logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फुलकाहा में SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 11.5 किलो गांजा बरामद। बोरी फेंककर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला तस्कर। नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर बोरी फेंककर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा की आई समवाय फुलकाहा एवं फुलकाहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 187 के समीप पाल टोल की ओर से नेपाल से भारत की तरफ मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में विशेष नाका लगाया। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 4:25 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से सिर पर बोरी लेकर भारत की तरफ आता दिखाई दिया। संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और SSB की गतिविधि को भांपकर वह बोरी फेंककर अंधेरे, बारिश और नेपाल सीमा की नजदीकी का फायदा उठाते हुए वापस नेपाल की ओर फरार हो गया। टीम ने मौके पर पड़ी बोरी की तलाशी ली तो उसमें 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 187 से करीब 50 मीटर भारत की तरफ की गई। अभियान में SSB समवाय प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में चार SSB जवान तथा फुलकाहा थाना के एसआई अमन कुमार के नेतृत्व में तीन पुलिस जवान शामिल थे। बरामद गांजा को अग्रिम कार्रवाई के लिए फुलकाहा थाना को सौंप दिया गया है। फरार तस्कर की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए SSB और पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त निगरानी एवं नाका अभियान चलाया जा रहा है।

3 hrs ago
user_Ranjit thakur
Ranjit thakur
Local News Reporter नरपतगंज, अररिया, बिहार•
3 hrs ago

फुलकाहा में SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 11.5 किलो गांजा बरामद। बोरी फेंककर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला तस्कर। नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर बोरी फेंककर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा की आई समवाय फुलकाहा एवं फुलकाहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 187 के समीप पाल टोल की ओर से नेपाल से भारत की तरफ मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में विशेष नाका लगाया। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 4:25 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से सिर पर बोरी लेकर भारत की तरफ आता दिखाई दिया। संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और SSB की गतिविधि को भांपकर वह बोरी फेंककर अंधेरे, बारिश और नेपाल सीमा की नजदीकी का फायदा उठाते हुए वापस नेपाल की ओर फरार हो गया। टीम ने मौके पर पड़ी बोरी की तलाशी ली तो उसमें 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 187 से करीब 50 मीटर भारत की तरफ की गई। अभियान में SSB समवाय प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में चार SSB जवान तथा फुलकाहा थाना के एसआई अमन कुमार के नेतृत्व में तीन पुलिस जवान शामिल थे। बरामद गांजा को अग्रिम कार्रवाई के लिए फुलकाहा थाना को सौंप दिया गया है। फरार तस्कर की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए SSB और पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त निगरानी एवं नाका अभियान चलाया जा रहा है।

More news from बिहार and nearby areas
  • शिक्षक दिवस पर अरविंद कुमार प्रभाकर ने शिक्षकों को दिया महत्वपूर्ण निर्देश गम्हरिया (मधेपुरा)। शिक्षक दिवस के अवसर पर माँ भवानी चाइल्ड स्कूल, गम्हरिया के निदेशक अरविंद कुमार प्रभाकर ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माता होता है। इसलिए प्रत्येक शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने शिक्षकों से विशेष रूप से कहा कि— प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाए। कमजोर विद्यार्थियों को उपेक्षित न कर अतिरिक्त सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाए। विद्यार्थियों में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का विकास किया जाए। कक्षा में ऐसा वातावरण बनाया जाए, जहाँ विद्यार्थी बिना भय के प्रश्न पूछ सकें और अपनी जिज्ञासा व्यक्त कर सकें। समय का पालन करते हुए नियमित रूप से पाठ की तैयारी और मूल्यांकन किया जाए। विद्यार्थियों की गलतियों पर उन्हें अपमानित करने के बजाय समझाकर सुधारने का प्रयास किया जाए। अभिभावकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की प्रगति पर निरंतर चर्चा की जाए। प्रत्येक शिक्षक स्वयं अपने आचरण, व्यवहार और भाषा से विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करे। अरविंद कुमार प्रभाकर ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे संस्कारी, जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक तैयार करना है, जो भविष्य में समाज और देश के लिए उपयोगी सिद्ध हों।” उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षक दिवस को केवल उत्सव के रूप में न मनाकर अपने शैक्षिक दायित्वों के प्रति नए संकल्प का दिन बनाएं।
