Shuru
Apke Nagar Ki App…
Available for Sale Locality : शिव गंज चौकी के पास main road Area (dimensions) : 1000 sq ft Expected Price : 1500000 Property Type : Residential Plot 9 inch wall cahro taraf boundries main road main hai
Rohit agrawal
Available for Sale Locality : शिव गंज चौकी के पास main road Area (dimensions) : 1000 sq ft Expected Price : 1500000 Property Type : Residential Plot 9 inch wall cahro taraf boundries main road main hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थलापति विजय की पार्टी ने चुनाव में 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मचा दी है। मुफ्त गैस, ₹2500 और 200 यूनिट बिजली जैसे बड़े वादों ने जनता को खूब लुभाया। अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सहयोगी दलों के साथ वे मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच पाएंगे।1
- *सोना और पेट्रोलियम कम खर्च करने की बात देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता के संदर्भ में है- अजय सिंह यादव* पेट्रोलियम पदार्थो एवं सोने का संयमित उपयोग यह देश की आर्थिक मजबूती एवं अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है आज पेट्रोलियम पदार्थों के आयात में मामले मे भारत दुनिया मे अग्रणी देश हैं साथ ही सोना के अत्यधिक आयात मे जो विदेशी मुद्रा बाहर जाती है वही मुद्रा अगर देश मे उद्योग, विकास कार्य एवं अर्थव्यवस्था के लिए निवेश हो तो देश को लाभ होगा यह किसी भी पदार्थ के उपयोग पर रोक की बात नहीं है बल्कि स्मार्ट कंस्यूमर वाली बात है इस तरह का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी ठीक है साथ ही विदेशी मुद्रा भी बचेगी जिससे आम आदमी के जीवन मे बड़ी सहायता होंगी. अजय सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा *सोना और पेट्रोलियम कम खर्च करने की बात देश की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता के संदर्भ में है- अजय सिंह यादव* पेट्रोलियम पदार्थो एवं सोने का संयमित उपयोग यह देश की आर्थिक मजबूती एवं अर्थव्यवस्था के लिए आवश्यक है आज पेट्रोलियम पदार्थों के आयात में मामले मे भारत दुनिया मे अग्रणी देश हैं साथ ही सोना के अत्यधिक आयात मे जो विदेशी मुद्रा बाहर जाती है वही मुद्रा अगर देश मे उद्योग, विकास कार्य एवं अर्थव्यवस्था के लिए निवेश हो तो देश को लाभ होगा यह किसी भी पदार्थ के उपयोग पर रोक की बात नहीं है बल्कि स्मार्ट कंस्यूमर वाली बात है इस तरह का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी ठीक है साथ ही विदेशी मुद्रा भी बचेगी जिससे आम आदमी के जीवन मे बड़ी सहायता होंगी. अजय सिंह यादव प्रदेश प्रवक्ता भाजपा1
- आचार्यधाम समिति पर किसानों के साथ खुली लूट, 50 किलो के साथ 700 ग्राम अधिक तौल। किसानों ने उठाई कार्यवाही की मांग । मोहनगढ़ - टीकमगढ़ जिले की आचार्य धाम के गेहूं उपार्जन केंद्र पर 50 किलो की बोरी में 700 ग्राम से लेकर 1 किलो तक गेहूं अतिरिक्त (अधिक तौल) लिए जाने का मामला सामने आया है। मई 2026 में हुए निरीक्षण के बाद, इस अवैध वसूली और अनियमितता के कारण 4 समिति प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद भी मोहनगढ़ तहसील के अचरा में समिति प्रबंधक द्वारा तौल में धांधली की बात सामने आई है, जिसमें किसानों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, ओर कलेक्टर विवेक श्रोतिय से इस मामले में कार्यवाही की मांग की है। शनिवार को जब खाद्य विभाग के अधिकारियों के औचक निरीक्षण में खुलासा हुआ कि हर बोरी में 50 किलो के बजाय 700 ग्राम से अधिक गेहूं लिया जा रहा था। साथ ही तौल के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का खेल भी जारी है, जिस पर किसान अपने आप को ठगी का शिकार मान रहे है, एक तरफ जिले के मुखिया विवेक श्रोतिय किसान हितैषी है और लगातार किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करते है लेकिन इस समय चल रही खरीदी के केंद्रों पर किसानों को अधिक तौल के नाम पर और तुलाई के नाम पर अवैध वसूली कर लूटा जा रहा है, जिसमें किसानों ने समिति प्रबंधक पर कार्यवाही करने और किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है। बॉक्स - 4 पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई बीते दिनों गड़बड़ी मिलने पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने 4 समिति प्रबंधकों (ऋषभ कुमार जैन, पुष्पेंद्र कुमार जैन, साक्षी शर्मा, आदि) को निलंबित किया है। जिन केंद्राें में दरगुंवा, बड़ागांव धसान, समर्रा सहित कई अन्य केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। जिसमें कलेक्टर ने 4 अलग-अलग जांच दल गठित किए थे ताकि उपार्जन व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। अब देखना ये होगा कि आचार्य धाम समिति के किसानों के साथ कलेक्टर न्याय कर पाते है कि नहीं। आचार्यधाम समिति पर किसानों के साथ खुली लूट, 50 किलो