logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कतरास में भूमि पैच से धुआँ निकलने पर ग्रामीणों का सड़क जाम, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात* कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). कतरास स्थित ए के डब्लू एम सी में संचालित भूमि पैच में गैलरी खुलने से धुआँ निकलने लगा। धुएँ से प्रभावित होकर पाण्डेयडीह टिलहा के ग्रामीणों ने तेतुलमारी–राजगंज मुख्य मार्ग को लगभग आधे घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि पैच के कार्य के दौरान गैलरी कटने से लगातार धुआँ निकल रहा है, जिससे आसपास के लोगों की जान-माल और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नया मोड़ तेतुलमारी मुख्य सड़क पर पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ नाराज़गी जताई। सूचना मिलते ही तेतुलमारी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं भूमि प्रबंधन की ओर से बताया गया कि गैलरी से धुआँ निकलने की सूचना मिलते ही रोकथाम के लिए आवश्यक कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रबंधन का दावा है कि जल्द ही स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया जाएगा।

11 hrs ago
user_प्रेम कुमार साव
प्रेम कुमार साव
Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
11 hrs ago

*कतरास में भूमि पैच से धुआँ निकलने पर ग्रामीणों का सड़क जाम, आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात* कतरास. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). कतरास स्थित ए के डब्लू एम सी में संचालित भूमि पैच में गैलरी खुलने से धुआँ निकलने लगा। धुएँ से प्रभावित होकर पाण्डेयडीह टिलहा के ग्रामीणों ने तेतुलमारी–राजगंज मुख्य मार्ग को लगभग आधे घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि भूमि पैच के कार्य के दौरान गैलरी कटने से लगातार धुआँ निकल रहा है, जिससे आसपास के लोगों की जान-माल और सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नया मोड़ तेतुलमारी मुख्य सड़क पर पत्थर रखकर आवागमन बाधित कर दिया और प्रबंधन के खिलाफ नाराज़गी जताई। सूचना मिलते ही तेतुलमारी पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल कर दिया गया। वहीं भूमि प्रबंधन की ओर से बताया गया कि गैलरी से धुआँ निकलने की सूचना मिलते ही रोकथाम के लिए आवश्यक कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रबंधन का दावा है कि जल्द ही स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया जाएगा।

