logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोकामा–हाथीदह मार्ग पर ई-रिक्शा चक्का जाम जारी मोकामा। मोकामा से हाथीदह के बीच अवैध बैरियर वसूली के विरोध में ई-रिक्शा चालकों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। चालकों ने बताया कि कल भी मोकामा–हाथीदह मार्ग पर ई-रिक्शा परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा और चक्का जाम जारी रखा जाएगा। यह जानकारी ई-रिक्शा चालकों ने फोन पर दी। मालूम हो कि बीते दो दिनों से ई-रिक्शा चालक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध ली है। हैरानी की बात यह है कि मोकामा के नेता—चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष—पूरी तरह खामोश हैं।

20 hrs ago
user_Vikrant kumar
Vikrant kumar
मोकामा, पटना, बिहार•
20 hrs ago

मोकामा–हाथीदह मार्ग पर ई-रिक्शा चक्का जाम जारी मोकामा। मोकामा से हाथीदह के बीच अवैध बैरियर वसूली के विरोध में ई-रिक्शा चालकों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। चालकों ने बताया कि कल भी मोकामा–हाथीदह मार्ग पर ई-रिक्शा परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा और चक्का जाम जारी रखा जाएगा। यह जानकारी ई-रिक्शा चालकों ने फोन पर दी। मालूम हो कि बीते दो दिनों से ई-रिक्शा चालक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध ली है। हैरानी की बात यह है कि मोकामा के नेता—चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष—पूरी तरह खामोश हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • मोकामा। अवैध बैरियर वसूली के विरोध में मोकामा–हाथीदह मार्ग पर ई-रिक्शा कल भी बंद रहेंगे। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि हाथीदह स्टेशन के पास उनसे तय राशि से अधिक वसूली और प्रति यात्री कमीशन लिया जा रहा है। दो दिनों से आंदोलन जारी है, लेकिन न प्रशासन और न ही कोई जनप्रतिनिधि सामने आया है। चालकों ने इसे खुली रंगदारी बताते हुए चक्का जाम जारी रखने की चेतावनी दी है।
    1
    मोकामा।
अवैध बैरियर वसूली के विरोध में मोकामा–हाथीदह मार्ग पर ई-रिक्शा कल भी बंद रहेंगे। ई-रिक्शा चालकों ने बताया कि हाथीदह स्टेशन के पास उनसे तय राशि से अधिक वसूली और प्रति यात्री कमीशन लिया जा रहा है। दो दिनों से आंदोलन जारी है, लेकिन न प्रशासन और न ही कोई जनप्रतिनिधि सामने आया है। चालकों ने इसे खुली रंगदारी बताते हुए चक्का जाम जारी रखने की चेतावनी दी है।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • 11 फरवरी को मनाया जाएगा मेगा एम.डी.ए. कैंप लगाकर कराया जाएगा दवा सेवन, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय उद्घाटन जिले में 10 फरवरी से 6,92,209 लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जायेंगी शेखपुरा : 05 फरवरी 2026 फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए शेखपुरा जिले में 10 फरवरी, 2026 से शुरू किये जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के सफल किर्यान्वयन के लिए दिनांक 05 फरवरी को जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं सिफार के द्वारा जिला सिविल -सर्जन सभागार में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सिविल -सर्जन डॉ संजय कुमार ने कहा कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एम.डी.ए कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमे बूथ लगा कर समुदाय के सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे । इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी अगले 14 दिवस तक घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं । रक्तचाप, शुगर, अर्थरायीटिस या अन्य सामान्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवाएं खानी हैं । सामान्य लोगों को इन दवाओं के खाने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं और अगर किसी को दवा खाने के बाद मितली आये , चक्कर जैसे लक्षण होते हैं तो यह सुभ संकेत है। इसका मतलब है कि हैं कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं, जोकि दवा खाने के बाद मर रहें हैं । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी लाभार्थी को दवा सेवन के पश्चात किसी प्रकार की कोई कठिनाई प्रतीत होती है तो उससे निपटने के लिए हर ब्लॉक में रैपिड रेस्पोंस टीम तैनात रहेगी । जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकरी डॉ.अशोक कुमार सिंह ने मीडिया सहयोगियों से संवाद करते हुए बताया कि 10 फरवरी से शुरू होने वाले सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में शेखपुरा जिले के कुल 6,92,209 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डी.ई.सी. एवं अल्बेंडाज़ोल के साथ आईवरमेक्टिन की निर्धारित खुराक, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने खिलाई जाएगी । दवाओं का वितरण बिलकुल भी नहीं किया जायेगा । इन दवाओं का सेवन खाली पेट नहीं करना है । 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जाएगी। फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं । उन्होंने, मीडिया सहयोगियों से अनुरोध किया कि वे अपने समाचार पत्रों और चैनल के माध्यम से लोगों तक इस प्रकार सन्देश पहुंचाएं कि प्रत्येक लाभार्थी फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही सुनिश्चित करें और इस कार्यक्रम में उनका पूर्ण सहयोग करें । वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि फाइलेरिया या हाथीपांव रोग, सार्वजनिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है। यह रोग संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार फाइलेरिया,दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया के कारण चिरकालिक रोग जैसे: हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन), लिम्फेडेमा (अंगों में सूजन) और दूधिया सफेद पेशाब (काईलूरिया) से ग्रसित लोगों को अक्सर सामाजिक भेदभाव सहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर व्यक्ति लगातार 5 साल तक फाइलेरिया रोधी दवा खा लेता है तो पूरे जीवन उसे फाइलेरिया रोग होने की सम्भावना समाप्त हो जाती है । इस अवसर पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी, मीडिया सहयोगी के साथ सिफार के प्रतनिधि श्याम त्रिपुरारी एवं पिरामल के प्रतिनधि कुमार कुंदन और राहुल कुमार उपस्थित थे ।