    1
    शिक्षक दिवस पर अरविंद कुमार प्रभाकर ने शिक्षकों को दिया महत्वपूर्ण निर्देश
गम्हरिया (मधेपुरा)। शिक्षक दिवस के अवसर पर माँ भवानी चाइल्ड स्कूल, गम्हरिया के निदेशक अरविंद कुमार प्रभाकर ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माता होता है। इसलिए प्रत्येक शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ करें।
उन्होंने शिक्षकों से विशेष रूप से कहा कि—
प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाए।
कमजोर विद्यार्थियों को उपेक्षित न कर अतिरिक्त सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाए।
विद्यार्थियों में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का विकास किया जाए।
कक्षा में ऐसा वातावरण बनाया जाए, जहाँ विद्यार्थी बिना भय के प्रश्न पूछ सकें और अपनी जिज्ञासा व्यक्त कर सकें।
समय का पालन करते हुए नियमित रूप से पाठ की तैयारी और मूल्यांकन किया जाए।
विद्यार्थियों की गलतियों पर उन्हें अपमानित करने के बजाय समझाकर सुधारने का प्रयास किया जाए।
अभिभावकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की प्रगति पर निरंतर चर्चा की जाए।
प्रत्येक शिक्षक स्वयं अपने आचरण, व्यवहार और भाषा से विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करे।
अरविंद कुमार प्रभाकर ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे संस्कारी, जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक तैयार करना है, जो भविष्य में समाज और देश के लिए उपयोगी सिद्ध हों।”
उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षक दिवस को केवल उत्सव के रूप में न मनाकर अपने शैक्षिक दायित्वों के प्रति नए संकल्प का दिन बनाएं।
    user_Arvind babu
    Arvind babu
    Teacher गमहरिया, मधेपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • मधेपुरा में स्मैक के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा! अंतरजिला गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार, 78 ग्राम स्मैक बरामद मधेपुरा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी और वाहन जांच के दौरान अंतरजिला गिरोह से जुड़े चार कथित स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 78 ग्राम स्मैक और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चारों आरोपी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और मादक पदार्थ की खेप लेकर जा रहे थे। मधेपुरा पुलिस इन दिनों अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को 7 सितंबर को एक अहम सूचना मिली। सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विमलेन्दु कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर साहुगढ़-गणेश स्थान के रास्ते सहरसा की ओर जाने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और साहुगढ़-गणेश स्थान रोड पर वाहन जांच शुरू कर दी। पुलिस को उम्मीद थी कि संदिग्ध किसी भी वक्त इस रास्ते से गुजर सकते हैं। कुछ देर बाद साहुगढ़ की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक गणेश स्थान की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक सवारों को शक हुआ और उन्होंने अचानक मोटरसाइकिल रोक दी। इसके बाद दोनों बाइक सवारों ने मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पहले से सतर्क थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जब चारों युवकों की बारी-बारी से विधिवत तलाशी ली गई, तो उनके पास से कुल 78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ यानी स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार, उम्र 31 वर्ष, प्रकाश कुमार, उम्र 26 वर्ष, विकास ठाकुर, उम्र 33 वर्ष और साजन कुमार, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौरा गांव के वार्ड नंबर-6 के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हुए हैं। मधेपुरा पुलिस के लिए यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि मामला केवल स्थानीय स्तर पर नशे के कारोबार तक सीमित नहीं दिख रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपी दूसरे जिले यानी सहरसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस अंतरजिला स्तर पर चल रहे मादक पदार्थों के नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में सप्लायर कौन है, स्मैक की आपूर्ति कहां से होती है और इसे किन इलाकों में खपाया जाता है। सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने मंगलवार की शाम प्रेस वार्ता कर पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और संदिग्धों को भागने से पहले ही पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई में सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विमलेन्दु कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल रहे। फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 78 ग्राम स्मैक की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन से लोग सक्रिय हैं और नशे की यह खेप आखिर कहां से आई थी। मधेपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से एक बात साफ है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अब देखना होगा कि पूछताछ और जांच के दौरान इस कथित अंतरजिला नेटवर्क से जुड़े और कितने नाम सामने आते हैं।
