समस्तीपुर में दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या, 5 गिरफ्तार समस्तीपुर के सुधांशु कुमार उर्फ शर्मा की तलवार से गला काटकर 13 मार्च को हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक कुमार उर्फ मलिंगा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव की है। एएसपी संजय पांडे ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि मलिंगा और सुधांशु पहले आपस में दोस्त थे। लेकिन दोनों के बीच शराब कारोबार को लेकर दुश्मनी हो गई। मृतक सुधांशु पर भी हत्या और शराब कारोबार से जुड़ा हुआ मामला दर्ज है। मलिंगा पर भी कई मामले दर्ज है, जिसमें वह फरार भी चल रहा था। इधर दोनों में अदावत के बाद मलिंगा को लगने लगा था कि हिमांशु उसकी हत्या कर देगा। जिससे वह डरा सहमा भी रहता था। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि 10 मार्च की शाम सुधांशु देसी शराब बेचने जा रहा था । इसी दौरान रास्ते में मलिंगा और उसके सदस्यों से इसकी मुलाकात हो गई। वहीं पर सड़क किनारे मलिंगा और उसके लोगों ने इसे पकड़ लिया और वहीं पर पटक कर सड़क किनारे ही इस पर तलवार से वार किया। पहले दोनों पैर पर वार किया। फिर गला काट डाला। बाद में इसे बांसवाड़ा में लाकर रखा जहां पर इसके शरीर को बोरी में बंद किया और बगल के बंजर खेत में दफन कर दिया। इसके सिर को घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर बालू के नीचे छुपा दिया। इस दौरान इन लोगों ने उक्त खेत की जुताई भी कराई। जिसकी जानकारी भूमि स्वामी को भी थी। एएसपी ने बताया कि दोनों में शराब कारोबार को लेकर तनातनी की स्थिति थी। सुधांशु इसकी हत्या न कर दे इस डर से इसने सुधांशु की हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि इस मामले में पर्याप्त साक्ष्य मिल गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। सभी लोगों को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाई जाएगी। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर लिया है। इसके साथ ही सुधांशु की मोबाइल भी सिर के पास ही बरामद की है। इसके अलावा गांव के ही पोखर से सुधांशु की साइकिल भी बरामद की गई है। बाइट:एएसपी, संजय कुमार पांडेय

- Sunil ThekedarTajpur, Samastipur😂19 min ago
- User10666Bihar👏24 min ago
- Post by Arvind Kumar News 7 Samastipur1
- समस्तीपुर। शहर के आजाद नगर मोहल्ला स्थित जीपीएस परिसर में 'सबका विकास ज्योति' संस्था के जिला कार्यालय का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के दरभंगा जिला प्रभारी सह नागरिक परिषद के अध्यक्ष उमेशचंद्र प्रसाद कुशवाहा उपस्थित थे। उनके साथ संस्था के जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) पप्पू राय और संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला समन्वयक पप्पू राय ने बताया कि 'सबका विकास ज्योति' एक सामाजिक संस्था है, जो समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और जागरूकता अभियानों के माध्यम से काम कर रही है। संस्था द्वारा स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने, सेनेटरी पैड जागरूकता अभियान, वर्मी कम्पोस्ट जागरूकता, बीज वितरण एवं संरक्षण योजना, कौशल विकास प्रशिक्षण, रोजगार सृजन और महिला सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए डीएमआईसी टेस्ट, किसान मशीनरी सहायता योजना तथा वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी संस्था लगातार काम कर रही है। इसके लिए संस्था के सदस्य गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं।1
- Post by Chhotu Kumar1
- दरभंगा जिले के आनन्दपुर सहोड़ा पंचायत के सहोड़ा गांव में एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में मिली है। महिला अभी अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं है और न ही वह अपना नाम और पता बता पा रही है। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए महिला की मदद की और इसकी सूचना एपीएम थाना को दे दी गई है। फिलहाल महिला सुरक्षित है और उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। अगर किसी व्यक्ति को इस महिला के बारे में कोई जानकारी हो या पहचान हो, तो कृपया तुरंत एपीएम थाना से संपर्क करें या स्थानीय लोगों को सूचना दें, ताकि महिला को जल्द से जल्द उसके परिवार से मिलवाया जा सके। आप सभी से अपील है कि इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, ताकि महिला की पहचान हो सके और वह अपने परिजनों तक पहुंच सके।1
- Post by Deepak kumar Jha1
- Post by Vishal Bhii1
- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड अंतर्गत गुदारघाट के पास आटो ट्रक के टक्कर में एक लड़की की घटना स्थल पर मौत.1
- वारिसनगर के मनियारपुर में सनकी ने बीच सड़क पर की चाकूबाजी1