Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशांबी में 20 साल से विकास का इंतजार, गड्ढों और जलभराव से ग्रामीण परेशान
Updates Kaushambi
कौशांबी में 20 साल से विकास का इंतजार, गड्ढों और जलभराव से ग्रामीण परेशान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशांबी में 20 साल से विकास का इंतजार, गड्ढों और जलभराव से ग्रामीण परेशान1
- सीओ कौशाम्बी ने की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक कौशांबी .. मंगलवार को पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में क्षेत्राधिकारी कौशाम्बी अरुण कुमार शुक्ला द्वारा माह सितम्बर की व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय ने उपस्थित व्यापारियों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, और व्यापारिक क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को बेहद गंभीरतापूर्वक सुना। व्यापारियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए। *मुख्य दिशा-निर्देश व महत्वपूर्ण बिंदु:* सुरक्षा व्यवस्था: प्रमुख बाजारों, सर्राफा दुकानों और भीड़भाड़ वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आस-पास पुलिस गश्त (पिकेट ड्यूटी) को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। 2. सीसीटीवी कैमरों का जाल: सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें चालू हालत में रखने की अपील की गई। 3.यातायात प्रबंधन: बाजारों में जाम की स्थिति से निपटने के लिए यातायात पुलिस को मुस्तैद रहने और अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 4.संदेह होने पर तुरंत सूचना: महोदय द्वारा व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि बाजार में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखने पर तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबरों पर सूचना दें, पुलिस तत्परता से कार्यवाही करेगी। बैठक के अंत मे द्वारा व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।1
- आगरा की जनता ने हौसला बढ़ाने का काम किया है, यूजीसी के ख़िलाफ़ आगरा में सर्वसमाज के लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया, सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर लेकर जनता ने विरोध प्रदर्शन किया !1
- सांप से खेलते मासूम बच्चे का वीडियो वायरल, देखने वालों की अटकी सांसें सोशल मीडिया 😊😊😊पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मासूम बच्चा सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है। वीडियो में बच्चा बिना किसी डर के सांप को हाथ में उठा रहा है, जबकि सांप उसके आसपास लिपटा हुआ है। वीडियो देखकर लोगों की सांसें अटकी हुई हैं, वहीं कई लोग बच्चे के परिजनों की लापरवाही पर भी सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कब का है और किस स्थान का है, इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग और जानकारों ने लोगों से अपील की है कि सांपों के साथ इस तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है, बच्चों को ऐसे जहरीले जीवों से दूर रखें।1
- चिराग पासवान के प्रयागराज दौरे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है 27 सितंबर को प्रयागराज के परेड ग्राउंड में चिराग पासवान जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के जरिए 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के अभियान का आगाज किए जाने की तैयारी है वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जनसभा में जुटाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की कवायद भी तेज कर दी गई है 27 सितंबर की प्रयागराज जनसभा को लेकर पार्टी स्तर पर तैयारियां जोर पकड़ रही हैं1
- कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई कटरा मोहल्ले में कोर्ट से लौटने के बाद एक किशोर का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, किशोर पर गांव की एक लड़की को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज था, जिसके चलते वह करीब तीन महीने जेल में रहा था। जेल से बाहर आने के बाद वह कोर्ट की कार्रवाई के सिलसिले में गया था। कोर्ट से लौटने के बाद घर के अंदर उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- कौशाम्बी- कोर्ट से लौटने के बाद घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला किशोर। मिली जानकारी अनुसार किशोर पर गांव की लड़की भगा ले जाने के मामले में लगभग तीन महीने गया था जेल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुटी। मामला कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सौरई कटरा मोहल्ला की है।1
- 🚨 कौशांबी: कच्ची दीवार गिरने से 18 वर्षीय युवती गंभीर घायल सिराथू तहसील के बलीपुर नारा गांव में कच्ची दीवार गिरने से भैरव प्रसाद की पुत्री अंशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का जिला अस्पताल मंझनपुर में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी मौके पर पहुंचीं और संबंधित अधिकारियों को बुलाकर पीड़ित परिवार की मदद कराई। लापरवाही पर लेखपाल को कड़ी फटकार लगाते हुए उप जिलाधिकारी सिराथू से लेखपाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर घायल युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और डॉक्टरों को उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। ग्रामीणों ने कहा—“आज तक हमारे गांव में सुख-दुख में शामिल होने कोई नेता नहीं आया, लेकिन प्रतिभा कुशवाहा दीदी जी हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती हैं।” रिपोर्ट: ज्ञानचंद1