Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखिए हमारे गांव मादा ग्राम पंचायत सेमरा जिला मैहर मध्यप्रदेश Sahyog karne ke liye Hamare Prayas bahut hai lekin Hamara Koi madad nahin karta Hamare gaon ke bacche Aage padh Nahin Sakte Hain Kyunki School Ki Na vyavastha Na Kisi chij Ki vyavastha Hai Jay Mata Di👍
भारत कोल मादा से
देखिए हमारे गांव मादा ग्राम पंचायत सेमरा जिला मैहर मध्यप्रदेश Sahyog karne ke liye Hamare Prayas bahut hai lekin Hamara Koi madad nahin karta Hamare gaon ke bacche Aage padh Nahin Sakte Hain Kyunki School Ki Na vyavastha Na Kisi chij Ki vyavastha Hai Jay Mata Di👍
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सेंट्रल एकेडमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैहर पुष्पराज सिंह बघेल ने किया ध्वजारोहण सेंट्रल एकेडमी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मैहर पुष्पराज सिंह बघेल ने किया ध्वजारोहण मैहर। सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड नंबर 24 मैहर में 15 अगस्त के पावन अवसर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में किसान कांग्रेस मैहर के जिला अध्यक्ष श्री पुष्पराज सिंह बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के महत्व को प्रदर्शित किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री विजय मिश्रा, संचालिका श्रीमती कल्पना मिश्रा, प्राचार्य श्री मनोज यादव, मैनेजर श्री श्रीनिवास सिंह ‘मुन्ना’, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देने का संदेश दिया।3
- अलाउद्दीन खा साहेब स्टेडियम के मुख्यद्वार में स्टाल लगाकर आयोजन से निकले समस्त छात्र छात्राओं सहित आम जन को माई का महाभोग खिला कर तृप्त किया। *कार्यक्रम स्थल के मुख्यद्वार में बटा माई का महाभोग* मैहर। दिन था आजादी की वर्षगांठ मना खुशियां बाटने का, गले लगने का, एक दूसरे को शुभकामनाएं देने का,मुंह मीठा कराने का, इस पुनीत कार्य में मैहर भाजपा के वरिष्ठ नेता माई की रसोई के संचालक धीरज पाण्डेय कहा पीछे रहने वाले थे सदैव से समाज सेवा के कार्यों में समाज की अग्रिम पंक्ति खड़े रहने वाले पंडित धीरज महराज ने अलाउद्दीन खा साहेब स्टेडियम के मुख्यद्वार में स्टाल लगाकर आयोजन से निकले समस्त छात्र छात्राओं सहित आम जन को माई का महाभोग खिला कर तृप्त किया। बच्चों ने भी आजादी का जश्न मना बड़ी खुशी के साथ माई का महाभोग प्रसाद प्राप्त किया। *निराले है धीरज पाण्डेय* लगभग सात वर्षों से अनवरत माई की रसोई का सफल संचालन करते हुए देश के कोने कोने से आने वाले दर्शनार्थियों को ठहरने और भोजन का निःशुल्क प्रबंधन करने वाले धीरज महराज ने समाज सेवा के कार्यों में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा जब जैसी भी परिस्थिति रही हो जेब में पैसा है तो ठीक है नहीं है तो भी ठीक है माई शारदा के नाम लेकर हर कार्य को लगन के साथ पूरा किया। आज पूरे प्रदेश में ही नहीं अपितु माई की रसोई का डंका उन्होंने बजाने का पुनीत कार्य किया। संचालक धीरज पाण्डेय ने कहा कि मेरी माई से एक प्रार्थना है कि माई मुझे इतना शक्तिमान बना दे कि एक दिन देश के सभी धार्मिक स्थलों में तेरी रसोई का डंका बज जाय मेरी हर मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। धीरज पाण्डेय विलक्षण प्रतिभा के धनी है ऐसे कार्यों का संकल्प लेने की सदैव से मंशा रही है जिस कार्य को करने से लोग घबरा जाते हो।3
- "सतना परेड ग्राउंड में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अमन मिश्रा के साथ राहुल सिंह नामक पुलिसकर्मी द्वारा धक्का मुक्की का आरोप1
- मैहर जिला कांग्रेस कार्यालय में आन-बान-शान से फहराया गया तिरंगा: स्वतंत्रता दिवस पर कार्यकर्ताओं ने लिया देश की अखंडता का संकल्प मैहर। आज 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के पावन और ऐतिहासिक अवसर पर मैहर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही गरिमामय, भव्य एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान कार्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और 'भारत माता की जय' के उद्घोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने झंडा वंदन किया और तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी जनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। वीरों के बलिदान को किया याद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों के अतुलनीय योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें हमारे वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। एकता और अखंडता का संदेश: वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और आपसी भाईचारे की रक्षा करने का एक संकल्प दिवस है। मैहर जिले के सर्वांगीण विकास और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा। मिठाई बांटकर जताई खुशी ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित नागरिकों के बीच मिठाई वितरित की गई तथा एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाइयां व शुभकामनाएं दी गईं। इस गरिमामय समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- श्री रवि सराफ, सराफा व्यापारी एवं वार्ड 10 से पार्षद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मैहर1
- स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं 🇮🇳 कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता,अखंडता और विकास में योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया है।1
- मैहर ग्राउंड की शानदार फायरिंग 15 अगस्त के उपलक्ष्य में #sntnewspinch1
- मैहर: तेज रफ्तार बाइक ने मजदूर को रौंदा, दोनों घायल, अस्पताल में भर्ती मध्य भारत न्यूज़ | मैहर मैहर (अमरपाटन): मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत सतना रोड स्थित गढ़ौली के पास शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे एक मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मजदूर और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बाइक सवार का दावा– "कार से लगा था धक्का" अस्पताल में इलाज के दौरान बाइक सवार ने हादसे का कारण बताते हुए कहा कि उसकी बाइक को एक अज्ञात कार ने पीछे से टक्कर मारी थी, जिसके कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधे रास्ते पर चल रहे मजदूर से जा टकराई। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1