मैहर: तेज रफ्तार बाइक ने मजदूर को रौंदा, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती मध्य भारत न्यूज़ | मैहर मैहर (अमरपाटन): मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत सतना रोड स्थित गढ़ौली के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मजदूर और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बाइक सवार का दावा– "कार से लगा था धक्का" अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक सवार ने हादसे का कारण बताते हुए कहा कि उसकी बाइक को एक अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे रास्ते पर चल रहे मजदूर से जा टकराई। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मैहर: तेज रफ्तार बाइक ने मजदूर को रौंदा, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती मध्य भारत न्यूज़ | मैहर मैहर (अमरपाटन): मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत सतना रोड स्थित गढ़ौली के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मजदूर और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बाइक सवार का दावा– "कार से लगा था धक्का" अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक सवार ने हादसे का कारण बताते हुए कहा कि उसकी बाइक को एक अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे रास्ते पर चल रहे मजदूर से जा टकराई। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
- केजेएस सीमेंट कंपनी ने खुली खदान लीज समाप्ति के बाद बिना नियम पूर्ति के खुदी हुई खुली खदान को शासन के अधीन दिए जाने की बात कही है जिसके बाद अब सवाल उठता है कि खदान को समतल करके भूमि को दोबारा उपयोग में लाया जाने लायक बनकर शासनाधीन करने के नियम के बाद खदानों को पाताल तक खोद कर माइनर्स द्वारा मिनरल निकाल कर धनार्जन कर लेने के बाद खुदी हुई खदान कैसे शासन सुपुर्द की गई और शासन के अधिकारी कैसे बिना नियम पूर्ति के खदानों की सुपुर्दगी ले रहे है। Part 191
- मैहर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने किया ध्वजारोहण, जिले की उपलब्धियों का किया बखान मैहर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैहर जिले भर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। मुख्य समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया, जहाँ मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को याद किया। त्याग और बलिदान को अक्षुण्ण रखना हम सभी की जिम्मेदारी समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने कहा कि, "हमें यह आजादी अनगिनत वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान के बाद मिली है। इस स्वतंत्रता और हमारे वीर जवानों के बलिदान को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी देशवासियों और जिलेवासियों की नैतिक जिम्मेदारी है।" उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करते हुए राष्ट्र और जिले के विकास में अपना योगदान दें। जिले की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश अपने उद्बोधन में कलेक्टर ने मैहर जिले के गठन के बाद से अब तक हुए चौमुखी विकास और भावी योजनाओं का खाका प्रस्तुत किया: प्रशासनिक व सामाजिक विकास: जिले में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और जन-कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। शिक्षा और आधारभूत ढांचा: शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जिले में अधोसंरचना (Infrastructure) के विकास के लिए उठाए जा रहे कदमों को रेखांकित किया। मैहर का गौरव: धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध मैहर जिले को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया। समारोह की झलकियाँ: ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गूँज उठा। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं मेधावी छात्रों को कलेक्टर द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने पुनः जिले के समस्त नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, शासकीय कर्मचारियों और मीडिया बंधुओं को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं संप्रेषित कीं।1
