Shuru
Apke Nagar Ki App…
निचलौल-लालपुर के पास हुए सड़क दुर्घटना में कुशीनगर के माँ बेटे मौत मामले ने परिजनों नव लगाई न्याय की गुहार... #Nichlaul #viralposttoday #maharajganjpolice #viralfb #co #sho #vitalposttoday #maharajganjnews #ViralFacebook #accident #mdnews #viralreelsfacebook MD News Rakesh Tripathi Sandeep Yadav
धर्मेन्द्र कसौधन
निचलौल-लालपुर के पास हुए सड़क दुर्घटना में कुशीनगर के माँ बेटे मौत मामले ने परिजनों नव लगाई न्याय की गुहार... #Nichlaul #viralposttoday #maharajganjpolice #viralfb #co #sho #vitalposttoday #maharajganjnews #ViralFacebook #accident #mdnews #viralreelsfacebook MD News Rakesh Tripathi Sandeep Yadav
More news from Ayodhya and nearby areas
- #Nichlaul #viralposttoday #maharajganjpolice #viralfb #co #sho #vitalposttoday #maharajganjnews #ViralFacebook #accident #mdnews #viralreelsfacebook MD News Rakesh Tripathi Sandeep Yadav1
- होर्मुज खुला... 11% गिरे तेल के दाम, गैस भी सस्ती लेकिन फिर आई ये खबर !1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। ब्लॉक क्षेत्र के सेमरा गांव में रविवार को अचानक कूड़े के ढेर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, साधु मोदनवाल पुत्र हरिप्रसाद के बाग में पड़े कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना सेमरा ग्राम निवासी प्रियंका ने तत्काल डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से आसपास के क्षेत्र को भी समय रहते सुरक्षित कर लिया गया। घटना के दौरान हैरिंग्टनगंज चौकी की पुलिस टीम भी मौके पर तैनात रही और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। इस मौके पर अतुल तिवारी, विनोद कसौधन, राकेश जायसवाल, बब्बू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।4
- Post by UP 42 Ayodhya Live1
- महिला सफाई कर्मियों से छेड़छाड़ पर युवक की पिटाई, वीडियो वायरल अयोध्या। राम की पैड़ी क्षेत्र में नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नशे में धुत युवक ने महिलाओं से अभद्रता की, जिसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित युवक अक्सर राम की पैड़ी पर आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था। घटना के दौरान मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी युवक को घेरकर उसकी पिटाई कर रही हैं। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण घाट चौकी अंतर्गत राम की पैड़ी की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। फिलहाल, मामले में आधिकारिक पुष्टि और कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।1
- उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने शक्ति भवन, लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में विद्युत व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, उपभोक्ता हितैषी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, विशेष रूप से स्मार्ट मीटर व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में गठित तकनीकी समिति जब तक अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर देती और उसकी जांच नहीं हो जाती, तब तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी।जहां स्मार्ट मीटर अभी तत्काल में लगे हैं, वहां लगभग 15 दिन की कन्वर्जन अवधि तथा उसके बाद 30 दिन यानी कुल लगभग 45 दिन तक किसी भी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है कि जीरो बैलेंस होने की स्थिति में भी अधिकतम 3 दिन या ₹200 तक (2 किलोवाट भार तक) विद्युत आपूर्ति बाधित नहीं होगी, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उपभोक्ताओं को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए 5-स्तरीय एसएमएस अलर्ट प्रणाली लागू की जाएगी, जिसके तहत बैलेंस 30 प्रतिशत होने पर पहला,10 प्रतिशत पर दूसरा,बैलेंस समाप्त होने पर तीसरा, डिस्कनेक्शन से एक दिन पूर्व चौथा तथा डिस्कनेक्शन के बाद पांचवां संदेश भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त रविवार एवं अन्य अवकाश के दिनों में बैलेंस नेगेटिव होने पर भी किसी भी स्थिति में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।गर्मी के मौसम को देखते हुए मंत्री ने सभी डिस्कॉम अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर बदलने में किसी प्रकार की देरी न हो तथा ढीले तारों और स्पार्किंग की समस्याओं को तत्काल ठीक किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अनुरक्षण कार्यों में तेजी लाकर दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम किया जाए।इसके साथ ही मंत्री ने निर्देशित किया कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन डिस्कनेक्ट हुए हैं, उनसे फोन कॉलिंग के माध्यम से संपर्क स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि उपभोक्ता संतुष्टि सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।बैठक में ऊर्जा मंत्री ने दोहराया कि प्रदेश सरकार विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतर प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे।1
- टिकैतनगर में अक्षय तृतीया पर सेवा सदन हॉस्पिटल का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 140 से अधिक मरीजों को मिला लाभ टिकैतनगर नगर पंचायत स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने संचालित सेवा सदन हॉस्पिटल में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार दिवस " *अक्षय* *तृतीया* " के उपलक्ष्य में आयोजित इस शिविर में मरीजों को निशुल्क ओपीडी, विभिन्न प्रकार की जांचें तथा डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं मुफ्त वितरित की गईं। शिविर में वेदांत हॉस्पिटल, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अब्दुल अजीज अहमद ने करीब 75 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. आयशा बानो ने लगभग 65 महिला मरीजों को परामर्श दिया। डॉ. पवन कुमार वर्मा ने भी मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह प्रदान की। सेवा सदन हॉस्पिटल के एमडी रितेश जैन ने बताया कि भगवान ऋषभदेव की कृपा से प्रत्येक वर्ष अक्षय तृतीया के अवसर पर इस प्रकार का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस अवसर पर डॉ. नीरज कुमार, अमित कुमार, निशांत, आस्था, राजपत मैडम, रिजवाना सहित पूरी डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को मिठाई एवं प्रसाद का वितरण भी किया गया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में सराहनीय कदम बताया।7
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के हरदोईया गांव में रविवार, 19 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में “डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान–2026” के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम एवं ग्रामसभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान पति अमर कुमार पासवान व बृजेश पांडे के नेतृत्व में पंचायत भवन मैदान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लल्लू सिंह (सांसद) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रभानु पासवान (विधायक, मिल्कीपुर) उपस्थित रहे। अतिथियों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंच संचालन बृजेश पांडे द्वारा किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश चौरसिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र माणि त्रिपाठी उर्फ सल्ले भैया सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन जिला पंचायत सदस्य बबलू पासवान द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर अंबेडकर जी के विचारों को दर्शाते आकर्षक बैनर लगाए गए थे। संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने अंबेडकर जी के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही सामाजिक समरसता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की भी तैनाती रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनार्दन मौर्य, डॉ. विनोद रावत, अभिषेक पाठक, राहुल सिंह, जयप्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4