Shuru
Apke Nagar Ki App…
*कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना से सम्बन्धित तीन शातिर अभियुक्तों को 05 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*
मुनीश कुमार पत्रकार
*कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना से सम्बन्धित तीन शातिर अभियुक्तों को 05 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*
More news from Hardoi and nearby areas
- *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मोबाइल छिनैती की घटना से सम्बन्धित तीन शातिर अभियुक्तों को 05 अदद मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में-*1
- युवाओं को रोजगार, महिलाओं को अवसर और किसानों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता शाहजहांपुर को बेहतर बनाना ही हमारा एजेंडा : सुरेश खन्ना युवाओं को रोजगार, महिलाओं को अवसर और किसानों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता शाहजहांपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं शाहजहांपुर के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि शाहजहांपुर को विकास के पथ पर और आगे ले जाना ही उनका प्रमुख एजेंडा है। किसान, युवा और महिलाओं के हितों को केंद्र में रखते हुए सरकार लगातार योजनाओं को धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। अब तक लाखों लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएँ भी शामिल हैं। महिलाओं को उनके अधिकारों के अनुरूप आरक्षण का लाभ भी दिया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बार स्पष्ट कर चुके हैं कि आगामी समय में भी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नियुक्तियाँ दी जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया में योग्यता और क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी तथा पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति स्पष्ट है—न भाई-भतीजावाद, न पैसे का खेल और न किसी तरह का पक्षपात। उन्होंने कहा कि किसानों का सम्मान और उनकी आय को मजबूत करना भी सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में है। किसान हित में लगातार योजनाएँ और प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि कृषि क्षेत्र को मजबूती मिले और किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो। सुरेश खन्ना ने कहा कि किसान, युवा और महिलाएँ विकास की मुख्य धुरी हैं। इन तीनों वर्गों को सशक्त बनाकर शाहजहांपुर को विकास, रोजगार और बेहतर सुविधाओं के मामले में और आगे ले जाना ही सरकार और उनका संकल्प है1
- सड़क किनारे निर्माण और जलनिकासी बंद होने से महिला परेशान, घर मै भरा पानी प्रशासन से कार्रवाई की मांग पीड़िता नें दिया तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र नहीं लिया गया कोई संज्ञान हरदोई। थाना सुरसा क्षेत्र के ग्राम गंगापुर निवासी रामश्री पत्नी राम प्रकाश ने प्रशासनिक अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गांव में जलनिकासी की समस्या और आए दिन होने वाली गाली-गलौज को लेकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता रामश्री ने आरोप लगाया कि गांव के ही कन्हई पुत्र शिव प्रसाद, रमेश पुत्र शिव प्रसाद, गया प्रसाद पुत्र महा सिंह आदि लोगों ने सड़क के किनारे तक मकान का निर्माण कर लिया है। इसके अलावा मकानों के आगे मिट्टी डालकर पानी की निकासी का रास्ता बंद कर दिया गया है। जलनिकासी बाधित होने के कारण बारिश का पानी उनके मकान में भर जाता है, जिससे परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं प्राथमिक विद्यालय की ओर आने-जाने वाले रास्ते पर भी जलभराव के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है। रामश्री के अनुसार उन्होंने जब उक्त लोगों से पानी की निकासी का रास्ता खोलने के लिए कहा तो कथित रूप से उनके साथ गाली-गलौज की गई। उनका आरोप है कि आए दिन गाली-गलौज कर उन्हें परेशान किया जाता है। पीड़िता ने प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की जांच कराकर जलनिकासी का रास्ता खुलवाने तथा दोषी लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- *विधवा पेंशन के नाम पर 5 लाख की ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार* शाहजहाँपुर। थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस ने विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को यह सफलता मिली। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रौसर कोठी निवासी वादिनी की तहरीर पर 15 जुलाई 2026 को अभियुक्त नमन (पुत्र त्रिलोकी सिंह, निवासी ग्राम रौसर कोठी) के खिलाफ मु0अ0सं0 140/26 धारा 318(4)/351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि नमन ने वादिनी को विधवा पेंशन दिलाने का झांसा देकर उसके आधार कार्ड, पैन कार्ड और सिम (OTP के लिए) ले लिए थे। इसके बाद आरोपी ने धोखाधड़ी कर किस्तों में महिला के खाते से 5,00,000 रुपये निकाल लिए। जब पीड़िता और उसके बेटे को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। शनिवार, 12 सितंबर 2026 की रात करीब 11:00 बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने अभियुक्त नमन को भट्टा चौराहा, रौसर कोठी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अशोक कुमार तथा कॉन्स्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।1