- सीएम डॉ. मोहन यादव का प्रदेश के नाम संदेश, कहा- आपसी सहयोग से निरंतर होगा प्रदेश का विकास - *स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के मुखिया ने जारी किया वीडियो* - *80 वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं* - *हमें आत्मचिंतन करने के लिए प्रेरणा देता है स्वतंत्रता दिवस* - *प्रदेश में लगातार हो रहा निवेश, बढ़ रही अर्थव्यवस्था की गति* - *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को दी कई सौगातें* भोपाल। स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के नाम संदेश जारी किया। अपने संदेश में उन्होंने राज्य के विकास, जन-सहयोग, अर्थव्यवस्था, निवेश सहित कई तथ्यों का जिक्र किया। उन्होंने संदेश में आम जनता के साथ-साथ किसानों पर बात की। उन्होंने प्रदेश में बारिश की गति बढ़ने पर प्रसन्नता भी जाहिर की। उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए आपसी सहयोग पर जोर दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संदेश में कहा कि स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर आप सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं। मैं सबसे पहले देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अमर शहीद सेनानियों, राष्ट्रप्रेमियों का स्मरण करते हुए उन्हें आदरांजलि अर्पित करता हूं। स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए एक विशेष त्योहार है, जो हमें आत्मचिंतन, भविष्य की रूपरेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को नियोजित करने का अवसर प्रदान करता है। *त्योहार हमारे जीवन का आधार* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि इस महीने हम स्वतंत्रता दिवस के साथ रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मना रहे हैं। इसके कुछ दिन बाद ही भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी और उनके साथ-साथ श्री गणेश उत्सव की लंबी परंपरा हमारी उमंग बढ़ाएगी। परमात्मा की कृपा से अब वर्षा भी अच्छी हो रही है, जिससे किसान भाई और आम नागरिकों को राहत मिली है। प्रदेश में सरकार और समाज ने मिलकर पर्व और त्योहार मनाने का काम किया है। *निरंतर आगे बढ़ता रहेगा विकास का कारवां* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से मध्यप्रदेश को अनेक सौगातें मिली हैं। धार में टेक्सटाइल क्षेत्र में पीएम मित्रा पार्क बन रहा है, ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन स्थापित किया जा रहा है। प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। अन्य कई क्षेत्रों में निवेश आ रहा है। मेरा विश्वास है कि विकास का ये कारवां प्रदेशवासियों के सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। एक बार पुनः स्वतंत्रता की वर्षगांठ की आप सभी को बधाई, बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत माता की जय।1
- देखिए हमारे गांव मादा ग्राम पंचायत सेमरा जिला मैहर मध्यप्रदेश Sahyog karne ke liye Hamare Prayas bahut hai lekin Hamara Koi madad nahin karta Hamare gaon ke bacche Aage padh Nahin Sakte Hain Kyunki School Ki Na vyavastha Na Kisi chij Ki vyavastha Hai Jay Mata Di👍1
- उचेहरा के शासकीय प्राथमिक शाला कटरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, फहराया गया तिरंगा उचेहरा के शासकीय प्राथमिक शाला कटरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, फहराया गया तिरंगा उचेहरा (सतना): शासकीय प्राथमिक शाला कटरा, उचेहरा में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और 'भारत माता की जय' के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान बच्चों में भारी उत्साह देखने को मिला, जो हाथों में तिरंगा लिए देशभक्ति के रंगों में रंगे नज़र आए। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। #IndependenceDay #UnchehraNews #SatnaNews #MadhyaPradesh #FlagHoisting #PrimarySchool #HarGharTiranga #Patriotism1
- अमरपाटन सहित आसपास हो रही बारिश के चलते ताला थाना क्षेत्र के मुरजुआ नदी में लगातार जल स्तर बढ़ रहा , जिससे मुकुन्दपुर स्थित गऊ घाट पुल के ऊपर दस फिट पानी आ गया पुल में पानी होने के बावजूद पुल पार करने जा रहा ट्रक कल देर रात खराब होने के चलते फस गया , समय रहते चालक पानी में तैरते हुए आया बाहर , लगातार बड़ा नदी का जलस्तर पुल में फसा ट्रक आधा डूबा लगातार अमरपाटन सहित आसपास हो रही बारिश के चलते ताला थाना क्षेत्र के मुरजुआ नदी में लगातार जल स्तर बढ़ रहा , जिससे मुकुन्दपुर स्थित गऊ घाट पुल के ऊपर दस फिट पानी आ गया पुल में पानी होने के बावजूद पुल पार करने जा रहा ट्रक कल देर रात खराब होने के चलते फस गया , समय रहते चालक पानी में तैरते हुए आया बाहर , लगातार बड़ा नदी का जलस्तर पुल में फसा ट्रक आधा डूबा लगातार2