    1
    11 फरवरी को मनाया जाएगा मेगा एम.डी.ए. कैंप लगाकर कराया जाएगा दवा सेवन, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय उद्घाटन  
जिले में 10 फरवरी से 6,92,209 लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जायेंगी 
शेखपुरा : 05 फरवरी 2026 फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए शेखपुरा जिले में 10 फरवरी, 2026 से शुरू किये जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम  के सफल किर्यान्वयन के लिए दिनांक 05 फरवरी को जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं सिफार के  द्वारा जिला सिविल -सर्जन सभागार में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । 
कार्यक्रम में सिविल -सर्जन डॉ संजय कुमार  ने कहा कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एम.डी.ए कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमे बूथ लगा कर समुदाय के सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे । इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी अगले 14 दिवस तक घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे ।    
उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं । रक्तचाप, शुगर, अर्थरायीटिस या अन्य सामान्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवाएं खानी हैं । सामान्य लोगों को इन दवाओं के खाने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं और अगर किसी को दवा खाने के बाद मितली आये , चक्कर जैसे लक्षण होते हैं तो यह सुभ संकेत है। इसका मतलब है कि हैं कि उस व्यक्ति के शरीर में  फाइलेरिया के परजीवी  मौजूद हैं, जोकि दवा खाने के बाद मर रहें हैं । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी लाभार्थी को दवा सेवन के पश्चात किसी प्रकार की कोई कठिनाई प्रतीत होती है तो उससे  निपटने के लिए हर ब्लॉक  में  रैपिड रेस्पोंस टीम तैनात रहेगी ।
जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकरी डॉ.अशोक कुमार सिंह  ने मीडिया सहयोगियों से संवाद करते हुए बताया कि 10 फरवरी से शुरू होने वाले  सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में शेखपुरा जिले के कुल  6,92,209 लाभार्थियों को कार्यक्रम  के दौरान फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डी.ई.सी. एवं अल्बेंडाज़ोल के साथ आईवरमेक्टिन की निर्धारित खुराक, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों  द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने खिलाई जाएगी । दवाओं का वितरण बिलकुल भी नहीं किया जायेगा । इन दवाओं का सेवन खाली पेट नहीं करना है । 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जाएगी। फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं ।  उन्होंने, मीडिया सहयोगियों से  अनुरोध किया कि वे अपने समाचार पत्रों और चैनल के माध्यम से लोगों तक इस प्रकार सन्देश पहुंचाएं कि प्रत्येक लाभार्थी फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही सुनिश्चित करें और इस कार्यक्रम में  उनका पूर्ण सहयोग करें । 
वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी  श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि फाइलेरिया या हाथीपांव रोग, सार्वजनिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है। यह रोग संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार फाइलेरिया,दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया के कारण चिरकालिक रोग जैसे: हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन), लिम्फेडेमा (अंगों में सूजन) और दूधिया सफेद पेशाब (काईलूरिया) से ग्रसित लोगों को अक्सर सामाजिक भेदभाव सहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर व्यक्ति लगातार 5 साल तक फाइलेरिया रोधी दवा खा लेता है तो पूरे जीवन उसे फाइलेरिया रोग होने की सम्भावना समाप्त हो जाती है । 
इस अवसर पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी, मीडिया सहयोगी के साथ सिफार के प्रतनिधि श्याम त्रिपुरारी एवं पिरामल के प्रतिनधि कुमार कुंदन और  राहुल कुमार उपस्थित थे ।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    1 hr ago
  • चेवाड़ा ई-कृषि कार्यालय में किसान पंजीकरण व फार्मर आईडी निर्माण का कार्य तेज।चेवाड़ा प्रखंड के ई-कृषि कार्यालय परिसर में बुधवार को किसान पंजीकरण एवं फार्मर आईडी बनाने को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और अपना पंजीकरण कराया। कैंप के माध्यम से किसानों की फार्मर आईडी तैयार की गई, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।कैंप के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, राजस्व अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, कृषि समन्वयक रंजीत कुमार, सीएसपी संचालक आरज़ू एवं जीविका कर्मी सुधा कुमारी उपस्थित रहीं। सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने किसानों को पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया।अधिकारियों ने बताया कि फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज, खाद, फसल बीमा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। यह कैंप बुधवार की शाम 5:00 बजे तक चला, जिसमें कई किसानों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया।प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई कि जिन किसानों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे शीघ्र अपना फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।
    2
