Shuru
Apke Nagar Ki App…
Z अल्फ़ा बच्चे को पुलिस ने 7 घंटे थाने में रखा, मामला गरमाया 6 साल के बच्चे को थाने में रखने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल प्रदर्शन के दौरान 6 साल के एक बच्चे को उसके मां-बाप के साथ करीब 7 घंटे थाने में रखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और मासूम बच्चे को थाने में रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर 6 साल के बच्चे को 7 घंटे थाने में क्यों रखा गया? पूरी घटना और बच्चे के परिवार का पक्ष जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
Sach Tak Jharkhand News
Z अल्फ़ा बच्चे को पुलिस ने 7 घंटे थाने में रखा, मामला गरमाया 6 साल के बच्चे को थाने में रखने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल प्रदर्शन के दौरान 6 साल के एक बच्चे को उसके मां-बाप के साथ करीब 7 घंटे थाने में रखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और मासूम बच्चे को थाने में रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर 6 साल के बच्चे को 7 घंटे थाने में क्यों रखा गया? पूरी घटना और बच्चे के परिवार का पक्ष जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
More news from झारखंड and nearby areas
- Z अल्फ़ा बच्चे को पुलिस ने 7 घंटे थाने में रखा, मामला गरमाया 6 साल के बच्चे को थाने में रखने पर बवाल, पुलिस कार्रवाई पर सवाल प्रदर्शन के दौरान 6 साल के एक बच्चे को उसके मां-बाप के साथ करीब 7 घंटे थाने में रखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और मासूम बच्चे को थाने में रखने के फैसले पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर 6 साल के बच्चे को 7 घंटे थाने में क्यों रखा गया? पूरी घटना और बच्चे के परिवार का पक्ष जानने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।1
- हरिहर धाम की जर्जर सड़क बनी परेशानी, शेख मोकिम की पहल पर हुई तत्काल मरम्मत बगोदर: सावन पूर्णिमा के मौके पर हरिहर धाम शिव मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर गेट के समीप जर्जर सड़क को लेकर उठी समस्या का तत्काल समाधान कर दिया गया। सड़क में बने गड्ढों को डस्ट डालकर दुरुस्त किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रखंड उप मुखिया संघ के अध्यक्ष शेख मोकिम ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया था। उन्होंने 26 अगस्त तक सड़क की मरम्मत नहीं होने पर 27 अगस्त को समर्थकों के साथ सड़क जाम करने की चेतावनी दी थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे समर्थकों के साथ मंदिर गेट के समीप पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। बाद में संबंधित विभाग के एसडीओ और थाना प्रभारी ने शेख मोकिम से बातचीत कर सड़क की मरम्मत कराने का भरोसा दिलाया और सड़क जाम नहीं करने का आग्रह किया। आश्वासन के बाद प्रस्तावित सड़क जाम स्थगित कर दिया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद गुरुवार को सड़क पर डस्ट डालकर तत्काल मरम्मत का कार्य कराया गया। शेख मोकिम ने बताया कि फिलहाल श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अस्थायी रूप से सड़क को दुरुस्त किया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम साफ होने के बाद सड़क की पीचिंग कराकर स्थायी निर्माण कराने का आश्वासन विभाग की ओर से दिया गया है। सावन पूर्णिमा पर हरिहर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सड़क की मरम्मत को आवश्यक माना जा रहा है।1
- ये बच्चा तो बारूद निकला... ये बच्चा तो बारूद निकला... ये बच्चा तो बारूद निकला...1
- हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक मे दारू थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के रोकथाम को लेकर इरगा में अवैध महुआ शराब को बनाने वाले को चिन्हित करतें हुए करीब 50 kg जावा महुआ को विनीष्ट किया गया, जिसके साथ ही साथ आसपास में रह रहे लोगों को नशा के विरुद्ध जागरूक होने के लिए जागरूकता अभियान के तहत जागरूक भी किया गया।1
- दारू के इरगा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट दारू के इरगा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 किलो जावा महुआ किया नष्ट फ्रीडम फाइटर संवाददाता दारू (हजारीबाग)। दारू थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण एवं सेवन पर रोक लगाने को लेकर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इरगा क्षेत्र में अवैध महुआ शराब बनाने वालों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान करीब 50 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट किया गया। कार्रवाई के साथ पुलिस द्वारा आसपास के ग्रामीणों के बीच नशा मुक्ति एवं जागरूकता अभियान भी चलाया गया। लोगों को अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने आमजनों से कहा कि अपने आसपास यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से शराब या अन्य नशीले पदार्थों का निर्माण अथवा बिक्री करता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के साथ युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।1
