logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, नक्सली बंदी कारा में व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ हजारीबाग | आत्मसमर्पित नक्सली बंदी कारा, हजारीबाग में राज्य सरकार की समर्पण नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सली बंदी (महिला एवं पुरुष) के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज 31 जुलाई को मुर्गी पालन (पोल्ट्री फार्मिंग) तथा सिलाई कटिंग संबंधी व्यावसायिक प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उपायुक्त हेमन्त सती ने किया। यह प्रशिक्षण जन शिक्षण संस्थान, हजारीबाग द्वारा दिया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त हेमन्त सती ने कहा कि राज्य सरकार की समर्पण नीति का उद्देश्य केवल आत्मसमर्पित कैदियों का पुनर्वास करना ही नहीं, बल्कि उन्हें सम्मानजनक आजीविका के अवसर उपलब्ध कराकर समाज का जिम्मेदार एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों को नई दिशा मिलेगी और वे अपने जीवन की नई शुरुआत आत्मविश्वास के साथ कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि 80 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 60 आत्मसमर्पित नक्सली बंदी (महिला एवं पुरुष) भाग लेंगे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मुर्गी पालन एवं सिलाई के क्षेत्र में व्यावहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी, जिससे वे प्रशिक्षण उपरांत स्वरोजगार स्थापित करने में सक्षम बन सकें। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात सभी प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से जोड़ते हुए स्वरोजगार हेतु ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में भी आवश्यक पहल की जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सकें। प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित आत्मसमर्पित नक्सली बंदियों ने जिला प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक वापसी का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। इस अवसर पर जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन सहित संबंधित पदाधिकारी एवं प्रशिक्षकगण उपस्थित थे।

12 hrs ago
user_Kashif Adib
Kashif Adib
Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
12 hrs ago
03b70ca7-442b-4ea3-a1bf-2a7e75ed8651

More news from Hazaribagh and nearby areas
  • *उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील।*
    1
    *उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील।*
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    8 hrs ago
  • हज़ारीबाग में गूंजेगी शास्त्रीय सुरों की दिव्य धुन स्वर भारती का 19वां वार्षिकोत्सव 2 अगस्त को, देश-विदेश के नामचीन कलाकारों संग 100 से अधिक बाल-युवा साधक बिखेरेंगे संगीत का जादू हज़ारीबाग, 29 जुलाई। झारखंड का हज़ारीबाग एक बार फिर भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुरमयी परंपरा का साक्षी बनने जा रहा है। स्वर भारती म्यूजिक एकेडमी अपने 19वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर 2 अगस्त को भव्य संगीत संध्या आयोजित करेगी। द पैराडाइज रिज़ॉर्ट में होने वाले इस विशेष आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ संस्था के 100 से अधिक बाल एवं युवा साधक अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित इस आयोजन में सितार, सरोद, तबला और शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। पांच अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी कला से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं युवा साधकों की प्रस्तुतियां गुरु-शिष्य परंपरा और नई पीढ़ी में संगीत के प्रति बढ़ते लगाव को दर्शाएंगी। यह वार्षिकोत्सव संस्था के दिवंगत पिता एवं राष्ट्रीय रंगकर्मी स्वर्गीय निशी कांत सिंह की स्मृति को समर्पित है। पिछले करीब दो दशकों से स्वर भारती म्यूजिक एकेडमी हज़ारीबाग में भारतीय संगीत संस्कृति को समृद्ध करने और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था के निदेशक ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कार, साधना और आत्मिक उन्नति का माध्यम है। यह वार्षिकोत्सव भारतीय सांस्कृतिक विरासत, गुरु-शिष्य परंपरा और युवा प्रतिभाओं के सुंदर संगम का प्रतीक है। कार्यक्रम एक नजर में दिनांक: 2 अगस्त 2026, रविवार समय: अपराह्न 1:00 बजे स्थान: द पैराडाइज रिज़ॉर्ट, हज़ारीबाग स्वर भारती म्यूजिक एकेडमी ने शहरवासियों, अभिभावकों और संगीत प्रेमियों से इस भव्य संगीत संध्या में सपरिवार शामिल होकर कलाकारों एवं युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
