मीरा विगहा के पास कार एवं बाइक में सीधी टक्कर,एक कि मौत एक घायल मीरा विगहा के समीप कार एवम बाइक में सीधी टक्कर, एक कि मौत एक घायल मखदुमपुर। टेहटा थाना क्षेत्र के मीरा विगहा के समीप एनएच-22 पर कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलने पर टेहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। शनिवार के दिन मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष गुफरान अली ने बताया कि एनएच-22 पर एक बलेनो कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मेन क्षेत्र के पंडा बीघा गांव निवासी नंदू दास और अरवल निवासी विजय कुमार के रूप में की गई है। दोनों को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान नंदू दास की हालत बिगड़ गई और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल विजय कुमार का इलाज जारी है और चिकित्सकों के अनुसार वह फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दुर्घटना में शामिल बलेनो कार को जब्त कर लिया है। पुलिस द्वारा वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- जहानाबाद : जिले के कासमा थाना क्षेत्र में बाल और दाढ़ी बनाने से मना करने पर दबंगों द्वारा एक नाई और उसके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में नाई सहित परिवार के तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब छह बजे गांव के कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग उनके पास पहुंचे और बाल-दाढ़ी बनाने को कहा। किसी कारणवश जब उन्होंने उस समय सेवा देने में असमर्थता जताई तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। बात बढ़ने पर आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान नाई और उसके परिवार के अन्य दो सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा और तीनों के साथ मारपीट कर दी, जिससे सभी घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और किसी तरह स्थिति को शांत कराया।इसके बाद घायलों को तुरंत सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। पीड़ितों का कहना है कि गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग अक्सर इस तरह की हरकतें करते रहते हैं, जिससे परिवार के लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।1
- देखिए आप लोग के सामने सिंगर किशोर हलचल खुब मेहनत कर रहे हैं1
- गोह(औरंगाबाद) शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के मुंजहड़ा गांव में घरेलू कार्य के दौरान विद्युत की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान शंभू पासवान के 27 वर्षीय पत्नी पूनम कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूनम अपने घर में खाना बनाने के लिए तैयारी कर रही थी जहां वह विद्युत के संपर्क में आ गई, जिसे वह पूरी तरह से घायल हो गई घायल महिला को परिजनों की मदद से गोह पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहाँ के चिकित्सकों ने प्रारंभिक इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर कर दिया है।1
- Post by हेमन्त कुमार सिंह1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- Post by जन सेवक1
- जहानाबाद जिले के भेंवर सिकारिया गांव में नाली विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाले गोतिया के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल महिला की पहचान ललिता देवी के रूप में हुई है। मारपीट के दौरान उन्हें शरीर में गंभीर चोटें आई हैं।घायल महिला ने बताया कि नाली के विवाद को लेकर पहले से ही पड़ोसियों के साथ कहासुनी चल रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और पड़ोस में रहने वाले लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा गया। फिलहाल महिला का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की बात भी सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- प्रकाशनार्थ। । आज दिनांक 14 मार्च 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से अरवल जिला कार्यालय में दुनिया के महान चिंतक कम्युनिस्ट ,विचारक कॉमरेड कार्ल मार्क्स की 143 में पुण्यतिथि का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता कॉमरेड अरविंद कुमार अधिवक्ता द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में जिला सचिव कॉमरेड अरुण कुमार पासवान अधिवक्ता,रामचंद्र पाठक, कामरेड सुशील कुमार , कॉमरेड दीनानाथ सिंह कॉमरेड शैलेश कुमार अधिवक्ता ,पंकज कुमार राय अधिवक्ता,जयराम यादव आदि नेताओं ने उनके तौलिया चित्र पर माल्यार्पण किया और मजदूर आंदोलन में उनके द्वारा किए गए योगदान का वर्णन किया इस कार्यक्रम में पार्टी के दर्जनों साथियों एवं आम मेहनतकश शामिल हुए।3
- आज गया शहर के बाईपास खटकाचक रोड में गुरु वंदना भारत गैस इंटरप्राइजेज द्वारा गैस का वितरण डोर टू डोर किया जा रहा था। गैस वितरक से बात करने पर उन्होंने बताया कि गैस का कोई कमी नहीं है जो लोग गैस बुकिंग कर रहे हैं उन उपभोक्ताओं को गैस हम घर पर पहुंचा रहे हैं। अफवाह के वजह से लोगो में गैस के लिए अफरा तरफी हो गई है।लोगों को लग रहा हैं कि गैस की समस्या हो गई है। ऐसा कुछ नहीं है। बुकिंग कराए गैस समय से आपके घर पर पहुंच जाएगा।1