logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत में फार्मर आईडी कैंप का किया औचक निरीक्षण डीएम शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत में फार्मर आईडी कैंप का किया औचक निरीक्षणबुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के बहुआरा सहित अन्य गांवों में आयोजित फार्मर आईडी कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे पंजीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर चेवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, अंचल अधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव, वार्ड पार्षद अमर पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद थे। साथ ही जीविका कर्मी भी कैंप में उपस्थित रहकर किसानों को फार्मर आईडी से संबंधित जानकारी दे रहे थे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर पंजीकरण प्रक्रिया की स्थिति जानी और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी पात्र किसान को फार्मर आईडी बनवाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया। बताया गया कि फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज, खाद एवं फसल बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बुधवार की शाम 5:00 बजे इस निरीक्षण की जानकारी दी।

21 hrs ago
user_Sunil Kumar
Sunil Kumar
रिपोर्टर Sheikhpura, Bihar•
21 hrs ago

डीएम शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत में फार्मर आईडी कैंप का किया औचक निरीक्षण डीएम शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत में फार्मर आईडी कैंप का किया औचक निरीक्षणबुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के बहुआरा सहित अन्य गांवों में आयोजित फार्मर आईडी कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे पंजीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर चेवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, अंचल अधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव, वार्ड पार्षद अमर पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद थे। साथ ही जीविका कर्मी भी कैंप में उपस्थित रहकर किसानों को फार्मर आईडी से संबंधित जानकारी दे रहे थे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर पंजीकरण प्रक्रिया की स्थिति जानी और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी पात्र किसान को फार्मर आईडी बनवाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया। बताया गया कि फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज, खाद एवं फसल बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बुधवार की शाम 5:00 बजे इस निरीक्षण की जानकारी दी।

More news from Bihar and nearby areas
  • डीएम शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत में फार्मर आईडी कैंप का किया औचक निरीक्षणबुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के बहुआरा सहित अन्य गांवों में आयोजित फार्मर आईडी कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे पंजीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर चेवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, अंचल अधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव, वार्ड पार्षद अमर पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद थे। साथ ही जीविका कर्मी भी कैंप में उपस्थित रहकर किसानों को फार्मर आईडी से संबंधित जानकारी दे रहे थे। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर पंजीकरण प्रक्रिया की स्थिति जानी और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी पात्र किसान को फार्मर आईडी बनवाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया। बताया गया कि फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज, खाद एवं फसल बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बुधवार की शाम 5:00 बजे इस निरीक्षण की जानकारी दी।
    1
    डीएम शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत में फार्मर आईडी कैंप का किया औचक निरीक्षणबुधवार को जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने चेवाड़ा नगर पंचायत क्षेत्र के बहुआरा सहित अन्य गांवों में आयोजित फार्मर आईडी कैंप का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे पंजीकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर चेवाड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष लट्टू यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार, अंचल अधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव, वार्ड पार्षद अमर पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान मौजूद थे। साथ ही जीविका कर्मी भी कैंप में उपस्थित रहकर किसानों को फार्मर आईडी से संबंधित जानकारी दे रहे थे।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर पंजीकरण प्रक्रिया की स्थिति जानी और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी पात्र किसान को फार्मर आईडी बनवाने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से कार्य पूरा करने पर जोर दिया।
बताया गया कि फार्मर आईडी के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, अनुदान, बीज, खाद एवं फसल बीमा जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बुधवार की शाम 5:00 बजे इस निरीक्षण की जानकारी दी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    रिपोर्टर Sheikhpura, Bihar•
    21 hrs ago
  • लखीसराय।जिला खेल भवन परिसर में जिला नियोजन कार्यालय की ओर से एकदिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, जिला नियोजनालय लखीसराय के तत्वावधान में नियोजन सह मार्गदर्शन कैंप के रूप में किया गया। रोजगार कैंप में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की भागीदारी देखने को मिली। खेल भवन परिसर में अभ्यर्थियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही, जिससे युवाओं के बीच रोजगार को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया।एकदिवसीय रोजगार कैंप के दौरान कुल तीन निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कंपनियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई, जिसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों का चयन नियमानुसार किया जाएगा। रोजगार कैंप के आयोजन से स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। प्रतिभागियों ने इसे जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
