मुजफ्फरनगर: पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, एक घायल – 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले थे, हत्या की सुपारी का खुलासा मुजफ्फरनगर में थाना सिविल लाइन पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा तथा प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 4 मार्च 2026 को पटेलनगर निवासी व्यापारी राजीव जैन ने शिकायत दी थी कि उन्हें एक मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही है। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई। 6 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बामहेड़ी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन के नजदीक पहुंची, जहां दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े थे। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश जंगल की ओर भागने लगे और पेड़ों की आड़ लेकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें प्रताप चौधरी उर्फ “बदमाशों का देवता” घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी रवि उर्फ सूटर को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, 3 जिंदा और 2 खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोगों की हत्या की सुपारी लेते हैं। आरोपी प्रताप ने बताया कि जेल में उसकी मुलाकात अतुल कुमार नामक व्यक्ति से हुई थी, जिसने उसे व्यापारी राजीव जैन की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसी योजना के तहत आरोपियों ने पहले 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी और वारदात को अंजाम देने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस अब आरोपियों के अन्य आपराधिक संबंधों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- मुज़फ्फरनगर थानां छपार क्षेत्र के गांव परेई निवासी सुमित ने अपनी भतीजी प्रियांशी की शादी लगभग एक माह पूर्व गांव कुटेसरा में की थी। शादी के बाद होली का त्योहार मनाने के लिए प्रियांशी अपने मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि होली खेलने के बाद प्रियांशी घर से करीब 15 हजार रुपये नकद, कन्यादान में मिले रुपये और कुछ गहने लेकर अचानक घर से चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। परिजनों का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, लेकिन अभी तक प्रियांशी और सामान की बरामदगी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- देश में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi की योजना का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। बताया गया है कि अब हर व्यक्ति को स्वास्थ्य बीमा का कवर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब तक करीब 5 करोड़ 60 लाख लोगों को गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे उन्हें इलाज की बड़ी सुविधा मिल रही है। वहीं यह संख्या जल्द ही 10 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।1
- ⚠️ मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव… ⏸️ ⚠️ Middle East mein tension phir se high ho gaya hai… ⏸️ ईरान से जुड़े हालिया घटनाक्रम के बाद खाड़ी देशों की नाराज़गी की खबरें सामने आ रही हैं। 🌍🔥 राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि यह मामला सिर्फ कूटनीति तक सीमित रहेगा… या फिर क्षेत्र में एक बड़ा भू-राजनीतिक संकट बन सकता है। ⏳ आने वाले दिनों में वैश्विक राजनीति पर भी इसका असर पड़ सकता है। आपकी क्या राय है? 🤔 #मिडिलईस्ट #ईरान #ट्रंप #विश्वराजनीति #ब्रेकिंगन्यूज #अंतरराष्ट्रीयखबरें #न्यूजअपडेट #MiddleEast #Iran #Trump #WorldPolitics #BreakingNews #Geopolitics #GlobalTension #NewsUpdate #InternationalNews1
- Post by Rambeer Kashyap1
- bagvani aam falon ki kism langda chausa dashari nai variety ki bagon ki faslon mein Pani aur aam aane ki faslon ka bhandaran like follow comment share Karen Jay Hind Jay Bharat 🙏🇮🇳🌅🌷4
- Post by Mo mohseen1
- Post by City Children School Mzn1
- मुजफ्फरनगर: जनपद में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश प्रताप उर्फ “बदमाशों का देवता” घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश प्रताप का बयान भी सामने आया है। वीडियो में वह घटना के बारे में बोलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1