logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकूट से इस वक्त की खबर है, जहां नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। सेवा पखवाड़ा के तहत शास्त्री नगर में करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा की मौजूदगी में वार्ड सभासद शंकर प्रसाद यादव ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह निर्माण कार्य विनोद सोनी के घर से अभिषेक मिश्रा के घर तक कराया जाएगा। इससे जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सभासद शंकर यादव ने विकास कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और अधिशासी अधिकारी का आभार जताया। वहीं अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा ने बताया कि करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अवर अभियंता शुभम तिवारी, ठेकेदार सुरेश पांडे समेत नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण पूरा होने के बाद शास्त्री नगर में सड़क और जल निकासी की समस्या काफी हद तक दूर होगी। चित्रकूट से इस वक्त की खबर है, जहां नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। सेवा पखवाड़ा के तहत शास्त्री नगर में करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा की मौजूदगी में वार्ड सभासद शंकर प्रसाद यादव ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह निर्माण कार्य विनोद सोनी के घर से अभिषेक मिश्रा के घर तक कराया जाएगा। इससे जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सभासद शंकर यादव ने विकास कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और अधिशासी अधिकारी का आभार जताया। वहीं अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा ने बताया कि करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अवर अभियंता शुभम तिवारी, ठेकेदार सुरेश पांडे समेत नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण पूरा होने के बाद शास्त्री नगर में सड़क और जल निकासी की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

12 hrs ago
user_सरस्वती सिंह कुशवाहा
सरस्वती सिंह कुशवाहा
करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

चित्रकूट से इस वक्त की खबर है, जहां नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। सेवा पखवाड़ा के तहत शास्त्री नगर में करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा की मौजूदगी में वार्ड सभासद शंकर प्रसाद यादव ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह निर्माण कार्य विनोद सोनी के घर से अभिषेक मिश्रा के घर तक कराया जाएगा। इससे जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सभासद शंकर यादव ने विकास कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और अधिशासी अधिकारी का आभार जताया। वहीं अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा ने बताया कि करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अवर अभियंता शुभम तिवारी, ठेकेदार सुरेश पांडे समेत नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण पूरा होने के बाद शास्त्री नगर में सड़क और जल निकासी की समस्या काफी हद तक दूर होगी। चित्रकूट से इस वक्त की खबर है, जहां नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 21 शास्त्री नगर में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। सेवा पखवाड़ा के तहत शास्त्री नगर में करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा की मौजूदगी में वार्ड सभासद शंकर प्रसाद यादव ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह निर्माण कार्य विनोद सोनी के घर से अभिषेक मिश्रा के घर तक कराया जाएगा। इससे जहां स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। सभासद शंकर यादव ने विकास कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और अधिशासी अधिकारी का आभार जताया। वहीं अधिशासी अधिकारी राजकिशोर वर्मा ने बताया कि करीब 36 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध कराना है। भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, अवर अभियंता शुभम तिवारी, ठेकेदार सुरेश पांडे समेत नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण पूरा होने के बाद शास्त्री नगर में सड़क और जल निकासी की समस्या काफी हद तक दूर होगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बबेरू मे गणेश महोत्सव की धूम, तिन्दवारी रोड समिति के द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन
    1
    बबेरू मे गणेश महोत्सव की धूम, तिन्दवारी रोड समिति के द्वारा जागरण कार्यक्रम का आयोजन
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चित्रकूट में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी पहल! 10 नए स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव सुविधा शुरू होने की जानकारी दी है। अब दूर-दराज के मरीजों को डिलीवरी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने 10 नए स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव सुविधा शुरू होने की जानकारी दी है। 📍 सरैया, मारकुंडी, इटवा डुडैला, रुकमा खुर्द, भौरी, टिकरा, सरधुआ, घुरेटनपुर, बरवारा और रसिन में डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई है। 👩‍⚕️ इन केंद्रों पर 24 अतिरिक्त स्टाफ नर्स तैनात की गई हैं। डीएम के अनुसार, पिछले दो महीनों में इन स्टाफ के माध्यम से 236 डिलीवरी कराई जा चुकी हैं। ➡️ ऊंचाडीह में भी 3 स्टाफ नर्स की स्वीकृति दी गई है। डीएम ने कहा कि उद्देश्य है कि जनपदवासियों को अपने घर के नजदीक ही प्रसव की सुविधा मिल सके। 📢 आपके क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कोई समस्या है? कमेंट में बताएं—मामला प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश होगी। #चित्रकूट #Chitrakoot #BreakingNews #HealthNews #HealthServices #DMChitrakoot #PulkitGarg #UPNews #BharatUpdate #ViralNews #जनताकीआवाज
    1
    चित्रकूट में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ी पहल!
10 नए स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव सुविधा शुरू होने की जानकारी दी है।
अब दूर-दराज के मरीजों को डिलीवरी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने 10 नए स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव सुविधा शुरू होने की जानकारी दी है।
📍 सरैया, मारकुंडी, इटवा डुडैला, रुकमा खुर्द, भौरी, टिकरा, सरधुआ, घुरेटनपुर, बरवारा और रसिन में डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई है।
👩‍⚕️ इन केंद्रों पर 24 अतिरिक्त स्टाफ नर्स तैनात की गई हैं। डीएम के अनुसार, पिछले दो महीनों में इन स्टाफ के माध्यम से 236 डिलीवरी कराई जा चुकी हैं।
➡️ ऊंचाडीह में भी 3 स्टाफ नर्स की स्वीकृति दी गई है।
डीएम ने कहा कि उद्देश्य है कि जनपदवासियों को अपने घर के नजदीक ही प्रसव की सुविधा मिल सके।
📢 आपके क्षेत्र में भी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी कोई समस्या है?
कमेंट में बताएं—मामला प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश होगी।
#चित्रकूट #Chitrakoot #BreakingNews #HealthNews #HealthServices #DMChitrakoot #PulkitGarg #UPNews #BharatUpdate #ViralNews #जनताकीआवाज
    user_RAJ BAHADUR SINGH
    RAJ BAHADUR SINGH
    Local News Reporter मऊ, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आदर्श ग्राम पंचायत कमासिन में कामेश्वर तालाब मानसरोवर पांच वर्ष बीत फिर भी पूर्ण नहीं सचिव प्रधान प्रतिनिधि किया धन का बंदरबांट
    3
    आदर्श ग्राम पंचायत कमासिन में कामेश्वर तालाब मानसरोवर पांच वर्ष बीत फिर भी पूर्ण नहीं सचिव प्रधान प्रतिनिधि किया धन का बंदरबांट
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कौशांबी में 20 साल से विकास का इंतजार, गड्ढों और जलभराव से ग्रामीण परेशान
    1
    कौशांबी में 20 साल से विकास का इंतजार, गड्ढों और जलभराव से ग्रामीण परेशान
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीओ कौशाम्बी ने की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी .. मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला द्वारा माह सितम्बर की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने उपस्थित व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, और व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। *मुख्य दिशा-निर्देश व महत्वपूर्ण बिंदु:* सुरक्षा व्यवस्था: प्रमुख बाजारों, सर्राफा दुकानों और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस-पास पुलिस गश्त (पिकेट ड्यूटी) को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। 2. सीसीटीवी कैमरों का जाल: सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें चालू हालत में रखने की अपील की गई। 3.यातायात प्रबंधन: बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस को मुस्तैद रहने और अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 4.संदेह होने पर तुरंत सूचना: महोदय द्वारा व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबरों पर सूचना दें, पुलिस तत्परता से कार्यवाही करेगी। बैठक के अंत मे द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    सीओ कौशाम्बी ने की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक
व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक 
कौशांबी .. मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी  अरुण कुमार शुक्ला द्वारा माह सितम्बर की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने उपस्थित व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, और व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। 
*मुख्य दिशा-निर्देश व महत्वपूर्ण बिंदु:* 
सुरक्षा व्यवस्था: प्रमुख बाजारों, सर्राफा दुकानों और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस-पास पुलिस गश्त (पिकेट ड्यूटी) को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
2. सीसीटीवी कैमरों का जाल: सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें चालू हालत में रखने की अपील की गई।
3.यातायात प्रबंधन: बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस को मुस्तैद रहने और अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
4.संदेह होने पर तुरंत सूचना: महोदय द्वारा व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबरों पर सूचना दें, पुलिस तत्परता से कार्यवाही करेगी। बैठक के अंत मे द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चिराग पासवान के प्रयागराज दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है 27 सितंबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के जरिए 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का आगाज किए जाने की तैयारी है वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जनसभा में जुटाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की कवायद भी तेज कर दी गई है 27 सितंबर की प्रयागराज जनसभा को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं
    1
    चिराग पासवान के प्रयागराज दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है
27 सितंबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा के जरिए 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का आगाज किए जाने की तैयारी है वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जनसभा में जुटाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की कवायद भी तेज कर दी गई है
27 सितंबर की प्रयागराज जनसभा को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं
    user_Updates Kaushambi
    Updates Kaushambi
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रतीकात्मक अर्थी लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, UGC रोलबैक की मांग को लेकर जताया विरोध! रीवा में UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विवेकानंद पार्क से प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और नारेबाजी करते हुए बीहर नदी तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग उठाई। विवेकानंद पार्क में जुटे प्रदर्शनकारी प्रतीकात्मक अर्थी लेकर बीहर नदी की ओर रवाना हुए। रास्तेभर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने UGC रोलबैक की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि UGC के मौजूदा प्रावधानों को लेकर उनकी आपत्तियों पर शासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बीहर नदी पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक अर्थी का विसर्जन किया और अपना विरोध समाप्त किया। प्रतीकात्मक अर्थी के जरिए किया गया यह प्रदर्शन UGC रोलबैक की मांग को लेकर रीवा में विरोध का अलग अंदाज रहा। अब प्रदर्शनकारियों की मांगों पर शासन का रुख क्या रहता है, इस पर निगाह रहेगी।
    1
    प्रतीकात्मक अर्थी लेकर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, UGC रोलबैक की मांग को लेकर जताया विरोध!

रीवा में UGC रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। विवेकानंद पार्क से प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक अर्थी निकाली और नारेबाजी करते हुए बीहर नदी तक मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग उठाई। विवेकानंद पार्क में जुटे प्रदर्शनकारी प्रतीकात्मक अर्थी लेकर बीहर नदी की ओर रवाना हुए। रास्तेभर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने UGC रोलबैक की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि UGC के मौजूदा प्रावधानों को लेकर उनकी आपत्तियों पर शासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बीहर नदी पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक अर्थी का विसर्जन किया और अपना विरोध समाप्त किया। प्रतीकात्मक अर्थी के जरिए किया गया यह प्रदर्शन UGC रोलबैक की मांग को लेकर रीवा में विरोध का अलग अंदाज रहा। अब प्रदर्शनकारियों की मांगों पर शासन का रुख क्या रहता है, इस पर निगाह रहेगी।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आगरा की जनता ने हौसला बढ़ाने का काम किया है, यूजीसी के ख़िलाफ़ आगरा में सर्वसमाज के लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया, सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर जनता ने विरोध प्रदर्शन किया !
    1
    आगरा की जनता ने हौसला बढ़ाने का काम किया है,

यूजीसी के ख़िलाफ़ आगरा में सर्वसमाज के लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया, सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर जनता ने विरोध प्रदर्शन किया !
    user_Journalist Shubham Pandey
    Journalist Shubham Pandey
    Media Consultant मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • लोकेशन रीवा। लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत, तीन युवकों पर आरोप! रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट के बाद मौत हो गई। गंभीर हालत में राहुल कोल को संजय गांधी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजनों के मुताबिक राहुल कोल देर रात दुकान से गुटखा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रमेश कोल, भूरा कोल और छोटू कोल पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के पीछे वास्तविक विवाद और घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने घर के पास कथित अवैध शराब कारोबार का भी आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस आरोप और हत्या के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मनगवां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारण, आरोपियों की भूमिका और विवाद की पूरी कड़ी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    1
    लोकेशन रीवा।

लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई, इलाज के दौरान युवक की मौत, तीन युवकों पर आरोप!

रीवा के मनगवां थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट के बाद मौत हो गई। गंभीर हालत में राहुल कोल को संजय गांधी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी है। परिजनों के मुताबिक राहुल कोल देर रात दुकान से गुटखा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रमेश कोल, भूरा कोल और छोटू कोल पर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, हत्या के पीछे वास्तविक विवाद और घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों ने घर के पास कथित अवैध शराब कारोबार का भी आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस आरोप और हत्या के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल मनगवां पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के वास्तविक कारण, आरोपियों की भूमिका और विवाद की पूरी कड़ी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.