ़ रहे हैं और पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है। शिकायत में खसरा नंबर 1, 2, 429, 457, 517, 594, 595, 596, 613 और 814 सहित अन्य सरकारी भूमि पर कब्जों का उल्लेख किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, राजस्व विभाग द्वारा राजस्थान भूमि राजस्व अधिनियम की धारा 91 के तहत कार्रवाई शुरू होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे पशुपालकों के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है।

नदी के अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि साबी नदी में 500 मीटर क्षेत्र में 15 से 20 फीट गहरे गड्ढे खोद दिए गए हैं। यहां से निकाली जा रही बालू और मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व ट्रकों के जरिए दिन-रात हरियाणा ले जाया जा रहा है। साथ ही, खसरा नंबर 1114, 1211, 1248 और 1249 पर लघु उद्योग के नाम पर सड़क निर्माण सामग्री तैयार की जा रही है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है और वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की है कि इन अतिक्रमणों के कारण 'हरियालो राजस्थान' अभियान के तहत पौधारोपण की योजना प्रभावित हो रही है और पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से तत्काल अतिक्रमण हटाने, अवैध खनन रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोलाहेड़ा गांव में वायुसेना के एक जांबाज जवान के आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। गुजरात के गांधीनगर में तैनाती के दौरान कोलाहेड़ा निवासी 27 वर्षीय हवलदार विक्रम पायला का दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, विक्रम पायला शनिवार को छुट्टी लेकर अपने घर आने वाले थे और पूरा परिवार उनसे मिलने का इंतजार कर रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उनका पार्थिव देह तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक आवास पहुंचा। पति के शव को देखते ही पत्नी मंजू देवी फूट-फूटकर रोने लगीं, लेकिन इस विकट परिस्थिति में भी उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए अपने वीर पति को अंतिम सैल्यूट कर विदाई दी। इस भावुक पल में वहां मौजूद हर एक शख्स की आंखें नम हो गईं, जब जवान की महज 6 महीने की मासूम बेटी निमिषा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं जवान की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल था। इससे पहले, दोपहर 2 बजे नारायणपुर से पैतृक गांव कोलाहेड़ा तक करीब 8 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ सैकड़ों युवाओं और ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर जवान को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
    1
    कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोलाहेड़ा गांव में वायुसेना के एक जांबाज जवान के आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। गुजरात के गांधीनगर में तैनाती के दौरान कोलाहेड़ा निवासी 27 वर्षीय हवलदार विक्रम पायला का दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया।

परिजनों के अनुसार, विक्रम पायला शनिवार को छुट्टी लेकर अपने घर आने वाले थे और पूरा परिवार उनसे मिलने का इंतजार कर रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और शनिवार दोपहर करीब तीन बजे उनका पार्थिव देह तिरंगे में लिपटा हुआ उनके पैतृक आवास पहुंचा। पति के शव को देखते ही पत्नी मंजू देवी फूट-फूटकर रोने लगीं, लेकिन इस विकट परिस्थिति में भी उन्होंने अदम्य साहस दिखाते हुए अपने वीर पति को अंतिम सैल्यूट कर विदाई दी।

इस भावुक पल में वहां मौजूद हर एक शख्स की आंखें नम हो गईं, जब जवान की महज 6 महीने की मासूम बेटी निमिषा ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। वहीं जवान की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल था। इससे पहले, दोपहर 2 बजे नारायणपुर से पैतृक गांव कोलाहेड़ा तक करीब 8 किलोमीटर लंबी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों के साथ सैकड़ों युवाओं और ग्रामीणों ने नम आंखों से वीर जवान को अपनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
    user_Kotputli-Behror
    Kotputli-Behror
    Kotputli, Jaipur•
    2 hrs ago
  • हरियाणा के रेवाड़ी के सीहा गांव में आज कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा के आयोजन के बाद अब यहां अगले सात दिनों तक महापुराण का पाठ किया जाएगा।
    1
    हरियाणा के रेवाड़ी के सीहा गांव में आज कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा के आयोजन के बाद अब यहां अगले सात दिनों तक महापुराण का पाठ किया जाएगा।
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • अलवर जिले के किशनगढ़ बास स्थित नए बस स्टैंड के पास यदुवंशी कॉलोनी में शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति की स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर विधायक दीपचन्द खैरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    1
    अलवर जिले के किशनगढ़ बास स्थित नए बस स्टैंड के पास यदुवंशी कॉलोनी में शिव मंदिर में शिव परिवार की मूर्ति की स्थापना की गई। इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर विधायक दीपचन्द खैरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खदाना मोहल्ले में 80 वर्षीय बुजुर्ग दिनेशचंद अग्रवाल की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। दिनेशचंद अग्रवाल अपने पुराने पैतृक मकान में अकेले रहते थे। घटना का पता तब चला जब वे नियमित रूप से भोजन करने के लिए अपने बेटे के घर नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क भी नहीं हो सका। इसके बाद जब उनका बेटा दूसरी चाबी से घर में दाखिल हुआ, तो उसे पिता के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए मृत अवस्था में मिले। घर से नकदी और अन्य सामान भी गायब था। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना, डीएसटी, साइबर सेल, एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीमों ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों, 20 वर्षीय करण (निवासी दारूकूटा मोहल्ला) और 20 वर्षीय तेजू उर्फ तेजपाल (निवासी मालवीय नगर) को डिटेन किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी लूट के इरादे से घर में घुसे थे, और बुजुर्ग के जाग जाने पर उन्होंने उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिए थे, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद नकदी और सिक्के लेकर फरार हो गए थे। पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुछ नाबालिगों की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है। फरार संदिग्धों की तलाश जारी है और पूरे प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल कर जल्द न्यायिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान चलाने की भी घोषणा की है।
    1
    अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खदाना मोहल्ले में 80 वर्षीय बुजुर्ग दिनेशचंद अग्रवाल की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। दिनेशचंद अग्रवाल अपने पुराने पैतृक मकान में अकेले रहते थे। घटना का पता तब चला जब वे नियमित रूप से भोजन करने के लिए अपने बेटे के घर नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क भी नहीं हो सका। इसके बाद जब उनका बेटा दूसरी चाबी से घर में दाखिल हुआ, तो उसे पिता के हाथ-पैर और मुंह बंधे हुए मृत अवस्था में मिले। घर से नकदी और अन्य सामान भी गायब था।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना, डीएसटी, साइबर सेल, एफएसएल, एमओबी और डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीमों ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों, 20 वर्षीय करण (निवासी दारूकूटा मोहल्ला) और 20 वर्षीय तेजू उर्फ तेजपाल (निवासी मालवीय नगर) को डिटेन किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी लूट के इरादे से घर में घुसे थे, और बुजुर्ग के जाग जाने पर उन्होंने उनके हाथ-पैर व मुंह बांध दिए थे, जिससे दम घुटने से उनकी मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद नकदी और सिक्के लेकर फरार हो गए थे।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुछ नाबालिगों की भूमिका भी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है। फरार संदिग्धों की तलाश जारी है और पूरे प्रकरण को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल कर जल्द न्यायिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही, पुलिस प्रशासन ने अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक विशेष अभियान चलाने की भी घोषणा की है।
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पाली में एक सांड ने महिला पर हमला कर उसे अपने सींगों से 4 फीट ऊपर उछाल दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस भयानक हमले में महिला की पसलियां क्रैक हो गई हैं और उनके सिर में 8 टांके आए हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को पाली से जोधपुर रेफर किया गया है। सांड के इस हमले और आवारा पशुओं के आतंक के कारण क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
    1
    पाली में एक सांड ने महिला पर हमला कर उसे अपने सींगों से 4 फीट ऊपर उछाल दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस भयानक हमले में महिला की पसलियां क्रैक हो गई हैं और उनके सिर में 8 टांके आए हैं। गंभीर रूप से घायल महिला को पाली से जोधपुर रेफर किया गया है। सांड के इस हमले और आवारा पशुओं के आतंक के कारण क्षेत्र में सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है।
    user_Jitendra Kumar saini riporter
    Jitendra Kumar saini riporter
    Local News Reporter बानसूर, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.