    2
    मधेपुरा में स्मैक के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा! अंतरजिला गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार, 78 ग्राम स्मैक बरामद
मधेपुरा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी और वाहन जांच के दौरान अंतरजिला गिरोह से जुड़े चार कथित स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 78 ग्राम स्मैक और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चारों आरोपी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और मादक पदार्थ की खेप लेकर जा रहे थे।
मधेपुरा पुलिस इन दिनों अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को 7 सितंबर को एक अहम सूचना मिली। सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विमलेन्दु कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर साहुगढ़-गणेश स्थान के रास्ते सहरसा की ओर जाने वाले हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और साहुगढ़-गणेश स्थान रोड पर वाहन जांच शुरू कर दी। पुलिस को उम्मीद थी कि संदिग्ध किसी भी वक्त इस रास्ते से गुजर सकते हैं।
कुछ देर बाद साहुगढ़ की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक गणेश स्थान की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक सवारों को शक हुआ और उन्होंने अचानक मोटरसाइकिल रोक दी।
इसके बाद दोनों बाइक सवारों ने मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पहले से सतर्क थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जब चारों युवकों की बारी-बारी से विधिवत तलाशी ली गई, तो उनके पास से कुल 78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ यानी स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार, उम्र 31 वर्ष, प्रकाश कुमार, उम्र 26 वर्ष, विकास ठाकुर, उम्र 33 वर्ष और साजन कुमार, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौरा गांव के वार्ड नंबर-6 के रहने वाले हैं।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हुए हैं।
मधेपुरा पुलिस के लिए यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि मामला केवल स्थानीय स्तर पर नशे के कारोबार तक सीमित नहीं दिख रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपी दूसरे जिले यानी सहरसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
ऐसे में पुलिस अंतरजिला स्तर पर चल रहे मादक पदार्थों के नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में सप्लायर कौन है, स्मैक की आपूर्ति कहां से होती है और इसे किन इलाकों में खपाया जाता है।
सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने मंगलवार की शाम प्रेस वार्ता कर पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और संदिग्धों को भागने से पहले ही पकड़ लिया।
इस पूरी कार्रवाई में सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विमलेन्दु कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल रहे।
फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 78 ग्राम स्मैक की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन से लोग सक्रिय हैं और नशे की यह खेप आखिर कहां से आई थी।
मधेपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से एक बात साफ है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अब देखना होगा कि पूछताछ और जांच के दौरान इस कथित अंतरजिला नेटवर्क से जुड़े और कितने नाम सामने आते हैं।
    user_RAMAN KUMAR
    RAMAN KUMAR
    REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • ताला बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ। ताला बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ। ग्रामीणों ने जल्द ताला खुलवाने एवं चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की। टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मालोबाड़ी गांव में सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद रहने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय में ताला लगे रहने से वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण हकीम मुर्मू, ताला मुर्मू, शक मुरमू, गुड्डू मुर्मू, टुडू हांसदा सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन ताला बंद रहने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय बंद रहने के कारण लोग उसमें जलावन एवं अन्य सामग्री रखने लगे हैं। इससे सरकारी योजना के उद्देश्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय परिसर में लगा चापाकल भी खराब है, जिसके कारण पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सामुदायिक शौचालय का ताला जल्द खुलवाकर इसे नियमित रूप से उपयोग के योग्य बनाया जाए तथा खराब चापाकल की मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शौचालय को चालू कर दिया जाए और पानी की समुचित व्यवस्था हो, तो वार्ड के लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
