ताला बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ। ताला बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ। ग्रामीणों ने जल्द ताला खुलवाने एवं चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की। टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मालोबाड़ी गांव में सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद रहने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय में ताला लगे रहने से वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण हकीम मुर्मू, ताला मुर्मू, शक मुरमू, गुड्डू मुर्मू, टुडू हांसदा सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन ताला बंद रहने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय बंद रहने के कारण लोग उसमें जलावन एवं अन्य सामग्री रखने लगे हैं। इससे सरकारी योजना के उद्देश्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय परिसर में लगा चापाकल भी खराब है, जिसके कारण पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सामुदायिक शौचालय का ताला जल्द खुलवाकर इसे नियमित रूप से उपयोग के योग्य बनाया जाए तथा खराब चापाकल की मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शौचालय को चालू कर दिया जाए और पानी की समुचित व्यवस्था हो, तो वार्ड के लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
ताला बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ। ताला बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ। ग्रामीणों ने जल्द ताला खुलवाने एवं चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की। टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मालोबाड़ी गांव में सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद रहने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय में ताला लगे रहने से वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण हकीम मुर्मू, ताला मुर्मू, शक मुरमू, गुड्डू मुर्मू, टुडू हांसदा सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन ताला बंद रहने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय बंद रहने के कारण लोग उसमें जलावन एवं अन्य सामग्री रखने लगे हैं। इससे सरकारी योजना के उद्देश्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय परिसर में लगा चापाकल भी खराब है, जिसके कारण पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सामुदायिक शौचालय का ताला जल्द खुलवाकर इसे नियमित रूप से उपयोग के योग्य बनाया जाए तथा खराब चापाकल की मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शौचालय को चालू कर दिया जाए और पानी की समुचित व्यवस्था हो, तो वार्ड के लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
- ताला बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ। ताला बंद सामुदायिक शौचालय, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ। ग्रामीणों ने जल्द ताला खुलवाने एवं चापाकल की मरम्मत कराने की मांग की। टेढ़ागाछ। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मालोबाड़ी गांव में सामुदायिक शौचालय लंबे समय से बंद रहने के कारण ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। शौचालय में ताला लगे रहने से वार्डवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण हकीम मुर्मू, ताला मुर्मू, शक मुरमू, गुड्डू मुर्मू, टुडू हांसदा सहित अन्य लोगों ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन ताला बंद रहने के कारण इसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार शौचालय बंद रहने के कारण लोग उसमें जलावन एवं अन्य सामग्री रखने लगे हैं। इससे सरकारी योजना के उद्देश्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सामुदायिक शौचालय परिसर में लगा चापाकल भी खराब है, जिसके कारण पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि सामुदायिक शौचालय का ताला जल्द खुलवाकर इसे नियमित रूप से उपयोग के योग्य बनाया जाए तथा खराब चापाकल की मरम्मत कराई जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शौचालय को चालू कर दिया जाए और पानी की समुचित व्यवस्था हो, तो वार्ड के लोगों को इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा।1
- SCP कथित वायरल वीडियो विवाद में नया मोड़, FIR दर्ज होने के बाद DEO से जांच की मांग, जोकिहाट में भी आवेदन, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की गुहार, प्रशासनिक स्तर पर बढ़ी हलचल SCP कथित वायरल वीडियो विवाद में नया मोड़, FIR दर्ज होने के बाद DEO से जांच की मांग, जोकिहाट में भी आवेदन, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की गुहार, प्रशासनिक स्तर पर बढ़ी हलचल1
- “फैसले वही मजबूत होते हैं, जिनके पीछे मजबूत इरादे हों। 🔥🇮🇳 आप योगी जी के इस अंदाज़ के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट में बताइए 👇” #YogiAdityanath #YogiJi #UttarPradesh #UP #India #Politics #ViralVideo #Trending1
- दिल तू ही बता ❤️ | Dil Tu Hi Bata | Romantic Love Status 💕 | #Shorts1
