Shuru
Apke Nagar Ki App…
KASHMEER SINGH
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by KASHMEER SINGH1
- Post by Voice of Labour1
- दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे से जुड़ा हुआ मामला रोड पर सरपट दौड़ती हुई दिखाई दी बुलेट मोटर साइकिल वीडियो वॉयरल1
- अलवर, 02 मई 2026। देवर्षि नारद जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को जनसम्पर्क कार्यालय, अलवर में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रान्त सह प्रचार प्रमुख, माननीय श्री कैलाश जी कल्ला ने मुख्य वक्ता के रूप में पत्रकारों को संबोधित किया। श्री कल्ला ने अपने बौद्धिक में कहा कि देवर्षि नारद जी विश्व के प्रथम संवाददाता थे। वे लोकमंगल की भावना से निर्भीक होकर संवाद करते थे। आज के पत्रकारों को भी नारद जी के जीवन से सत्य, निष्पक्षता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के समक्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यपद्धति, सेवा कार्यों तथा समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में संघ के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्री कल्ला ने कहा कि संघ जाति-पंथ से ऊपर उठकर संपूर्ण समाज को संगठित करने का कार्य करता है। सेवा, समरसता और स्वदेशी के भाव को लेकर संघ के स्वयंसेवक आपदा से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक के क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ के के गुप्ता जी श्रीमान अशोक जी मित्तल के द्वारा की गई इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर गोष्ठी का भी आवेदन किया गया जिसमें सभी ने अपने विचार रखें कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा किया गया किया कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए जलपान की व्यवस्था थी।4
- मोहम्मदपुर में बाबा हमजा पीर का मेला: देसी घी के भंडारे और रागनी के साथ उमड़ा जनसैलाब मुंडावर (खैरथल-तिजारा): ग्राम मोहम्मदपुर में बाबा हमजा पीर के वार्षिक मेले और विशाल भंडारे का भव्य आयोजन शनिवार को किया गया। आस्था और लोक संस्कृति के इस संगम में न केवल स्थानीय ग्रामीणों बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देसी घी का भंडारा और जल सेवा मेले के मुख्य आकर्षणों में देसी घी का विशाल भंडारा रहा, जहाँ हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। भीषण गर्मी को देखते हुए सेवादारों द्वारा 'जल सेवा' का भी विशेष प्रबंध किया गया, जहाँ राहगीरों और मेलार्थियों को शीतल और मीठा जल पिलाकर पुण्य कमाया गया। रागनी कंपटीशन ने बांधा समां शनिवार सुबह 10 बजे से ही प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रागनी कंपटीशन की प्रस्तुति दी गई। हरियाणवी और राजस्थानी लोक संस्कृति से ओतप्रोत इन रागनियों का आनंद लेने के लिए बड़े-बुजुर्ग और महिलाएं काफी संख्या में मौजूद रहे। बच्चों के लिए रहा विशेष उत्साह मेले के परिसर में लगे विभिन्न प्रकार के झूलों (फेरिस व्हील) का बच्चों ने जमकर आनंद लिया। इसके साथ ही खिलौनों की दुकानों पर भी बच्चों की भारी भीड़ देखी गई। ग्रामीणों ने परिवार सहित मेले का लुत्फ उठाया। विधायक ललित यादव और अमित चौधरी की उपस्थिति इस अवसर पर वर्तमान विधायक ललित यादव और अमित चौधरी ने शिरकत की। अतिथियों ने बाबा के दर पर मत्था टेका और आयोजन की सफलता के लिए ग्रामीणों को बधाई दी। जनप्रतिनिधियों ने जनता के बीच बैठकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया। कल होगा कुश्ती का महासंग्राम: 51000 का कामडा आयोजन समिति ने बताया कि मेले के दूसरे दिन, यानी रविवार (3 मई) को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। इस दंगल का मुख्य आकर्षण 51000 रुपये का कामडा रहेगा, जिसे जीतने के लिए प्रदेशभर के नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे1
- टपूकड़ा के झिवाना रोड पर बिम्बो बेकरीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बाहर श्रमिक वेतन बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर गेट के बाहर धरने पर बैठे, कंपनी प्रबंधन ने मांगा 7 दिन का समय1
- ijh1
- अलवर हनुमान जी बाईपास डंपिंग यार्ड भरने से कचरा रोड पर बदबू का माहौल रहागीर परेशान1