logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेल्थरा रोड तहसील में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 66,279 नाम हटाए गए। बेल्थरा रोड (बलिया) | संवाददाता तहसील बेल्थरा रोड में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र में कुल 3,69,721 मतदाताओं की सूची में व्यापक संशोधन करते हुए 66,279 नामों को हटाया गया, जो इस क्षेत्र में अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई अपात्र, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से विलोपित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे आगामी चुनाव निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। इस पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सुपरवाइजर, तहसील प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग के सभी सक्षम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। घर-घर सत्यापन, दावे-आपत्तियों के निस्तारण तथा अभिलेखों के मिलान के बाद अंतिम सूची तैयार की गई। वहीं, पूर्व में संचालित एसएआर (Special Summary Revision) अभियान के दौरान एसडीएम शरद चौधरी द्वारा किए गए कार्यों की भी क्षेत्र में व्यापक सराहना सुनने को मिली। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत करते हुए पूरी प्रक्रिया को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। अंतिम प्रकाशन के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि सूची को और अधिक सटीक बनाया जा सके।

5 hrs ago
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
5 hrs ago

बेल्थरा रोड तहसील में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 66,279 नाम हटाए गए। बेल्थरा रोड (बलिया) | संवाददाता तहसील बेल्थरा रोड में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र में कुल 3,69,721 मतदाताओं की सूची में व्यापक संशोधन करते हुए 66,279 नामों को हटाया गया, जो इस क्षेत्र में अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई अपात्र, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से विलोपित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे आगामी चुनाव निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। इस पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सुपरवाइजर, तहसील प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग के सभी सक्षम

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। घर-घर सत्यापन, दावे-आपत्तियों के निस्तारण तथा अभिलेखों के मिलान के बाद अंतिम सूची तैयार की गई। वहीं, पूर्व में संचालित एसएआर (Special Summary Revision) अभियान के दौरान एसडीएम शरद चौधरी द्वारा किए गए कार्यों की भी क्षेत्र में व्यापक सराहना सुनने को मिली। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत करते हुए पूरी प्रक्रिया को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। अंतिम प्रकाशन के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि सूची को और अधिक सटीक बनाया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP52
    1
    MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP52
    user_Ranapratap Yadav
    Ranapratap Yadav
    सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मऊ । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड के अवसर पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इस दौरान महोदय द्वारा शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के दृष्टिगत फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके । इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया/दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया गया तथा पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने व रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं एवं परिसर की साफ सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया । इस दौरान महोदय ने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया । साथ ही रिक्रूट आरक्षियों के परेड का रिहर्सल कराया गया तथा मूलभुत कमियों को पूरा करने और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    4
    मऊ । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड के अवसर पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए इस दौरान महोदय द्वारा शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के दृष्टिगत फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके ।
इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया/दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया गया तथा पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने व रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात  पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं एवं परिसर की साफ सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया । इस दौरान महोदय ने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया । साथ ही रिक्रूट आरक्षियों के परेड का रिहर्सल कराया गया तथा मूलभुत कमियों को पूरा करने और व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन  दिनेश दत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चलती ट्रेन की छत पर चढ़े युवक को पुलिस ने दबोचा...! भारत में एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया जब एक पुलिस अधिकारी और एक युवक चलती ट्रेन की छत पर खतरनाक टकराव में उलझे दिखाई दिए।
    1
    चलती ट्रेन की छत पर चढ़े युवक को पुलिस ने दबोचा...!
