Shuru
Apke Nagar Ki App…
बलिया में तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
BSNN
बलिया में तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Abc Hindustan1
- गोरखपुर में 45 लाख के फिलिप्स LED बल्ब चोरी मामले का खुलासा | कैंट पुलिस ने आरोपी गुलशन शाह को किया गिरफ्तार1
- गोरखपुर में एक पुराना रास्ता जो वर्षों से ग्रामीणों के आने-जाने के लिए इस्तेमाल हो रहा था, उसे अचानक बंद कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह रास्ता उनके पूर्वजों के समय से चला आ रहा था, लेकिन कुछ लोगों द्वारा इसे जबरन बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई न होने पर सभी लोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गोरखपुर के कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद होने से आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है और विरोध करने पर धमकी भी दी जा रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और ग्रामीणों को कब तक न्याय मिलता है। 📍 स्थान: गोरखपुर, उत्तर प्रदेश 🎥 रिपोर्ट: पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़ वीडियो को Like 👍 Share 🔁 और Channel Subscribe 🔔 जरूर करें ताकि आपको हर बड़ी खबर सबसे पहले मिल सके। #GorakhpurNews #BreakingNews #UPNews #Gorakhpur #SSPOffice #GroundReport #PurvanchalRaftarNews अगर चाहें तो मैं ऐसे 10 यूट्यूब टैग भी दे सकता हूं जिससे वीडियो जल्दी वायरल होता है।1
- उरुवा बाजार में विवादित जमीन को लेकर पर खूब चले लाठी और ठंडा, कई लोगों के फूटे कपार टूटे हाथ और पैर पहुंचे एसएसपी गोरखपुर कार्यालय।1
- गोरखपुर में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली चलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने पंकज शाही, गगहा थाने के हिस्ट्रीशीटर युवराज सिंह और राहुल सिंह को देर रात दबोच लिया। बताया जा रहा है कि 10 मार्च की रात पंकज शाही ने शशांक त्रिपाठी को साढ़े तीन लाख रुपये लौटाने के बहाने चिड़ियाघर के पास बुलाया था। वहां पहले से मौजूद युवराज, राहुल और एक अन्य साथी ने शशांक और उसके मित्र प्रियांशु सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान शशांक के पैरों में गोली मार दी गई, जबकि प्रियांशु का सिर फोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक युवराज सिंह के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- आरसीबी के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल ने रचाई शादी आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज़ गेंदबाज़ यश दयाल अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने नोएडा में एक निजी समारोह के दौरान कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर के साथ सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि पिछले साल यश दयाल कुछ गंभीर आरोपों और एफआईआर को लेकर चर्चा में रहे थे। हालांकि अब उन्होंने तमाम विवादों के बीच अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर दी है।1
- बलिया में तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाने का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल1
- गोरखपुर में नौकरी के नाम पर ठगी, एंबुलेंस चालक से 80 हजार रुपये ऐंठे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एम्स में एंबुलेंस चालक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने एक व्यक्ति से 80 हजार रुपये लेकर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब पीड़ित जॉइनिंग के लिए एम्स पहुंचा, तब उसे ठगी का पता चला। पीड़ित वीरेंद्र गुप्ता, जो निजी एंबुलेंस चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने पुलिस को बताया कि पांच जून 2025 को उनके परिचित अविनाश गौड़ और उसके पिता जगमोहन गौड़ उनके घर आए थे। दोनों ने एम्स गोरखपुर में एंबुलेंस चालक की भर्ती होने की बात कहकर पक्की नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने नौकरी दिलाने के बदले 80 हजार रुपये की मांग की। रुपये की व्यवस्था न होने पर किस्तों में पैसे देने की बात तय हुई। इसके बाद वीरेंद्र गुप्ता ने 10 से 20 जून 2025 के बीच कुल 80 हजार रुपये आरोपियों को दे दिए। कुछ समय बाद आरोपियों ने वीरेंद्र को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। लेकिन जब वह एम्स गोरखपुर पहुंचा तो वहां के अधिकारियों ने बताया कि ऐसा कोई नियुक्ति पत्र जारी नहीं हुआ है। इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। मामले में पुलिस ने वीरेंद्र गुप्ता की तहरीर पर अविनाश गौड़ और उसके पिता जगमोहन गौड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।1