    1
    ताला बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ।
ताला बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ।
ग्रामीणों ने जल्द ताला खुलवाने एवं चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की।
टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मालोबाड़ी गांव में सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद रहने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय में ताला लगे रहने से वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण हकीम मुर्मू, ताला मुर्मू, शक मुरमू, गुड्डू मुर्मू, टुडू हांसदा सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन ताला बंद रहने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय बंद रहने के कारण लोग उसमें जलावन एवं अन्य सामग्री रखने लगे हैं। इससे सरकारी योजना के उद्देश्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय परिसर में लगा चापाकल भी खराब है, जिसके कारण पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सामुदायिक शौचालय का ताला जल्द खुलवाकर इसे नियमित रूप से उपयोग के योग्य बनाया जाए तथा खराब चापाकल की मरम्मत कराई जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शौचालय को चालू कर दिया जाए और पानी की समुचित व्यवस्था हो, तो वार्ड के लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
    user_Vijay Kumar  press repoter
    Vijay Kumar press repoter
    तेरहागछ, किशनगंज, बिहार•
    9 hrs ago
  • 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    1
    🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें  #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    6 min ago
  • पूर्णिया के सरकारी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पूर्णिया के सरकारी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति कसबा (पूर्णिया)। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से स्पीक मैके पूर्णिया चैप्टर के तत्वावधान में मध्य विद्यालय बिशनपुर एवं प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली के प्रसिद्ध गायक पंडित रितेश मिश्रा एवं पंडित रजनीश मिश्रा, कोलकाता के तबला वादक अर्कदीप दास तथा हारमोनियम वादक देवाशीष अधिकारी ने शानदार प्रस्तुति देकर बच्चों और संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया रितेश आनंद सहित अतिथियों एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कलाकारों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    1
    पूर्णिया के सरकारी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
पूर्णिया के सरकारी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति
कसबा (पूर्णिया)। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से स्पीक मैके पूर्णिया चैप्टर के तत्वावधान में मध्य विद्यालय बिशनपुर एवं प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में दिल्ली के प्रसिद्ध गायक पंडित रितेश मिश्रा एवं पंडित रजनीश मिश्रा, कोलकाता के तबला वादक अर्कदीप दास तथा हारमोनियम वादक देवाशीष अधिकारी ने शानदार प्रस्तुति देकर बच्चों और संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया रितेश आनंद सहित अतिथियों एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कलाकारों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    8 min ago
  • पहली भोजपुरी गीत की प्रस्तुति, लोगों से प्यार और समर्थन की अपील पूर्णिया। भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए “तोहरे से प्यार बा” नामक रोमांटिक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया गया है। यह गीत प्रेम और भावनाओं पर आधारित है, जिसे दर्शकों और संगीत प्रेमियों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने की तैयारी की गई है। गीत के प्रस्तोता की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे इस पहले गीत को सुनें, पसंद करें और अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो एवं सब्सक्राइब कर कलाकार का उत्साह बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। गीत से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी कलाकार के लिए पहला गीत हमेशा खास होता है और दर्शकों का प्यार एवं प्रतिक्रिया आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। 