लघु उद्योग भारती बैठक में आत्मनिर्भरता पर जोर, उद्योग मंत्री प्रवास को लेकर उद्यमियों में उत्साह लघु उद्योग भारती इकाई कुशलगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक राव सा होटल में पवन जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती के उद्देश्य, विस्तार एवं स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पवन जैन ने संगठन की स्थापना (17 अप्रैल 1994) की जानकारी देते हुए स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इकाई अध्यक्ष राहुल भटेवरा ने संगठन की कार्यप्रणाली और स्थानीय प्रयासों पर प्रकाश डाला। इकाई सचिव कुलदीप लोद्वावरा ने बताया कि उद्योग मंत्री का प्रस्तावित प्रवास कुशलगढ़ एवं बांसवाड़ा में रहेगा, जो उद्यमियों के लिए समस्याएँ सीधे सरकार तक रखने का अवसर होगा। सलाहकार एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट कोटूल पडियार ने कर एवं वित्तीय प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में ललित गोलेछा, राजकुमार प्रजापत, जिनेंद्र सेठिया, गोविंद दातला, अजय राठौर, हार्दिक सोलंकी एवं अभिषेक जैन ने भी विचार रखे। समापन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हुआ।
लघु उद्योग भारती बैठक में आत्मनिर्भरता पर जोर, उद्योग मंत्री प्रवास को लेकर उद्यमियों में उत्साह लघु उद्योग भारती इकाई कुशलगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक राव सा होटल में पवन जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती के उद्देश्य, विस्तार एवं स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पवन जैन ने संगठन की स्थापना (17 अप्रैल 1994) की जानकारी देते हुए स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इकाई अध्यक्ष राहुल भटेवरा ने संगठन की कार्यप्रणाली और स्थानीय प्रयासों पर प्रकाश डाला। इकाई सचिव कुलदीप लोद्वावरा ने बताया कि उद्योग मंत्री का प्रस्तावित प्रवास कुशलगढ़ एवं बांसवाड़ा में रहेगा, जो उद्यमियों के लिए समस्याएँ सीधे सरकार तक रखने का अवसर होगा। सलाहकार एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट कोटूल पडियार ने कर एवं वित्तीय प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। बैठक में ललित गोलेछा, राजकुमार प्रजापत, जिनेंद्र सेठिया, गोविंद दातला, अजय राठौर, हार्दिक सोलंकी एवं अभिषेक जैन ने भी विचार रखे। समापन आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ हुआ।
- कर्मोई नदी में 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत मिला रिपोर्टर अनिल जटिया कैमरामैन सीमा कुमावत प्रतापगढ़ जिले की कर्मोई नदी में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह नदी किनारे लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत मगरमच्छ मगरमच्छ प्रजाति का बताया जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में पिछले कुछ समय से जलस्तर में बदलाव और प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की असामान्य गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई प्रतापगढ़ जिले की कर्मोई नदी में करीब 8 फीट लंबा मगरमच्छ मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह नदी किनारे लोगों ने शव को देखा, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत मगरमच्छ मगरमच्छ प्रजाति का बताया जा रहा है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नदी में पिछले कुछ समय से जलस्तर में बदलाव और प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है। वहीं वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव की असामान्य गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्र की निगरानी बढ़ा दी गई2
- Post by MANOHAR LAL MEENA1
- (राजस्थान): मनरेगा मस्टरोल में भारी भ्रष्टाचार का खुलासा प्रतापगढ़, राजस्थान के ग्राम पंचायत असावता में, पंचायत कर्मियों की मिली‑भगत में मनरेगा मस्टरोल में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक, मस्टरोल में हमेशा उन्हीं के नाम दिखाए जा रहे हैं जिनसे मिली‑भगत की गई है। एक तरफ, नरेगा मेट महेश दास और एलईडी जगदीश जैसे पात्र व्यक्ति कई बार आवेदन करने के बावजूद मस्टरोल में नाम तक नहीं आ रहे हैं, जबकि अन्य फर्जी नामों से भुगतान हो रहा है। गंभीर आरोप — ग्राम पंचायत में इस घोटाले को पंचायत कर्मियों की मिली‑भगत के जरिए चलाया जा रहा है, जिससे सही मजदूरों का हक मारा जा रहा है। सवाल ये उठता है: क्या इस मामले की गहराई से जांच होगी या यह मामला कागजों में ही दबा रह जाएगा? क्या प्रशासन जल्द कोई कार्रवाई करेगा या यह घोटाला यहीं रुक जाएगा? ग्रामीणों की आवाज उठ रही है, और अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस भ्रष्टाचार के खिलाफ ठोस कदम उठाता है। आप देख रहे हैं द नेशन न्यूज़ प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट1
