कान्हाचट्टी में निकाला गया भव्य मंगलाजुलुस, रामभक्तों की उमड़ी भीड़ कान्हाचट्टी: प्रखण्ड में रामनवमी का त्योहार पूरे धूमधाम से और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को कान्हाचट्टी बाजार में नवयुवको द्वारा मंगलाजुलुस का आयोजन किया गया, जिसमें जीप उपाध्यक्ष एवं विधायक जनारदन पासवान, प्रखण्ड प्रमुख इंदु कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। जुलूस मस्जिद चौक से शुरू होकर ऊपर बाजार और फिर पीपल चौक होते सायल बगीचे स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ जुलूस विसर्जित किया गया। इस दौरान जीप उपाध्यक्ष एवं विधायक ने जय श्रीराम के नारे लगाए और तलवारबाजी भी की। कान्हाचट्टी बाजार की बालिकाओं ने भी तलवारबाजी में अपना हुनर दिखाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। जुलूस में शामिल लोगों ने भगवान राम की जय-जयकार की और भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, मुखिया घनश्याम पांसी, उप मुखिया बबलू केशरी, अनिल केशरी, मिलन केशरी, राकेश केशरी, राजेश केशरी सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

- कान्हाचट्टी: प्रखण्ड में रामनवमी का त्योहार पूरे धूमधाम से और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को कान्हाचट्टी बाजार में नवयुवको द्वारा मंगलाजुलुस का आयोजन किया गया, जिसमें जीप उपाध्यक्ष एवं विधायक जनारदन पासवान, प्रखण्ड प्रमुख इंदु कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। जुलूस मस्जिद चौक से शुरू होकर ऊपर बाजार और फिर पीपल चौक होते सायल बगीचे स्थित हनुमान मंदिर पहुंचा, जहां सामूहिक हनुमान चालीसा के साथ जुलूस विसर्जित किया गया। इस दौरान जीप उपाध्यक्ष एवं विधायक ने जय श्रीराम के नारे लगाए और तलवारबाजी भी की। कान्हाचट्टी बाजार की बालिकाओं ने भी तलवारबाजी में अपना हुनर दिखाया, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। जुलूस में शामिल लोगों ने भगवान राम की जय-जयकार की और भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे। इस अवसर पर थाना प्रभारी रूपेश कुमार, मुखिया घनश्याम पांसी, उप मुखिया बबलू केशरी, अनिल केशरी, मिलन केशरी, राकेश केशरी, राजेश केशरी सहित हजारों लोग उपस्थित थे।1
- Post by Ravikumar Ravikumar1
- बाँकेबाजार के चांदपुर में बैग लुटेरा पकड़ाया, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले रौशनगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में मंगलवार को ग्रामीणों की सतर्कता से एक बैग लुटेरा पकड़ा लिया। पकड़े गए आरोपी को ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित रविशंकर कुमार ने बताया कि वह इमामगंज से टेम्पो पर सवार होकर शेरघाटी जा रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। चांदपुर गांव के समीप बदमाशों ने टेम्पो रुकवाकर उनका बैग छीनने का प्रयास किया। घटना के दौरान शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य लुटेरा साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के बिश्रामपुर गांव निवासी छोटू कुमार के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही रौशनगंज थाना अध्यक्ष अणु राजा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गए। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है तथा फरार अन्य बदमाशों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।1
- Post by Hindustan Express News1
- अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ चतरा के पत्थलगडा में उमड़ा आस्था का सैलाब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए पत्थलगड़ा प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। प्रखंड मुख्यालय स्थित बकुलिया नदी घाट सहित पत्थलगड़ा, सिंघानी, बरवाडीह, बुद्ध नदी, चौथा एवं नावाडीह के विभिन्न घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अर्घ्य से पूर्व व्रतियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए अपने-अपने घरों से दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचकर गहरी आस्था का परिचय दिया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दूध एवं जल से अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर गूंजते लोकगीत, दीपों की जगमगाहट और पारंपरिक छठ गीतों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। छठ घाटों पर भगवान सूर्यदेव की विधिपूर्वक पूजा के साथ व्रतियों ने कथा श्रवण भी किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और अनुशासन का अनोखा संगम देखने को मिला। जिसने क्षेत्र को पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।1
- बिहार बॉर्डर डोभी में 🤬🤬 डोभी में पैसा वसूली करते हैं दलाल ट्रक ड्राइवर से1
- Post by गौतम चंद्रवंशी जी1
- शहर के कठौतिया छठ घाट पर रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से छठ व्रतियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घाट पर अंधेरा रहने के कारण श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी हो रही है, जिससे हादसे की आशंका भी बनी हुई है। मंगलवार को संध्या अर्घ्य के दौरान कई व्रतियों को मोबाइल की रोशनी के सहारे घाट तक पहुंचना पड़ा। व्रतियों का कहना है कि छठ जैसे महापर्व में शाम और सुबह अर्घ्य के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था बेहद जरूरी होती है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। स्थानीय लोगों और छठ व्रतियों ने नगर परिषद एवं प्रशासन से जल्द से जल्द घाट पर रोशनी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।1