के साथ 700 ग्राम अधिक तौल। किसानों ने उठाई कार्यवाही की मांग । मोहनगढ़ - टीकमगढ़ जिले की आचार्य धाम के गेहूं उपार्जन केंद्र पर 50 किलो की बोरी में 700 ग्राम से लेकर 1 किलो तक गेहूं अतिरिक्त (अधिक तौल) लिए जाने का मामला सामने आया है। मई 2026 में हुए निरीक्षण के बाद, इस अवैध वसूली और अनियमितता के कारण 4 समिति प्रबंधकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद भी मोहनगढ़ तहसील के अचरा में समिति प्रबंधक द्वारा तौल में धांधली की बात सामने आई है, जिसमें किसानों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, ओर कलेक्टर विवेक श्रोतिय से इस मामले में कार्यवाही की मांग की है। शनिवार को जब खाद्य विभाग के अधिकारियों के औचक निरीक्षण में खुलासा हुआ कि हर बोरी में 50 किलो के बजाय 700 ग्राम से अधिक गेहूं लिया जा रहा था। साथ ही तौल के नाम पर किसानों से अवैध वसूली का खेल भी जारी है, जिस पर किसान अपने आप को ठगी का शिकार मान रहे है, एक तरफ जिले के मुखिया विवेक श्रोतिय किसान हितैषी है और लगातार किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करते है लेकिन इस समय चल रही खरीदी के केंद्रों पर किसानों को अधिक तौल के नाम पर और तुलाई के नाम पर अवैध वसूली कर लूटा जा रहा है, जिसमें किसानों ने समिति प्रबंधक पर कार्यवाही करने और किसानों को न्याय दिलाने की मांग की है। बॉक्स - 4 पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई बीते दिनों गड़बड़ी मिलने पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने 4 समिति प्रबंधकों (ऋषभ कुमार जैन, पुष्पेंद्र कुमार जैन, साक्षी शर्मा, आदि) को निलंबित किया है। जिन केंद्राें में दरगुंवा, बड़ागांव धसान, समर्रा सहित कई अन्य केंद्रों पर गड़बड़ी की शिकायतें मिली थीं। जिसमें कलेक्टर ने 4 अलग-अलग जांच दल गठित किए थे ताकि उपार्जन व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके। अब देखना ये होगा कि आचार्य धाम समिति के किसानों के साथ कलेक्टर न्याय कर पाते है कि नहीं।1
- Post by Mahendra Kumar Dubey1
- शोशल मीडिया पर वीडियो हुआ बॉयरल बॉयरल बीडीओ टीकमगढ़ जिले के थाना जतारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरई पाली का बताया जा रहा है जहां पर अवैध शराब बेचने का वीडियो पुलिस ने पकड़ा देखिए खास रिपोर्ट पुलिस जुटी जांच में1
- अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने टीकमगढ़ जिले के सतगुआ गांव में जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उन्हें मानवाधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। संगठन ने इन समस्याओं को अधिकारियों तक पहुँचाकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।4
- गरौठा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई,निकली भव्य शोभायात्रा गरौठा (झांसी)। कस्बा स्थित श्री बजरंग मंदिर प्रांगण में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। करणी सेना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण को याद किया गया। उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के महान योद्धा थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी आत्मसम्मान और स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन आज भी युवाओं को साहस, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं। इस अवसर पर बहोरन सिंह एडवोकेट, अरविंद सिंह, दीपू अस्ता, राजेश परिहार, छोटू अस्ता , अभिषेक ठाकुर, मोलू ठाकुर घटियारी, अखंड प्रताप सिंह, रिंकू सेंगर, राजेंद्र बुंदेला, रामू सेंगर, मिलन परिहार, रविंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में करणी सेना एवं क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक अंशुमान सिंह, आसू परिहार, प्रियांशु जादौन, अंकित सिंह राजावत, अमित सेंगर, अनुराग सिंह, विवेक सिंह, अनूप सिंह एवं प्रांजल ठाकुर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के पश्चात नगर में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में भव्य जुलूस भी निकाला गया। जुलूस में युवाओं ने “महाराणा प्रताप अमर रहें” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा नगर देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।1
