Shuru
Apke Nagar Ki App…
गया शहर में है गैस की किल्लत की अफवाह से लोग परेशान,गैस वितरक के द्वारा डोर टू डोर पहुंचाया रहा गैस। आज गया शहर के बाईपास खटकाचक रोड में गुरु वंदना भारत गैस इंटरप्राइजेज द्वारा गैस का वितरण डोर टू डोर किया जा रहा था। गैस वितरक से बात करने पर उन्होंने बताया कि गैस का कोई कमी नहीं है जो लोग गैस बुकिंग कर रहे हैं उन उपभोक्ताओं को गैस हम घर पर पहुंचा रहे हैं। अफवाह के वजह से लोगो में गैस के लिए अफरा तरफी हो गई है।लोगों को लग रहा हैं कि गैस की समस्या हो गई है। ऐसा कुछ नहीं है। बुकिंग कराए गैस समय से आपके घर पर पहुंच जाएगा।
Uma Shanker singh
गया शहर में है गैस की किल्लत की अफवाह से लोग परेशान,गैस वितरक के द्वारा डोर टू डोर पहुंचाया रहा गैस। आज गया शहर के बाईपास खटकाचक रोड में गुरु वंदना भारत गैस इंटरप्राइजेज द्वारा गैस का वितरण डोर टू डोर किया जा रहा था। गैस वितरक से बात करने पर उन्होंने बताया कि गैस का कोई कमी नहीं है जो लोग गैस बुकिंग कर रहे हैं उन उपभोक्ताओं को गैस हम घर पर पहुंचा रहे हैं। अफवाह के वजह से लोगो में गैस के लिए अफरा तरफी हो गई है।लोगों को लग रहा हैं कि गैस की समस्या हो गई है। ऐसा कुछ नहीं है। बुकिंग कराए गैस समय से आपके घर पर पहुंच जाएगा।
More news from बिहार and nearby areas
- नारायणी इंडेन गैस एजेंसी में सिलेंडर को लेकर हंगामा। घटना स्थल पर पहुंचे गया टाउन बी डी ओ। वेद प्रकाश1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- Post by जन सेवक1
- Post by Ramesh Kumar1
- Post by Kausar Alam Sinior Journalist1
- रोस्तमपुर गांव में गर्भवती महिला के साथ हुई मारपीट। महिला की हालत गंभीर बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर1
- टनकुप्पा प्रखंड में भू-लगान व भूमि सर्वे को लेकर माइकिंग से जागरूकता अभियान गया जिले के टनकुप्पा प्रखंड में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी (CO) द्वारा किसानों को जागरूक करने के लिए माइकिंग (ध्वनि विस्तारक यंत्र) के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत किसानों को भू-लगान (मालगुजारी) जमा करने और चल रहे भूमि सर्वेक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं। अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भू-लगान जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। सभी रैयतों (किसानों) से समय पर लगान जमा करने की अपील की जा रही है, ताकि बाद में किसी प्रकार की प्रशासनिक समस्या का सामना न करना पड़े। माइकिंग के माध्यम से किसानों को यह भी बताया जा रहा है कि वे “बिहार भूमि” पोर्टल के जरिए ऑनलाइन लगान जमा कर सकते हैं, जिससे उन्हें तुरंत रसीद प्राप्त हो जाएगी। साथ ही यह भी जानकारी दी जा रही है कि बिहार में जमीन का सर्वेक्षण कार्य जारी है। ऐसे में किसान अपने खतियान, वंशावली, आधार कार्ड और लगान रसीद के साथ सर्वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी जमीन का विवरण दर्ज कराएं। प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि जिन किसानों का पिछला लगान बकाया है, वे उसे जल्द जमा कर दें, अन्यथा सर्वे के दौरान परेशानी हो सकती है। पंचायत स्तर पर लगाए गए शिविरों और सुविधा केंद्रों में जाकर किसान अपनी लगान रसीद की जांच करा सकते हैं तथा आवश्यक होने पर ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया भी पूरी कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च के बाद लगान जमा करने पर लेट फाइन या अन्य प्रशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए सभी किसानों से समय सीमा के अंदर लगान जमा करने की अपील की गई है।1
- मीरा विगहा के समीप कार एवम बाइक में सीधी टक्कर, एक कि मौत एक घायल मखदुमपुर। टेहटा थाना क्षेत्र के मीरा विगहा के समीप एनएच-22 पर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर टेहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। शनिवार के दिन मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि एनएच-22 पर एक बलेनो कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मेन क्षेत्र के पंडा बीघा गांव निवासी नंदू दास और अरवल निवासी विजय कुमार के रूप में की गई है। दोनों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नंदू दास की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल विजय कुमार का इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार वह फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में शामिल बलेनो कार को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- रफीगंज शहर के महाराजगंज स्थित बिहार मेडिकल के समीप रिद्धि सिद्धि इंटरप्राइजेज का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन झिकटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जय राम यादव, डॉक्टर तुलसी यादव, समाजसेवी संतोष कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष विक्की यादव, शिक्षक प्रभात कुमार यादव, रंजीत कुमार यादव एवं दीपक कुमार, संदीप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. तुलसी यादव ने कहा कि आज के युवा स्वावलंबन की ओर बढ़ रहे हैं और रोजगार के नए अवसर तलाश कर खुद को मजबूत बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार से समाज और क्षेत्र दोनों का विकास संभव है। दुकान के प्रोपराइटर राजेश कुमार ने बताया कि डिजिटल इंडिया के दौर में मोबाइल का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। लोगों की सुविधा को देखते हुए यहां नए मोबाइल के साथ-साथ सेकेंड हैंड मोबाइल फोन भी उपलब्ध रहेंगे। बहुत ही कम दामों पर सेकंड हैंड आईफोन उपलब्ध है।1