ऊंचाहार:बिजली के तार की चपेट में आने से ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा, विभाग पर लापरवाही का आरोप रिपोर्ट-सागर तिवारी रायबरेली (ऊंचाहार): उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के ग्राम गंतरी में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। गाँव के निवासी बंशीलाल बिजली के केबल के साथ लगे लोहे के सपोर्टिंग तार में प्रवाहित हो रहे हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पीड़ित बंशीलाल ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी कुछ समय पहले मीटर उखाड़ कर ले गए थे, लेकिन उन्होंने कनेक्शन केबल में लगा लोहे का सपोर्ट तार वहीं छोड़ दिया था। रविवार को जब वह रास्ते में लटक रहे इस तार को हटाने का प्रयास कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की लाइन से तार छू गया और जोरदार करंट लगा। बंशीलाल के अनुसार, मौके पर मौजूद दो युवकों ने बांस के डंडे की मदद से उन्हें तार से अलग किया, जिससे उनकी जान बच सकी। इस घटना में उनके दोनों हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। पीड़ित और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। विभागीय प्रतिक्रिया मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ आशीष कुमार वर्मा ने कहा कि घटना संज्ञान में है और इसकी पूरी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

- ऊंचाहार/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के सवैया धनी गांव में शनिवार देर रात 'नल जल मिशन' की टंकी पर तैनात एक कर्मचारी और उसके परिवार पर हमला किया गया। इस घटना में कर्मचारी समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सवैया धनी निवासी विवेक गुप्ता गांव में जल जीवन मिशन के तहत स्थापित पानी की टंकी पर कार्यरत हैं। विवेक के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ अराजक तत्व चोरी के इरादे से टंकी के पास लगे सोलर पैनल से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब विवेक और उनके परिजनों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो हमलावर उग्र हो गए। हमलावर लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में विवेक गुप्ता और अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के अन्य सदस्यों के इकट्ठा होने से पहले ही हमलावर मौके से फरार हो गए।परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष ने ऊंचाहार कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।ऊंचाहार कोतवाल अजय कुमार राय ने रविवार दोपहर डेढ़ बजे बताया कि शिकायत मिलते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के कल्याणपुर सुरजई गांव में रविवार को बहुजन समाज के महानायक कांशीराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने शिरकत कर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांशीराम को दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज समाज के लोगों को जो सम्मान और अधिकार मिल रहे हैं, उसमें कांशीराम का महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि वर्तमान समय में दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं और कानून व्यवस्था कमजोर हो चुकी है। उन्होंने समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर भी कटाक्ष किया। कार्यक्रम में मथुरा प्रसाद, आलोक कुमार, विनय कुमार, मनोज मौर्य, सत्येंद्र कुमार, महेश यादव और सुंदरलाल सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by Ram singh passi ⚔️1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- रायबरेली जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम नूनैरा (नुनेरा) में भ्रष्टाचार का मामला फिर गरमाया है। एक पीड़ित ग्रामीण कंधे पर दर्जनों प्रार्थना पत्रों का बोझ लादकर जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचा। वह वर्षों से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने डीएम, सीडीओ, एसडीएम लालगंज सहित कई उच्च अधिकारियों से पहले भी न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।ग्राम नूनैरा में पंचायत भवन निर्माण, सरकारी योजनाओं और अन्य विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने सरकारी धन का गबन किया है। वह 2017 से लगातार शिकायतें कर रहा है और अब तक एक हजार से ज्यादा शिकायती पत्र थमा चुका है। लेकिन हर बार मामला दब जाता है l पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि नीति सिर्फ कागजों तक सीमित है, जमीन पर अमल नहीं हो रहा। अगर इस बार भी न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री के दरबार तक पदयात्रा करके शिकायत पहुंचाने की बात कह रहा है। वह कहता है कि अब और इंतजार नहीं कर सकता, गांव की आवाज दबाई नहीं जा सकती।यह मामला रायबरेली में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर कर रहा है। ग्राम नूनैरा जैसे कई गांवों में विकास के नाम पर लूट मची हुई है।2
- रायबरेली (ऊंचाहार): उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र के ग्राम गंतरी में रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। गाँव के निवासी बंशीलाल बिजली के केबल के साथ लगे लोहे के सपोर्टिंग तार में प्रवाहित हो रहे हाई-वोल्टेज करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पीड़ित बंशीलाल ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी कुछ समय पहले मीटर उखाड़ कर ले गए थे, लेकिन उन्होंने कनेक्शन केबल में लगा लोहे का सपोर्ट तार वहीं छोड़ दिया था। रविवार को जब वह रास्ते में लटक रहे इस तार को हटाने का प्रयास कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रही 11,000 वोल्ट की लाइन से तार छू गया और जोरदार करंट लगा। बंशीलाल के अनुसार, मौके पर मौजूद दो युवकों ने बांस के डंडे की मदद से उन्हें तार से अलग किया, जिससे उनकी जान बच सकी। इस घटना में उनके दोनों हाथ, पैर और शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। पीड़ित और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। विभागीय प्रतिक्रिया मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ आशीष कुमार वर्मा ने कहा कि घटना संज्ञान में है और इसकी पूरी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।1