*सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एवं सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने युवाओं से किया संवाद* *— एनसीसी कैडेट्स, स्कूली एवं मूक बधिर विद्यार्थियों को किया प्रेरित* *— एचसीएम रीपा के भगवत सिंह मेहता सभागार में हुआ संवाद कार्यक्रम* *— भारतीय वायुसेना के ऐम्बेसडर्स से रूबरू होकर रोमांचित हुए युवा* *जयपुर, 19 फरवरी।* भारतीय वायु सेना की ब्रांड एंबेसडर टीमों सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने गुरुवार को जयपुर के युवाओं से संवाद कर उन्हें राष्ट्रसेवा, अनुशासन और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया। संवाद कार्यक्रम हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान के भगवत सिंह मेहता सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें एनसीसी कैडेट्स, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं मूक-बधिर विद्यार्थी उपस्थित रहे। टीम सदस्यों ने विद्यार्थियों को वायुसेना में करियर के अवसरों, कठोर प्रशिक्षण प्रक्रिया, टीमवर्क और समर्पण के महत्व से अवगत कराया। साथ ही 20 एवं 22 फरवरी को जल महल की पाल पर प्रस्तावित भव्य एयर शो की जानकारी साझा की। पायलटों ने कहा कि जयपुरवासियों के लिए यह अवसर भारतीय वायुसेना के साहस, सटीकता और अनुशासन को सजीव रूप में देखने का यादगार क्षण होगा। आयोजन में जानकारी दी गई कि वर्ष 1996 में स्थापित सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम है और विश्व की चुनिंदा टीमों में शामिल है। यह टीम लाल-सफेद रंग के आकर्षक Hawk Mk-132 जेट विमानों पर उड़ान भरते हुए लूप, बैरल रोल, उलटी उड़ान तथा लोकप्रिय ‘डीएनए’ संरचना जैसे रोमांचक करतब प्रस्तुत करती है। अब तक 800 से अधिक प्रदर्शनों के माध्यम से टीम ने चीन, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात सहित अनेक देशों में भारतीय वायुसेना की पेशेवर दक्षता का प्रदर्शन किया है। टीम में 14 पायलट शामिल हैं। टीम लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी (सु-30 एमकेआई के अनुभवी पायलट) हैं तथा डेप्यूटी लीडर विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह हैं। अन्य पायलटों एवं तकनीकी अधिकारियों की समर्पित टीम सटीक गठन उड़ान को संभव बनाती है। उल्लेखनीय है कि टीम के तीन पायलट विंग कमांडर राजेश काजला, विंग कमांडर अंकित वशिष्ठ और स्क्वाड्रन लीडर संजेश सिंह जयपुर से ही हैं। हाल ही में विमानों में स्वदेशी स्मोक पॉड्स का एकीकरण किया गया है, जिसे वायुसेना के 11 बेस रिपेयर डिपो, नासिक में विकसित किया गया है। इससे प्रदर्शन के दौरान आकाश में तिरंगे के रंगों की आकर्षक छटा बिखेरी जा सकती है, जो आत्मनिर्भर भारत की भावना को दर्शाती है। वहीं, आयोजन में यह भी जानकारी दी गई कि सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम अपने रंग-बिरंगे हेलिकॉप्टरों और सटीक सामूहिक उड़ान के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। वर्ष 2004 में सिंगापुर में आयोजित एशियन एरोस्पेस शो में पहली अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुति के बाद से टीम 390 से अधिक स्थलों पर 1200 से अधिक प्रदर्शन कर चुकी है। टीम ध्रुव हेलिकॉप्टर का संचालन करती है, जिसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डिजाइन एवं विकसित किया गया है। यह सर्व-मौसम और बहु-उद्देश्यीय क्षमता वाला हेलिकॉप्टर है, जो ‘आत्मनिर्भरता’ की भावना का सशक्त प्रतीक है। 20 फरवरी तक अभ्यास उड़ानों के पश्चात 22 फरवरी को जलमहल के ऊपर पाँच हेलिकॉप्टरों का भव्य सामूहिक प्रदर्शन जयपुरवासियों को रोमांचित करेगा। सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम का आदर्श वाक्य “सदैव सर्वोत्कृष्ट” उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रतिबिंबित करता है। युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम ने न केवल उन्हें प्रेरित किया, बल्कि भारतीय वायुसेना के साहसिक एवं तकनीकी कौशल की झलक भी प्रस्तुत की। जयपुर का आसमान 20 और 22 फरवरी को इसी जोश और गौरव का साक्षी बनेगा।