- *यह संशोधन विधेयक संघीय ढांचे पर प्रहार है : राजीव रंजन प्रसाद* *राम मंदिर के चंदा का गबन श्रद्धालुओं के साथ विश्वासघात : जेपी पटेल* हजारीबाग : खान खनिज संशोधन विधेयक 2026 तथा अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता प्रश्न के विरोध में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की । कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माताओं में एक डाॅ.भीमराव आम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया । इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव सह जिला के प्रभारी ने धरना पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह संशोधन विधेयक संघीय ढांचे पर न केवल प्रहार है, बल्कि झारखंड जैसा राज्य को उसके अधिकार से वंचित करने की सुनियोजित साजिश है । झारखंड में लगभग 15 लाख एकड़ भूमी में कोयला और लौह अयस्क का खनन होता है, जिससे विस्थापन, पर्यावरण, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है । सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के 2024 के फैसले के आधार पर झारखंड मिनरल बेयरिंग लैंड सेस विधेयक पारित किया गया था, जिससे वित् वर्ष 2026-27 में 14 हजार करोड़ रूपये का राजस्व जुटा कर शिक्षा, स्वास्थ्य और मईयां सम्मान योजना जैसे कल्याणकारी योजनाओं में लगाने की योजना थी । केन्द्र के संशोधन से यह राजस्व रूक जाएगा । जीएसटी क्षतिपूर्ति में 4 हजार करोड़ तथा बीबीजी रामजी योजना से 8 हजार करोड़ रूपये का नुकसान होगा, पहले एक लाख 36 हजार करोड़ रूपया बकाया है, जिस पर ग्रहन लग सकता है । धरना पर बैठे लोगों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा कि अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से संबंधित चंदा एवं वित्तीय पारदर्शिता का प्रश्न भी अत्यंत गंभीर है । देशभर के करोड़ो श्रद्धालुओं ने आस्था और विश्वास के साथ राम मंदिर के निर्माण के लिए अपना योगदान दिया है । एसे मे मंदिर निर्माण एवं उससे संबंधित चंदे के प्रत्येक पहलू मे पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और सार्वजनिक विश्वास सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है । हाल के घटनाचक्र में इस विषय पर जांच और आरोप-प्रत्यारोप सामने आए हैं, अत: कांग्रेस पार्टी की मांग है कि श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए प्रत्येक योगदान का पारदर्शिता एवं निष्पक्ष लेखा-जोखा सार्वजनिक किया जाए और यदि किसी भी प्रकार की आनियमिमता पाई जाती है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगो की जवाबदेही सुनिश्चित हो । कार्यक्रम के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन सौपा गया । कार्यक्रम को संबोधित करने वालों राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला उपाध्यक्ष भीम कुमार महासचिव सुरजीत नागवाला सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी मुन्ना सिंह बरही विधासभा के पूर्व प्रत्यासी अरूण साहू प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, नवीन कुमार प्रदेश सयुंक्त सचिव डाॅ.प्रकाश कुमार प्रदेश पैनलिस्ट सजीद अली खान, साकेत सौरव पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, आबिद अंसारी किसान प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक दिगंबर मेहता, रजी अहमद, बिनोद सिंह वरिष्ठ कांग्रेसजन जिला के पदाधिकारीगण नगर अध्यक्ष प्रखंड अध्यक्षगण प्रकोष्ठ के अध्यक्षगण शामिल हैं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मकसूद आलम ने किया । उक्त जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष निसार खान ने दी ।4
- 65 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, हजारीबाग पुलिस ने लौटाए गुम मोबाइल1
- पुलिस एसोसिएशन और विधायक जयराम के बीच टकराव अब बेहद तीखे मोड़ पर पहुंच गया है। पुलिस एसोसिएशन की ओर से माफ़ी मांगने के अल्टीमेटम पर विधायक जयराम ने कड़ा पलटवार करते हुए दो टूक कहा— "फाँसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन माफ़ी किसी भी कीमत पर नहीं मांगूँगा।" इस पूरे विवाद, विधायक के तीखे बयानों और पुलिस एसोसिएशन के रुख को विस्तार से जानने के लिए पूरा वीडियो देखें। आपकी इस मामले पर क्या राय है? कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। वीडियो को लाइक, शेयर और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।1