- जुल्म के साये में लब खोलेगा कौन, अगर हम भी चुप रहे तो फिर बोलेगा कौन?" जुल्म के साये में लब खोलेगा कौन, अगर हम भी चुप रहे तो फिर बोलेगा कौन?"1
- 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस संदेश 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 15 अगस्त केवल आजादी का पर्व नहीं, बल्कि यह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष, साहस और बलिदान को स्मरण करने का दिन है, जिन्होंने अपने वर्तमान का बलिदान देकर देश के भविष्य को सुरक्षित किया। आज हम स्वतंत्र भारत की लोकतांत्रिक यात्रा पर गर्व करते हुए यह संकल्प लें कि देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की गरिमा को सदैव सर्वोपरि रखेंगे। एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण में पत्रकारिता और पत्रकारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों को सामने लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार संगठन की जिम्मेदारी है कि वह पत्रकार साथियों के सम्मान, अधिकार, सुरक्षा और हितों के लिए मजबूती से खड़ा रहे। आइए, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम संगठन को और अधिक एकजुट, सक्रिय, मजबूत एवं अनुशासित बनाने का संकल्प लें। संगठन में आपसी भाईचारा, सहयोग और विश्वास कायम रखते हुए हर पत्रकार साथी के सुख-दुख में साथ खड़े हों और पत्रकारिता की गरिमा को ऊंचा रखने के लिए निरंतर प्रयास करें। हमारी एकता ही हमारी शक्ति है, हमारी कलम ही हमारी पहचान है और जनहित के प्रति हमारी प्रतिबद्धता ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। आइए, राष्ट्रहित और पत्रकार हित को सर्वोपरि रखते हुए एक मजबूत, जागरूक और जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। वंदे मातरम्! जय हिंद! जय भारत! खबर हम देग चित्रकूट न्यूज चैनल संपादक अरुण कुमार शर्मा मध्य प्रदेश सतना जिला चित्रकूट1
- वीरपुर में ‘सेंध’मारी की बड़ी वारदात, करीब 15 लाख के जेवरात पार वीरपुर में ‘सेंध’मारी की बड़ी वारदात, करीब 15 लाख के जेवरात पार सतना। नागौद थाना एवं पोड़ी चौकी क्षेत्र के वीरपुर गांव में चोरों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने रामलखन पटेल के घर की बाहरी दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सास, बहू एवं बेटी के करीब 13 से 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने रात के समय घर की बाहरी दीवार में सेंध लगाकर रास्ता बनाया और अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने घर में रखे आभूषणों को निशाना बनाया। वारदात के बाद चोरों ने पास ही स्थित महेंद्र कुशवाहा के घर में भी प्रवेश किया, लेकिन वहां वे चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके। एक ही क्षेत्र में लगातार दो घरों में घुसने की घटना ने पुलिस की रात्रिकालीन गश्त और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की वारदात में पुलिस को अहम सुराग कोदुलाल कुशवाहा के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से मिला है। कैमरे की फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति वारदात के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश तेज की और चैना पिता छोटेलाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसे पूर्व में शातिर चोर बताया जा रहा है। पुलिस उससे चोरी की वारदात में उसकी भूमिका, संभावित साथियों तथा चोरी गए आभूषणों के संबंध में पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। *सीसीटीवी में कैद संदिग्धों की तलाश तेज* मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक वारदात के समय दिखाई दे रहे हैं। पुलिस के अनुसार, फुटेज में नजर आ रहे युवक बाहर के लोग बताए जा रहे हैं। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लोगों से पहचान बताने और पुलिस को सूचना देने की अपील की है। पुलिस का मानना है कि यदि इन युवकों की पहचान होती है तो चोरी की वारदात की पूरी कड़ी तक पहुंचने में महत्वपूर्ण मदद मिल सकती है।1