    4
    हज़ारीबाग में गूंजेगी शास्त्रीय सुरों की दिव्य धुन
स्वर भारती का 19वां वार्षिकोत्सव 2 अगस्त को, देश-विदेश के नामचीन कलाकारों संग 100 से अधिक बाल-युवा साधक बिखेरेंगे संगीत का जादू
हज़ारीबाग, 29 जुलाई।
झारखंड का हज़ारीबाग एक बार फिर भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुरमयी परंपरा का साक्षी बनने जा रहा है। स्वर भारती म्यूजिक एकेडमी अपने 19वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर 2 अगस्त को भव्य संगीत संध्या आयोजित करेगी। द पैराडाइज रिज़ॉर्ट में होने वाले इस विशेष आयोजन में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ संस्था के 100 से अधिक बाल एवं युवा साधक अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे।
भारतीय शास्त्रीय संगीत को समर्पित इस आयोजन में सितार, सरोद, तबला और शास्त्रीय गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। पांच अंतरराष्ट्रीय कलाकार अपनी कला से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं युवा साधकों की प्रस्तुतियां गुरु-शिष्य परंपरा और नई पीढ़ी में संगीत के प्रति बढ़ते लगाव को दर्शाएंगी।
यह वार्षिकोत्सव संस्था के दिवंगत पिता एवं राष्ट्रीय रंगकर्मी स्वर्गीय निशी कांत सिंह की स्मृति को समर्पित है। पिछले करीब दो दशकों से स्वर भारती म्यूजिक एकेडमी हज़ारीबाग में भारतीय संगीत संस्कृति को समृद्ध करने और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
संस्था के निदेशक ने कहा कि संगीत केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि संस्कार, साधना और आत्मिक उन्नति का माध्यम है। यह वार्षिकोत्सव भारतीय सांस्कृतिक विरासत, गुरु-शिष्य परंपरा और युवा प्रतिभाओं के सुंदर संगम का प्रतीक है।
कार्यक्रम एक नजर में
दिनांक: 2 अगस्त 2026, रविवार
समय: अपराह्न 1:00 बजे
स्थान: द पैराडाइज रिज़ॉर्ट, हज़ारीबाग
स्वर भारती म्यूजिक एकेडमी ने शहरवासियों, अभिभावकों और संगीत प्रेमियों से इस भव्य संगीत संध्या में सपरिवार शामिल होकर कलाकारों एवं युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
    user_Arif Khan (Journalist)khabar36
    Arif Khan (Journalist)khabar36
    Classified ads newspaper publisher हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    11 hrs ago
  • बंदूक से हुनर तक: हजारीबाग में आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए नई शुरुआत 80 दिनों के प्रशिक्षण में पोल्ट्री फार्मिंग और सिलाई-कटिंग सीखेंगे 60 बंदी, रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की जिला प्रशासन की पहल।
    1
    बंदूक से हुनर तक: हजारीबाग में आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए नई शुरुआत
80 दिनों के प्रशिक्षण में पोल्ट्री फार्मिंग और सिलाई-कटिंग सीखेंगे 60 बंदी, रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की जिला प्रशासन की पहल।
    user_Kashif Adib
    Kashif Adib
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
  • bhurkunda Manali saaf karne ki Yojana Bhavan Karmali Thekedar Ne Karai saaf Safai reports by shabanm ara
    1
    bhurkunda Manali saaf karne ki Yojana Bhavan Karmali Thekedar Ne Karai saaf Safai reports by shabanm ara
    user_Shabnam ara
    Shabnam ara
    मांडू, रामगढ़, झारखंड•
    6 hrs ago
  • ⚠️ जान जोखिम में डालकर उफनती नहर पार कर रहे लोग! sach Tak Jharkhand News बेड़म और हुरलुंग क्षेत्र की यह जमीनी हकीकत देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सवाल एक ही है—प्रशासन आखिर कब जागेगा? पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और शेयर करें। 🔁
    1
    ⚠️ जान जोखिम में डालकर उफनती नहर पार कर रहे लोग! sach Tak Jharkhand News 
बेड़म और हुरलुंग क्षेत्र की यह जमीनी हकीकत देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सवाल एक ही है—प्रशासन आखिर कब जागेगा?
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए वीडियो को अंत तक देखें और शेयर करें। 🔁
    user_Sach Tak Jharkhand News
    Sach Tak Jharkhand News
    Local News Reporter बिशुनगढ़, हजारीबाग, झारखंड•
    8 hrs ago
  • vlog ghhikiiiijjhhhggfttgffghhuikkjjuiijjhgffgyuiiiikkkk
    1
    vlog ghhikiiiijjhhhggfttgffghhuikkjjuiijjhgffgyuiiiikkkk
    user_Md Javed Ansari
    Md Javed Ansari
    बरही, हजारीबाग, झारखंड•
    19 hrs ago
  • हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल
    1
    हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल
हजारीबाग में पुलिस-प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.