Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाढ़
JMBNEWS
बाढ़
More news from बिहार and nearby areas
- पटना/बाढ़ : एनटीपीसी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, 60 लाख के चोरी के सामान के साथ 5 गिरफ्तार। पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का माल बरामद किया, पांच आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी। सीडीपीओ पार्ट 1 प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी मामले की जानकारी।1
- समस्तीपुर जिले के, विधापतिनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर बछवाड़ा रेलखंड के रेल्वे ट्रेक पर मिला विवाहिता महिला व नवजात शिशु का शव.1
- मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर से एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक प्रेमी युगल का वीडियो चर्चा में है, जिसमें युवती प्रतिभा कुमारी साफ तौर पर यह स्वीकार करती नजर आ रही है कि वह अपनी मर्जी से युवक विवेक कुमार के साथ आई है। वीडियो में प्रतिभा यह भी कहती है कि यदि युवक या उसके परिवार को कुछ होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी उसके यानी प्रतिभा कुमारी के परिवार की होगी। #MuzaffarpurNews #PanapurNews #ViralVideo #LoveAffair #PremiYugal #BiharNews #SocialMediaViral #KidnappingCase #PoliceInvestigation #TrendingNews2
- बिहार का ये हाल नेता ने नहीं यहां के जनता ने किया है जात और धर्म पर वोट देके1
- मोकामा। मोकामा से हाथीदह के बीच अवैध बैरियर वसूली के विरोध में ई-रिक्शा चालकों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। चालकों ने बताया कि कल भी मोकामा–हाथीदह मार्ग पर ई-रिक्शा परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा और चक्का जाम जारी रखा जाएगा। यह जानकारी ई-रिक्शा चालकों ने फोन पर दी। मालूम हो कि बीते दो दिनों से ई-रिक्शा चालक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध ली है। हैरानी की बात यह है कि मोकामा के नेता—चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष—पूरी तरह खामोश हैं।1
- बिहार,समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के दुबहा पंचायत में बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से दो घर हुए स्वाहा, सरकारी सहायता राशि देने की मुखिया रानी कुमारी समेत मनोज कुमार सिंह, रबिंद्र सहनी ने किया मांग।1
- रवाईच को मिली वर्षों पुरानी सड़क समस्या से राहत बख्तियारपुर प्रखंड के रवाईच गांव समेत आसपास के इलाकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग अब पूरी होती नजर आ रही है। अब तक फोर लेन तक पहुंचने के लिए स्थानीय लोगों को करीब पाँच किलोमीटर अतिरिक्त घूमकर जाना पड़ता था, जिससे आवागमन में काफी परेशानी होती थी। पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद की अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा बख्तियारपुर प्रखंड के पास से एसएच-106 को रवाईच डगर होते हुए एनएच-31 से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्राइस गांव सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। सड़क निर्माण की शुरुआत से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के बन जाने से आवागमन आसान होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।1
- पति ने पत्नी की कराई शादी, लवर के साथ. समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा तुला पंचायत भवन पर यह अनोखा शादी ग्रामीणों के सहयोग से कराया गया.1
- मोकामा। अवैध बैरियर वसूली के विरोध में मोकामा–हाथीदह मार्ग पर ई-रिक्शा कल भी बंद रहेंगे। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि हाथीदह स्टेशन के पास उनसे तय राशि से अधिक वसूली और प्रति यात्री कमीशन लिया जा रहा है। दो दिनों से आंदोलन जारी है, लेकिन न प्रशासन और न ही कोई जनप्रतिनिधि सामने आया है। चालकों ने इसे खुली रंगदारी बताते हुए चक्का जाम जारी रखने की चेतावनी दी है।1