    1
    लखीसराय।जिला खेल भवन परिसर में जिला नियोजन कार्यालय की ओर से एकदिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन युवा रोजगार एवं कौशल विभाग, जिला नियोजनालय लखीसराय के तत्वावधान में नियोजन सह मार्गदर्शन कैंप के रूप में किया गया।
रोजगार कैंप में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों की भागीदारी देखने को मिली। खेल भवन परिसर में अभ्यर्थियों की अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही, जिससे युवाओं के बीच रोजगार को लेकर उत्साह स्पष्ट रूप से नजर आया।एकदिवसीय रोजगार कैंप के दौरान कुल तीन निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कंपनियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच की गई, जिसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों का चयन नियमानुसार किया जाएगा।
रोजगार कैंप के आयोजन से स्थानीय युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। प्रतिभागियों ने इसे जिले में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    7 hrs ago
  • बिहार का ये हाल नेता ने नहीं यहां के जनता ने किया है जात और धर्म पर वोट देके
    1
    बिहार का ये हाल नेता ने नहीं यहां के जनता ने किया है जात और धर्म पर वोट देके
    user_Prasant kishor ki sena
    Prasant kishor ki sena
    Local Politician Mokameh, Patna•
    12 hrs ago
  • लखीसराय जिले के एसपी अवधेश दीक्षित ने जिले में बढ़ रहे चोरी की घटना पर विराम लगाने हेतु सभी थाना अध्यक्ष को पैदल रात्रि गस्ती का दिया निर्देश।
    1
    लखीसराय जिले के एसपी अवधेश दीक्षित ने जिले में बढ़ रहे चोरी की घटना पर विराम लगाने हेतु सभी थाना अध्यक्ष को पैदल रात्रि गस्ती का दिया निर्देश।
    user_Kumar Amlesh
    Kumar Amlesh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    14 hrs ago
  • मोकामा। मोकामा से हाथीदह के बीच अवैध बैरियर वसूली के विरोध में ई-रिक्शा चालकों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। चालकों ने बताया कि कल भी मोकामा–हाथीदह मार्ग पर ई-रिक्शा परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा और चक्का जाम जारी रखा जाएगा। यह जानकारी ई-रिक्शा चालकों ने फोन पर दी। मालूम हो कि बीते दो दिनों से ई-रिक्शा चालक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध ली है। हैरानी की बात यह है कि मोकामा के नेता—चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष—पूरी तरह खामोश हैं।
    1
    मोकामा।
मोकामा से हाथीदह के बीच अवैध बैरियर वसूली के विरोध में ई-रिक्शा चालकों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। चालकों ने बताया कि कल भी मोकामा–हाथीदह मार्ग पर ई-रिक्शा परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा और चक्का जाम जारी रखा जाएगा। यह जानकारी ई-रिक्शा चालकों ने फोन पर दी।
मालूम हो कि बीते दो दिनों से ई-रिक्शा चालक लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो प्रशासन और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी सुध ली है। हैरानी की बात यह है कि मोकामा के नेता—चाहे सत्ता पक्ष हो या विपक्ष—पूरी तरह खामोश हैं।
    user_Vikrant kumar
    Vikrant kumar
    मोकामा, पटना, बिहार•
    22 hrs ago
  • बाढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती कांड का आरोपी तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक और नोनिया बागी में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त सन्नी कुमार को पुलिस ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार कर लिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि वर्ष 2024 में दयाचक में एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां और नोनिया बागी में डकैती की घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में शामिल अन्य सभी अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार अभियुक्त सन्नी कुमार लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। उन्होंने बताया कि बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार के सहयोग से आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को तमिलनाडु के कोयंबटूर से दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ बाढ़ थाना और निरसा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ के बाद अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी कुमार शेखपुरा जिले के मेहूस थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
    1
    बाढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डकैती कांड का आरोपी तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार
बाढ़ थाना क्षेत्र के दयाचक और नोनिया बागी में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्त सन्नी कुमार को पुलिस ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से गिरफ्तार कर लिया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि वर्ष 2024 में दयाचक में एक स्वर्ण व्यवसायी के यहां और नोनिया बागी में डकैती की घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में शामिल अन्य सभी अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि फरार अभियुक्त सन्नी कुमार लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा।
उन्होंने बताया कि बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार के सहयोग से आसूचना संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को तमिलनाडु के कोयंबटूर से दबोच लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ बाढ़ थाना और निरसा थाना में विभिन्न धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ के बाद अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी कुमार शेखपुरा जिले के मेहूस थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    6 min ago