🎵 गीत: तोहरे से प्यार बा ❤️ शैली: रोमांटिक भोजपुरी गीत 📱 प्रचार माध्यम: फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप एवं यूट्यूब अपील: “आपका एक लाइक, कमेंट, शेयर और सब्सक्राइब हमारे लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। कृपया हमारे पहले गीत को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।” ❤️🙏 #तोहरेसेप्यारबा #भोजपुरीगीत #भोजपुरीसंगीत #नयाभोजपुरीगीत #रोमांटिकभोजपुरीगीत #पूर्णिया पहली भोजपुरी गीत की प्रस्तुति, लोगों से प्यार और समर्थन की अपील पूर्णिया। भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए “तोहरे से प्यार बा” नामक रोमांटिक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया गया है। यह गीत प्रेम और भावनाओं पर आधारित है, जिसे दर्शकों और संगीत प्रेमियों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने की तैयारी की गई है। गीत के प्रस्तोता की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे इस पहले गीत को सुनें, पसंद करें और अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो एवं सब्सक्राइब कर कलाकार का उत्साह बढ़ाने का अनुरोध किया गया है। गीत से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी कलाकार के लिए पहला गीत हमेशा खास होता है और दर्शकों का प्यार एवं प्रतिक्रिया आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। 🎵 गीत: तोहरे से प्यार बा ❤️ शैली: रोमांटिक भोजपुरी गीत 📱 प्रचार माध्यम: फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप एवं यूट्यूब अपील: “आपका एक लाइक, कमेंट, शेयर और सब्सक्राइब हमारे लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। कृपया हमारे पहले गीत को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।” ❤️🙏 #तोहरेसेप्यारबा #भोजपुरीगीत #भोजपुरीसंगीत #नयाभोजपुरीगीत #रोमांटिकभोजपुरीगीत #पूर्णिया #बिहार #भोजपुरीन्यूज़ #भोजपुरिसोंग youtube चैनल Apna music masti purnea
    3
    पहली भोजपुरी गीत की प्रस्तुति, लोगों से प्यार और समर्थन की अपील
पूर्णिया। भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए “तोहरे से प्यार बा” नामक रोमांटिक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया गया है। यह गीत प्रेम और भावनाओं पर आधारित है, जिसे दर्शकों और संगीत प्रेमियों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने की तैयारी की गई है।
गीत के प्रस्तोता की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे इस पहले गीत को सुनें, पसंद करें और अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो एवं सब्सक्राइब कर कलाकार का उत्साह बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।
गीत से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी कलाकार के लिए पहला गीत हमेशा खास होता है और दर्शकों का प्यार एवं प्रतिक्रिया आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
🎵 गीत: तोहरे से प्यार बा
❤️ शैली: रोमांटिक भोजपुरी गीत
📱 प्रचार माध्यम: फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप एवं यूट्यूब
अपील:
“आपका एक लाइक, कमेंट, शेयर और सब्सक्राइब हमारे लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। कृपया हमारे पहले गीत को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।” ❤️🙏
#तोहरेसेप्यारबा #भोजपुरीगीत #भोजपुरीसंगीत #नयाभोजपुरीगीत #रोमांटिकभोजपुरीगीत #पूर्णिया
पहली भोजपुरी गीत की प्रस्तुति, लोगों से प्यार और समर्थन की अपील
पूर्णिया। भोजपुरी संगीत के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए “तोहरे से प्यार बा” नामक रोमांटिक भोजपुरी गीत प्रस्तुत किया गया है। यह गीत प्रेम और भावनाओं पर आधारित है, जिसे दर्शकों और संगीत प्रेमियों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाने की तैयारी की गई है।
गीत के प्रस्तोता की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे इस पहले गीत को सुनें, पसंद करें और अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों के साथ अधिक से अधिक शेयर करें। साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो एवं सब्सक्राइब कर कलाकार का उत्साह बढ़ाने का अनुरोध किया गया है।
गीत से जुड़े लोगों का कहना है कि किसी कलाकार के लिए पहला गीत हमेशा खास होता है और दर्शकों का प्यार एवं प्रतिक्रिया आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।
🎵 गीत: तोहरे से प्यार बा
❤️ शैली: रोमांटिक भोजपुरी गीत
📱 प्रचार माध्यम: फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप एवं यूट्यूब
अपील:
“आपका एक लाइक, कमेंट, शेयर और सब्सक्राइब हमारे लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है। कृपया हमारे पहले गीत को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।” ❤️🙏
#तोहरेसेप्यारबा #भोजपुरीगीत #भोजपुरीसंगीत #नयाभोजपुरीगीत #रोमांटिकभोजपुरीगीत #पूर्णिया #बिहार #भोजपुरीन्यूज़ #भोजपुरिसोंग
youtube चैनल Apna music masti purnea
    user_All India Media Association
    All India Media Association
