धनौरा में जमीन की बकाया रकम को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल* अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में जमीन की बिक्री की बकाया रकम को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।मामला मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के धनौरा नगर स्थित शेरपुर चुंगी का है। बताया जा रहा है कि धनौरा निवासी इमरान और गुलफाम तथा गजरौला निवासी अमर और अभिशान के बीच जमीन की बिक्री की बकाया धनराशि को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन काफी देर तक हंगामा और हाथापाई होती रही। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सीओ धनौरा अंजली कटारिया ने बताया कि मारपीट में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
धनौरा में जमीन की बकाया रकम को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल* अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में जमीन की बिक्री की बकाया रकम को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू
कर दी है।मामला मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के धनौरा नगर स्थित शेरपुर चुंगी का है। बताया जा रहा है कि धनौरा निवासी इमरान और गुलफाम तथा गजरौला निवासी अमर और अभिशान के बीच जमीन की बिक्री की बकाया धनराशि को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन काफी देर तक हंगामा
और हाथापाई होती रही। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सीओ धनौरा अंजली कटारिया ने बताया कि मारपीट में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- हसनपुर कस्बे में नीट पीजी में अर्सलान का जलवा, 608वीं रैंक हासिल कर किया परिवार सहित हसनपुर का नाम किया रोशन अमरोहा जनपद के हसनपुर कस्बे के होनहार युवा अर्सलान सैफी ने नीट पीजी परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 608वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देशभर से करीब 2 लाख 76 हजार अभ्यर्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिसमें अर्सलान ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अर्सलान सैफी नगर के कारोबारी कमालुद्दीन के पुत्र हैं और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के साथ एमबीबीएस की पढ़ाई अलीगढ़ से पूरी की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता और भाई-बहनों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन और त्याग को दिया। परिणाम घोषित होते ही परिवार और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। कमालुद्दीन सैफी के गृहनगर स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजनों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर अर्सलान की सफलता का जश्न मनाया। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।2
- नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र की बूथ संख्या 269 पर नौगांव सादात नगर पंचायत के नामित सभासद पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय मोहल्ला अलीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उनको कोटि-कोटि नमन किया भाजपाइयों ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र की बूथ संख्या 269 पर नौगांव सादात नगर पंचायत के नामित सभासद पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय मोहल्ला अलीनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई सभी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उनको कोटि-कोटि नमन किया भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सैनी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नगला चंद्रभान गांव में हुआ था पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक विचार धारा के धनी व्यक्ति थे वे महान राष्ट्रवादी विचारक, एकात्म मानववाद के प्रणेता और भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक थे उनका मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का उत्थान करना था पंडित दीनदयाल जी का 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय उत्तर प्रदेश में उनका निधन हो गया था उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया गया है।इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सैनी,शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, विपिन सैनी, इरफान मलिक, मोनू सैनी, गणेश जाटव,हर्षित कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे ।1
- तहसील हसनपुर क्षेत्र के गांव गंगा चोली निवासी जितेंद्र कक्षा 8 का छात्र है गांव के स्कूल में पढ़ने गया था उसके जीजा सुतारी निवासी नरेश ने स्कूल से बुलाकर 20 मीटर दूर लेजाकर चाकू से घायल कर दिया1
- Free Fire ❤🔥.........., nnn/nnn/nnnn..............1
- *जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़ ने सैफी फाउंडेशन का आभार* *हापुड़ गुलफाम सैफी * *अपडेट इंडिया*1
- गौकशी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल! गिरफ्तार, तीसरे को भी पकड़वाया , देशी तमंचे-हथियार और गौकशी के औजार बरामद. मुरादाबाद के थाना भोजपुर पुलिस ने गौकशी की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी पकड़े गए, जबकि तीसरे को उनके बयानों के आधार पर गिरफ्तार किया गया। दिनांक 23 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि एचपी पेट्रोल पंप के पीछे जंगल, ग्राम मक्खनगंज में गौवंशीय पशु के अवशेष मिले हैं। इस पर थाना भोजपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा और प्रभारी निरीक्षक थाना भोजपुर के नेतृत्व में आज 25 सितंबर को कार्रवाई हुई। पुलिस टीम ने ग्राम गूंगानंगला की तरफ जंगल की ओर जाने वाली चकरोड पर मुठभेड़ में दो आरोपियों—अनवार पुत्र नन्हे उर्फ नन्हुआ, निवासी ग्राम अटरिया, थाना भोजपुर, मुरादाबाद और इकरार पुत्र इसरार, निवासी मौहल्ला हीरापुर टंकी के पास, थाना गुन्नोर, सम्भल—को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो देशी तमंचे (315 बोर), तीन जिंदा कारतूस, गौकशी के उपकरण (कुल्हाड़ी, छुरी, सुम्भी, रस्सी के टुकड़े, काली पन्नी-तिरपाल और प्लास्टिक की पालीथीन) तथा एक बिना नंबर की काली हीरो मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों के बयानों के आधार पर तीसरे आरोपी मोनिस पुत्र नईम, निवासी ग्राम दोलपुरी, थाना भगतपुर, मुरादाबाद को थाना भोजपुर क्षेत्र के कोरबाकू मोड से गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार अनवार पहले भी गौकशी और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। इकरार का आपराधिक इतिहास लंबा है, जिसमें चोरी, नकली दस्तावेज, हथियार और अन्य कई मामले शामिल हैं। मोनिस भी पहले गौकशी और पुलिस मुठभेड़ से जुड़े मामलों में नामजद रहा है।1
- धनौरा में जमीन की बकाया रकम को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल* अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में जमीन की बिक्री की बकाया रकम को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।मामला मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के धनौरा नगर स्थित शेरपुर चुंगी का है। बताया जा रहा है कि धनौरा निवासी इमरान और गुलफाम तथा गजरौला निवासी अमर और अभिशान के बीच जमीन की बिक्री की बकाया धनराशि को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन काफी देर तक हंगामा और हाथापाई होती रही। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, सीओ धनौरा अंजली कटारिया ने बताया कि मारपीट में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।3
- अमरोहा में युवती से गैंगरेप के आरोप में चार गिरफ्तार, वीडियो जारी अमरोहा, उत्तर प्रदेश। उत्तराखंड के निर्दलीय विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस से जुड़े एक मामले में हरियाणा निवासी 23 वर्षीय युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुलिसकर्मी और CRPF जवान शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों का वीडियो भी जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, युवती को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर हरियाणा से अमरोहा लाया गया था। आरोप है कि इसके बाद उसे विधायक के फार्म हाउस पर ले जाया गया, जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में दरोगा संजय तोमर, सिपाही प्रमोद तथा CRPF जवान मोहित और लालाराम यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग के दोनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात सामने आई है। वहीं CRPF जवानों के खिलाफ भी संबंधित स्तर पर कठोर कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1