  • 11 फरवरी को मनाया जाएगा मेगा एम.डी.ए. कैंप लगाकर कराया जाएगा दवा सेवन, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय उद्घाटन जिले में 10 फरवरी से 6,92,209 लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जायेंगी शेखपुरा : 05 फरवरी 2026 फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए शेखपुरा जिले में 10 फरवरी, 2026 से शुरू किये जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के सफल किर्यान्वयन के लिए दिनांक 05 फरवरी को जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं सिफार के द्वारा जिला सिविल -सर्जन सभागार में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सिविल -सर्जन डॉ संजय कुमार ने कहा कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एम.डी.ए कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमे बूथ लगा कर समुदाय के सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे । इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी अगले 14 दिवस तक घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे । उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं । रक्तचाप, शुगर, अर्थरायीटिस या अन्य सामान्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवाएं खानी हैं । सामान्य लोगों को इन दवाओं के खाने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं और अगर किसी को दवा खाने के बाद मितली आये , चक्कर जैसे लक्षण होते हैं तो यह सुभ संकेत है। इसका मतलब है कि हैं कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं, जोकि दवा खाने के बाद मर रहें हैं । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी लाभार्थी को दवा सेवन के पश्चात किसी प्रकार की कोई कठिनाई प्रतीत होती है तो उससे निपटने के लिए हर ब्लॉक में रैपिड रेस्पोंस टीम तैनात रहेगी । जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकरी डॉ.अशोक कुमार सिंह ने मीडिया सहयोगियों से संवाद करते हुए बताया कि 10 फरवरी से शुरू होने वाले सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में शेखपुरा जिले के कुल 6,92,209 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डी.ई.सी. एवं अल्बेंडाज़ोल के साथ आईवरमेक्टिन की निर्धारित खुराक, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने खिलाई जाएगी । दवाओं का वितरण बिलकुल भी नहीं किया जायेगा । इन दवाओं का सेवन खाली पेट नहीं करना है । 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जाएगी। फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं । उन्होंने, मीडिया सहयोगियों से अनुरोध किया कि वे अपने समाचार पत्रों और चैनल के माध्यम से लोगों तक इस प्रकार सन्देश पहुंचाएं कि प्रत्येक लाभार्थी फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही सुनिश्चित करें और इस कार्यक्रम में उनका पूर्ण सहयोग करें । वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि फाइलेरिया या हाथीपांव रोग, सार्वजनिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है। यह रोग संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार फाइलेरिया,दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया के कारण चिरकालिक रोग जैसे: हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन), लिम्फेडेमा (अंगों में सूजन) और दूधिया सफेद पेशाब (काईलूरिया) से ग्रसित लोगों को अक्सर सामाजिक भेदभाव सहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर व्यक्ति लगातार 5 साल तक फाइलेरिया रोधी दवा खा लेता है तो पूरे जीवन उसे फाइलेरिया रोग होने की सम्भावना समाप्त हो जाती है । इस अवसर पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी, मीडिया सहयोगी के साथ सिफार के प्रतनिधि श्याम त्रिपुरारी एवं पिरामल के प्रतिनधि कुमार कुंदन और राहुल कुमार उपस्थित थे ।
    1
    11 फरवरी को मनाया जाएगा मेगा एम.डी.ए. कैंप लगाकर कराया जाएगा दवा सेवन, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय उद्घाटन  
जिले में 10 फरवरी से 6,92,209 लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाई जायेंगी 
शेखपुरा : 05 फरवरी 2026 फाइलेरिया रोग के उन्मूलन के लिए शेखपुरा जिले में 10 फरवरी, 2026 से शुरू किये जा रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम  के सफल किर्यान्वयन के लिए दिनांक 05 फरवरी को जिले के स्वास्थ्य विभाग एवं सिफार के  द्वारा जिला सिविल -सर्जन सभागार में मीडिया सहयोगियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । 
कार्यक्रम में सिविल -सर्जन डॉ संजय कुमार  ने कहा कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान सभी लाभार्थियों को फ़ाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाना सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एम.डी.ए कैंप का आयोजन किया जाएगा जिसमे बूथ लगा कर समुदाय के सभी लक्षित लाभार्थियों को स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने दवा सेवन कराएंगे । इसके अतिरिक्त प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी अगले 14 दिवस तक घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा का सेवन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे ।    
उन्होंने यह भी बताया कि फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं । रक्तचाप, शुगर, अर्थरायीटिस या अन्य सामान्य रोगों से ग्रसित व्यक्तियों को भी ये दवाएं खानी हैं । सामान्य लोगों को इन दवाओं के खाने से किसी भी प्रकार के दुष्प्रभाव नहीं होते हैं और अगर किसी को दवा खाने के बाद मितली आये , चक्कर जैसे लक्षण होते हैं तो यह सुभ संकेत है। इसका मतलब है कि हैं कि उस व्यक्ति के शरीर में  फाइलेरिया के परजीवी  मौजूद हैं, जोकि दवा खाने के बाद मर रहें हैं । उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी लाभार्थी को दवा सेवन के पश्चात किसी प्रकार की कोई कठिनाई प्रतीत होती है तो उससे  निपटने के लिए हर ब्लॉक  में  रैपिड रेस्पोंस टीम तैनात रहेगी ।
जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकरी डॉ.अशोक कुमार सिंह  ने मीडिया सहयोगियों से संवाद करते हुए बताया कि 10 फरवरी से शुरू होने वाले  सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में शेखपुरा जिले के कुल  6,92,209 लाभार्थियों को कार्यक्रम  के दौरान फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए डी.ई.सी. एवं अल्बेंडाज़ोल के साथ आईवरमेक्टिन की निर्धारित खुराक, प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों  द्वारा घर-घर जाकर, अपने सामने खिलाई जाएगी । दवाओं का वितरण बिलकुल भी नहीं किया जायेगा । इन दवाओं का सेवन खाली पेट नहीं करना है । 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवा नहीं खिलाई जाएगी। फाइलेरिया रोधी दवाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं ।  उन्होंने, मीडिया सहयोगियों से  अनुरोध किया कि वे अपने समाचार पत्रों और चैनल के माध्यम से लोगों तक इस प्रकार सन्देश पहुंचाएं कि प्रत्येक लाभार्थी फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन स्वास्थ्यकर्मियों के सामने ही सुनिश्चित करें और इस कार्यक्रम में  उनका पूर्ण सहयोग करें । 
वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी  श्याम सुंदर कुमार ने बताया कि फाइलेरिया या हाथीपांव रोग, सार्वजनिक स्वास्थ्य की गंभीर समस्या है। यह रोग संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार फाइलेरिया,दुनिया भर में दीर्घकालिक विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। यह संक्रमण लिम्फैटिक सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है और अगर इससे बचाव न किया जाए तो इससे शारीरिक अंगों में असामान्य सूजन होती है। फाइलेरिया के कारण चिरकालिक रोग जैसे: हाइड्रोसील (अंडकोष की थैली में सूजन), लिम्फेडेमा (अंगों में सूजन) और दूधिया सफेद पेशाब (काईलूरिया) से ग्रसित लोगों को अक्सर सामाजिक भेदभाव सहना पड़ता है, जिससे उनकी आजीविका व काम करने की क्षमता भी प्रभावित होती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर व्यक्ति लगातार 5 साल तक फाइलेरिया रोधी दवा खा लेता है तो पूरे जीवन उसे फाइलेरिया रोग होने की सम्भावना समाप्त हो जाती है । 
इस अवसर पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य पदाधिकारी, मीडिया सहयोगी के साथ सिफार के प्रतनिधि श्याम त्रिपुरारी एवं पिरामल के प्रतिनधि कुमार कुंदन और  राहुल कुमार उपस्थित थे ।
    user_कुमार सुबिद
    कुमार सुबिद
    पत्रकार शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    3 hrs ago
  • शेखपुर सराय थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पुलिस ने दूसरी बार शराब का सेवन करते हुए पकड़े गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि मोनू मिस्त्री, पिता नवल मिस्त्री, साकिन शेखपुर बाजार मजनू चौक को बुधवार को शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया।थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी पहले भी शराब सेवन के मामले में पकड़ा जा चुका है। दूसरी बार पकड़े जाने पर उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार गश्ती और जांच अभियान चलाया जा रहा है। शराब सेवन, बिक्री या तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जा रही है।थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने आम जनता से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है।
    1
    शेखपुर सराय थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन का मामला सामने आया है। पुलिस ने दूसरी बार शराब का सेवन करते हुए पकड़े गए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने जानकारी दी कि मोनू मिस्त्री, पिता नवल मिस्त्री, साकिन शेखपुर बाजार मजनू चौक को बुधवार को शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया।थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी पहले भी शराब सेवन के मामले में पकड़ा जा चुका है। दूसरी बार पकड़े जाने पर उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार गश्ती और जांच अभियान चलाया जा रहा है। शराब सेवन, बिक्री या तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जा रही है।थाना अध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी ने आम जनता से अपील की है कि वे शराबबंदी कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    रिपोर्टर Sheikhpura, Bihar•
    21 hrs ago
  • लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्री जग जननी दुर्गा मंदिर समिति की ओर से 12वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मंदिर परिसर में विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से विशेष पूजन संपन्न कराया जा रहा है। वार्षिक उत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पूजा-अर्चना के दौरान माता दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।उत्सव के आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिक उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    1
    लखीसराय शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्री जग जननी दुर्गा मंदिर समिति की ओर से 12वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को मंदिर परिसर में विद्वान पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से विशेष पूजन संपन्न कराया जा रहा है।
वार्षिक उत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है, वहीं श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पूजा-अर्चना के दौरान माता दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।उत्सव के आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिक उत्सव के तहत विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    user_Atmanand Singh
    Atmanand Singh
    पत्रकार लखीसराय, लखीसराय, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.