- Post by VKH NEWS1
- कोटा। कोटा उत्तर क्षेत्र में आरएफआईडी के माध्यम से टिपर्स की मूवमेंट की ट्रेकिंग का कार्य पूरा हो चुका है तथा उसका ट्रायल रन किया जा रहा है। कोटा दक्षिण क्षेत्र में भी इसी सप्ताह यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने मंगलवार को नगर निगम भवन में स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद दी। आयुक्त मेहरा ने बताया कि शहर में घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य कर रहे टीपर्स की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए नगर निगम भवन में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना की गई है। मॉनिटरिंग के लिए विभिन्न क्षेत्रों में घरों पर आरएफआईडी लगाई जा रही है। कोटा उत्तर क्षेत्र में 18000 आरएफआईडी लगाने का काम पूरा हो चुका है और उनके माध्यम से टीपर्स की मॉनिटरिंग का ट्रायल रन भी पूरा हो चुका है। कोटा दक्षिण क्षेत्र में भी 20000 मकानों पर आरएफआईडी लगाए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान संवेदक को निर्देश दिए गए कि कोटा दक्षिण क्षेत्र में भी आरएफआईडी टैग के माध्यम से टिपर्स की मॉनिटरिंग का कार्य इसी सप्ताह प्रारंभ कर दिया जाए। इसके साथ ही आमजन के लिए बन रहे एप को भी सिस्टम के साथ इंटीग्रेट करने का काम जल्द पूरा किया जाए। - एक माह में लाइव करें ऐप : आयुक्त मेहरा ने संवेदक को ऐप को भी एक माह में आमजन के लिए लाइव करने के निर्देश दिए। ऐप लाइव होने पर आमजन भी अपने क्षेत्र की ऑनलाइन मूवमेंट ट्रेक कर सकेगे। इसके अलावा वे टीपर नहीं आने, क्षेत्र में कचरा पड़ा होने सहित सफाई से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतें भी एप के माध्यम से ही दर्ज करवा सकेंगे। - 21 जनों की टीम रखती है नजर : इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में एक सुपरवाइजर और 20 एक्जीक्यूटिव्स की टीम शहर में विभिन्न स्थानों पर घर-घर कचरा संग्रहण कार्य में लगे टीपर्स की मॉनिटरिंग करती है। आरएफआईडी टैग के कारण टीपर्स की मूवमेंट कंट्रोल रूम में लगे एक विशाल स्क्रीन पर नजर आती है। यदि कोई टीपर अपने क्षेत्र में नहीं पहुंचा है या एक ही जगह पर खड़ा दिखाई दे रहा है तो कंट्रोल रूम से ही टीपर चालक को फोन कर कारण पूछा जाता है।1
- पढ़ना,रहना,खाना,फ्री फ्री फ्री 🤗 सीट्स लिमिटेड से आज ही ज्वाइन करे 📞7976594282 / 9982369900 #kota #kethun #freeeducation #foryoupage #trending1
- कोटा में बड़े भाई के कंपनी में हुई आपसी झगड़े में बीच में बोलने पर बदमाशों ने छोटे भाई की चाकुओं से हत्या कर दी। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा परिजनों को सौंप दिया।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- कोटा में करणी सेना के कार्यकर्ता राजा अमेरा को कोटा पुलिस ने राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया। वीडियो सामने आने के बाद कोटा पुलिस राजा आमेरा को पूछताछ के लिए ले गई। आमेरा ने कहा- वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। विपक्षी पार्टियां फेक आईडी बनाकर यह चाल चल रही हैं। आमेरा ने कहा- मैं सनातन से जुड़ा हुआ हूं। देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता हूं। एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया- पुलिस को एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी राज आमेरा नामक युवक कांग्रेस सांसदों और राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दे रहा था। वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।1
- महाराष्ट्र: पुणे के शिवनेरी किले में कल रात भगदड़: शिवाजी जयंती पर हादसे में 3 श्रद्धालु घायल...1
- राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी देने वाले करणी सेना के कार्यकर्ता राजा आमेरा को कोटा पुलिस ने हिरासत में लिया। वीडियो सामने आने के बाद कोटा पुलिस राजा आमेरा को पूछताछ के लिए ले गई।1