- पूर्णिया के सरकारी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति पूर्णिया के सरकारी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की शानदार प्रस्तुति कसबा (पूर्णिया)। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सौजन्य से स्पीक मैके पूर्णिया चैप्टर के तत्वावधान में मध्य विद्यालय बिशनपुर एवं प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिशनपुर में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली के प्रसिद्ध गायक पंडित रितेश मिश्रा एवं पंडित रजनीश मिश्रा, कोलकाता के तबला वादक अर्कदीप दास तथा हारमोनियम वादक देवाशीष अधिकारी ने शानदार प्रस्तुति देकर बच्चों और संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया रितेश आनंद सहित अतिथियों एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कलाकारों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- फुलकाहा में SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 11.5 किलो गांजा बरामद। बोरी फेंककर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला तस्कर। नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर बोरी फेंककर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा की आई समवाय फुलकाहा एवं फुलकाहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 187 के समीप पाल टोल की ओर से नेपाल से भारत की तरफ मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में विशेष नाका लगाया। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 4:25 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से सिर पर बोरी लेकर भारत की तरफ आता दिखाई दिया। संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और SSB की गतिविधि को भांपकर वह बोरी फेंककर अंधेरे, बारिश और नेपाल सीमा की नजदीकी का फायदा उठाते हुए वापस नेपाल की ओर फरार हो गया। टीम ने मौके पर पड़ी बोरी की तलाशी ली तो उसमें 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 187 से करीब 50 मीटर भारत की तरफ की गई। अभियान में SSB समवाय प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में चार SSB जवान तथा फुलकाहा थाना के एसआई अमन कुमार के नेतृत्व में तीन पुलिस जवान शामिल थे। बरामद गांजा को अग्रिम कार्रवाई के लिए फुलकाहा थाना को सौंप दिया गया है। फरार तस्कर की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए SSB और पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त निगरानी एवं नाका अभियान चलाया जा रहा है।1
- बाल विकास परियोजना कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सेविका संघ केनगर में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, सेविका संघ की शिकायत पर जिला प्रशासन की जांच! आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 20 पर मृत सेविका की जगह फर्जी तरीके से नौकरी करने का मामला DRDA डायरेक्टर और DPO की संयुक्त टीम ने की तीन घंटे तक जांच, 40 सेविकाओं के दर्ज किए गए बयान केनगर प्रखंड स्थित समेकित बाल विकास परियोजना (ICDS) कार्यालय में इन दिनों प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। सेविका संघ की अध्यक्ष पुष्पा देवी द्वारा कार्यालय में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के खिलाफ दिए गए लिखित आवेदन पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को डीआरडीए (DRDA) निदेशक और डीपीओ (DPO) आईसीडीएस की संयुक्त टीम ने केनगर कार्यालय पहुंचकर औचक और गहन जांच की, जो लगातार करीब तीन घंटे तक चली। संघ की अध्यक्ष पुष्पा देवी द्वारा लगाए गए इन आरोपों ने महकमे की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं! मृत सेविका के स्थान पर नौकरी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 20 पर नाहिद परवीन नामक महिला पर मृत सेविका की जगह नाम बदलकर अवैध रूप से नौकरी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआरडीए डायरेक्टर अमरेंद्र सिन्हा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेजों को खंगाला। इस दौरान लगभग 40 सेविकाओं से लिखित बयान व आवेदन लिए गए हैं। शिकायतकर्ता पुष्पा देवी को भी विशेष रूप से बुलाकर उनके समक्ष लगाए गए हर एक बिंदु पर गहन पूछताछ की गई। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीआरडीए डायरेक्टर अमरेंद्र सिन्हा ने बताया कि टीम ने सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर ली है। जांच रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही माननीय जिला पदाधिकारी को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में सेविकाओं के बयानों और साक्ष्यों के आधार पर लगाए गए आरोप निराधार प्रतीत हो रहे हैं। वहीं, डीपीओ आईसीडीएस पूर्वी कुमारी ने स्पष्ट किया कि मृत सेविका नाहिद परवीन के मामले में उनके सभी मूल शैक्षणिक और नियुक्ति दस्तावेजों की गहराई से जांच की गई है। इसके साथ ही, सच्चाई का पता लगाने के लिए संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र पर भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। फिलहाल, प्रथम दृष्टया सामने आए साक्ष्यों के आधार पर सभी आरोप निराधार बताए जा रहे हैं, लेकिन अंतिम रिपोर्ट जिला प्रशासन के उच्च स्तर पर ही तय होगी।1
- “मुश्किल वक्त में लोगों के बीच खड़े होकर उनकी आवाज़ सुनना ही असली जनसेवा है। ❤️🇮🇳 आप राहुल गांधी जी के इस कदम के बारे में क्या सोचते हैं? कमेंट में बताइए। 👇” #RahulGandhi #Congress #JanSeva #PublicVoice #India #ViralVideo #Trending #Delhi1