    Doctor कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • जलालगढ़ पंचायत भवन में सोशल ऑडिट की सुनवाई सभा आयोजित हुई जलालगढ़ पंचायत भवन में सोशल ऑडिट की सुनवाई सभा आयोजित जलालगढ़, संवाददाता। पंचायत भवन जलालगढ़ में सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा मनरेगा योजनाओं को लेकर सोशल ऑडिट की सुनवाई सभा आयोजित की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत कुल 31 लाख रुपये खर्च किए गए, जिसमें आवास योजना के श्रमिकों के बीच 23 लाख तथा अन्य मनरेगा योजनाओं में 8 लाख रुपये खर्च किए गए। सामाजिक अंकेक्षण टीम ने श्रमिकों से मिलकर तथा कार्यस्थलों का निरीक्षण कर योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। श्रमिकों ने जॉब कार्ड नवीनीकरण, कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रोजगार की मांग की। टीम ने खर्च से संबंधित अभिलेखों की जांच की और जांच के बाद संतुष्टि जताई। मौके पर रोजगार सेवक संजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    1
    जलालगढ़ पंचायत भवन में सोशल ऑडिट की सुनवाई सभा आयोजित हुई 
जलालगढ़ पंचायत भवन में सोशल ऑडिट की सुनवाई सभा आयोजित
जलालगढ़, संवाददाता। पंचायत भवन जलालगढ़ में सामाजिक अंकेक्षण टीम द्वारा मनरेगा योजनाओं को लेकर सोशल ऑडिट की सुनवाई सभा आयोजित की गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा के तहत कुल 31 लाख रुपये खर्च किए गए, जिसमें आवास योजना के श्रमिकों के बीच 23 लाख तथा अन्य मनरेगा योजनाओं में 8 लाख रुपये खर्च किए गए।
सामाजिक अंकेक्षण टीम ने श्रमिकों से मिलकर तथा कार्यस्थलों का निरीक्षण कर योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया। श्रमिकों ने जॉब कार्ड नवीनीकरण, कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रोजगार की मांग की। टीम ने खर्च से संबंधित अभिलेखों की जांच की और जांच के बाद संतुष्टि जताई। मौके पर रोजगार सेवक संजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    15 min ago
  • 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    1
    🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें  #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    9 hrs ago
  • सौर बाजार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी लोगों के समस्या का नहीं हो रहा है हल सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सुहथ पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी मुकेश महतो जमीन संबंधित मामले को लेकर सौर बाजार अंचल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की हाल खाता संख्या 300 हाल खेसरा संख्या 2485 रकवा 10 डिसमिल जमीन का खतियान मुझे प्राप्त है जिसका मापी कर अलग करवा दिया जाए जिससे आगे किसी प्रकार का विवाद नहीं हो। मगर दूसरे पक्ष के दीपक महतो, रामप्रसाद महतो,विसो महतो सहित अन्य जोर जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। इस सभी मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोगों को शनिवार को आयोजित जनता दरबार में बुलाया गया था मगर सौर बाजार अंचलाधिकारी के मनमानी रवैया से समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। मामले को लेकर सौर बाजार अंचलाधिकारी ने बताया की जमीन संबंधित सभी कागजात को देखते हुए निर्णय को लेकर अगर आवेदन कर्ता मुकेश महतो संतुष्ट नहीं है तो वो वरीय पदाधिकारी के पास जाने के लिए स्वतंत्र है। इस निर्णय से आवेदन कर्ता मुकेश महतो संतुष्ट नहीं हो कर अंचलाधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए आक्रोशित दिखे साथ ही बताया की अंचलाधिकारी के मनमानी रवैया से जनता दरबार में लोगों का जमीन संबंधित मामले का हल नहीं हो पाता है।
    1
    सौर बाजार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी लोगों के समस्या का नहीं हो रहा है हल 
सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सुहथ पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी मुकेश महतो जमीन संबंधित मामले को लेकर सौर बाजार अंचल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की हाल खाता संख्या 300 हाल खेसरा संख्या 2485 रकवा 10 डिसमिल जमीन का खतियान मुझे प्राप्त है जिसका मापी कर अलग करवा दिया जाए जिससे आगे किसी प्रकार का विवाद नहीं हो। मगर दूसरे पक्ष के दीपक महतो, रामप्रसाद महतो,विसो महतो सहित अन्य जोर जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। इस सभी मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोगों को शनिवार को आयोजित जनता दरबार में बुलाया गया था मगर सौर बाजार अंचलाधिकारी के मनमानी रवैया से समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। मामले को लेकर सौर बाजार अंचलाधिकारी ने बताया की जमीन संबंधित सभी कागजात को देखते हुए निर्णय को लेकर अगर आवेदन कर्ता मुकेश महतो संतुष्ट नहीं है तो वो वरीय पदाधिकारी के पास जाने के लिए स्वतंत्र है। इस निर्णय से आवेदन कर्ता मुकेश महतो संतुष्ट नहीं हो कर अंचलाधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए आक्रोशित दिखे साथ ही बताया की अंचलाधिकारी के मनमानी रवैया से जनता दरबार में लोगों का जमीन संबंधित मामले का हल नहीं हो पाता है।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.