- *भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत, जतारा में आकार ले रहा 'जन शीतल आश्रय'* *तपती धूप में राहत की छांव: जतारा में बनेगा 'जन शीतल आश्रय', कलेक्टर ने खुद परखीं व्यवस्थाएं* जतारा ।। जब पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाए, तो बंद कमरों में भी चैन नहीं मिलता। ऐसे में उन लोगों की स्थिति की कल्पना करना भी डरावना है, जो मजबूरी में दवा के लिए अस्पताल, जरूरी कागजात के लिए तहसील या सफर के लिए बस स्टैंड की खाक छान रहे हैं। आमजन की इसी पीड़ा को समझते हुए प्रशासन ने जतारा में 'जन शीतल आश्रय' की परिकल्पना को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने परखीं व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश हाल ही में जिले के संवेदनशील मुखिया, कलेक्टर विवेक श्रोतीय ने जतारा पहुंचकर निर्माणाधीन जन शीतल आश्रय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में कहा कि इस आश्रय स्थल का उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि चिलचिलाती धूप में तप रहे व्यक्ति को 'आत्मीय ठंडक' देना है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के प्रमुख दिशा-निर्देश: ठंडा पानी सर्वोपरि: पेयजल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित हो, ताकि किसी को प्यासा न रहना पड़े। हवा का पर्याप्त इंतजाम: आश्रय स्थल में केवल शेड ही नहीं, बल्कि पर्याप्त संख्या में कूलर और पंखे लगाए जाएं। सुगम पहुंच: यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल और बस स्टैंड के पास आने वाले जरूरतमंदों को यहां तक पहुंचने में भटकना न पड़े। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष अनुराग रामजी नायक भी साथ रहे। उन्होंने नगर परिषद की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि स्थानीय प्रशासन इस जनहितैषी कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएगा। इस दौरान राजस्व और निकाय विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी भी मुस्तैद दिखे। इंसानियत का 'ठंडा' कोना खबर का नजरिया:प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। अक्सर सरकारी फाइलों में योजनाएं तो बहुत बनती हैं, लेकिन 'जन शीतल आश्रय' जैसी जमीनी पहल सीधे तौर पर उस अंतिम व्यक्ति को राहत देती है, जो लू के थपेड़ों के बीच अपने परिवार के लिए संघर्ष कर रहा है। उम्मीद है कि अन्य नगरीय निकाय भी इस मॉडल को अपनाएंगे। *इनका कहना है:* "यह आश्रय स्थल उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, जो तहसील या नगर पालिका के काम से मीलों दूर चलकर आते हैं। प्रशासन की यह संवेदनशीलता स्वागत योग्य है।"— *एक स्थानीय नागरिक* *इनका कहना है:* "भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए आमजन, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए 'जन शीतल आश्रय' तैयार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि तहसील, अस्पताल या बस स्टैंड आने वाले किसी भी व्यक्ति को तपती धूप में परेशान न होना पड़े। यहाँ ठंडे पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।" — *विवेक श्रोतीय, कलेक्टर टीकमगढ़* *भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत, जतारा में आकार ले रहा 'जन शीतल आश्रय'* *तपती धूप में राहत की छांव: जतारा में बनेगा 'जन शीतल आश्रय', कलेक्टर ने खुद परखीं व्यवस्थाएं* जतारा ।। जब पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाए, तो बंद कमरों में भी चैन नहीं मिलता। ऐसे में उन लोगों की स्थिति की कल्पना करना भी डरावना है, जो मजबूरी में दवा के लिए अस्पताल, जरूरी कागजात के लिए तहसील या सफर के लिए बस स्टैंड की खाक छान रहे हैं। आमजन की इसी पीड़ा को समझते हुए प्रशासन ने जतारा में 'जन शीतल आश्रय' की परिकल्पना को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने परखीं व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश हाल ही में जिले के संवेदनशील मुखिया, कलेक्टर विवेक श्रोतीय ने जतारा पहुंचकर निर्माणाधीन जन शीतल आश्रय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में कहा कि इस आश्रय स्थल का उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि चिलचिलाती धूप में तप रहे व्यक्ति को 'आत्मीय ठंडक' देना है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के प्रमुख दिशा-निर्देश: ठंडा पानी सर्वोपरि: पेयजल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित हो, ताकि किसी को प्यासा न रहना पड़े। हवा का पर्याप्त इंतजाम: आश्रय स्थल में केवल शेड ही नहीं, बल्कि पर्याप्त संख्या में कूलर और पंखे लगाए जाएं। सुगम पहुंच: यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल और बस स्टैंड के पास आने वाले जरूरतमंदों को यहां तक पहुंचने में भटकना न पड़े। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष अनुराग रामजी नायक भी साथ रहे। उन्होंने नगर परिषद की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि स्थानीय प्रशासन इस जनहितैषी कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएगा। इस दौरान राजस्व और निकाय विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी भी मुस्तैद दिखे। इंसानियत का 'ठंडा' कोना खबर का नजरिया:प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। अक्सर सरकारी फाइलों में योजनाएं तो बहुत बनती हैं, लेकिन 'जन शीतल आश्रय' जैसी जमीनी पहल सीधे तौर पर उस अंतिम व्यक्ति को राहत देती है, जो लू के थपेड़ों के बीच अपने परिवार के लिए संघर्ष कर रहा है। उम्मीद है कि अन्य नगरीय निकाय भी इस मॉडल को अपनाएंगे।1