More news from Jharkhand and nearby areas
  • धनबाद में मेयर की जंग तेज! दूसरे दिन भी संजीव सिंह आगे, शाम तक होगा बड़ा फैसला।
    1
    धनबाद में मेयर की जंग तेज! दूसरे दिन भी संजीव सिंह आगे, शाम तक होगा बड़ा फैसला।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    Dhanbad-Cum-Kenduadih-Cum-Jagata, Jharkhand•
    13 hrs ago
  • Post by DWIPAKSHA DARPAN
    1
    Post by DWIPAKSHA DARPAN
    user_DWIPAKSHA DARPAN
    DWIPAKSHA DARPAN
    पत्रकारिता धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    22 hrs ago
  • सरिया नगर पंचायत में शोभा देवी के शोभायात्रा में कोडरमा लोकसभा के पूर्व सांसद डॉक्टर रविंद्र कुमार रॉय शामिल हुए
    1
    सरिया नगर पंचायत में शोभा देवी के शोभायात्रा में कोडरमा लोकसभा के पूर्व सांसद डॉक्टर रविंद्र कुमार रॉय शामिल हुए
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    8 hrs ago
  • बेलचढ़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुगमा बस्ती में शनिवार को कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा-पूर्व विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को विशेष भोजन परोसा गया, जिसका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी परीक्षाओं से पहले बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना था।
    1
    बेलचढ़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुगमा बस्ती में शनिवार को कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा-पूर्व विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को विशेष भोजन परोसा गया, जिसका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी परीक्षाओं से पहले बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना था।
    user_Ranjan Mitra
    Ranjan Mitra
    Local News Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • निरसा सीएचसी पंडरा में बन रहे BPHU भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग निरसा पंडरा स्थित सीएचसी परिसर में DMFT फंड से बन रहे BPHU भवन के निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया गया है। जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास एवं स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि भवन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सुपर ईंट के स्थान पर छाई से बनी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि साइड फाइलिंग में मिट्टी की जगह छाई भरी जा रही है। वहीं टाई बीम में उम्दा सरिया के बजाय निम्न स्तर के रॉड लगाए जाने की भी शिकायत की गई है। जिप सदस्य दीपाली रोहिदास ने कहा कि संवेदक मनमाने तरीके से निर्माण कार्य करा रहा है, जिससे भवन की दीर्घकालिक मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर अब तक शिलापट्ट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत और अन्य विवरणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। शिलान्यास के समय भी जनप्रतिनिधियों को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मौजूदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन भी पूर्व में निर्माण अनियमितताओं का शिकार रहा है। निर्माण के कुछ ही समय बाद छत से पानी रिसने लगा था और फर्श में दरारें पड़ गई थीं। यदि इसी प्रकार लापरवाही जारी रही तो निर्माणाधीन भवन के भविष्य पर भी खतरा मंडरा सकता है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    4
    निरसा सीएचसी पंडरा में बन रहे BPHU भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग
निरसा  पंडरा स्थित सीएचसी परिसर में DMFT फंड से बन रहे BPHU भवन के निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया गया है। जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास एवं स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि भवन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सुपर ईंट के स्थान पर छाई से बनी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि साइड फाइलिंग में मिट्टी की जगह छाई भरी जा रही है। वहीं टाई बीम में उम्दा सरिया के बजाय निम्न स्तर के रॉड लगाए जाने की भी शिकायत की गई है।
जिप सदस्य दीपाली रोहिदास ने कहा कि संवेदक मनमाने तरीके से निर्माण कार्य करा रहा है, जिससे भवन की दीर्घकालिक मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर अब तक शिलापट्ट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत और अन्य विवरणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। शिलान्यास के समय भी जनप्रतिनिधियों को सूचना नहीं दी गई।
उन्होंने कहा कि मौजूदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन भी पूर्व में निर्माण अनियमितताओं का शिकार रहा है। निर्माण के कुछ ही समय बाद छत से पानी रिसने लगा था और फर्श में दरारें पड़ गई थीं। यदि इसी प्रकार लापरवाही जारी रही तो निर्माणाधीन भवन के भविष्य पर भी खतरा मंडरा सकता है।
ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    12 hrs ago
  • विधानसभा में डुमरी विधायक जयराम महतो ने छात्रवृति का मुद्दा पर क्या कहा सुनिए...|
    1
    विधानसभा में डुमरी विधायक जयराम महतो ने छात्रवृति का मुद्दा पर क्या कहा सुनिए...|
    user_भरोसा सच का
    भरोसा सच का
    Court reporter गोमिया, बोकारो, झारखंड•
    19 hrs ago
  • *दिवंगत पत्रकार स्व. मुकेश श्रीवास्तव की 13वीं श्रद्धांजलि सभा गुरुद्वारा में श्रद्धा और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न* निरसा दिवंगत पत्रकार स्व. मुकेश श्रीवास्तव की 13वीं श्रद्धांजलि सभा गुरुद्वारा में श्रद्धा और भावनात्मक माहौल के बीच सम्पन्न हुई। सभा में परिजनों, पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय श्री श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुद्वारा परिसर में अरदास एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. मुकेश श्रीवास्तव एक निर्भीक, कर्मठ और जनहित के मुद्दों को उठाने वाले पत्रकार थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारिता को निष्पक्षता के साथ निभाया। परिजनों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी का सहयोग और संवेदना परिवार के लिए संबल है। श्रद्धांजलि सभा का समापन गुरुद्वारा में लंगर प्रसाद वितरण के साथ हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।
    4
    *दिवंगत पत्रकार स्व. मुकेश श्रीवास्तव की 13वीं श्रद्धांजलि सभा गुरुद्वारा में श्रद्धा और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न*
निरसा दिवंगत पत्रकार स्व. मुकेश श्रीवास्तव की 13वीं श्रद्धांजलि सभा गुरुद्वारा में श्रद्धा और भावनात्मक माहौल के बीच सम्पन्न हुई।
सभा में परिजनों, पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय श्री श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुद्वारा परिसर में अरदास एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. मुकेश श्रीवास्तव एक निर्भीक, कर्मठ और जनहित के मुद्दों को उठाने वाले पत्रकार थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारिता को निष्पक्षता के साथ निभाया।
परिजनों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी का सहयोग और संवेदना परिवार के लिए संबल है। श्रद्धांजलि सभा का समापन गुरुद्वारा में लंगर प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • Post by PRESS R K PRESS R K
    1
    Post by PRESS R K PRESS R K
    user_PRESS R K PRESS R K
    PRESS R K PRESS R K
    पत्रकार Karma Tanr Vidyasagar*, Jamtara•
    10 hrs ago
  • जामताड़ा जिले में वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होते ही कई स्थानों पर उत्साह का माहौल देखा गया। मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष पद पर जयश्री देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3533 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। मतगणना पूरी होते ही उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। जयश्री देवी की जीत को विकास और जनसमर्थन की जीत बताया जा रहा है। वहीं जामताड़ा नगर पंचायत में दूसरे एवं अंतिम चरण की मतगणना समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर आशा गुप्ता को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 974 मतों से हराया। परिणाम घोषित होते ही नगर पंचायत क्षेत्र में समर्थकों ने जश्न मनाया। प्रशासन की ओर से मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की जानकारी दी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।
    1
    जामताड़ा जिले में वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होते ही कई स्थानों पर उत्साह का माहौल देखा गया। मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष पद पर जयश्री देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3533 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। मतगणना पूरी होते ही उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। जयश्री देवी की जीत को विकास और जनसमर्थन की जीत बताया जा रहा है।
वहीं जामताड़ा नगर पंचायत में दूसरे एवं अंतिम चरण की मतगणना समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर आशा गुप्ता को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 974 मतों से हराया। परिणाम घोषित होते ही नगर पंचायत क्षेत्र में समर्थकों ने जश्न मनाया।
प्रशासन की ओर से मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की जानकारी दी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।
    user_Yogesh Kumar
    Yogesh Kumar
    Local News Reporter जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.