Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुगमा बस्ती में परीक्षा-पूर्व विशेष भोजन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को किया गया प्रेरित। जिला परिषद संजय सिंह रहे उपस्थित। बेलचढ़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुगमा बस्ती में शनिवार को कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा-पूर्व विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को विशेष भोजन परोसा गया, जिसका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी परीक्षाओं से पहले बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना था।
Ranjan Mitra
उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुगमा बस्ती में परीक्षा-पूर्व विशेष भोजन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को किया गया प्रेरित। जिला परिषद संजय सिंह रहे उपस्थित। बेलचढ़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुगमा बस्ती में शनिवार को कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा-पूर्व विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को विशेष भोजन परोसा गया, जिसका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी परीक्षाओं से पहले बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना था।
More news from झारखंड and nearby areas
- बेलचढ़ी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुगमा बस्ती में शनिवार को कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा-पूर्व विशेष भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों को विशेष भोजन परोसा गया, जिसका विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी परीक्षाओं से पहले बच्चों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना था।1
- निरसा सीएचसी पंडरा में बन रहे BPHU भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग निरसा पंडरा स्थित सीएचसी परिसर में DMFT फंड से बन रहे BPHU भवन के निर्माण कार्य में घोर अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाया गया है। जिला परिषद सदस्य दीपाली रोहिदास एवं स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि भवन निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी कर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सुपर ईंट के स्थान पर छाई से बनी ईंट का प्रयोग किया जा रहा है, जबकि साइड फाइलिंग में मिट्टी की जगह छाई भरी जा रही है। वहीं टाई बीम में उम्दा सरिया के बजाय निम्न स्तर के रॉड लगाए जाने की भी शिकायत की गई है। जिप सदस्य दीपाली रोहिदास ने कहा कि संवेदक मनमाने तरीके से निर्माण कार्य करा रहा है, जिससे भवन की दीर्घकालिक मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माण स्थल पर अब तक शिलापट्ट नहीं लगाया गया है, जिससे योजना की लागत और अन्य विवरणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। शिलान्यास के समय भी जनप्रतिनिधियों को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि मौजूदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन भी पूर्व में निर्माण अनियमितताओं का शिकार रहा है। निर्माण के कुछ ही समय बाद छत से पानी रिसने लगा था और फर्श में दरारें पड़ गई थीं। यदि इसी प्रकार लापरवाही जारी रही तो निर्माणाधीन भवन के भविष्य पर भी खतरा मंडरा सकता है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।4
- इन दिनों पूरे विश्व भर में रमज़ान के पाक महीना चल रहा है. जिसमें मुस्लिम समुदाय के सभी वर्गों के लिए बुरे काम से दूर होकर रोजा रखकर खुदा की इबादत कर रहे हैं. तो वहीं दूसरी ओर इस रमजान उल हक के पाक महीने में हिंदू मुस्लिम भाईचारे का एकता भी देखने को मिल रहा है. और ही ऐसा सुंदर एवं मनमोहक दृश्य एक बार फिर देखने को मिला जिले के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र में जहां BMP कैंप के परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी दिनेश्वर कुमार शास्त्री को सर्वोच्च मानव अधिकार के झारखंड प्रदेश के चैयरमैन मो० जाहिद हुसैन ने कोर्ट पेंट धार्मिक शॉल एवं बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया. जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं. जिसके बाद मो जाहिद हुसैन ने शुक्रवार कि रात महुबनी में उपस्थित होकर 10 दिन कि तरावी मुकम्मल कराने पर हमाम को भी बुके देकर सम्मानित किया. वहीं इस संबंध में उन्होंने शनिवार कि सुबह 11 बजे मीडिया को बताया कि यह रमजान का पाक महीना खुद के प्रति समर्पण, आत्म-संयम और खुदा की इबादत का समय है। यह केवल खान-पान से परहेज नहीं, बल्कि बुराइयों को त्यागकर रूह को पाक करने की इबादत है. दुसरे धर्म की सम्मान गरीबों के प्रति हमदर्दी रमज़ान दान और पुण्य का भी महीना है।1
- जामताड़ा जिले में वर्ष 2026 के नगर निकाय चुनाव के परिणाम घोषित होते ही कई स्थानों पर उत्साह का माहौल देखा गया। मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष पद पर जयश्री देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3533 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। मतगणना पूरी होते ही उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को बधाई दी। जयश्री देवी की जीत को विकास और जनसमर्थन की जीत बताया जा रहा है। वहीं जामताड़ा नगर पंचायत में दूसरे एवं अंतिम चरण की मतगणना समाप्त होने के बाद अध्यक्ष पद पर आशा गुप्ता को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 974 मतों से हराया। परिणाम घोषित होते ही नगर पंचायत क्षेत्र में समर्थकों ने जश्न मनाया। प्रशासन की ओर से मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने की जानकारी दी गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दोनों नवनिर्वाचित अध्यक्षों ने क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है।1
- धनबाद,रिकॉर्ड मतों से जीते संजीव सिंह, धनबाद को मिला नया मेयर।1
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- न्याय मूर्ति राधा विनोद पाल एक नाम ऐसा नाम जिसने टोक्यो ट्रायल्स में अपने 1235 पृष्ठों के फैसले में लिखा यह जीते गए देशों के द्वारा हरे गए देश पर थोपा गया न्याय है1
- *दिवंगत पत्रकार स्व. मुकेश श्रीवास्तव की 13वीं श्रद्धांजलि सभा गुरुद्वारा में श्रद्धा और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न* निरसा दिवंगत पत्रकार स्व. मुकेश श्रीवास्तव की 13वीं श्रद्धांजलि सभा गुरुद्वारा में श्रद्धा और भावनात्मक माहौल के बीच सम्पन्न हुई। सभा में परिजनों, पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर स्वर्गीय श्री श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुद्वारा परिसर में अरदास एवं शांति पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि स्व. मुकेश श्रीवास्तव एक निर्भीक, कर्मठ और जनहित के मुद्दों को उठाने वाले पत्रकार थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को प्रमुखता से उठाया और पत्रकारिता को निष्पक्षता के साथ निभाया। परिजनों ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी का सहयोग और संवेदना परिवार के लिए संबल है। श्रद्धांजलि सभा का समापन गुरुद्वारा में लंगर प्रसाद वितरण के साथ हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।4