भारत में एक चौंकाने वाला दृश्य सामने आया जब एक पुलिस अधिकारी और एक युवक चलती ट्रेन की छत पर खतरनाक टकराव में उलझे दिखाई दिए।
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 84/2026 धारा 331(4),305,324(4) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया को विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर जोगीवीर बाबा बरगद के पेड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी के कुल 3,532/- रूपये, एक तोड़ा गया सीसीटीवी कैमरा, 96 पैकेट विभिन्न कम्पनियों के बिस्किट, किंग सोयाबीन रिफाइन तेल 5 बोतल, बाला जी मसाला सेव मुरमुरा 14 छोटा पैकेट, लेसी चाईनीज नमकीन 4 पैकेट, सीटी गोल्ड चायपत्ती 10 पैकेट, गोल्डी मीट मसाला 96 छोटा पैकेट, एक प्लास्टिक की पीले रंग की छोटी कटोरी व बरामद हुआ, जिससे उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.04.2026 को थाना बनकटा पर वादी अरविन्द कुमार सिंह निवासी अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर एवगत कराया गया कि दिनांक 07.04.2026 की रात्रि में वादी अपना किराने की दुकान बन्द करके घर चले गए व दिनांक 08.04.2026 को सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखे कि दुकान के उपर का कटरैन टूटा हुआ है और अन्दर का सामान बिखरा पड़ा है, सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि सुबह 4 बजे के करीब वादी के गांव के ही मनीष सिंह उपरोक्त द्वारा दुकान में घुसकर उक्त घटना कारित की गयी है, जिसके संबंध में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 84/2026 धारा 331(4),305,324(4) बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
    1
    पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 84/2026  धारा 331(4),305,324(4) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया को विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर जोगीवीर बाबा बरगद के पेड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी के कुल 3,532/- रूपये, एक तोड़ा गया सीसीटीवी कैमरा, 96 पैकेट विभिन्न कम्पनियों के बिस्किट, किंग सोयाबीन रिफाइन तेल 5 बोतल, बाला जी मसाला सेव मुरमुरा 14 छोटा पैकेट, लेसी चाईनीज नमकीन 4 पैकेट, सीटी गोल्ड चायपत्ती 10 पैकेट, गोल्डी मीट मसाला 96 छोटा पैकेट, एक प्लास्टिक की पीले रंग की छोटी कटोरी व बरामद हुआ, जिससे उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.04.2026 को थाना बनकटा पर वादी अरविन्द कुमार सिंह निवासी अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर एवगत कराया गया कि दिनांक 07.04.2026 की रात्रि में वादी अपना किराने की दुकान बन्द करके घर चले गए व दिनांक 08.04.2026 को सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखे कि दुकान के उपर का कटरैन टूटा हुआ है और अन्दर का सामान बिखरा पड़ा है, सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि सुबह 4 बजे के करीब वादी के गांव के ही मनीष सिंह उपरोक्त द्वारा दुकान में घुसकर उक्त घटना कारित की गयी है, जिसके संबंध में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 84/2026  धारा 331(4),305,324(4) बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
    user_Pradeep srivastv
    Pradeep srivastv
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मैं अभिमन्यु कुमार पत्रकार वंदे भारत न्यूज़ चैनल
    3
    मैं अभिमन्यु कुमार पत्रकार वंदे भारत न्यूज़ चैनल
    user_अभिमन्यु कुमार पत्रकारिता
    अभिमन्यु कुमार पत्रकारिता
    Voice of people बांसडीह, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • खबर देवरिया जिले से है जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवती ने एसपी कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, युवती ने कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया मौके पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के एक युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती शादी की जिद पर अड़ी थी, लेकिन युवक और उसके परिजन शादी से इनकार कर रहे थे आरोप है कि युवती ने इस मामले की शिकायत कई बार थाने और महिला थाने में भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर आज वह एसपी कार्यालय पहुंची थी। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर रामपुर कारखाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कैमरे पर परिवार का कोई सदस्य बोलने को तैयार नहीं हुआ। को सिटी ने बताया की ममला प्रेम प्रसंग का था एसपी कार्यलय के बहार युवती ने किटनाशक पी लिया है इलाज के लिए उसकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
    2
    खबर देवरिया जिले से है  जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवती ने एसपी कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, 
युवती ने कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया मौके पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद
पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के एक युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती शादी की जिद पर अड़ी थी, लेकिन युवक और उसके परिजन शादी से इनकार कर रहे थे आरोप है कि युवती ने इस मामले की शिकायत कई बार थाने और महिला थाने में भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर आज वह एसपी कार्यालय पहुंची थी। 
फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर रामपुर कारखाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कैमरे पर परिवार का कोई सदस्य बोलने को तैयार नहीं हुआ।
को सिटी ने बताया की ममला प्रेम प्रसंग का था एसपी कार्यलय के बहार युवती ने किटनाशक पी लिया है इलाज के लिए उसकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बिल्थरारोड। नगर पंचायत बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधुर के पुत्र अमित मद्धेशिया उर्फ सिंटू पर गोकुल कैफे के समीप कुछ अराजक तत्वों द्वारा रॉड से किया गया जानलेवा हमला, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।यह घटना क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता का विषय है। हमले में घायल सिंटू को सीएचसी सीयर ले जाया गया। जहां इलाज जारी है। सिंटू का कहना है कि गोकुल कैफे पर राईस के लिए गए हुए थे। सड़क पर अपने बुलेट के पास खड़े थे। तभी अज्ञात 10 से 12 हमलावर आए और हमारे पर रॉड से हमला कर दिए। जिससे हम गंभीर रूप से घायल हो गए। हथियार भी लिए थे।
    2
    बिल्थरारोड। नगर पंचायत बेल्थरारोड के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार मधुर के पुत्र अमित मद्धेशिया उर्फ सिंटू पर गोकुल कैफे के समीप कुछ अराजक तत्वों द्वारा रॉड से किया गया जानलेवा हमला, जिससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए।यह घटना क्षेत्र में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता का विषय  है। हमले में घायल सिंटू को सीएचसी सीयर ले जाया गया। जहां इलाज जारी है। सिंटू का कहना है कि गोकुल कैफे पर राईस के लिए गए हुए थे। सड़क पर अपने बुलेट के पास खड़े थे। तभी अज्ञात 10 से 12 हमलावर आए और हमारे पर रॉड से हमला कर दिए।  जिससे हम गंभीर रूप से घायल हो गए। हथियार भी लिए थे।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    19 hrs ago
  • MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP52
    1
    MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP52
    user_Ranapratap Yadav
    Ranapratap Yadav
    सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कंप्यूटर के फॉन्ट से भी अच्छा लिखती है आंटी, वीडियो में महिला की कला देख चौंक जाएंगे आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला अपनी बेहद सुंदर और सटीक हैंडराइटिंग से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. वो सफेद कागज पर संस्कृत के श्लोक इतने साफ और बैलेंस तरीके से लिखती हैं कि उनकी लिखावट कंप्यूटर फॉन्ट जैसी लगती है. यूजर्स इस कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे सालों की मेहनत का नतीजा बता रहे हैं. आज के दौर में सोशल मीडिया की ताकत किसी से छिपी नहीं है. यहां कब क्या ट्रेंड करने लगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और इंटरनेट की आसान पहुंच ने लोगों को अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने दिखाने का मौका दे दिया है. यही वजह है कि कोई भी वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है और चर्चा का विषय बन जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और प्रभावित भी. इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला बड़े ही सुंदर और सधे हुए अंदाज में कागज पर संस्कृत के श्लोक लिखती नजर आ रही हैं. उनकी लिखावट इतनी साफ, संतुलित और आकर्षक है कि पहली नजर में देखने वाला यही सोचता है कि यह किसी कंप्यूटर फॉन्ट से प्रिंट किया गया है.
    1
    कंप्यूटर के फॉन्ट से भी अच्छा लिखती है आंटी, वीडियो में महिला की कला देख चौंक जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला अपनी बेहद सुंदर और सटीक हैंडराइटिंग से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. वो सफेद कागज पर संस्कृत के श्लोक इतने साफ और बैलेंस तरीके से लिखती हैं कि उनकी लिखावट कंप्यूटर फॉन्ट जैसी लगती है. यूजर्स इस कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे सालों की मेहनत का नतीजा बता रहे हैं.
आज के दौर में सोशल मीडिया की ताकत किसी से छिपी नहीं है. यहां कब क्या ट्रेंड करने लगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और इंटरनेट की आसान पहुंच ने लोगों को अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने दिखाने का मौका दे दिया है. यही वजह है कि कोई भी वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है और चर्चा का विषय बन जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और प्रभावित भी.
इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला बड़े ही सुंदर और सधे हुए अंदाज में कागज पर संस्कृत के श्लोक लिखती नजर आ रही हैं. उनकी लिखावट इतनी साफ, संतुलित और आकर्षक है कि पहली नजर में देखने वाला यही सोचता है कि यह किसी कंप्यूटर फॉन्ट से प्रिंट किया गया है.
    user_Yogita Jain
    Yogita Jain
    Deoria, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.