- सीमलवाड़ा। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत रविवार को चौरासी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ओवरलोडिंग कुजर वाहन को जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला तथा वृताधिकारी सीमलवाड़ा मदनलाल विश्नोई के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। थाना चौरासी के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक भवरसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 22 फरवरी 2026 को डूंगरपुर–सीमलवाड़ा मुख्य मार्ग पर सालमपुरा–गैजी गांव के पास एक कुजर वाहन को रोका। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन संख्या GJ 09BG5183 का चालक राजु कोटेड वाहन की छत पर जंगले पर सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे लोगों के जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा था। पुलिस ने वाहन को नियमानुसार जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जब्त वाहन: कुजर नम्बर GJ 09BG5183 अभियुक्त चालक: राजु पिता हकरा कोटेड (30), निवासी नलवा, थाना सदर, जिला डूंगरपुर। कार्रवाई करने वाली टीम: भवरसिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, थाना चौरासी ईश्वरलाल, हैड कांस्टेबल (नं. 21) लोकेश, कांस्टेबल (नं. 110) दिनेश, कांस्टेबल (नं. 105) कमलेश, कांस्टेबल (नं. 983) पुलिस ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग या लापरवाही से वाहन चलाने से बचें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।1
- पेटलावद का आज का माहौल एक कर वाले ने एक बाइक वाले को ठोक दे पीछे टक्कर मार दी और फेरारी1
- सभी भाइयों से हाथ जोड़ के निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और सपोर्ट करें क्योंकि रोड पक्का बन सकता है सरकार ऐसी है कि वादा करके मुखर जाती है4
- मठ मंगलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में जनजाति सुरक्षा मंच कुशलगढ़ द्वारा आयोजित कार्यशाला उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महादेव के पूजन व आशीर्वाद के साथ हुआ। कार्यशाला में आगामी “दिल्ली चलो अभियान” एवं गर्जना रैली को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य वक्ता एवं प्रभारी, प्रांतीय टोली सदस्य जनजाति सुरक्षा मंच राजस्थान डॉ. राकेश डामोर ने अपने व्यवस्थित और ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि जनजाति समाज की मूल पहचान उसकी परंपरा, संस्कृति और रुढ़ीगत मान्यताओं से है। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी पारंपरिक पहचान और आस्था से अलग होकर स्वयं को अलग मानते हैं, उन्हें संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति की सूची में बनाए रखना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान निर्माता भीमराव रामजी आंबेडकर ने आरक्षण की व्यवस्था सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए लागू करवाई थी। डॉ. डामोर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे क्षेत्र में व्यापक जनजागरण करें, अधिक से अधिक समाज बंधुओं को साथ जोड़ें और दिल्ली में होने वाली गर्जना रैली को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष समाज की अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का है, जिसे संगठित शक्ति से ही सफल बनाया जा सकता है। प्रांतीय अतिथि एवं प्रांत सहसंयोजक डॉ. वजहिग मईडा ने अपने संबोधन में कहा कि जनजाति समाज को एकजुट रहकर संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सजग रहना होगा। उन्होंने कहा कि यह समय समाज के आत्मसम्मान और भविष्य की सुरक्षा का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तन, मन और धन से अभियान में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मठ मंगलेश्वर के दिवाकर भारतीजी, वाल्मिक राम धाम कुशलगढ़ के संत नरसिंहगिरी महाराज ने भी संबोधित करते हुए गर्जना रैली को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ता, जनजाति सुरक्षा मंच के पदाधिकारी, समाज के मेट, भगत, कोटवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन जिला संयोजक वेस्तारामजी वसुनिया ने किया तथा आभार जिला अध्यक्ष श्री बहादुरसिंह डामोर ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान और दिल्ली कूच की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। मठ मंगलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से उठी यह एकता की आवाज अब दिल्ली की ओर बढ़ने को तैयार है।4
- Post by MANOHAR LAL MEENA2
- यह बड़ी खबर है! उदयपुर रेंज में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अरनोद में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 2 किलो 708.6 ग्राम ब्राउनशुगर और 1 किलो 723.2 ग्राम ब्राउनशुगर में मिलाने वाला केमिकल पाउडर जब्त किया है। यह मादक पदार्थ एक मोटरसाइकिल के जरिए परिवहन किया जा रहा था, जिसे भी जप्त किया गया है। इस कार्रवाई में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है, और जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह ऑपरेशन इस इलाके में मादक पदार्थ तस्करी की गतिविधियों को रोकने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट3