Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अमोला थाना में लोगों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से एक अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान का संचालन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर द्वारा किया गया।
रितिक परमार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अमोला थाना में लोगों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से एक अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान का संचालन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर द्वारा किया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अमोला थाना में लोगों को नशा से दूर रहने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से एक अभियान चलाया गया। इस जागरूकता अभियान का संचालन थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह सेंगर द्वारा किया गया।1
- शिवपुरी में पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशानुसार चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत बैराड थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए टोरिया पहाड़ी के पीछे अमरपुर मार्ग पर दबिश दी और घेराबंदी कर भैरगवां निवासी आरोपी प्रमोद कुशवाह (24 वर्ष, पिता सीताराम कुशवाह) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 25,000 रुपये मूल्य की 100 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने में निरीक्षक सुरेश शर्मा, सउनि केदार सिंह और आरक्षक गिर्राज, राजेन्द्र व अजय नीखरा की सराहनीय भूमिका रही।3
- शिवपुरी जिले में "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत छात्रों ने नशामुक्ति की शपथ ली।1
- शिवपुरी जिले के करैरा नगर परिषद क्षेत्र के फिल्टर रोड स्थित गली में गंगा संवर्धन योजना के अंतर्गत बिछाई गई पाइपलाइन के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। MPPDC के माध्यम से कराए जा रहे इस कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण मानकों का पालन नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस पाइपलाइन को तकनीकी मानकों के तहत लगभग 3 मीटर की गहराई में बिछाया जाना था, उसे सड़क की सतह के बेहद नजदीक ही डाल दिया गया है। इसके ऊपर सीसी सड़क का निर्माण भी कर दिया गया है, जिससे भविष्य में पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा, सीसी सड़क निर्माण में भी गुणवत्ता की अनदेखी करते हुए पर्याप्त सीमेंट का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिसके वीडियो और फोटो भी सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस पूरे मामले की तकनीकी जांच कराने की मांग करते हुए इसे शासकीय राशि का दुरुपयोग बताया है। इस संबंध में जब नगर परिषद करैरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) गोपाल गुप्ता से चर्चा की गई, तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें मिल चुकी है। उन्होंने संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर दिया है और सक्षम अधिकारी से इस मामले की जांच कराई जा रही है, जिसके बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेकर जांच पूरी करता है और दोषियों के विरुद्ध क्या कार्रवाई की जाती है।1
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के कफार गांव में आदिवासी महिलाओं ने अवैध कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिलाओं ने एकजुट होकर और हाथों में लाठियां लेकर गांव में संचालित कई कच्ची शराब के ठिकानों पर धावा बोल दिया। उन्होंने मौके पर शराब बनाने की सामग्री को नष्ट कर दिया और तैयार कच्ची शराब व महुआ को सड़क पर फेंक दिया। इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें महिलाएं लाठियों से शराब बनाने के उपकरण तोड़ती नजर आ रही हैं। महिलाओं का आरोप है कि कफार गांव में वर्षों से खुलेआम कच्ची शराब बनाई जा रही है। इस वजह से गांव के पुरुषों को आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है, जिससे आए दिन पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा और मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं।2
- मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में ऐतिहासिक नरवर किले से सिंधिया रियासतकालीन करीब 400 साल पुरानी दुर्लभ तोप चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात को 15-16 जुलाई की दरमियानी रात 25 से 30 हथियारबंद बदमाशों ने किले में धावा बोलकर अंजाम दिया। ये बदमाश वहां की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए प्राचीन तोप को अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद से पुलिस, पुरातत्व विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले यह ऐतिहासिक तोप अपने मूल स्थान से गिर गई थी, लेकिन इसे दोबारा सुरक्षित स्थान पर नहीं रखा गया था। बदमाशों ने इसी लापरवाही का फायदा उठाकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में इस मामले के पीछे किसी अंतरराष्ट्रीय एंटीक तस्कर गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी सघन जांच की जा रही है। ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा में हुई इस बड़ी चूक और चोरी की घटना ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- शिवपुरी जिले के अमोला चौकी क्षेत्र के ग्राम सौन्हर में एक दलित परिवार के साथ हुई कथित मारपीट और अत्याचार के मामले में भीम आर्मी ने उग्र प्रदर्शन करते हुए अमोला चौकी का घेराव किया है। भीम आर्मी के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों ने पहले पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया और फिर चौकी पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। संगठन ने प्रशासन को खुली चेतावनी दी है कि यदि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय नहीं मिला, तो वे जिला एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी के प्रदेश महासचिव महेंद्र बौद्ध और प्रदेश वरिष्ठ नेता रामेश्वर सोलंकी ने किया, जिसमें शिवपुरी जिले के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके कारण पीड़ित परिवार लगातार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। भीम आर्मी नेताओं का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोग अब भी गांव में खुलेआम घूम रहे हैं, इसलिए दोषियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।1
- शिवपुरी जिले के करैरा स्थित अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम छान शाजापुर में मोबाइल चोरी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। शिकायत के अनुसार, मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर विवाद बढ़ गया और कथित रूप से मारपीट की गई। इस घटना में धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों के मुताबिक, घायल के मुंह से काफी खून निकला, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए करैरा ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल चिंताजनक बनी हुई है। इस मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर अमोला थाना पुलिस ने राजू गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर, राजू उर्फ दूदा, रामकुंवर बाई और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित पक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।1