    चेवाड़ा ई-कृषि कार्यालय में किसान पंजीकरण व फार्मर आईडी निर्माण का कार्य तेज।चेवाड़ा प्रखंड के ई-कृषि कार्यालय परिसर में बुधवार को किसान पंजीकरण एवं फार्मर आईडी बनाने को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचे और अपना पंजीकरण कराया। कैंप के माध्यम से किसानों की फार्मर आईडी तैयार की गई, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।कैंप के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, राजस्व अधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास, कृषि समन्वयक रंजीत कुमार, सीएसपी संचालक आरज़ू एवं जीविका कर्मी सुधा कुमारी उपस्थित रहीं। सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने किसानों को पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया।अधिकारियों ने बताया कि फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज, खाद, फसल बीमा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। यह कैंप बुधवार की शाम 5:00 बजे तक चला, जिसमें कई किसानों का सफलतापूर्वक पंजीकरण किया गया।प्रशासन की ओर से किसानों से अपील की गई कि जिन किसानों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, वे शीघ्र अपना फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि भविष्य में किसी भी योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    रिपोर्टर Sheikhpura, Bihar•
    19 hrs ago
  • Post by JMBNEWS
    1
    Post by JMBNEWS
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • बेगूसराय- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 26 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 09 ने किया आत्मसर्मपण बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 26 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. SP ने बताया कि पुलिस के डर से कुल 9 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है.
    1
    बेगूसराय- बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 26 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, 09 ने किया आत्मसर्मपण
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में कुल 26 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी बुधवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया. एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. SP ने बताया कि पुलिस के डर से कुल 9 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण भी किया है.
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    21 hrs ago
  • समस्तीपुर जिले के, उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर में, जहरीली देशी शराब ने लि एक और जान.
    1
    समस्तीपुर जिले के,
उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर में, जहरीली देशी शराब ने लि एक और जान.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • मोकामा में रेल की 40 एकड़ खाली ज़मीन पर अगर उद्योग लग जाए, त भारत वैगन फिर से चल पड़े। रोज़गार बढ़े, पलायन रुके आ मोकामा के दिन फिरें – दिलीप जायसवाल #मोकामा #भारतवैगन #उद्योग #रोजगार #बिहार #रेलविभाग
    1
    मोकामा में रेल की 40 एकड़ खाली ज़मीन पर अगर उद्योग लग जाए, त भारत वैगन फिर से चल पड़े।
रोज़गार बढ़े, पलायन रुके आ मोकामा के दिन फिरें – दिलीप जायसवाल
#मोकामा #भारतवैगन #उद्योग #रोजगार #बिहार #रेलविभाग
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    20 hrs ago
  • शेखपुरा - आज दिनांक 05.02. 2026 शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजनों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को करीब से समझा और उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। ​ ​ जिलाधिकारी सबसे पहले शेखपुरा स्थित स्वरोजगार भवन शेखपुरा एवं बरबीघा पहुंचे। वहां आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रखंड प्रमुख, मुखिया जी, पंचायत समिति सदस्य एवं स्थानीय लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। डीएम ने एक-एक कर लोगों की बातें सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन-शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। ​ ​स्वरोजगार भवन के पश्चात जिलाधिकारी बरबीघा प्रखंड पहुंचे। वहां उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की ओर जिला पदाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से ​स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अस्पतालों में चिकित्सकों और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, ​बुनियादी ढांचा अंतर्गत नए विद्यालयों की आवश्यकता, सड़कों का निर्माण और शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की ओर कराया। वही दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, मोटेशन में आ रही दिक्कतें, पेंशन योजनाएं और पंचायत सरकार भवन के निर्माण में हो रहा विलंब, सोलर लाइट की स्थापना और अन्य विकास कार्यों के बारे में भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया। ​जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उपस्थित जनसमूह को भरोसा दिलाया कि इन सभी मुद्दों का शीघ्र ही विधिवत निदान किया जाएगा। ​ ​संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने जन-प्रतिनिधियों से विशेष सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी योग्य किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने में प्रशासन की मदद करें। साथ ही जिले में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की कि वे फाइलेरिया की दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करें। जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सभी निर्मित पंचायत सरकार भवन में विधिवत कार्य प्रारंभ कराने की सभी व्यवस्था पूर्ण की जाय। पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर सभी कार्य ससमय पूर्ण कराने हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। ​ ​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त , निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे। ​ *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #sheikhpuranews
    3
    शेखपुरा - आज दिनांक 05.02. 2026 शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी, शेखपुरा द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर आमजनों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को करीब से समझा और उनके समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
​
​       जिलाधिकारी सबसे पहले शेखपुरा स्थित स्वरोजगार भवन शेखपुरा एवं बरबीघा पहुंचे। वहां आयोजित संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रखंड प्रमुख, मुखिया जी, पंचायत समिति सदस्य एवं स्थानीय लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। डीएम ने एक-एक कर लोगों की बातें सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन-शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
​        ​स्वरोजगार भवन के पश्चात जिलाधिकारी बरबीघा प्रखंड पहुंचे। वहां उपस्थित नागरिकों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की ओर जिला पदाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया। चर्चा के दौरान मुख्य रूप से  ​स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में अस्पतालों में चिकित्सकों और विद्यालयों में शिक्षकों की कमी, ​बुनियादी ढांचा अंतर्गत नए विद्यालयों की आवश्यकता, सड़कों का निर्माण और शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था की ओर कराया। वही  दाखिल-खारिज (म्यूटेशन), परिमार्जन, मोटेशन में आ रही दिक्कतें, पेंशन योजनाएं और पंचायत सरकार भवन के निर्माण में हो रहा विलंब, सोलर लाइट की स्थापना और अन्य विकास कार्यों के बारे में भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया। ​जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा उपस्थित जनसमूह को भरोसा दिलाया कि इन सभी मुद्दों का शीघ्र ही विधिवत निदान किया जाएगा।
​         ​संवाद के दौरान जिलाधिकारी ने जन-प्रतिनिधियों से विशेष सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी योग्य किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने में प्रशासन की मदद करें। साथ ही जिले में चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की कि वे फाइलेरिया की दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करें। जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को सभी निर्मित पंचायत सरकार भवन में विधिवत कार्य प्रारंभ कराने की सभी व्यवस्था पूर्ण की जाय। पर्याप्त संख्या में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर सभी कार्य ससमय पूर्ण कराने हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।
​         ​कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त , निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी  सहित कई अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
​     
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
#sheikhpuranews
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    2 hrs ago
  • डीएम शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत में फार्मर आईडी कैंप का किया औचक निरीक्षणबुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के बहुआरा सहित अन्य गांवों में आयोजित फार्मर आईडी कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे पंजीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर चेवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, अंचल अधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव, वार्ड पार्षद अमर पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद थे। साथ ही जीविका कर्मी भी कैंप में उपस्थित रहकर किसानों को फार्मर आईडी से संबंधित जानकारी दे रहे थे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर पंजीकरण प्रक्रिया की स्थिति जानी और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी पात्र किसान को फार्मर आईडी बनवाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया। बताया गया कि फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज, खाद एवं फसल बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बुधवार की शाम 5:00 बजे इस निरीक्षण की जानकारी दी।
    1
    डीएम शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत में फार्मर आईडी कैंप का किया औचक निरीक्षणबुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के बहुआरा सहित अन्य गांवों में आयोजित फार्मर आईडी कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे पंजीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर चेवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, अंचल अधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव, वार्ड पार्षद अमर पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद थे। साथ ही जीविका कर्मी भी कैंप में उपस्थित रहकर किसानों को फार्मर आईडी से संबंधित जानकारी दे रहे थे।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर पंजीकरण प्रक्रिया की स्थिति जानी और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी पात्र किसान को फार्मर आईडी बनवाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया।
बताया गया कि फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज, खाद एवं फसल बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बुधवार की शाम 5:00 बजे इस निरीक्षण की जानकारी दी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    रिपोर्टर Sheikhpura, Bihar•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.