Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर एक रिटायर्ड बैंककर्मी और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने पति पर चाकू से कई बार वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी के मुंह पर पहले टेप लगाया गया और फिर गमछे से गला घोंटकर उनकी जान ले ली गई।
MUZAFFARPUR FLASH NEWS
बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर एक रिटायर्ड बैंककर्मी और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने पति पर चाकू से कई बार वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी के मुंह पर पहले टेप लगाया गया और फिर गमछे से गला घोंटकर उनकी जान ले ली गई।
More news from बिहार and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों ने एकजुट होकर पूरे उत्साह के साथ 'जय भीम' का नारा बुलंद किया।1
- मुजफ्फरपुर में सरैया पुलिस ने दो चोरी कांड का सफल उद्भेदन करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है। इस मामले के बारे में ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने खुद जानकारी साझा की है।1
- मुजफ्फरपुर जिले के धोली (मुरौल) के एक गांव में खराब पड़े नल को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की गई है। ग्रामीण ने अपने गांव के नल की तस्वीर साझा करते हुए इसे अविलंब दुरुस्त करने की गुहार लगाई है।1
- वैशाली जिले के चेहरा कलां में सड़क नहीं होने के कारण पासवान समाज के लोगों ने महुआ विधायक और हाजीपुर सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। सड़क की बुनियादी सुविधा न मिलने से नाराज समाज के लोगों ने दोनों जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।1
- वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल अंतर्गत चेहराकलां प्रखंड के मंसुरपुर हलैया गांव में ग्रामीण सड़कों की बदहाली से लोग बेहद परेशान हैं। महुआ-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय चौक से मंसुरपुर हलैया और शाहपुर खुर्द होते हुए बहबलपुर जाने वाली सड़क, तथा मुस्तफापुर चौक से मंसुरपुर हलैया और फत्तेहपुर होते हुए अब्बकरपुर जाने वाली दोनों ग्रामीण सड़कों पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में भारी जलजमाव हो गया है, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। स्कूली बच्चों, किसानों, मरीजों और दैनिक कामगारों को इससे भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण दीपक शर्मा, नागेन्द्र पासवान, सुधीर कुमार राय और रवि प्रसाद यादव सहित अन्य लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहता है। सड़क की इस जर्जर स्थिति की जानकारी कई बार संबंधित विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो बरसात के मौसम में आवागमन पूरी तरह ठप हो सकता है और किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। इस समस्या को लेकर राजद प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार यादव, पूर्व मुखिया अशोक कुमार राय और युवा राजद नेता राकेश कुमार यादव सहित अन्य लोगों ने वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह और संबंधित अधिकारियों से मंसुरपुर हलैया की दोनों बदहाल सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।1
- बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने घर में घुसकर एक रिटायर्ड बैंककर्मी और उनकी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने पति पर चाकू से कई बार वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी के मुंह पर पहले टेप लगाया गया और फिर गमछे से गला घोंटकर उनकी जान ले ली गई।1