- 🔴 हैंडलाइन बहगुल नदी के कटाव से मोहनपुर मजरा लहसड़ी में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार 📰 सब-हैंडलाइन तेज बहाव से बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने कटाव स्थल पर मिट्टी-पत्थर डलवाकर तत्काल बचाव कार्य कराने की मांग की #️⃣ हैशटैग #बहगुलनदी #बाढ़काखतरा #मोहनपुर #लहसड़ी #जलालाबाद #शाहजहांपुर #नदीकटाव #ग्रामीणोंकीगुहार #बाढ़राहत #प्रशासन #एसडीएम #जनसुरक्षा #फसलसुरक्षा #PK24NEWS #PK24NEWSSahjahanpur 🔴 हैंडलाइन बहगुल नदी के कटाव से मोहनपुर मजरा लहसड़ी में बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार 📰 सब-हैंडलाइन तेज बहाव से बढ़ा खतरा, ग्रामीणों ने कटाव स्थल पर मिट्टी-पत्थर डलवाकर तत्काल बचाव कार्य कराने की मांग की #️⃣ हैशटैग #बहगुलनदी #बाढ़काखतरा #मोहनपुर #लहसड़ी #जलालाबाद #शाहजहांपुर #नदीकटाव #ग्रामीणोंकीगुहार #बाढ़राहत #प्रशासन #एसडीएम #जनसुरक्षा #फसलसुरक्षा #PK24NEWS #PK24NEWSSahjahanpur1
- ****मासूम की मौत के बाद खुली स्वास्थ्य विभाग की नींद!** 👉झोलाछाप के इलाज पर उठे सवाल, क्लीनिक सीज—अब जिम्मेदारों की जवाबदेही कौन तय करेगा? शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के मुकरमपुर में करीब 14 वर्षीय अमन कुमार की इलाज के बाद मौत ने स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। जपनापुर निवासी संतोष कुमार के पुत्र अमन को बुखार आने पर मुकरमपुर स्थित क्लीनिक ले जाया गया था। इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। मामले में शिक्षामित्र रविंद्र यादव की भूमिका जांच के घेरे में है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. इरफान ने उन्हें नोटिस जारी कर चिकित्सकीय योग्यता समेत संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने और सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। क्लीनिक को सीज कर दिया गया है और मौके पर पुलिस टीम मौजूद है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्रा के अनुसार अभी परिजनों की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बच्चे की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। 👉सवालों के घेरे में निगरानी व्यवस्था सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को झोलाछापों पर कार्रवाई के लिए किसी मासूम की जान जाने का इंतजार रहता है? गांव-कस्बों में बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वालों की निगरानी आखिर कौन कर रहा है? यदि संबंधित व्यक्ति के पास इलाज करने की वैध योग्यता नहीं थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? एक मासूम की मौत के बाद क्लीनिक सीज होना कार्रवाई जरूर है, लेकिन असली सवाल यह है कि ऐसी कार्रवाई मौत से पहले क्यों नहीं हुई? अब निगाह पुलिस जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और स्वास्थ्य विभाग के दस्तावेज सत्यापन पर है।2
- पहले दिन फटकार के बाद दूसरे दिन सुबह फिर निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश पहले दिन फटकार के बाद दूसरे दिन सुबह फिर निरीक्षण, अधिकारियों को सख्त निर्देश वित्त मंत्री खन्ना बोले—सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं शाहजहांपुर। कैंट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का सख्त रुख लगातार दूसरे दिन भी देखने को मिला। एक दिन पहले सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताने के बाद वित्त मंत्री 13 सितंबर की सुबह दोबारा कैंटोनमेंट कार टैक्सी स्टैंड और रोडवेज बस स्टैंड क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंच गए। मंत्री के लगातार दूसरे दिन मौके पर पहुंचने से संबंधित अधिकारियों में भी खलबली मची रही। एक दिन पहले निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे फैली गंदगी और सफाई व्यवस्था में खामियां मिलने पर वित्त मंत्री ने अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त की थी। उन्होंने सीओ कैंट, नगर निगम की महापौर और नगर आयुक्त को तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। निर्देश देने के अगले ही दिन वित्त मंत्री का दोबारा उसी क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचना अधिकारियों के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है। उन्होंने मौके पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों, टैक्सी स्टैंड, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से सफाई कराई जाए। वित्त मंत्री ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सफाई के बाद दोबारा गंदगी न फैले। उन्होंने लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए। वित्त मंत्री के लगातार दूसरे दिन निरीक्षण से नगर निगम और कैंट क्षेत्र के अधिकारियों में हलचल रही। अब अधिकारियों के सामने चुनौती है कि मंत्री के निर्देशों के अनुरूप सफाई व्यवस्था को केवल निरीक्षण के दौरान ही नहीं, बल्कि नियमित रूप से बेहतर बनाए रखा जाए।1
- आंगनबाड़ी केंद्र से नदारद सहायिका, मनमाने स्थान पर पोषाहार वितरण का आरोप जलालाबाद। विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत बझेड़ा महुआ डाड़ी में आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सहायिका नियमित रूप से केंद्र पर मौजूद नहीं रहतीं और पोषाहार का वितरण भी आंगनबाड़ी केंद्र पर न कर मनमाने तरीके से उनके द्वारा चिन्हित स्थान पर किया जाता है। मीडिया द्वारा जानकारी लिए जाने पर ग्रामीणों ने बताया कि पोषाहार वितरण की व्यवस्था को लेकर लंबे समय से मनमानी की जा रही है। ग्रामीणों में इसे लेकर काफी रोष दिखाई दिया। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।1
- uric acid ka gharelu upay video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen uric acid ka gharelu upaye video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen1