Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिटी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, सरवट रोड, इंदिरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर। आपके सपनों के पंखों की उड़ान
City Children School Mzn
सिटी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल, सरवट रोड, इंदिरा कॉलोनी मुजफ्फरनगर। आपके सपनों के पंखों की उड़ान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- boring tubewell kheton faslon ki sinchai karne ke liye sansadhan vyavastha follow like comment share Karen Jay Hind Jay Bharat lalchand Wala Sonu Kumar babra4
- मुज़फ्फरनगर। चरथावल कस्बे में कुटेसरा मार्ग स्थित नहर पुल के निकट एक कैफे पर शुक्रवार को पवित्र रमजान माह के अवसर पर भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पत्रकार मोईन त्यागी व समाजसेवी ताबिश कुरैशी सहित अन्य साथियों के सौजन्य से किया गया। मग़रिब की अज़ान के साथ रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला, इसके बाद नमाज अदा कर सामूहिक इफ्तार किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान रमजान की पवित्रता, संयम और भाईचारे के संदेश पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में कॉमेडी कलाकार जाकिर त्यागी, यूट्यूबर अदनान, मेंबर फिरोज सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं चरथावल थाने की पुलिस टीम भी इफ्तार में शामिल हुई। अंत में देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।2
- डीएम कार्यालय के बाहर देवेंद्र कश्यप का धरना, मुख्यमंत्री योगी की टिप्पणी की निंदा, उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कश्यप धरने पर बैठ गए। उन्होंने योगी आदित्यनाथ द्वारा हिरण कश्यप और ज्योतिराव फुले को लेकर की गई कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा की। धरना प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और हिना कश्यप जैसे व्यक्तित्वों को लेकर की गई किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी समाज में गलत संदेश देती है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में स्पष्ट बयान दिया जाए और ऐसी टिप्पणियों से परहेज किया जाए। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। धरना जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपने की बात कही। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा2
- डीएम कार्यालय के बाहर देवेंद्र कश्यप का धरना, मुख्यमंत्री योगी की टिप्पणी की निंदा, उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में शुक्रवार को जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र कश्यप धरने पर बैठ गए। उन्होंने योगी आदित्यनाथ द्वारा हिरण कश्यप और ज्योतिराव फुले को लेकर की गई कथित टिप्पणी की कड़ी निंदा की। धरना प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज सुधारक ज्योतिराव फुले और हिना कश्यप जैसे व्यक्तित्वों को लेकर की गई किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी समाज में गलत संदेश देती है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में स्पष्ट बयान दिया जाए और ऐसी टिप्पणियों से परहेज किया जाए। प्रदर्शन के दौरान समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। धरना जिला अधिकारी कार्यालय के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपने की बात कही। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा3
- 🚨 बड़ी खबर | UPSC Result 2025 संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। कुल 958 उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग सिविल सेवाओं के लिए हुआ है। रिज़ल्ट अगस्त 2025 की लिखित परीक्षा और फरवरी 2026 तक चले इंटरव्यू के बाद जारी किया गया। उम्मीदवार अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 📊 पूरी खबर पढ़ें — शाह टाइम्स पर #UPSCResult2025 #UPSC #CivilServices #IAS #IPS #UPSCExam #BreakingNews #ShahTimes1
- ▪️ *गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अवैध तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद।* श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा तथा प्र0नि0 सिविल लाईन श्री आशुतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 04.03.2026 को वादी श्री राजीव जैन पुत्र धर्मचन्द्र जैन निवासी पटेलनगर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना सिविल लाईन पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि मुझे मो0नं0- 7078605136 से जान से मारने की धमकी देने व जान बचाने के नाम पर 10 लाख रूपये की अवैध मांग की जा रही है। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 51/2026 धारा 308(5),351(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना की गम्भीरता को देखते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। आज दिनांक 06.03.2026 को थाना सिविल लाईन पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि राजीव जैन को धमकी देने व रंगदारी मांगने वाले अभियुक्तगण किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में बामहेडी रेलवे स्टेशन, रेलवे लाईन के पास खडे है। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 02 व्यक्ति रेलवे लाईन के पास खडे हुए थे। पुलिस को देखते ही दोनो व्यक्ति सकपका कर जंगल की ओर भागने लगे तथा पेड़ो की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करने लगे। जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी लेकिन बदमाशों पर चेतावनी का काई असर नही हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशो की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश प्रताप चौधरी उर्फ बदमाशो का देवता पुत्र नरेश पाल निवासी हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश को काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 तमंचे मय 03 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा घटना मे प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को पुलिस द्वारा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के फारवर्ड व वेकवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* *1.* प्रताप चौधरी उर्फ बदमाशो का देवता पुत्र नरेश पाल निवासी हुसैनपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर(घायल) *2.* रवि उर्फ सूटर पुत्र रनवीर निवासी बाखरपुर थाना बालेनी जनपद बागपत। *बरामदगी का विवरणः-* ✅ 02 तमंचे मय 03 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर। ✅ घटना में प्रयुक्त 02 मोबाईल फोन। *पूछताछ का विवरणः-* प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि दोनो, लोगो को मारने की सुपारी लेते है अभियुक्त प्रताप द्वारा बताया कि जब मै जेल मे था तो अतुल कुमार नाम का व्यक्ति मुझे मिला जिसने मुझे राजीव जैन निवासी उपरोक्त को 20 लाख रूपये मे जान से मारने की सुपारी दी थी हम दोनो ने मिलकर दिनांक 04.03.2026 को राजीव जैन उपरोक्त को फोन से 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग की थी तथा आज हम दोनो इस काम को अंजाम देने के लिए जा रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड़ लिया। *घायल/गिरफ्तार अभियुक्त प्रताप उर्फ बदमाशो का देवता उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0 80/2023 धारा 379/411 भादवि थाना रामराज, मुजफ्फरनगर *2.* मु0अ0सं0 40/2025 धारा 109(1) बीएनएस थाना रामराज, मुजफ्फरनगर *3.* मु0अ0सं0 41/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना रामराज, मुजफ्फरनगर *4.* मु0अ0सं0 51/2026 धारा 308(5)/351(4) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर *गिरफ्तार अभियुक्त रवि उर्फ सूटर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* *1.* मु0अ0सं0 51/2026 धारा 308(5)/351(4) बीएनएस थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* *1.* उ0नि0 श्री प्रशान्त कुमार गिरी थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *2.* उ0नि0 श्री सतेन्द्र सिंह ढिल्लो थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *3.* उ0नि0 पंकज सागर थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *4.* कां0 408 अंकित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *5.* कां0 1621 मोहित कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *6.* कां0 1923 सुधीर कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *7.* कां0 58 ब्रहमदेव थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर। *8.* कां0 2099 अंकुर थाना सिविल लाईन, मुज़फ्फरनगर1
- मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल – 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले थे, हत्या की सुपारी का खुलासा मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को पटेलनगर निवासी व्यापारी राजीव जैन ने शिकायत दी थी कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। 6 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बामहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के नजदीक पहुंची, जहां दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े थे। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश जंगल की ओर भागने लगे और पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें प्रताप चौधरी उर्फ “बदमाशों का देवता” घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी रवि उर्फ सूटर को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 3 जिंदा और 2 खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों की हत्या की सुपारी लेते हैं। आरोपी प्रताप ने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात अतुल कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने उसे व्यापारी राजीव जैन की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसी योजना के तहत आरोपियों ने पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस अब आरोपियों के अन्य आपराधिक संबंधों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- मुजफ्फरनगर। चरथावल कस्बे में होली के पावन पर्व पर लगने वाले तीन दिवसीय प्रसिद्ध घाट मेले के दूसरे दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेला शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मेले में लोग परिवार सहित पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों और आकर्षणों का आनंद ले रहे हैं। खिलौनों की दुकानों के साथ इलेक्ट्रॉनिक झूले, मौत का कुआं और काला जादू जैसे आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी मेले का भरपूर आनंद लेते नजर आए और देर शाम तक मेले में चहल-पहल बनी रही।2
- Post by Khulasha news1