Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mahendra Kumar Dubey
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ के वृंदावन तालाब पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्रमदान किया गया। इसमें कलेक्टर, सांसद प्रतिनिधि, पूर्व विधायक सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर तालाब के घाटों की साफ-सफाई की।4
- *भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत, जतारा में आकार ले रहा 'जन शीतल आश्रय'* *तपती धूप में राहत की छांव: जतारा में बनेगा 'जन शीतल आश्रय', कलेक्टर ने खुद परखीं व्यवस्थाएं* जतारा ।। जब पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाए, तो बंद कमरों में भी चैन नहीं मिलता। ऐसे में उन लोगों की स्थिति की कल्पना करना भी डरावना है, जो मजबूरी में दवा के लिए अस्पताल, जरूरी कागजात के लिए तहसील या सफर के लिए बस स्टैंड की खाक छान रहे हैं। आमजन की इसी पीड़ा को समझते हुए प्रशासन ने जतारा में 'जन शीतल आश्रय' की परिकल्पना को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने परखीं व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश हाल ही में जिले के संवेदनशील मुखिया, कलेक्टर विवेक श्रोतीय ने जतारा पहुंचकर निर्माणाधीन जन शीतल आश्रय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में कहा कि इस आश्रय स्थल का उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि चिलचिलाती धूप में तप रहे व्यक्ति को 'आत्मीय ठंडक' देना है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के प्रमुख दिशा-निर्देश: ठंडा पानी सर्वोपरि: पेयजल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित हो, ताकि किसी को प्यासा न रहना पड़े। हवा का पर्याप्त इंतजाम: आश्रय स्थल में केवल शेड ही नहीं, बल्कि पर्याप्त संख्या में कूलर और पंखे लगाए जाएं। सुगम पहुंच: यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल और बस स्टैंड के पास आने वाले जरूरतमंदों को यहां तक पहुंचने में भटकना न पड़े। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष अनुराग रामजी नायक भी साथ रहे। उन्होंने नगर परिषद की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि स्थानीय प्रशासन इस जनहितैषी कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएगा। इस दौरान राजस्व और निकाय विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी भी मुस्तैद दिखे। इंसानियत का 'ठंडा' कोना खबर का नजरिया:प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। अक्सर सरकारी फाइलों में योजनाएं तो बहुत बनती हैं, लेकिन 'जन शीतल आश्रय' जैसी जमीनी पहल सीधे तौर पर उस अंतिम व्यक्ति को राहत देती है, जो लू के थपेड़ों के बीच अपने परिवार के लिए संघर्ष कर रहा है। उम्मीद है कि अन्य नगरीय निकाय भी इस मॉडल को अपनाएंगे। *इनका कहना है:* "यह आश्रय स्थल उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, जो तहसील या नगर पालिका के काम से मीलों दूर चलकर आते हैं। प्रशासन की यह संवेदनशीलता स्वागत योग्य है।"— *एक स्थानीय नागरिक* *इनका कहना है:* "भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए आमजन, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए 'जन शीतल आश्रय' तैयार किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि तहसील, अस्पताल या बस स्टैंड आने वाले किसी भी व्यक्ति को तपती धूप में परेशान न होना पड़े। यहाँ ठंडे पानी और बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।" — *विवेक श्रोतीय, कलेक्टर टीकमगढ़* *भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत, जतारा में आकार ले रहा 'जन शीतल आश्रय'* *तपती धूप में राहत की छांव: जतारा में बनेगा 'जन शीतल आश्रय', कलेक्टर ने खुद परखीं व्यवस्थाएं* जतारा ।। जब पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाए, तो बंद कमरों में भी चैन नहीं मिलता। ऐसे में उन लोगों की स्थिति की कल्पना करना भी डरावना है, जो मजबूरी में दवा के लिए अस्पताल, जरूरी कागजात के लिए तहसील या सफर के लिए बस स्टैंड की खाक छान रहे हैं। आमजन की इसी पीड़ा को समझते हुए प्रशासन ने जतारा में 'जन शीतल आश्रय' की परिकल्पना को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। कलेक्टर ने परखीं व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश हाल ही में जिले के संवेदनशील मुखिया, कलेक्टर विवेक श्रोतीय ने जतारा पहुंचकर निर्माणाधीन जन शीतल आश्रय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट लहजे में कहा कि इस आश्रय स्थल का उद्देश्य केवल औपचारिकता पूरी करना नहीं, बल्कि चिलचिलाती धूप में तप रहे व्यक्ति को 'आत्मीय ठंडक' देना है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के प्रमुख दिशा-निर्देश: ठंडा पानी सर्वोपरि: पेयजल के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित हो, ताकि किसी को प्यासा न रहना पड़े। हवा का पर्याप्त इंतजाम: आश्रय स्थल में केवल शेड ही नहीं, बल्कि पर्याप्त संख्या में कूलर और पंखे लगाए जाएं। सुगम पहुंच: यह सुनिश्चित किया जाए कि अस्पताल और बस स्टैंड के पास आने वाले जरूरतमंदों को यहां तक पहुंचने में भटकना न पड़े। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष अनुराग रामजी नायक भी साथ रहे। उन्होंने नगर परिषद की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि स्थानीय प्रशासन इस जनहितैषी कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण कराएगा। इस दौरान राजस्व और निकाय विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी भी मुस्तैद दिखे। इंसानियत का 'ठंडा' कोना खबर का नजरिया:प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। अक्सर सरकारी फाइलों में योजनाएं तो बहुत बनती हैं, लेकिन 'जन शीतल आश्रय' जैसी जमीनी पहल सीधे तौर पर उस अंतिम व्यक्ति को राहत देती है, जो लू के थपेड़ों के बीच अपने परिवार के लिए संघर्ष कर रहा है। उम्मीद है कि अन्य नगरीय निकाय भी इस मॉडल को अपनाएंगे।1
- टीकमगढ़ जिले के देवराहा गांव में अवैध देसी शराब खुलेआम बेचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो जतारा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसने शराब माफियाओं की बेखौफी उजागर की है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।2
- मध्य प्रदेश में आपात स्थिति में ग्रामीण इलाकों के लोगों की जान बचाने के लिए एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। इस पहल से दूरदराज के मरीजों को भी समय पर इलाज मिल पाएगा।1
- दिगौड़ा कस्बे में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बे में आज पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई। दिगौड़ा कस्बे में कपड़ों की दुकान में लगी भीषण आग टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा कस्बे में आज पुरानी पुलिस चौकी के पास स्थित एक कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई।1
- जब तापमान 42°C हो हम अपने घर या कार्यालय में ठंडक का अनुभव कर लेते हैं, लेकिन सोचिए उन लोगों के बारे में जो मजबूरी में बाहर निकलते हैं—दवा लेने, तहसील, नगर पालिका, बस स्टैंड या अस्पताल के काम से। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए जतारा में बनने जा रहे “जन शीतल आश्रय ” का निरीक्षण आदरणीय कलेक्टर महोदय Vivek Shrotriya जी ने जब तापमान 42°C हो हम अपने घर या कार्यालय में ठंडक का अनुभव कर लेते हैं, लेकिन सोचिए उन लोगों के बारे में जो मजबूरी में बाहर निकलते हैं—दवा लेने, तहसील, नगर पालिका, बस स्टैंड या अस्पताल के काम से। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए जतारा में बनने जा रहे “जन शीतल आश्रय ” का निरीक्षण आदरणीय कलेक्टर महोदय Vivek Shrotriya जी ने किया1
- टीकमगढ़ जिले के जतारा नगर में विद्युत विभाग द्वारा झाड़ कटिंग के बाद काटा गया मलबा सड़कों पर ही छोड़ दिया गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है और आगजनी की बड़ी घटना का खतरा बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने एसडीएम से इस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।4
- आस्था की कठिन डगर: 450 किमी का सफर! 🚩 आज पलेरा के वार्ड क्रमांक 11 से भज्जू (भगत जी) प्रजापति जी ने राजस्थान के झाज के लिए अपनी विशेष 'पैढ' भरी। डीजे पर बजते धार्मिक भजनों और सैकड़ों लोगों की उपस्थिति के बीच यह यात्रा रवाना हुई आस्था की कठिन डगर: 450 किमी का सफर! 🚩 आज पलेरा के वार्ड क्रमांक 11 से भज्जू (भगत जी) प्रजापति जी ने राजस्थान के झाज के लिए अपनी विशेष 'पैढ' भरी। डीजे पर बजते धार्मिक भजनों और सैकड़ों लोगों की उपस्थिति के बीच यह यात्रा रवाना हुई1
- टीकमगढ़ जिले के पलेरा में कलेक्टर ने भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए 'जन शीतल आश्रय' का शुभारंभ किया। यह केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों के परिजनों को शीतल व आरामदायक जगह प्रदान करेगा।1